ऋषिकेश।
रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन के सामने कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों के साथ प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने कहा कि पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर और सीमाओं पर लगातार हमलावर है। सैनिक शहीद हो रहे हैं जिससे देशभर में गुस्सा है। चुनाव से पहले पीएम नरेंद्र मोदी पाक को करारा जवाब देने की बात करते थे। मगर, सत्ता में आने और सर्जिकल स्ट्राइक के बाद आतंकी घटनाएं और भी बढ़ी हैं। देश की सीमाएं और आंतरिक क्षेत्र सुरक्षित नहीं हैं।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि अब पाकिस्तान की निदां करने और करारा जवाब देने जैसे बयानों से काम नहीं चलने वाला। पाक को उसी की भाषा में जवाब दिया जाना चाहिए ताकि देश में आतंकी घटनाओं को विराम लगे और शांति स्थापित हो सके। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पाक का पुतला भी दहन किया।
प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष जयेंद्र रमोला, कार्यवाहक नगर अध्यक्ष शिवमोहन मिश्रा, सभासद मनीष शर्मा, धर्मेंद्र गुलियाल, अब्दुल रहमान, मुकेश जाटव, चंद्रकांता जोशी, नंदकिशोर जाटव, विमला रावत, रविंद्र बिरला, जगजीत सिंह, मंजू शर्मा, अजय धीमान, प्राशु बनर्जी, वेदप्रकाश धींगड़ा, शिवम त्यागी, राजेश शाह, अमरदीप सिंह, अब्दुल सिद्दिकी, शैलेश जैन आदि शामिल थे।
Author: admin
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने टंचिंग ग्राउंड का निरीक्षण किया
ऋषिकेश।
मंगलवार को नगर पालिका ऋषिकेश को शासन की ओर से टंचिंग ग्राउंड बनाने के लिए आवंटित दस एकड़ भूमि का उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने निरीक्षण किया। श्यामपुर खड़कमाफ में ग्राम समाज की भूमि का निरीक्षण करने पहुंचे सहायक आयुक्त डॉ. अनिल सिंह ने हाईकोर्ट के आदेश पर भूमि की पैमाइश की। उन्होंने प्रस्तावित टंचिंग ग्राउंड से पॉलीटेक्निक कॉलेज, गंगा नदी व आबादी से दुरी नापी। बताया कि शीघ्र ही जांच रिपोर्ट तैयार कर हाईकोर्ट को प्रेषित की जायेगी।
गौरतलब है कि ग्राम समाज की भूमि में टंचिंग ग्राउंड बनाने का ग्रामीण विरोध कर रहे है। ग्रामीणों के द्वारा हाईकोर्ट में एक याचिका डाली गयी थी, जिस पर कोर्ट ने कुछ दिन पूर्व ही गंगा को जीवित व्यक्ति मानते हुए सरकार व गंगा को नोटिस जारी करते हुए कुछ बिन्दुओं पर जवाब तलब किया है। इसी के मद्देनजर उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने मंगलवार को उक्त भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया है।
प्रस्तावित भूमि की जानकारी ही नही
मौका मुआयना करने आये अधिकारियों को प्रस्तावित भूमि की सही जानकारी नही थी। खसरा नबर 22 की जानकारी नही होने पर स्थानीय लोग ही अधिकारियों को प्रस्तावित भूमि पर ले गये। ग्राम प्रधान सरोप सिंह पुण्डीर, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष शांति प्रसाद थपलियाल, वीरेन्द्र रयाल, ईश्वर सिंह, करम सिंह चौधरी ने खसरा नबंर 22 की जानकारी दी। बताया कि प्रशासन ने अभी तक प्रस्तावित भूमि का पैमाइश नही की है। इस लिए प्रस्तावित टंचिंग ग्रांउड की भूमि का पालिका के अधिकारियों को भी पता नही है। मौके पर नगर पालिका के सफाई निरीक्षक सचिन रावत भी मौजूद रहे।
आज संयुक्त सर्वे करेगा प्रशासन
एसडीएम ऋषिकेश वृजेश कुमार तिवारी ने बताया कि खसरा नंबर 22 का बुधवार को पालिका प्रशासन, रवेन्यू विभाग व तहसील स्तर पर संयुक्त सर्वे किया जायेगा। गौरतलब है कि दो वर्ष से अधिक का समय बीत चुका है लेकिन प्रशासन ने नगर पालिका को आवंटित भूमि की पैमाइश और नक्शा नजीर नही सौंपे है। अभी तक आवंटित भूमि का सही जानकारी किसी के पास नही है। सिर्फ ग्रामीणों को ही आंवटित भूमि की जानकारी है। अब हाईकोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन में हड़कंप होने से बुधवार को भूमि बंदोबस्त के कर्मचारी भी मौके पर मौजूद रहेंगे।
महंत पर छेड़खानी का मुकदमा
ऋषिकेश।
कोतवाली पुलिस ने मायाकुंड स्थित हनुमानपीठ के महंत डॉ. रामेश्वरदास के खिलाफ छेड़खानी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। एक महिला ने भंडारे की पर्ची देने के बहाने महंत पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्रशिक्षु आईपीएस एवं कोतवाली प्रभारी निहारिका भट्ट ने बताया कि एक महिला ने मायाकुंड के महंत डॉ. रामेश्वरदास पर छेड़खानी के मामले में तहरीर दी है। महिला का कहना है कि भंडारे की पर्ची देने के बहाने महंत ने उसके साथ छेड़खानी की। छेड़खानी का आरोप लगाने पर महिला को मंदिर से खदेड़ दिया गया। महिला का कहना है कि पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद है। महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
बच्चों के फेल होने पर केवि में हंगामा
ऋषिकेश।
मंगलवार को केंद्रीय विद्यालय रायवाला में बडी संख्या में अभिभावक नौवीं कक्षा में बच्चों की कापी दोबारा चेक करवाने पहुचे। बताया कि लगभग 36 बच्चों को फेल किया गया है। कापी चेक करवाने पर अधिकांश बच्चे मामूली नंबरों से फेल पाए गए। अभिभावकों ने इस बात को लेकर हंगामा काटा कि स्कूल प्रबंधन ने जानबूझकर बच्चों के साथ सख्,ती की गई। कुछ बच्चे तो एक या दो नंबरों से भी रोके गए हैं। जिस पर अभिभावकों ने खूब हंगामा काटां। इनमें अधिकांश बच्चे दूसरे वर्ष के छात्र थे। ऐसें में अभिभावकों को बच्चों के भविष्य की चिंता सता रही है। प्राचार्य बख्ते मुनीम ने बताया कि कुछ अभिभावक कापी चेक कराने आए थे। इसके लिए वे अपने ट्यूटर को भी साथ लाए थे। शिक्षकों की ओर से कापी चेक करने में कोई कोताही नहीं बरती गई।
गंगा स्वच्छता को उठे हजारों छात्रों के हाथ, शपथ ली
ऋषिकेश।
सोमवार को त्रिवेणी घाट के गंगा तट पर ऋषिनगरी के 19 स्कूलों के छात्रों ने गंगा को स्वच्छ रखने की शपथ ली। आयोजक आरपीएस के तत्वावधान में नगर के विभिन्न स्कूलों के छात्र सुबह आठ बजे ही गंगा तट पर पहुंचने लगे। करीब तीन हजार छात्रों को हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने शपथ दिलाई। उन्होंने दूसरों को भी जागरूक करने और गंगा की स्वच्छता के लिए काम करने की छात्रों को शपथ दिलाई।
हरिद्वार के सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि गंगा हमारी आस्था है। हमने गंगा को मां कहा है, ऐसे में मां को प्रदूषण से मुक्त करने की हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। इससे पूर्व आरपीएस के छात्रों ने नाटक के माध्यम से गंगा स्वच्छता का संदेश दिया। नगर पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा और न्यायाधीश उदय प्रताप सिंह ने भी छात्रों का उत्साह बढ़ाया। संचालन स्कूल के प्रबंधक वीएन खन्ना और प्रधानाचार्य एसएस भंडारी ने संयुक्त रूप से किया।
कार्यक्रम में उप प्रधानाचार्य गीता बेदी, कमांडर अजय धीर, विनोद अग्रवाल, अशोक जैन, डीएसबी इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य शिव सहगल, दून इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्य सुनिता, एसजीआरआर के प्रधानाचार्य दीपक भारद्वाज, एसबीएम पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य धीरेन्द्र जोशी, एनडीएस, मां आनंदमयी, फुटहिल्स, ओमकारानंद, मॉडर्न स्कूल, हैपी होम, केन्द्रीय विद्यालय आदि स्कूलों के छात्र और प्रधानाचार्य मौजूद रहे।
जेनेरिक दवा लिखने के खिलाफ अस्पताल में एमआर का प्रदर्शन
ऋषिकेश।
सोमवार को एसोसिएशन की ऋषिकेश इकाई से जुड़े सदस्यों ने जेनेरिक दवा लिखने के विरोध में अस्पताल परिसर में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। यूनियन के अध्यक्ष सतीश सेमवाल ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में सिर्फ जेनेरिक दवाएं लिखने का निर्णय पूरी तरह से अव्यवहारिक है। उन्होंने कहा कि पहले दवाओं की कीमतें लागत के आधार पर तय होती थीं, अब मूल्य निर्धारण बाजार के नियंत्रण में है। ऐसे में बाजार में दवाएं नहीं मिलने पर आखिरकार लोगों को इलाज के दौरान परेशानियां उठानी पड़ेंगी।
सेमवाल ने बताया कि इससे फार्मा सेक्टर भी प्रभावित होगा। हजारों लोगों को रोजगार से हाथ धोना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि फिलहाल यूनियन मौजूदा परिस्थितियों का आंकलन कर रही है। यह फैसला वापस नहीं हुआ तो संगठन जल्द ही आंदोलन के लिए सड़कों पर उतरेगा। प्रदर्शन करने वालों में देवेंद्र जोशी, योगेंद्र शर्मा, विक्रम वशिष्ठ, दीप ममगाईं, निखिल मेहरा, सुमित शर्मा आदि शामिल थे।
जन्म दिन पर गंगा आरती कर मांगी खुशहाली
ऋषिकेश।
सोमवार को जन्म दिवस पर ऋषिनगरी पहुंचने पर पहले होटल अमेरिस में अजय भट्ट को कार्यकर्ताओं ने बधाई दी। उसके बाद अजय भट्ट मायाकुंड स्थित हनुमान मंदिर पहुंचे। मंदिर में पूजा अर्चना के बाद वह कैलाशगेट की ओर रवाना हुए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कैलाशगेट चौक पर उनका स्वागत किया। भजनगढ़ स्थित कुष्ठ कॉलोनी में प्रदेश अध्यक्ष ने फल और खाद्यान्न बांटा जिसके बाद वह परमार्थ निकेतन में सांध्यकालीन गंगा आरती में भाग लेने पहुंचे।
परमार्थ निकेतन पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने अपनी पत्नी पुष्पा भट्ट के साथ स्वामी चिदानंद मुनि से आशीर्वाद लिया। चिदानंद मुनि ने उन्हें रुद्राक्ष का पौधा भेंट किया। आरती में भाग लेने के बाद वह देहरादून की ओर लौट गए। पत्रकारों से बातचीत में बताया कि सुकमा में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने अपना जन्म दिन सादगीपूर्वक मनाया। जम्मू में हो रहे सैनिकों पर हमले को लेकर केन्द्र सरकार शीघ्र ही सख्त कार्रवाई करने जा रही है।
मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल, अनुशासन समिति के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञान सिंह नेगी, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनीता ममगाईं, नगर पालिकाध्यक्ष शिवमूर्ति कंडवाल, चन्द्रवीर पोखरियाल, राकेश सेंगर, संजीव गोयल,अक्षत गोयल, राकेश पाल, कपिल गुप्ता, आशीष कुकरेती, सूरत सिंह रौतेला, दिनेश सती, रवि शास्त्री, सूर्यचन्द्र सिंह चौहान, अनिल बड़ोला, पुष्पा ध्यानी, किशोर देवरानी, संजय बड़ोला, सुरेन्द्र कुड़ियाल आदि मौजूद रहे।
अन्तर राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन
ऋषिकेश।
सोमवार को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर लोकजन शक्ति पार्टी (लेवर सेल) ने पीडब्ल्यूडी के निरीक्षण भवन में श्रमिक वर्ग की समस्याओं पर गोष्ठी की। लेवर सेल के राज्य प्रभारी कदर्म सिंह बालियान ने मजदूरों के हितों में सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। श्रमिक समस्याओं को लेकर उन्होंने संगठित होने पर जोर दिया। बताया कि निकाय चुनाव से पूर्व पार्टी का सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। मौके पर भोपाल सिंह, अजय सिंह मनिहारिया, जशपाल शर्मा, सावित्री वाल्मिकी, सतबीर, राकेश धीमान, कान्ता, लक्ष्मी देवी, अरुण कुमार, सोनू कुमार, वर्षा चौहान आदि उपस्थित रहे।
उधर, अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर लायनेस क्लब ऋषिकेश डिवाइन ने सरकारी अस्पताल में रक्तदान शिविर लगाया। अध्यक्ष उमा किंगर ने बताया कि शिविर में 35 यूनिट रक्तदान किया गया। ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ. मुकेश पाण्डे ने बताया कि रक्तदान करने से दूसरों की जिंदगी बचाई जा कती है। कई बार जरूरत पड़ने पर रक्त नहीं मिल पाता है। ऐसे में मरीज को परेशानी होती है। उन्होंने हर व्यक्ति से वर्ष में कम से कम एक बार रक्तदान करने की अपील की। क्लब अध्यक्ष उमा किंगर ने बताया कि रक्तदान महादान है। आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की सेवा करने के उद्देश्य से सरकारी अस्पताल में ही रक्तदान करना चाहिए। मौके पर आयुषी छाबड़ा, दीपिका प्रभाकर, शीतल शर्मा, प्रोमिला सडाना, गीता अरोड़ा, कोमल मखीजा, वानी करारा, युविका चंदानी आदि मौजूद रहीं।
सर्वोदय अभियान के तहत महिलाओं को बताए गए उनके अधिकार
ऋषिकेश।
सोमवार को श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज के परशुराम हॉल में सर्वोदय अभियान के दूसरे दिन विशेषज्ञों ने छात्र-छात्राओं को महिला सशक्तिकरण और अधिकारों के बारे में बताया। विशेषज्ञों ने महिला को कानून में दिए गए अधिकार पर चर्चा की। बताया कि घरेलू हिंसा और उत्पीड़न पर चुप्पी किस तरह से महिलाओं के लिए भारी पड़ती है। पुरुष प्रधान समाज में महिलाओं के अधिकारों के लिए कई कानून बने हैं। प्रभारी कोतवाली, प्रशिक्षु आईपीएस निहारिका भट्ट ने छात्राओं को महिला अधिकारों की जानकारी जरूरी बताया।
उन्होंने कहा कि घर, परिवार और समाज में महिला हिंसा रोकने के लिए कानून बनाया गया है लेकिन जानकारी की कमी और महिलाओं की चुप्पी से इसका पालन नहीं हो पा रहा है। महिला हिंसा और शोषण रोकने के लिए समाज के हर वर्ग को अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए आगे आना होगा। कराटे प्रशिक्षक राजेन्द्र गुप्ता ने छात्र-छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सीखाए। इस मौके पर एसबीएम इंटर कॉलेज और मॉडर्न स्कूल के छात्र और अध्यापक मौजूद रहे।
औचक निरीक्षण: सरकारी शिक्षिका ने अरविन्द पाण्डे को बताया सीएम
उधम सिंह नगर।
सरकारी शिक्षा का क्या आलम है यह देखना है तो काशीपुर के ग्राम बैलजूडी स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय आ जाइए। यहां छात्र तो छात्र शिक्षिका को भी प्रदेश के मुख्यमंत्री का नाम नहीं मालूम नहीं। ग्राम बैलजूडी में आज सुबह अभिभावक राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पहुंचे। यहां सड़े बैंगन देख उन्होंने हंगामा काटा। सूचना पर एसडीएम दयानंद सरस्वती स्कूल पहुंचे। उन्होंने बैंगन की जांच की तो बैंगन खराब पाया गया।
उन्होंने बच्चों से राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री के नाम पूछे तो प्रधानमंत्री को छोड़कर बच्चे किसी का नाम नहीं बता पाए। कुछ बच्चे अपना नाम अंग्रेजी में नहीं लिख पाए। गणित में भी बच्चे कमजोर पाए गए। एक व्यक्ति ने एक शिक्षिका से राज्य के मुख्यमंत्री का नाम पूछा तो शिक्षिका ने अरविन्द पांडेय को मुख्यमंत्री बताया। एसडीएम सरस्वती ने कहा कि हर शनिवार को वह खुद स्कूल में आकर गणित व अंग्रेजी पढ़ाएंगे। उन्होंने शिक्षकों को शिक्षा व्यस्था दुरुस्त व खाने की गुणवत्ता बनाये रखने को कहा। साथ ही इसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजेंगे।
