अग्निशमन कार्यशाला में छात्रों को मिली अहम जानकारियां

एमआईटी ढालवाला में आज उत्तराखंड पुलिस के अग्निशमन विभाग द्वारा अग्नि से उपायों के सम्बन्ध मे एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए संस्थान निदेशक रवि जुयाल ने छात्रों और अध्यापकों को संबोधित करते हुए कहा कि अग्नि हम सभी जीवों के जीवन का एक अनिवार्य अंग है अग्नि के बिना जीवन असंभव है हमारा शरीर जिन पांच तत्वों से बना है उसमे एक मुख्य तत्व अग्नि भी सम्मिलित है। अग्नि जीवन से मृत्यु तक जीवन के सभी क्षणों में विद्यमान है, अग्नि जिस प्रकार हमारे जीवन के लिए अनिवार्य है ठीक उसी प्रकार यदि अग्नि के बारे में हमे सही जानकारी नहीं है तो यह हमारे जीवन के लिए प्राणघातक भी हो सकती है।

नरेंद्र नगर प्रभाग के अग्निशमन अधिकारी प्रदीप चंदोला ने बताया कि बिजली तेल या किसी अन्य रसायनिक कारणों से लगी आग को कभी भी पानी से बुझाने का प्रयास नहीं करना चाहिए अपितु मिट्टी बालू या कपड़े का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम में चीड़ के जंगलों में सबसे अधिक आग का प्रकोप रहता है, जंगलों की आग को बुझाने के लिए पेड़ों की हरी शाखाओं का उपयोग कर तत्काल अग्निशमन या वन विभाग को सूचित करना चाहिए जिससे जन हानि और जंगलों को जलने से बचाया जा सके। डा. प्रेम प्रकाश पुरोहित द्वारा सभी प्रतिभागियो का आभार व्यक्त किया गया ।
कार्यक्रम का संचालन राजेश सिंह एवं रवि कुमार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम में रवि थापा, मनीष चौहान, उपेंद्र नौटियाल, शिल्पी कुकरेजा, मुकेश राणा, रविन्द्र असवाल, दर्शन पैन्यूली आदि छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

तीर्थनगरी पहुंचे प्रेमचंद अग्रवाल, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

लगातार चौथी बार विधायक जीतने एवं संसदीय कार्य,वित्त शहरी विकास मंत्री बनने के बाद पहली बार ऋषिकेश पहुंचने पर प्रेमचंद अग्रवाल का विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया।

उन्होंने कार्यकर्ताओं का धन्यवाद कर कहा कि यह कार्यकर्ताओं की जीत है और साथ ही उन्हें जिस भी पद पर सरकार में नियुक्त किया गया, उसके पीछे ऋषिकेश की जनता का बड़ा योगदान है।
उन्होंने कहा कि सरकार ने जो विश्वास उन पर व्यक्त किया है वह उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे उन्होंने कहा है कि ऋषिकेश विधानसभा सहित संपूर्ण प्रदेश में जो भी विकास के कार्य अधूरे रह गए हैं उसे पूरा करेंगे। उन्होंने कहा है कि सरकार ने संसदीय कार्य मंत्री के रूप में एवं शहरी विकास मंत्री व वित्त मंत्री की जिम्मेवारी सौंप कर उन्हें और अधिक उत्साह से कार्य करने का अवसर मिलेगा। कहा कि ऋषिकेश की तमाम जो समस्या है उसे शीघ्र पूरा किया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री के स्वागत कार्यक्रम में ऋषिकेश भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, पूर्व राज्यमंत्री संदीप गुप्ता, कपिल गुप्ता, बृजेश शर्मा, सरोज डिमरी, जितेन्द्र अग्रवाल, पार्षद विकास तेवतिया, पार्षद शिवकुमार गौतम, कविता शाह, अनिता तिवाड़ी, मोनिका गर्ग, माधवी गुप्ता, प्रदीप दूबे, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष नितिन सक्सेना, जगवार सिंह, अनिरुद्ध शर्मा, विजय जुगलान, राजू शर्मा, प्रकान्त कुमार, राकेश पारछा आदि मौजूद रहे।

कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन कर बढ़ती महंगाई को खत्म करने की मांग की

ऋषिकेश कांग्रेसजनों ने कांग्रेस विधायक प्रत्याशी जयेन्द्र रमोला के नेतृत्व में देश और राज्य में मंहगाई, गैस व पैट्रो के बढते दामों को लेकर केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ रेलवे रोड कांग्रेस भवन में प्रदर्शन किया व प्रदेश में विधानसभा चुनाव के जनादेश को देखते हुए राह चलते लोगों को मिष्ठान वितरण कर विरोध दर्ज कर बढ़ती महंगाई व घरेलू गैस सिलेंडर पेट्रोल डीजल में मूल्य में की गई वृद्धि को अभिलंब वापस लेने की मांग की।

प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने कहा कि पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ते हैं तब हर चीज के दाम बढ़ते हैं जब दुनिया में कच्चे तेल के दाम सबसे कम थे तब भी यह सरकार पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ा रही थी।

कहा कि आम जन को जगाने के लिये व उनके दिये जनादेश को देखते हुए हमने बढ़ती मंहगाई को लेकर राह चल रहे लोगों को मिष्ठान वितरण कर विरोध जताकर उनको जगाने का काम किया कि अब भी जाग जाओ।

पूर्व पार्षद राहुल शर्मा ने कहा कि महंगाई से आम जनता त्रस्त है पेट्रोल-डीजल की कीमतों में प्रतिदिन वृद्धि हो रही है खाने का तेल मसाले अनाज महंगे हो गए हैं महंगाई से मुक्ति के लिए पार्टी का यह अभियान जारी रहेगा इसमें जिला और ब्लॉक स्तर तक हम महंगाई को लेकर अपनी बात जनता के बीच पहुंचाएंगे।

कार्यक्रम मे प्रदेश सचिव शैलेंद्र बिष्ट, प्रदेश सचिव विवेक तिवाड़ी, पार्षद भगवान सिंह पंवार, राकेश सिंह, प्रदेश सचिव महिला कांग्रेस कमलेश शर्मा, विमला रावत, प्रदीप जैन, अरविंद जैन, सतीश शर्मा, नंदकिशोर जाटव, अमित पाल, जयपाल सिंह, जतिन जाटव, जितेन्द्र जाटव, भगवान सिंह पंवार, अमरदीप, राकेश वर्मा, देवेन्द्र कुमार, राजकुमार, अशोक शर्मा, सुमित त्यागी, सूरज बिष्नोई, सावित्री देवी, बृजभूषण बहुगुणा, हरिराम वर्मा, गोविन्द, त्रिलोकीनाथ तिवारी, अमरजीत सिंह, सिंहराज पोसवाल, हरिओम, बुरहान अली, राजू गुप्ता आदि मौजूद थे।

टैक्सी वाहनों में पैनिक बटन व जीपीएस सिस्टम समाप्त करने की मांग

टैक्सी वाहनों में पैनिक बटन व जीपीएस सिस्टम की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग को लेकर गढ़वाल मंडल टैक्सी चालक व मालिक एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने एसोसिएशन के अध्यक्ष विजयपाल सिंह रावत के नेतृत्व में सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया। इस बावत उन्होंने परिवहन सचिव को संबोधित ज्ञापन सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन मोहित कुमार को सौंपा।

इस दौरान संस्था के अध्यक्ष विजयपाल सिंह रावत ने कहा कि विगत 2 वर्षों से करो ना काल में मंदी से प्रभावित टैक्सी चालक व मालिकों की आर्थिक स्थिति दयनीय बनी हुई है। ऐसे में पैनिक बटन व जीपीएस सिस्टम लगवाने से टैक्सी मालिकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पढ़ रहा है जिसे वर्तमान समय में टैक्सी मालिक बहन करने की स्थिति में नहीं है। अतः राज्य सरकार अविलंब जनहित में पैनिक बटन व जीपीएस सिस्टम की अनिवार्यता समाप्त करें।

इस दौरान अध्यक्ष विजय पाल सिंह रावत, सचिव विजेंद्र कंडारी, उप प्रधान नरेंद्र वर्मा, दिगंबर सिंह बिष्ट, छोटेलाल दीक्षित, विकास डोभाल, ज्ञानी राम शर्मा, आसाराम सकलानी, किशोर चंद रमोला, अनिल कुकरेजा, दीपक शर्मा, विजय भंडारी, बीडी जोशी, वीरेंद्र गैरोला, जगबीर खरोला, भीम सिंह आदि शामिल थे।

कोर्ट ने नौ साल पुराने मामले में आरोपी को दिया संदेह का लाभ

न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट ऋषिकेश ने लापरवाही से वाहन चलाने के नौ साल पुराने मामले में अपना फैसला सुनाते हुए आरोपी को संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त किया है। मामला वर्ष 2013 का है जो थाना ऋषिकेश में दर्ज किया गया था।

ऋषिकेश पुलिस ने कोर्ट में दाखिल चार्जशीट में बताया कि 05 जुलाई 2013 को विजयपाल अपने साथी सुरेंद्र सिंह राणा और धनवीर सिंह नेगी के साथ माया मार्केंट गए थे। इसी बीच ट्रक संख्या यूए08जी 9796 ने विजयपाल को जोरदार टक्कर मारी, उन्हें अस्पताल ले जाया गया, उपचार के दौरान विजयपाल की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने रवित कुमार पुत्र नरपाल सिंह को चालक दिखाते हुए लापरवाही से वाहन चलाने सहित कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।

वरिष्ठ अधिवक्ता अमित अग्रवाल ने न्यायालय को इस मामले में विभिन्न तर्क दिए।
1. बताया कि पुलिस द्वारा मौके पर जो नक्शा नजरी बनाई गई, वह चश्मदीनों की गवाही के बाद विरोधाभास देखने को मिला, जो संदेहास्पद है।
2. अधिवक्ता ने न्यायालय को यह भी बताया कि आरोपी रवित कुमार पुत्र नरपाल सिंह 05 जुलाई 2013 को न ही वाहन चला रहा था और न ही घटना स्थल पर मौजूद था, ऐसे में पुलिस द्वारा यह कहना कि रवित द्वारा लापरवाही से वाहन चलाना गलत है।
3. अधिवक्ता ने न्यायालय को यह भी बताया कि साक्ष्यों में विरोधाभास है, क्यों कि एक चश्मदीन का कहना है कि घटना के बाद मौके पर ट्रक चालक को पकड़कर उसका नाम पूछा गया, जिसमें रवित नाम पाया गया, जबकि अन्य गवाहों ने कहा कि चालक को नहीं जानते और उनका नाम नहीं पूछा गया।
कोर्ट ने इन बातों पर भी विरोधाभास पाया कि मौके पर चालक का नाम पूछा गया और चालक की गिरफ्तारी दो दिन बाद पुलिस ने दिखाई।
न्यायिक मजिस्ट्रेट उर्वशी रावत ने तमाम दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुनाया। न्यायाधीश ने आरोपी रवित पुत्र नरपाल सिंह निवासी पिथनेडी निकट प्राइमरी स्कूल तहसील नगीना कोतवाली देहात जिला बिजनौर को संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त किया है।

एमआईटी में साइंटिफिक पेपर राइटिंग विषय पर वर्कशॉप का हुआ आयोजन

पंडित ललित मोहन शर्मा कैंपस श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय, स्पेक्स देहरादून व मेडिकल लैब टेक्नोलोजी विभाग, ऋषिकेश के संयुक्त तत्वाधान में साइंटिफिक पेपर राइटिंग विषय पर एक वर्कशॉप का आयोजन किया गया।

इस वर्कशॉप में छात्रों को वैज्ञानिक लेखन के प्रति जागरूक कराने के साथ साथ वैज्ञानिक लेखन कार्य मे किन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए तथा उच्च स्तरीय शोध पत्र कैसे तैयार किया जाता है, को विस्तारपूर्वक समझाया गया। इनमें ऋषिकेश के विभिन्न कॉलेजों से आए छात्र शामिल हुए, जिसमें मॉडर्न इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, ढालवाला के बॉयोटेक्नोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री, रसायन व गणित के 28 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

विभाग की ओर से गणित विषय के प्रवक्ता आशीष गुप्ता के प्रतिनिधित्व में छात्रों का दल वर्कशॉप में शामिल हुआ। छात्रों ने सीखा कि किसी विषय को वैज्ञानिक तरीके से कैसे लिखा जा सकता है? इस वर्कशॉप में विज्ञान क्षेत्र के जाने-माने दिग्गजों ने उक्त विषय पर अपने व्याख्यान दिए। संस्थान के निदेशक रवि जुयाल व विज्ञान विभागाध्यक्षा प्रो. कौशल्या डंगवाल ने छात्रों के वैज्ञानिक लेखन कार्यशाला में रुचि दिखाने पर प्रसन्नता व्यक्त की।

गंगा की तेज लहरों में बह रहे युवक को जल पुलिस ने बचाया

स्वर्गाश्रम स्थित गंगा घाट पर हरियाणा का युवक गंगा में नहाने को उतरा। इस दौरान उसे तैराकी का शौक महंगा पड़ गया। देखते ही देखते युवक गंगा की तेज लहरों में बहने लगा। इस बीच मुनिकीरेती थाने से तैनात जल पुलिस ने मोटर बोट की मदद से उसे गंगा से सकुशल बाहर निकाला। युवक की पहचान 25 वर्षीय प्रदीप कुमार पुत्र रणवीर सिंह निवासी ग्राम बोडियाकमालपुर, जिला रेवाड़ी हरियाणा के रूप में हुई।

बचाव दल में जल पुलिस के जवान सुभाष ध्यानी, रविन्द्र तोमर, विदेश चौहान, पुष्कर रावत, महेंद्र चौधरी और बोट चालक अंकित कुकरेजा, चंद्रपाल नागर व राजेंद्र सिंह रावत शामिल रहे।

ऑनलाइट साइट से दोस्ती के बाद मिले और दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

रायवाला थाना पुलिस के मुताबिक जनपद नैनीताल के लालकुंआ से एक युवती ने पुलिस को तहरीर दी थी। जिसमें युवती ने बताया कि प्रकाश बिष्ट पुत्र रघुवीर सिंह बिष्ठ निवासी लाटू धार रमारा तल्ला, गैरसैंण, जिला चमोली से शादी डॉट कॉम ऑनलाइन साइट से जान पहचान हुई। युवती ने बताया कि 29 अक्टूबर 2021 को वह अपने चाचा को इलाज के लिए ऋषिकेश लेकर आई थी। रायवाला में अपनी बहन के घर पर रूकी थी। जहां पर प्रकाश बिष्ट उसे मिलने आया था औ रात को वहीं रूका। आरोप है कि आरोपी ने युवती के साथ शादी करने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद युवती ने आरोपी पर शादी का दवाब बनाया, मगर अब मुकर गया।

लिहाजा युवती ने जनपद नैनीताल के थाना लालकुआं में मामले में मुकदमा दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर रायवाला थाना पुलिस को मामले की जांच स्थानांतरित कर दी। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद आरोपी को सिडकुल हरिद्वार से सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।
थानाध्यक्ष भुवन चंद्र पुजारी ने बताया कि आरोपी हरिद्वार स्थित सिडकुल की एक फैक्ट्री के काम करता है। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां उसे जेल भेज दिया गया है।

परिजनों से नाराज नाबालिग युवती ऋषिकेश पहुंची

यमुनानगर की एक किशोरी को परिजनों ने इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने से मना कर दिया। इससे नाराज होकर वह घर छोड़कर ऋषिकेश पहुंच गई। ऋषिकेश पुलिस ने किशोरी को सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

कोतवाल रवि सैनी के मुताबिक सोमवार की रात उपनिरीक्षक अरूण त्यागी पुलिसकर्मियों के साथ रात्रि गश्त पर थे। इसी दौरान उनकी नजर संयुक्त यात्रा बस अड्डे पर संदिग्ध अवस्था में घूम रही किशोरी पर पड़ी। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम ट्विंकल 13 पुत्री कृष्णपाल निवासी मकान नंबर 8बी, धर्मपूरा कॉलोनी थाना फर्कपुर, यमुनानगर,हरियाणा के रूप में बताया। किशोर को पुलिस अपने साथ कोतवाली लेकर आई। यहां पर संबंधित थाना पुलिस से संपर्क किया तो पता चला कि उसकी थाने में परिजनों ने गुमशुदगी लिखवाई है। उसके पिता ने उसे इंस्टाग्राम पर वीडियो डालने से मना किया था। जिससे नाराज होकर वह घर से बिना बताए कहीं चली गई है। मंगलवार को संपर्क करने पर परिजन ऋषिकेश पहुंचे और पुलिस ने उनकी बेटी को सकुशल सौंप दिया।

पौधारोपण और स्वच्छता अभियान चलाकर स्वयंसेवियों ने दिया जागरूकता संदेश

राजकीय महाविद्यालय ऋषिकेश की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शिविर में आज मलिन बस्ती मायाकुंड में स्वयंसेवियो ने पौधारोपण किया। उसके बाद स्वच्छता अभियान चलाकर जागरूकता संदेश दिया।

स्वयंसेवियों ने 60 फलदार, औषधीय पौधे का रोपण किया। यही नहीं फलदार पौधों का मलिन बस्ती में रहने वाले लोगों में वितरित भी किया गया। इस अवसर पर स्वयं सेवियों ने राज्य सरकार की योजनाएं एवं केंद्र सरकार की योजनाओं उज्जवला योजना, अंत्योदय योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, एक भारत श्रेष्ठ भारत, आत्मनिर्भर भारत आदि योजनाओं की जानकारी दी गई।

इस मौके पर अमित रतूड़ी, निजाम आलम, जानवी मिश्रा, सुधांशु, मनीषा, रोहित कुकरेती, ऋषि शर्मा, सूरज कुमार, स्वाति सेमवाल, जानवी सहा, एकता, तनु, दीपांशु, अमीषा, रितिक पोखरियाल, गुलशन, अंजलि पैन्यूली, अंजलि, मनीषा सेमवाल, संध्या, मोनिका, पूनम, स्वाति नेगी, नीलम नौटियाल, ईशा राजपूत, श्रुति राणा, संध्या आदि स्वयंसेवी मौजूद रहे।