कोरोना कारोबारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ किया ढोल-दमौं और घंटी बजाकर प्रदर्शन

परिवहन कारोबारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नगरभर में जुलूस निकालकर एआरटीओ परिसर में में ढोल और घंटी बजाकर अपना विरोध जताया। कारोबारियों ने परिवहन व्यवसाय को पुनर्जीवित करने के लिए आर्थिक पैकेज देने की मांग की। उन्होंने सीएम के नाम ज्ञापन भी एआरटीओ प्रवर्तन को सौंपा।

उत्तराखंड परिवहन महासंघ के बैनर तले पांच सूत्रीय मांगों को लेकर परिवहन व्यवसायी संयुक्त यात्रा रोडवेज बस अड्डा परिसर पर एकत्रित हुए। यहां से सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए परिवहन व्यवसायी जुलूस की शक्ल में देहरादून रोड, हरिद्वार बाईपास मार्ग से होते सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय पहुंचे। एआरटीओ परिसर में परिवहन व्यवसायियों ने पारंपरिक वाद्य यंत्र ढोल-दमौं के साथ घंटी बजाकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

परिवहन महासंघ अध्यक्ष सुधीर राय ने कहा कि लगातार दो बार चारधाम यात्रा स्थगित होने से परिवहन व्यवसाय मंदी के दौर से गुजर रहा है। परिवहन व्यवसाय से प्रत्यक्ष रूप से जुड़े चालक, परिचालक और बस मालिकों की स्थिति बद से बदतर हो गई है। आर्थिक सहायता के साथ टैक्स आदि माफ करने के बाबत कई बार सरकार को मांगपत्र सौंप चुके हैं, लेकिन सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है। लगातार उपेक्षा के चलते परिवहन व्यवसायियों को मजबूरी में आंदोलन का रुख अख्तियार करना पड़ा है। टैक्सी चालक मालिक एसोसिएशन अध्यक्ष विजयपाल सिंह रावत, उत्तराखंड विक्रम-ऑटो महासंघ के अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत ने सरकार से मांगों पर शीघ्र कार्रवाई करने की मांग उठाई। प्रदर्शन में कमांडर यूनियन अध्यक्ष बलबीर सिंह नेगी, टीजीएमओ उपाध्यक्ष बलवीर रौतेला, यशपाल राणा, विनोद भट्ट ,दाताराम रतूड़ी, नवीन रमोला,प्यार सिंह गुनसोला, त्रिलोक भंडारी, योगेश उनियाल, राकेश सेमवाल, बालम मेहरा, मान सिंह पंवार, सुरेंद्र सेमवाल, हरि नौटियाल, हेमंत डंग, तनवीर सिंह, भगवान सिंह राणा, राधेश्याम व्यास, आशुतोष तिवारी, दलवीर कलूड़ा, विक्रम भंडारी, मदन कोठारी, बृजभानू प्रकाश गिरी, बृजेश उनियाल आदि शामिल रहे।

प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर व्यापारियों ने फूंका पुतला

प्रदेश सरकार की ओर से व्यापारियों को राहत न देने और उनकी मांगों को नजरअंदाज किए जाने पर व्यापारियों का गुस्सा सातवें आसमान पर जा पहुंचा। नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के नेतृत्व में व्यापारीवर्ग त्रिवेणी घाट चैराहे पर एकत्र हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया।

प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र ने कहा कि उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल सहित प्रदेश के तमाम व्यापारी संगठन करोना में कमी आने के पश्चात धीरे धीरे प्रदेश में अनलॉक की मांग कर रहे थे, किंतु सरकार अड़ियल रवैया अपनाते हुए बाजार को सिलसिलेवार नहीं खोल रही है। इस बार की गाइडलाइन में ऊंट के मुंह में जीरा जैसी छूट दी गई है जो नाकाफी है जैसे रेडीमेड गारमेंट, दर्जी, साइकिल स्टोर, मोटर पार्ट्स आदि की दुकान आदि मात्र एक दिन, राशन की दुकान मात्र 2 दिन जबकि सरकार द्वारा चलाई जा रही शराब की दुकानें सप्ताह में 3 दिन खुलेंगी। उन्होंने कहा कि सरकार के खिलाफ यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक कि बाजार नहीं खुल जाता।

वहीं, महामंत्री प्रतीक कालिया ने कहा कि सरकार व्यापारियों हितो को लगातार नजर अंदाज कर रही है, व्यापारी लगातार सरकार से अनुनय विनय करता आ रहा है, किन्तु सरकार कोई ठोस निर्णय नही कर रही है। व्यापारियों के हालात दिन प्रति दिन खराब होते जा रहे है। अब आंदोलन और तेज किया जाएगा।

इस अवसर पर देवभूमि व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल व पूर्व कबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण व प्रदेश उध्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने भी आंदोलन को अपना समर्थन दिया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष नरेश अग्रवाल, जिला संयुक्त महामंत्री पवन शर्मा, राजेश अग्रवाल, रवि जैन, सुनील गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, सरदार बलवंत सिंह, परमजीत सिंह, अरविंद जैन, पंकज चावला, अभिषेक शर्मा, आशु डंग, पदम शर्मा, मनोज टुटेजा, शिवम टुटेजा, जगमीत सिंह, चंद्रिका त्रिपाठी, सरदार राजकुमार मारवाह, राहुल पाल, हर्षित, गुप्ता, संजय पवार, धीरज चतरथ, दिनेश अरोड़ा, आशु अरोड़ा, सुभाष टुटेजा, प्रतीक पुंडीर, प्रिंस मनचंदा, विजय मोहन, दीपक दरगन, सुरेंद्र मोहन पाहवा, गुड्डू सिंह, दीपक बंसल, विनीत गुलाटी, मनस्वी तलवार, कृष्ण कालरा, त्रिलोकीनाथ कक्कड़, बॉबी कक्कड़, सनी चड्ढा, जगदीश रस्तोगी, आशु चड्ढा आदि उपस्थित रहे।

कोविड केंयर सेंटर की स्थापना कराने को सीएम ने जताया राजनाथ सिंह का आभार

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की। ऋषिकेश एवं हल्द्वानी में डीआरडीओ के माध्यम से एक-एक कोविड केयर सेंटर की स्थापना करवाने के लिए उन्होंने रक्षा मंत्री का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा की इन कोविड केयर सेंटरों में सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। स्वास्थ्य के क्षेत्र यह उत्तराखंड के लिए एक बड़ी सौगात है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि और वीरभूमि है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के सीमांत जिले सामरिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। केन्द्र सरकार द्वारा राज्य को हर संभव मदद दी जाएगी।

नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से मिले सीएम तीरथ सिंह रावत


मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने नई दिल्ली में केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से उनके आवास पर भेंट की। भेंट के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत राज्य में 6 लाख 60 हजार से अधिक पेयजल के कनेक्शन दिए जा चुके हैं। 15 अगस्त 2019 को जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जल जीवन मिशन की घोषणा की थी, तब राज्य में 08 प्रतिशत व्यक्तिगत घरेलू जल संजयोजन से आच्छादित था, जो अब बढ़कर 45 प्रतिशत हो गया है। राज्य में प्रत्येक ग्रामीण परिवार को मात्र 01 रुपए में पानी का कनेक्शन दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों 96 प्रतिशत स्कूलों में पी. डबल्यू.एस के माध्यम से जलापूर्ति की व्यवस्था की गई है। इसे जल्द ही शत प्रतिशत किया जाएगा। राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों 91 प्रतिशत आँगनबाड़ी/बालबाड़ी में पीडब्ल्यूएस के माध्यम से जलापूर्ति की व्यवस्था की गई है। शीघ्र ही शेष आंगनबाड़ी केंद्रों में भी जलापूर्ति की व्यवस्था की जाएगी। इसके अतिरिक्त ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित ग्राम पंचायत भवनों तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में पीडल्ब्यूएस माध्यम से जलापूर्ति की व्यवस्था का कार्य प्रगति पर है।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से लखवाड़ परियोजना के लिए कैबिनेट कमेटी की अनुमति के लिए भी अनुरोध किया। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि केंद सरकार द्वारा राज्य सरकार को हर संभव सहयोग दिया जाएगा।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मिले सीएम तीरथ, की एम्स की शाखा कुमाऊं में खोलने की मांग


मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने नई दिल्ली में केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन से भेंट की। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री से कुमाउं मण्डल में एम्स की शाखा की स्थापना के साथ ही कोटद्वार में मेडिकल कॉलेज खोलने का अनुरोध किया। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने इस संबंध में उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।

विज्ञापन दर की मार से जूझ रहे उत्तराखंड के न्यूज पोर्टल पत्रकार

देहरादून। उत्तराखंड न्यूज पोर्टल्स के विभिन्न संगठनों द्वारा उत्तराखंड वेब मीडिया एसोसिएशन द्वारा आयोजित वर्चुअल बैठक में भागीदारी निभाते हुए कहा है कि वर्तमान में जो विज्ञापन दर ई टेंडर प्रक्रिया के बाद सामने आई है वह एक बहुत बड़ी साजिश का हिस्सा है व यह विज्ञापन दर सीधे सीधे मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की सरकार को फेल करने की साजिश का हिस्सा है। इस विज्ञापन प्रक्रिया को देखकर पत्रकार संगठन अपने को ठगा हुआ व अपमानित महसूस कर रहे हैं।

उत्तराखंड डिजिटल मीडिया संगठन के वरिष्ठ पत्रकार साथियों ने इस ई टेंडर प्रक्रिया की स्वीकार्यता पर कई प्रश्न चिह्न लगाए हैं व शंका जताई है कि यह प्रक्रिया बिना विभागीय मिलीभगत के हो ही नहीं सकती थी। सभी ने कहा कि जब सोशल मीडिया का प्लेट फॉर्म उत्तराखंड के पत्रकारों हेतु बिशेष रूप से तैयार किया गया था तब उसमें साफ-साफ शर्त लिखी गयी थी कि इसमें प्रदेश से बाहर के किसी भी न्यूज पोर्टल को स्थान नहीं दिया जाएगा, लेकिन पूर्व महानिदेशक सूचना पंकज पांडे के समय यह शर्त उससे बेहद सफाई से हटा दी गयी और इसमें अमेंडमेंट किया गया।

सोशल मीडिया से जुड़े वरिष्ठ पत्रकारों ने कहा है कि बिना विभागीय मिली भगत के यह सम्भव हो ही नहीं सकता कि कोई ई टेंडर में ऐसे रेट दर्ज कर दे। उन्होंने कहा कि विभाग में ही कुछ भ्रष्ट व करप्ट अधिकारी हैं जो किसी भी हद तक जाकर यह चाहते हैं कि पत्रकार त्रस्त होकर मुख्यमंत्री तीरथ के पक्ष की जगह उनके विपक्ष में खबरें लगाए।

इस दौरान सभी ने अपने अपने पक्ष रखते हुए कहा है कि इस मामले को मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, सचिव सूचना व महानिदेशक सूचना के समक्ष विभिन्न पक्षों को दृष्टिगत रखते हुए रखा जाय ताकि अग्रिम भविष्य में सूचना विभाग इस सब पर ठोस नीति बनाये व स्क्रीनिंग के समय ही यह अच्छी तरह जांच ले कि सरकार जिन्हें सरकारी विज्ञापनों में नामित कर उन्हें सूचीबद्ध कर रही है क्या उन्होंने प्रदेश सरकार के विकास कार्यों को अपने न्यूज पोर्टल्स में प्रमुखता से स्थान दिया है।

चर्चा में ज्यादात्तर पत्रकारों का मानना था कि इस बार सूचीबद्ध न्यूज पोर्टल्स में कतिपय ऐसे भी हैं जिनके न्यूज पोर्टल्स में सरकार क्या पूरे प्रदेश भर की राजनैतिक, सामाजिक, सामाजिक, आर्थिक व अन्य विभिन्न गतिविधियों सम्बन्धी एक भी खबर नहीं है।

उत्तराखंड वेब मीडिया एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज इष्टवाल ने कहा कि यह वर्चुअल बैठक इसलिए आहूत की गई थी, क्योंकि इस बार 345 न्यूज पोर्टल्स सूचीबद्ध की श्रेणी में शामिल किए गए हैं व जिनमें से ज्यादात्तर न्यूज पोर्टल्स द्वारा वर्तमान में जारी विज्ञापन दर पर नाराजगी जाहिर करते हुए विरोध दर्ज करते हुए इसे इसे सरकार विरोधी करार दिया है व आशंका व्यक्त की है कि जिन्होंने भी ऐसे रेट डाले हैं यह पार्टी के अंदरूनी कलह या फिर उत्तराखंड में इस चुनाव में ताल ठोक रहे किसी बड़े राजनैतिक दल के इशारे पर किसी बड़ी साजिश के तहत किया गया कार्य बताया है।

इस वर्चुअल बैठक में गढ़वाल कुमाऊं से वरिष्ठ पत्रकार नागेंद्र उनियाल, अविकल थपलियाल, घनश्याम जोशी, हर्षबर्द्धन पांडे, विनोद भगत, पंकज पंवार, आलोक शर्मा, नवीन जोशी, चन्द्रशेखर जोशी, शैलेश नौटियाल इत्यादि ने शिरकत किया है।

प्रधान संगठन व जनप्रतिनिधियों ने जताया स्पीकर का आभार, टोल प्लाजा निरस्त होने की खुशी में की आतिशबाजी

हरिद्वार-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर नेपाली फॉर्म में प्रस्तावित टोल प्लाजा को निरस्त कराये जाने की घोषणा के बाद प्रधानसंगठन व जनप्रतिनिधियों ने आतिशबाजी कर स्पीकर प्रेमचंद अग्रवाल का आभार व्यक्त किया। मौके पर स्पीकर को फूल माला व मिष्ठान भी खिलाया गया।

नेपाली फार्म पर टोल प्लाजा ना लगाए जाने के निर्णय पर क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। स्पीकर ने कहा कि जब से उन्हें इस बात का ज्ञात हुआ है कि नेपाली फार्म पर टोल प्लाजा लग रहा है तब से लगातार उन्होंने मुख्यमंत्री, केंद्रीय शिक्षा मंत्री, लोक निर्माण विभाग के सचिव, एनएचएआई के अधिकारियों से वार्ता कर अपनी आपत्ति दर्ज कराई। कहा कि चाहे प्रधान संगठन के प्रतिनिधि मंडल को मुख्यमंत्री से मिलाने की बात हो या लोक निर्माण विभाग के सचिव एवं एनएचएआई के अधिकारियों से निरंतर चर्चा वार्ता करने की बात हो लगातार टोल प्लाजा न बनाए जाने को लेकर आपत्ति दर्ज की है। कहा कि एक ही प्रोजेक्ट में इतने नजदीक टोल प्लाजा का कोई औचित्य नहीं था, ऐसे में स्थानीय ग्रामीणों के समय व पैसे की बर्बादी होती। उन्होंने टोल प्लाजा न लगाए जाने को लेकर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत सहित सभी का आभार व्यक्त किया।

कुल लोग केवल 2022 की तैयार कर रहेः भगवान सिंह
मौके पर डोईवाला के ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल ने कहा कि विधानसभा के अथक प्रयासों से टोल प्लाजा न लगने के निर्णय का क्षेत्रवासी स्वागत कर रहे हैंै, उन्होंने कहा कि कुछ लोग स्पीकर की लोकप्रियता से दुखी हैं और केवल 2022 की तैयारी कर रहे हैं।

स्पीकर को ही जाता है श्रेयः सोवन सिंह
जिला प्रधान संगठन के अध्यक्ष सोवन सिंह कैंतूरा ने इसका श्रेय स्थानीय विधायक एवं स्पीकर प्रेमचंद अग्रवाल को दिया। उन्होंने कहा कि प्रधान संगठन द्वारा धरना समाप्त करने की विधिवत घोषणा कर दी गई है।

टोल प्लाजा पर सिर्फ राजनीति कीः चमन पोखरियाल
इस अवसर पर प्रधान चमन पोखरीयाल ने संबोधन में कहा है कि टोल प्लाजा को लेकर कुछ लोग केवल राजनीति कर रहे हैं उनको जनता की समस्या एवं दुःखों से कोई भी सरोकार नहीं है।

जिला महामंत्री भाजपा सुदेश कंडवाल के संचालन में चले कार्यक्रम में रायवाला प्रधान सागर गिरी, चक जोगीवाला प्रधान भगवान सिंह महर, छिदरवाला प्रधान कमलजीत कौर, भट्टोंवाला प्रधान दीपा राणा, खैरी कला प्रधान चमन सिंह पोखरियाल, जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल, जिला पंचायत सदस्य रीना रांगड, गुमानीवाला उप प्रधान राजेश व्यास, ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष दिनेश सती,वीरभद्र मंडल अध्यक्ष अरविंद चैधरी,श्यामपुर मंडल अध्यक्ष गणेश रावत, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह नेगी, नगर निगम पार्षद शिव कुमार गौतम, शौकत अली, राजू नरसिम्हा, कनिष्ठ प्रमुख विनोद रांगड, क्षेत्र पंचायत सदस्य विजय शर्मा, पंकज पाल, मुकेश गोनियाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य अमर खत्री, विजय शर्मा, पंकज पाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य ज्योति जुगलान, गीता नेगी, विजय राम पेटवाल, मनजीत सिंह, नागेंद्र चैहान, सुमन चैहान, शैलेंद्र रांगड, हरीश पैन्यूली, अनीता राणा, शम्मा पवार, रजनी विष्ट, नीलम चमोली, कविता शाह, राजेश जुगलान, रमेश शर्मा, विजय जुगलान, बीमा बंगवाल, सतपाल सैनी, राम बहादुर क्षेत्री, राकेश चंद्र राय आदि उपस्थित थे।

उत्तराखंड में 15 जून तक बढ़ा कोविड कर्फ्यू

राज्य में राशन की दुकानें सिर्फ नौ और 14 जून को सुबह आठ से एक बजे दोपहर तक खुलेंगी। इसके अलावा सेनेटरी व किताबों की दुकानें भी नौ और 14 जून को खुलेंगी। इसके अलावा खाद्य पैकेजिंग, रेडिमेड एकल रूप में, दर्जी की दुकानें, चश्में की दुकानें, साइकिल स्टोर, मोटर पार्टस, की दुकानें 11 जून को ही खुलेंगी। फोटो कांपी और टिंबर मर्चेंट की दुकानें नौ जून को ही खुलेंगी।
शराब की दुकानें नौ जून, 11 और 14जून को खुलेंगी।

1. राज्य में COVID Curfew दिनांक 08.06.2021 प्रातः 06:00 बजे से दिनांक 15.06.2021 प्रातः 06:00 तक प्रभावी रहेगा। 2. इस अवधि में राज्य के ग्रामीण (ग्राम पंचायत) क्षेत्रों में इस आदेश में उल्लेखित

दिशा-निर्देशों में शिथिलता देने के संबंध में जिलाधिकारी अपने जिले के ग्रामीण क्षेत्रों

के COVID 19 संक्रमण की परिस्थिति का आंकलन करते हुए आवश्यकतानुसार अपने

स्तर से आदेश जारी करेंगे।

3. COVID Curfew के मध्य COVID Vaccination का कार्यक्रम राज्य में जारी रहेगा तथा Vaccination हेतु निकटवर्ती COVID Vaccination Centre तक (1″ & 2nd Dose हेतु) आवागमन हेतु Vaccination रजिस्ट्रेशन / Messages / Other proof दिखाने पर व्यक्तियों को निजी वाहन, टैक्सी, ऑटो रिक्शा में जाने हेतु छूट दी जायेगी।

4. COVID-19 के संक्रमण को देखते हुए COVID Curfew अवधि में यथासंभव विवाह समारोह आयोजित न करने की सलाह दी जाती है। यदि विवाह समारोह को स्थगित किया जाना संभव न हो तो अधिकतम 20 लोगों को RT PCR Negative Teste

/USOMA/792(2020)

Report (अधिकतम 72 घंटे पूर्व) के साथ सम्मिलित होने की अनुमति जिला प्रशासन द्वारा प्रदान की जायेगी।

5. शवयात्रा में अधिकतम 20 लोग ही सम्मिलित हो सकते हैं

6. समस्त शैक्षिक प्रशिक्षण, कोचिंग संस्थान, आदि अग्रिम आदेश तक बंद रहेंगे। ऑनलाइन / डिस्टेंस लर्निंग की अनुमति जारी रहेगी और इसे प्रोत्साहित किया जाएगा। हालांकि, MBBS (4th & 5th year), BDS (4th year) Nursing classes (3rd Year) only will continue, राज्य / राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय निकायों द्वारा परीक्षाओं के संचालन की अनुमति संबंधित विभागों द्वारा Case to Case के आधार पर सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों के द्वारा सूचना दी जाएगी।

7. समस्त सिनेमा हॉल, शॉपिंग मॉल, व्यापारिक प्रतिष्ठान, बाजार, जिम, खेल संस्थान, स्टेडियम, खेल के मैदान, स्वीमिंग पूल, मनोरंजन पार्क, थियेटर, ऑडोटोरियम, आदि स्थान व इनसे सम्बन्धित गतिविधियों अग्रिम आदेश तक बंद रहेंगे।

8. समस्त सामाजिक / राजनीतिक / खेल गतिविधियों / मनोरंजन / शैक्षिक / सांस्कृतिक स other gatherings and large congregation अग्रिम आदेश तक बंद रहे

मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन तक पहुंचा एक वृक्ष एक जिंदगी अभियान


कांग्रेस का एक वृक्ष एक जिंदगी अभियान आज मंगलौर पहुंचा। पार्टी के प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला के नेतृत्व में मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन को पौधा भेंट कर क्षेत्र को हराभरा करने की अपील की गई।

कांग्रेस प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला टीम के साथ मंगलौर पहुंचे। वहां उन्होंने मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन को ‘एक वृक्ष एक जिन्दगी कार्यक्रम के तहत पौधा भेंट किया। राजपाल खरोला ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस पर वे 1 से 7 जून तक अभियान चला रहे हैं। इसके तहत उनके द्वारा कोरोना महामारी में मृत हुए लोगों के परिजनों को पौधा भेंट किया जा रहा है। उन्हें ऑक्सीजन व पर्यावरण संरक्षण की महत्ता के बारे में बताया जा रहा है। कहा कि हाल ही में मंगलौर विधायक की मां का कोरोना की वजह से निधन हुआ था। इसलिए उन्हें अभियान के तहत पौधा भेंट किया गया है। मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन ने कांग्रेस प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम की सराहना की। मौके पर कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, पूर्व जिलाध्यक्ष जितेंद्र पंवार, अभिषेक शर्मा आदि उपस्थित रहे।

मुनिकीरेती में चला महा सेनिटाइजेशन अभियान, पालिका कर्मियों ने लोगों को किया जागरूक

मुनिकीरेती नगर पालिका परिषद ने आज पूरे क्षेत्र में महा सेनेटाइजेशन अभियान चलाया। इसके तहत सभी 11 वार्डों में पालिका की टीम ने छिड़काव किया और कोरोना से बचाव के लिए लोगों को जागरूक भी किया।

पालिका की टीम ने कैलाश गेट, भजनगढ़, शीशमझाड़ी, चैदहबीघा, आनंद विहार, ढालवाला, दून विहार आदि क्षेत्र में सेनेटाइजेशन किया। लोगों से कोविड नियमों का पालन करने की अपील भी की गई। अधिशासी अधिकारी बद्री प्रसाद भट्ट ने बताया कि पालिका कोरोना से बचाव के लिए लगातार सेनेटाइजेशन में जुटी है। मौके पर स्वास्थ्य लिपिक दीपक कुमार, सतेंद्र थपलियाल, रंजन कंडारी, सफाई नायक देवेंद्र, मायाराम, राजू, महिपाल, महेश कुमार, अशोक कुमार आदि शामिल रहे।