सचिवालय से मिलती है पूरे प्रदेश को ऊर्जा-मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पूरे प्रदेश को सचिवालय से ऊर्जा मिलती है। राज्य सरकार द्वारा लिये जाने वाले जनहित से जुड़े निर्णयों को तत्परता से लागू करने की जिम्मेदारी भी सचिवालय की होती है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा कार्मिकों के हितों के प्रति प्रतिबद्धता के साथ उनकी समस्याओं का समाधान भी किया जा रहा है। राज्य सचिवालय सहित अन्य विभागों के कार्मिकों की समस्याओं को वे समझते हैं। कार्मिकों के गोल्डन कार्ड की विसंगतियों सहित अन्य अनेक लम्बित प्रकरणों का निस्तारण किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य का मुख्य सेवक होने के साथ ही वे अपने को सचिवालय कार्मिकों का भाई व साथी भी मानते हैं, क्यांकि उन्हें सचिवालय की प्रक्रियाओं को समझने में सचिवालय का भी बड़ा योगदान रहा है।
सोमवार को सचिवालय संघ द्वारा सचिवालय प्रांगण में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का अभिनन्दन किया गया। अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि सचिवालय सहित विभिन्न कार्मिक संगठनों से उनकी समस्याओं के निराकरण के सम्बन्ध में आपसी संवाद की राह प्रशस्त की गयी है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उ0प्र0 की भांति उत्तराखण्ड राज्य में पति-पत्नी के सेवारत रहने पर दोनों को मकान किराया भत्ता अनुमन्य किये जाने। सचिवालय परिसर में स्थापित एलोपैथिक डिस्पेंशनरी में पैथोलॉजी सैम्पलिंग एकत्र करने की व्यवस्था किये जाने तथा डिस्पेंसरी को उच्चीकृत करते हुए चिकित्सा उपचार हेतु अत्याधुनिक सुविधायें दिये जाने। समीक्षा अधिकारी एवं अपर निजी सचिव के पद की श्रेणी को समूह ‘ग’ के समूह ‘ख’ (अराजपत्रित) घोषित किये जाने सम्बंधी मांग पर विभागीय संस्तुति सहित तद्नुसार प्रस्ताव कार्मिक विभाग को प्रेषित किये जाने का निर्णय लिये जाने पर सहमति व्यक्त की।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सचिवालय परिसर में क्रेच सेन्टर हेतु नवीन भवन निर्माण के लिए प्रस्ताव राज्य सम्पत्ति विभाग को प्रेषित किये जाने। गोल्डन कार्ड की खामियों के कारण दिनांक 1 जनवरी, 2021 से सचिवालय प्रशासन विभाग के अनुभागों में लम्बित चिकित्सा दावों का भुगतान तत्काल कराये जाने तथा गोल्डन कार्ड से कर्मचारियों एवं पेंशनरों को कैशलेस आयुष चिकित्सा सुविधा प्रदान किये जाने पर भी सहमति व्यक्त की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा आश्वासन दिया कि सचिवालय संघ की विभिन्न समस्याओं का हल किये जाने का रास्ता निकाला जायेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गोल्डन कार्ड की विसंगतियों एवं पदोन्नति में शिथिलिकरण जैसी समस्याओं का समाधान किया गया है। कोरोना महामारी के कारण देश ही नहीं विश्व की आर्थिक गतिविधियाँ भी प्रभावित हुई हैं। बावजूद इसके राज्य सरकार द्वारा कार्मिकों के व्यापक हित में निर्णय लिये हैं। आगे भी समस्याओं के समाधान का रास्ता निकाला जायेगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार सभी की साझीदार एवं सहयोगी के रूप में कार्य कर रही है। सभी के सामूहिक हित के लिए उनके द्वारा अबतक 500 से अधिक घोषणायें की गइ है, जिसकी वित्तीय स्वीकृति भी जारी की की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य का समग्र विकास हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। सबके सामूहिक प्रयासों से ही हम राज्य को समग्र विकास के गंतव्य तक पहुंचाने में सफल होंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश का मुख्य सेवक होने के नाते उनका हर पल प्रदेश के सवा करोड़ लोगों की भलाई एवं सेवाभाव के लिए समर्पित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्मिकों की वेतन विषंगति के प्रकरणों के निस्तारण की दिशा में भी पहल करते हुए सामूहिकता के विश्वास भाव से देवस्थानम बोर्ड को स्थगित करने का निर्णय लिया गया। हमारा लोकतंत्र दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है जो कि सामूहिकता में विश्वास करने वाला है। हमारे सच्चे लोकतंत्र में ही हर व्यक्ति हर माध्यम से अपनी बात कह सकता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उत्तराखण्ड से लगाव है। उन्होंने 21 वीं शदी के तीसरे दशक को उत्तराखण्ड का दशक बताया है। यही नहीं प्रधानमंत्री का विजन है कि 2025 में जब उत्तराखण्ड अपना रजत जयंती वर्ष मना रहा होगा तब राज्य की पहचान समग्र विकास की दृष्टि से देश के अग्रणी राज्य के रूप में हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के विजन को साकार करने मे हम तभी सफल होंगे जब हम सब राज्य के विकास में सामूहिकता के भाव के साथ सहयोगी बनेंगे।
इस अवसर पर सचिवालय संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी ने कार्मिकों की विभिन्न समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया तथा उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया।
कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव विनोद कुमार सुमन, संघ के उपाध्यक्ष सुनील लखेड़ा, महासचिव विमल जोशी, गीता कोल, चन्दन बिष्ट, पुनीत गुसांई सहित बड़ी संख्या में सचिवालय कर्मी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अनुसचिव जे.पी. मैखुरी द्वारा किया गया।

ग्रामीण क्षेत्रों में गुलदार की आमद से लोगों में भय का माहौल

न्याय पंचायत श्यामपुर की ग्राम सभा खदरी खड़कमाफ के चोपड़ा फार्म गली नंबर 6 वीर चंद्र गढ़वाली नगर मोटा प्लॉट में आज सुबह प्रातः 6ः30 बजे गुलदार पिंजरे में कैद हुआ।
पिछले विगत माह से ग्राम सभा खदरी खड़क माफ में सक्रिय गुलदार की आमद बनी हुई थी 2 माह के बाद यह तीसरा गुलदार क्षेत्र में कैद हुआ। क्षेत्र में विगत दिनों से गुलदार की आमद देखने को मिल रही थी जिसके बाद वन विभाग ने यहां पर पिंजरा लगाया।
बुधवार की प्रातः आखिरकार गुलदार पिंजरे में कैद हुआ। क्षेत्र में गुलदार की आमद को देखते हुए क्षेत्र के युवा आशीष राणाकोटी जी ने 24 नवंबर 2021 को वन विभाग के कार्यालय में जाकर पिंजर लगाने की मांग के लिए ज्ञापन सौंपा था, जिसके बाद वन विभाग ने क्षेत्र में पिंजर लगाया था। जिसका परिणाम चंद दिनों में ही नजर आ गया है और गुलदार पिंजरे में कैद हो गया।
क्षेत्र के सक्रिय युवा आशीष राणा कोटी का कहना है कि गुलदार की इस तरह की दहशत से ग्रामीणों में है भय जैसा माहौल बना हुआ है ग्रामीणों की गुहार वन विभाग से निरंतर लगाई जा रही है। अभी भी क्षेत्र में ग्रामीणों के द्वारा दो गुलदार होने की आशंका जताई जा रही।
ग्रामीणों ने वन विभाग से गुहार लगाई दो गुलदार को पकड़ने के लिए भी पिंजर लगाए जाए।
मौके पर उपस्थित वन विभाग के ऋषिकेश की रेंज महेंद्र सिंह रावत, कमल राजपूत, राजेश बहुगुणा, भोला, समाजसेवी नवीन नेगी, अनिल रावत, विनोद चौहान, नरेश पुंडीर, पर्यावरणविद विनोद जुगलान, पिंटू, आशीष राणाकोटी कुलदीप रावत अखिल भंडारी आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री की घोषणाओं को शीघ्र पूरा करने के लिए सचिव स्तर पर हो रही समीक्षा

अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन द्वारा सोमवार को सचिवालय में आवास एवं शहरी विकास विभाग से सम्बन्धित मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं की समीक्षा की।
शहरी विकास विभाग के अन्तर्गत कोविड 19 के राहत पैकेज से सम्बन्धित घोषणाओं की समीक्षा के दौरान उन्होंने निर्देश दिये कि पर्यावरण मित्रों एवं पीएम स्वनिधि में पंजीकृत लाभार्थियों को 5 माह तक दी जाने वाली 2 हजार रुपये की आर्थिक सहायता अविलम्ब वितरित कर सूचना मुख्यमंत्री कार्यालय को उपलब्ध करायी जाये। उन्होंने राज्य स्तरीय घोषणाओं के तहत प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के अंतर्गत नगरीय क्षेत्रों में बेघर लोगों को बनाये जाने वाले घरों तथा राज्य के पर्यटन स्थलों में बहुस्तरीय कार पार्किंग निर्माण योजना के क्रियान्वयन में भी तेजी लाये जाने को कहा।
अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने शहरी विकास विभाग की जिला स्तरीय 32 घोषणाओं के क्रियान्वयन में भी तेजी लाये जाने को कहा। इसके अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र खटीमा में पार्कों के सौंदर्यीकरण, शहीद स्थल निर्माण, स्ट्रीट लाइट कार्य, वेंडर जोन, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के कार्य, डोईवाला में स्व. मांगेलाल अग्रवाल की मूर्ति स्थापना, जसपुर में नगर पालिका भवन निर्माण, श्रीनगर नगर निगम बनाये जाने, रानीखेत में आंतरिक मार्गों के निर्माण, नैनीताल में पारम्परिक हाट निर्माण सहित विभिन्न जनपदों के लिये विभिन्न निर्माण कार्यों से सम्बन्धित घोषणायें शामिल हैं। उन्होंने इस संबंध में शीघ्रता से कार्यवाही किये जाने को कहा है।
आवास विभाग की समीक्षा में बताया गया कि जिला स्तरीय 5 घोषणाओं, जिसमें विधानसभा क्षेत्र खटीमा में दीनदयाल पार्क के सौन्दर्यीकरण, शौचालयों के निर्माण, विकासनगर में पार्किंग का निर्माण, देवप्रयाग के जाखणीधार में पार्किंग व्यवस्था शामिल है। इस सम्बन्ध में भी शीघ्र कार्यवाही के निर्देश अपर मुख्य सचिव द्वारा दिये गये।
बैठक में सचिव शैलेश बगोली, विनोद कुमार सुमन, एस.एन. पाण्डे, उप सचिव एच.एस. बसेड़ा आदि अधिकारी उपस्थित थे।

स्तन कैंसर जनजागरुकता कार्यक्रम के तहत रैली निकालकर दिया संदेश

एम्स, ऋषिकेश कॉलेज ऑफ नर्सिंग में विभिन्न कक्षाओं के नर्सिंग स्टूडेंट्स की ओर से स्तन कैंसर जनजागरुकता कार्यक्रम के तहत रैली निकाली गई। जिसके माध्यम से महिलाओं को स्तन कैंसर के प्रति जागरुक किया गया। रैली में विद्यार्थियों के साथ ही नर्सिंग फैकल्टी सदस्यों ने भी प्रतिभाग किया।
शनिवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, ऋषिकेश में कॉलेज ऑफ नर्सिंग के बीएससी अंतिम वर्ष व एमएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने असिटेंट प्रोफेसर डा. राज राजेश्वरी व प्रसुन्ना जैली की अगुवाई में स्तन कैंसर जनजागरुकता रैली निकाली। रैली को संस्थान के संकायाध्यक्ष अकादमिक प्रोफेसर मनोज गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली एम्स के गेट नंबर-एक से शुरू हुई और आस्था पथ बैराज, एम्स गेट नंबर-2 होते हुए कॉलेज ऑफ नर्सिंग में संपन्न हुई।
इस अवसर पर एम्स अस्पताल के नॉन कोविड एरिया में बीएससी नर्सिंग की छात्राओं ने स्तन कैंसर जनजागरुकता पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया और महिलाओं को स्तन कैंसर के कारण, सावधानियां, बचाव व उपचार संबंधी संदेश दिया। उन्होंने महिलाओं को स्तन कैंसर संबंधी स्वास्थ्य शिक्षा के तहत स्वस्थ जीवनशैली एवं पोषक खाद्य पदार्थों के सेवन से जुड़ी जानकारियों से अवगत कराया, जिसका उद्देश्य स्तन कैंसर से बचाव को लेकर महिलाओं को जागरुक करना था।
इस दौरान महिलाओं द्वारा स्तन कैंसर बीमारी से जुड़े सवाल भी पूछे गए, जिनका नर्सिंग फैकल्टी व स्टूडेंट्स के द्वारा उत्तर दिया गया। इस अवसर पर कॉलेज ऑफ नर्सिंग की प्रिंसिपल जेवियर बेलसियाल, फैकल्टी डा. राज राजेश्वरी, प्रसुन्ना जैली, मीनाक्षी, गीतिका, कालेश्वरी, अवधूत, दिव्या, विश्वास आदि मौजूद रहे।

विस अध्यक्ष ने नीरजा देवभूमि चौरिटेबल ट्रस्ट को एक लाख रुपये देने की घोषणा की

नीरजा देवभूमि चौरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित कोरोना योद्धा सम्मान समारोह में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कोरोना काल के दौरान जिन लोगों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई उन लोगों का सम्मानित किया। इस अवसर पर विस अध्यक्ष अग्रवाल ने ट्रस्ट को विधानसभा अध्यक्ष विवेकाधीन कोष से एक लाख रुपये देने की घोषणा की।
इस अवसर पर विस अध्यक्ष ने कहा है कि ट्रस्ट द्वारा जनहित के लिए सराहनीय कार्य किया जा रहा है। विस अध्यक्ष ने कहा है कि कोरोना काल के दौरान अनेक लोगों ने जान की बाजी लगाकर कोरोना पीड़ित लोगों की सहायता की और अनेक लोगों को कोविड-19 से बचाने का कार्य किया। उन्होंने कहा है कि इस दौरान शहर की स्वच्छता बनाने के लिए पर्यावरण मित्रों ने अथक प्रयास किया उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। चिकित्सक, पुलिसकर्मी एवं फ्रंटलाइन वर्कर ने कोरोना कॉल के दौरान पीड़ित लोगों की सहायता कर मानवता की मिसाल प्रस्तुत की।
विस अध्यक्ष ने कहा कि नीरजा देवभूमि चौरिटेबल ट्रस्ट द्वारा समय-समय पर स्वास्थ्य चिकित्सा एवं जरूरतमंदों को सहायता उपलब्ध कराने के कार्य किए जाते हैं। ट्रस्ट द्वारा कोरोना योद्धा सम्मान करना भी सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 13 हजार से अधिक लोगों को कोरोना काल के दौरान राशन किट एवं हजारों लोगों को आर्थिक सहायता दी जबकि 61 हजार लोगों को मास्क व सैनिटाइजर का वितरण किया।
इस मौके पर हर्षवर्धन शर्मा, कुंवर सिंह रावत, पीडी रतूड़ी, पंकज गुप्ता, विनोद कुमार द्विवेदी, आरसी भट्ट, हरीश आनन्द, भावना, आयुषी, मनप्रीत छाबड़ा, मंजीत कौर, ललित मनचंदा, गीता मनचंदा, प्रधानाचार्य गोविंद सिंह रावत, जितेंद्र बिष्ट, मुकेश अग्रवाल अंजना सैनी, ज्योतिषचार्य दया कृष्ण, प्रधानाचार्य दून इंटर नेशनल पब्लिक स्कूल डॉ तनुजा पोखरियाल, अध्यापिका सीता रावत, नीरजा देवभूमि चौरिटेबल ट्रस्ट की संरक्षक कुसुम गोयल, संस्थापक सुश्री नीरजा गोयल, कोषाध्यक्ष सुश्री नूपुर गोयल, समाजसेवी पंकज गुप्ता, कुंवर सिंह रावत, मुकेश अग्रवाल, रंजन अंथवाल, नरेंद्र खुराना, आचार्य संतोष व्यास, कमल चतुर्वेदी, मीडिया प्रभारी दिवाकर मिश्रा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सुनील थपलियाल ने किया ।

सीएम ने दिनभर अधिकारियों को रखा रिचार्ज पर, खुद संभाला मोर्चा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय स्थित राज्य आपदा कन्ट्रोल रूम से प्रदेश में हो रही वर्षा की जानकारी ली। उन्होंने राष्ट्रीय राजमर्गों एवं अन्य सम्पर्क मार्गों की जानकारी भी ली। जिलाधिकारी पौड़ी एवं जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग से मुख्यमंत्री ने फोन से वार्ता कर ताजा अपडेट लिया। जिलाधिकारी पौड़ी द्वारा जानकारी दी गई कि तहसील लैंसडौन के क्षेत्रान्तर्गत छप्पर गिरने से 3 लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि 2 लोग घायल हो गये थे। घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग ने जानकारी दी कि श्री केदारनाथ में कल तक 6 हजार श्रद्धालु थे। जिसमें से चार हजार वापस आ गये हैं। शेष 2 हजार सुरक्षित स्थानों पर है।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि यह सुनिश्चित किया जाय कि बारिश के कारण यदि कोई राजमार्ग बाधित होता है, तो उनमें आवागमन जल्द सुचारू करने के लिए पूरी व्यवस्था हो। जिन क्षेत्रों में अधिक वर्षा हो रही हैं, वहां विशेष सतर्कता बरती जाय। मुख्यमंत्री सुबह से सभी जिलाधिकारियों से अपडेट ले रहे हैं।
इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, सचिव आपदा प्रबंधन एस.ए. मुरूगेशन, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी रिद्धिम अग्रवाल, जितेन्द्र सोनकर, डॉ. आनन्द श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।

सीएम ने आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में आंगनवाड़ी की प्रदेश अध्यक्षा रेखा नेगी, महामंत्री सुमति थपलियाल एवं मीनाक्षी रावत ने भेंट की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के हित में शीघ्र ही निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी की बहनों की समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा की राज्य में सीमित संसाधन होने के बावजूद भी राज्य सरकार द्वारा सबके हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य किए जा रहे हैं।

मुख्य सचिव की हेली ऑपरेटर्स के साथ बैठक

मुख्य सचिव एस.एस. सन्धु ने मंगलवार को सचिवालय में हेली ऑपरेटर्स के साथ बैठक की। मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में हेली सर्विस को बढ़ाने के लिए हर सम्भव प्रयास कर रही है, और इसमें हेली ऑपरेटर्स के सहयोग की आवश्यकता है। उन्होंने प्रदेश में पर्यटन के दृष्टिकोण से नए डेस्टिनेशन विकसित करने के लिए सभी हेली सेवा प्रदाताओं से सुझाव और सहयोग की अपेक्षा भी की। कहा कि प्रदेश सरकार हेली सेवाओं को बढ़ाने के लिए किसी प्रकार का बैरियर नहीं लगाना चाहती।
मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आपदा से सम्बन्धित कार्यों में किए हेली सेवाओं द्वारा किए गए कार्यों का भुगतान समय पर किया जाए। उन्होंने सचिव सिविल एविएशन को चार्टर हेली सेवा के लिए अलग से एस.ओ.पी. जारी करने के भी निर्देश दिए।
मुख्य सचिव ने कहा कि हरिद्वार एवं ऋषिकेश विश्व के प्रसिद्ध पर्यटन केंद्र हैं, इन दोनों शहरों को हेली सर्विस से जोड़ने हेतु हेलीपैड के लिए जगह शीघ्र चिन्हित कर ली जाएं। इससे हरिद्वार ऋषिकेश की कनेक्टिविटी में बहुत बड़ा परिवर्तन आएगा।
मुख्य सचिव ने निदेशक जॉलीग्रांट एयरपोर्ट से हेलीपोर्ट्स में एमआरओ फैसिलिटी की सुविधा उपलब्ध कराए जाने की बात कही। उन्होंने कहा इससे हेली सेवा प्रदाताओं को काफी सुविधा मिलेंगी।
इस अवसर पर सचिव दिलीप जावलकर एवं सीईओ यूकाडा स्वाति भदौरिया सहित विभिन्न हेली सेवा प्रदाता कंपनियों के स्वामी और प्रतिनिधि उपस्थित थे।

चुनावों में महिलाओं की भागीदारी ज्यादा से ज्यादा सुनिश्चित हो-नेटा डिसूजा

महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री नेटा डिसूज़ा का पहली बार उत्तराखण्ड आगमन पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला के नेतृत्व में जौलीग्रांट एयापोर्ट पर सैकड़ों महिलाओं ने स्वागत किया।
महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूज़ा ने कहा कि ने कहा कि मेरा उत्तराखंड का पहला दौरा है। आज प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हैं। बैठक में संगठन की महिलाओं से बातचीत कर आगामी विधानसभा चुनाव के लिए महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा आगे लाने के लिए प्रदेश स्तर पर महिलाओं से वार्तालाप कर संगठन को मजबूत करने के लिए आगे की राणनीति बनायीं जाएगी। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से भाजपा सरकार का रवैया महिलाओं, युवाओं के साथ और देश के किसानों के साथ हैं, इसे जनता भूलेंगी नही। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनावों में भाजपा की सरकार को पहले उत्तराखंड से फिर केंद्र से उखाड़ फेंकने का काम करेंगे।
कांग्रेस नेता जयेन्द्र रमोला ने कहा कि नेटा डिसूज़ा के अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार उत्तराखण्ड में स्वागत किया गया। नेटा डिसूजा छात्र राजनीति से उभरी नेता हैं, वे विभिन्न ज़िम्मेदारियों पर रहकर संगठन के लिये कार्य करती आ रही हैं। उनकी पार्टी के प्रति ईमानदारी व वफ़ादारी के चलते आज इस मुक़ाम पर पहुंची हैं। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में जल्द ही पूरे देश के साथ उत्तराखण्ड में भी महिलाओं को मज़बूती प्रदान करेंगी।
स्वागत समारोह में प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिता आर्य, पूर्व प्रदेश सचिव विमला रावत, ब्लॉक अध्यक्ष अंशुल त्यागी, लक्ष्मी उनियाल, पार्षद राधा रमोला, पार्षद पुष्पा मिश्रा, पार्षद शकुंतला शर्मा, चंद्रकांता जोशी, रोशनी देवी, उमा ऑबरॉय, निर्मला कुमांई, रीना चौहान, कृष्णा रमोला, मीना रमोला, विद्यावती, ममता राणा, प्रीति नेगी, स्वाति नौडियाल, मीनाक्षी बिष्ट, अंजली कश्यप, प्रीति शर्मा, चन्दा कश्यप, मोना थापा, यशोदा राणा, मीना नाथ, पिंकी देवी, गीता देवी, संतोषी कोठियाल, सरोजनी देवी, हेमा देवी, पूजा देवी, अनिता देवी, मीनाक्षी थापा, सिमरन थापा, लक्ष्मी कुलियाल, गजेंद्र विक्रम शाही, गोकुल रमोला, गौरव यादव, जितेन्द्र त्यागी, कुंवर सिंह गुसांई, दीपक नेगी, रवि राणा आदि मौजूद थे।

कृष्णा नगर कालोनी में कांग्रेस ने प्रभात फेरी निकालकर जनजागरुकता अभियान चलाया

गांव-गांव कांग्रेस कार्यक्रम के तहत आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला के नेतृत्व में कृष्णा नगर कालोनी में कांग्रेस जनों ने जनजागरूकता के लिये प्रभातफेरी निकाली। जिसमें रामनामी धुनी बजाकर महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री सहित कांग्रेस के नारों के साथ लोगों को उनके विचारों को आत्मसात् करने अपील की गई।
इस अवसर जयेन्द्र रमोला ने कहा कि प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के निर्देशानुसार गांव-गांव कांग्रेस कार्यक्रम के तहत कल दूसरे दिन खदरी ग्रामसभा में बोक्सा बस्ती के कुंदन सिंह के घर पर सामूहिक भोज व रात्रि प्रवास करने के पश्चात सुबह कृष्णा नगर कालोनी में प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभातफेरी के माध्यम से आम जन को जागरूक कर उनके सुझाव लिये।
रमोला ने बताया कि इस कार्यक्रम के बाद ग्रामसभा गौहरी माफ़ी में ग्रामीणों के साथ गोष्ठी कर लोगों को देश के लिये हमारे महापुरुषों के बलिदान की गाथा को बताने का काम किया गया। साथ ही कहा कि आज की भाजपा सरकार हमारे महान विभूतियों को भुलाने का काम कर रही है।
प्रभात फेरी में विजेंद्र सिंह, सूरजपाल, रामबहादुर, रूपराम, कृष्णपाल, रामरति, शीतल, मायावती, विजय कुमार, राजकुमार, ऋषिपाल, सुरेंद्र, शेखर, पंकज, सुनील, रवि, आकाश, गौरव, अनिल, बाबूराम, जॉन, हरिओम, पंकज शुक्ला, महेश, शुभम, अजय, अनिल यादव, सुनीता, महेंदर, शीशपाल, कुसुम, उषा देवी, काजल, नीति दास, सोना देवी, रजनी देवी, राजू, बबीता, सीमा, लक्ष्मी, गीता देवी, वीरपाल, मनोज, प्रीतिदेवी आदि मौजूद थे ।