पुलिस कर्मियों ने रक्त देकर बचाई बुजुर्ग महिला की जान


कानून की रखवाली करने वाली पुलिस अपनी ड्यूटी हर परिस्थिति में मुस्तैदी के साथ निभाती है। ऐसे में जब फर्ज निभानी की बात हो तो वह कैसे पीछे हट सकती है। ताजा मामला बुजुर्ग महिला की जान बचाने का है। कोतवाली में एसओजी देहात में तैनात सिपाही कमल जोशी और मनोज कुमार पुलिस के हर बड़े खुलासे करने में अहम योगदान देते हैं।

दरअसल आज उन्हें एक 64 वर्षीय बुजुर्ग महिला जो की ऋषिकेश की ही निवासी है। को ऑपरेशन के लिए रक्त की जरूरत पड़ी। यह जानकारी उन्हें जैसे ही मिली। दोनों की सिपाहियों ने स्वेच्छा से जाकर रक्तदान किया। दोनों द्वारा किए गए रक्तदान से अन्य पुलिसकर्मियों सहित नागरिकों को भी प्रेरणा मिली है।

बता दें कि सिपाही कमल जोशी ने 39वां और मनोज कुमार ने 22वीं बार रक्तदान किया है।

अस्पताल की बिजली काटने के नाम पर कर्मियों को बेरोजगार करना चाह रहा एम्सः रमोला


कोरोना काल में डीआरडीओ की ओर से आईडीपीएल में स्थापित शहीद जसवंत सिंह रावत कोविड अस्पताल बनाया गया था। जिसको संचालित एम्स ऋषिकेश द्वारा किया जा रहा था। 2.20 करोड़ रुपये की बिजली उपयोग का भुगतान ना होने के कारण अस्पताल की बिजली काट दी है।

बिजली काटने से वँहा कार्यरत नर्सिंग ओर अन्य स्टाफ को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इसी घटनाक्रम को देखते हुए ऋषिकेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयेंद्र रमोला ने एम्स ऋषिकेश ओर ऊर्जा निगम के खिलाफ बड़ी साजिश का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि एम्स ऋषिकेश और ऊर्जा निगम की सांठगांठ के कारण अस्पताल की बिजली काटी गई है, देश व उत्तराखंड में कोरोना का संक्रमण काफी कम हो गया है जिसको देखते हुए एम्स प्रशासन द्वारा संविदा और आउटसोर्सिंग के माध्यम से कार्यरत स्टाफ ओर कर्मचारियों को बाहर निकालने की साजिश कर रही है, पूर्व में भी एम्स द्वारा ऐसे कृत्य किये गए है। कोरोना अस्पताल को बंद करने के बाद कर्मचारियों को निकालने की बात कहेंगे। जिसका कांग्रेस विरोध करेगी। उन्हें कहा कि जब अस्पताल सरकार ओर एम्स द्वारा संचालित हो था था तो ऊर्जा निगम को उपयोग राशि का भुगतान क्यों नही किया गया। एम्स ओर सरकार के पास पैसों की कोई कमी नही है। एम्स प्रशासन पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगते रहे हैं, जहॉं एक ओर आमदनी बेरोज़गारी के कारण आर्थिक तंगी से जूझ रहा है वहीं दूसरी ओर सरकार पेट्रोल डीजल ओर महंगाई के नाम अपना खजाना भरने में लगी है।

रमोला ने कहा कि इस प्रकरण की जॉंच की होनी चाहिये और दोषियों को दंडित करना चाहिये। करोड़ों रूपये सरकार ने अस्थायी अस्पताल में लगाये जबकि ऋषिकेश का सरकारी अस्पताल फंड के लिये बाट जोट रही है जहॉं की स्थिति दयनीय है, सरकार को उस ओर भी ध्यान देना चाहिये।

वार्षिक परीक्षाफल में मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित

भगवती देवी पूर्णानंद महाराष्ट्र निवास सरस्वती शिशु मंदिर में आज वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इस मौके पर अपनी कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया।

आज विद्यालय में कक्षा एक से आठवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं का वार्षिक परिणाम घोषित हुआ। विद्यालय प्रबंधन समिति के कोषाध्यक्ष भगवान दास, महामंत्री नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल प्रतीक कालिया, दीपक बिष्ट, सीमा रानी, प्रदीप पोखरियाल, डा. रितु प्रसाद, शशी पांडेय, रेखा गर्ग, राजीव जी, रोटरी क्लब ऋषिकेश के सदस्यों ने बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

इस मौके पर प्रधानाचार्य शिशुपाल ने बताया कि विद्यालय का परिणाम शत प्रतिशत रहा है।

पूर्ववर्ती सरकार में वायदे नहीं किए पूरे, अब निभाने की बारीः आप नेता

आम आदमी पार्टी ऋषिकेश के व विधायक प्रत्याशी रहे डा. राजे नेगी ने कहा कि अब मुख्यमंत्री को अपने चुनावी वायदे पूरे करने के लिए जुट जाने की जरूरत है ताकि यह तमाम वायदे महज चुनावी जुमले बनकर ही सीमित ना रह जायें।

उन्होंने कहा कि भाजपा की पूर्ववर्ती सरकारों में चुनावी वायदे आमतौर पर पूरे नहीं किए गये हैं। चुनावी घोषणा पत्र सिर्फ कागज़ का एक टुकड़ा बनकर रह जाते रहे है। ऋषिकेश विधानसभा के लिए चुनावी रैली में किये गए वादे ओर घोषणा जल्द से जल्द पूर्ण करने की अपील करते हुए आम आदमी पार्टी के नेता नेगी ने कहा कि श्यामपुर फाटक पर अतिशीघ्र फ्लाई ओवर बनाकर रोजाना लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए प्रदेश सरकार को तत्काल कदम उठाने की जरूरत है। इसके अलावा शहर में बहुमंजिला पार्किंग, नवीन सत्र से पूर्व ग्रामीण क्षेत्र में नया डिग्री कालेज, रायवाला में मिनी खेल स्टेडियम एवं हरिपुर कलां ग्राम सभा को फ्लाई ओवर से कनेक्टिविटी या पूर्व की भांति वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था को लेकर भी ऋषिकेश की जनता की नजरें मुख्यमंत्री पर लगी हुई हैं।

एनएसएस स्वयंसेवियों ने गंगा स्वच्छता का महत्व जाना

राजकीय महाविद्यालय ऋषिकेश के एनएसएस शिविर के छठे दिन की शुरुआत योग से हुई। सुबह स्वयंसेवियों ने योग की विभिन्न क्रियाओं का अभ्यास किया। उसके बाद स्वयं सेवी परमार्थ निकेतन पहुंचे। जहां परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज ने सभी स्वयंसेवियों को गंगा स्वच्छता के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि गंगा को स्वच्छता रखना हम सभी का कर्तव्य है। इस दौरान स्वयंसेवियों ने गंगा स्वच्छता का संकल्प लिया।

साध्वी भगवती सरस्वती द्वारा छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन एवं सिंगल यूज प्लास्टिक जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया। इस दौरान सात हजार लोगों को स्वामी चिदानंद सरस्वती ने गंगा स्वच्छता की शपथ भी दिलाई।

मौके पर वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अशोक कुमार मेंदोला, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रीति खंडूरी, डॉ. पारूल मिश्रा, अमित रतूड़ी, निजाम आलम, नितेश चमोली, कोमल शर्मा, सृष्टि आर्य, प्रियांशी, अनामिका, अमन, यश गर्ग, प्रीति, भोले शंकर, सपना, आकांक्षा कुमारी, स्वाति बधानी, आस्था, शिक्षा राणाकोटी, अंजलि बिष्ट, संध्या, ज्योति मौर्य, सपना आदि उपस्थित रहे।

चाचा भतीजा को जल पुलिस ने डूबने से बचाया


बनखंडी निवासी कविन सिंह और गजेंद्र सिंह त्रिवेणी घाट में नहाने के लिए पहुंचे। इस दौरान नहाते समय गंगा के तेज बहाव में बहने लगे। घाट पर मौजूद जल पुलिस और आपदा राहत के जवानों ने तत्काल रेक्स्यू कर दोनों को बचा लिया।

बचाने वाली टीम में कांस्टेबल हरीश गुसाईं, विनोद सेमवाल आदि शामिल रहे।

छिद्दरवाला में सड़क पार करते समय ट्रक ने मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत

रायवाला थाना पुलिस के मुताबिक शनिवार रात 10.30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि छिद्दरवाला चौक के पास हादसा हो गया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे घायल बुर्जुग को 108 आपातकालीन सेवा से ऋषिकेश के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस दौरान प्रत्यशदर्शियों से हादसे की जानकारी जुटाई तो पता चला कि मृतक 62 वर्षीय कल्याण सिंह पुत्र स्व. स्वरूप सिंह निवासी छिद्दरवाला में यहां पर रिश्तेदार के पास आया था। वापसी के दौरान सड़क पार करते समय एक अज्ञात ट्रक ने उन्हें ट्रक मारकर घायल कर दिया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है।

थानाध्यक्ष भुवन चंद्र पुजारी ने बताया कि हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

पीएसके के वार्षिकोत्सव में श्रद्धालुओं के लिए आयोजित हो रही भागवत कथा

भागवत कथा में पहुंचे कृष्ण कुंज आश्रम के संस्थापक अध्यक्ष उत्तराखंड पीठाधीश्वर जगद्गुरु कृष्णाचार्य महाराज ने कहा कि भागवत कथा श्रवण मात्र से ही मनुष्य मोक्ष की ओर अग्रसर हो जाता है। इसके श्रवण के साथ ही इसका अनुसरण भी करना चाहिए।

भागवताचार्य रमेश उनियाल ने कहा कि प्रभु का सेवाभाव से भजन और गो सेवा कल्याणकारी है। नारायण भाव के भूखे हैं। नारायण अपनी लीलाओं के माध्यम से मनुष्य एवं देवताओं को धर्मानुसार आचरण करने के लिए प्रेरित करते हैं। मौके पर तुलसी मानस मंदिर के महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज, आचार्य रमेश उनियाल, अशोक कुमार अरोड़ा, रीता अरोड़ा, प्रदीप अरोड़ा, विनोद घई, प्रमोद बजाज, राजेश भारद्वाज, पार्षद रीना शर्मा, पंडित वेद प्रकाश शर्मा, रश्मी, प्रवीण आदि उपस्थित रहे।

ऋषिकेशः अमिताभ बच्चन ने फिल्म सीन के दौरान नाव से की गंगा पार

मुनिकीरेती स्थित गंगा तटों पर आज बॉलीवुड की फिचर फिल्म गुडबाय की शूटिंग हुई। यहां स्वर्गाश्रम में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने अलग-अलग जगहों पर शॉट दिए। यहां गंगा तट पर ही हवन पूजन के सीन भी अमिताभ बच्चन के साथ फिल्माए गए। वहीं, अमिताभ बच्चन को देखने के लिए प्रशंसकों की भीड़ भी पहुंची, जिन्हें पुलिस फोर्स ने संभाले रखा। बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन विकास बहल कर रहे हैं। फिल्म में अभिनेत्री रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में है।

उधर, सुबह के वक्त अमिताभ बच्चन के साथ टीम के सदस्य शत्रुघन घाट से नाव में सवार होकर गीता भवन नाव घाट तक पहुंचे। थाना लक्ष्मण झूला पुलिस की ओर से अतिरिक्त फोर्स यहां पर लगाई गई थी। यहां अमिताभ बच्चन के ऊपर अलग-अलग सीन फिल्माए गए।