ऋषिकेशः होली पर्व के लिए सजा हर्बल रंगों का स्टाल

ग्राम सभा खदरी खड़क माफ के अंतर्गत चोपड़ा फार्म, प्रगति पुरम कॉलोनी, भागीरथी पुरम, विस्थापित काॅलोनी, लक्कड़ घाट की स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने हर्बल रंग तैयार कर स्टाल लगाए।

आज चोपड़ा फार्म, लक्कड़ घाट मेन चैक में युवा समाजिक कार्यकर्ता नवीन नेगी व अनिल रावत के द्वारा आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसका नेतत्व क्षेत्र पंचायत सदस्य बीना चैहान जी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ष्लाॅकल इज वोकलष् रहा, महिलाओं को बढ़ावा देने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया।

कार्यक्रम में महिलाओं के उत्साह वर्धन के लिए डोईवाला विकास खंड के ब्लाक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल जी मुख्य अतिथि रहे ,विशिष्ट अतिथि कुसुम जोशी, सीआरपी आशा नेगी, उन्होंने महिलाओं के अलग-अलग स्वयं सहायता समूह के स्टालों का उद्घाटन किया गया।

कार्यक्रम में नया सवेरा स्वयं सहायता समूह, दुर्गा शक्ति स्वयं सहायता समूह, साईं स्वयं सहायता समूह, लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह, मां ज्वालापा स्वयं सहायता समूहो की महिलाओं ने स्टाल लगाए। कार्यक्रम में हंबल रंगो से सजी स्टाल आकषिर्त का केंद्र बनी रही।ब्लाक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल जी ने कहा महिलाओं को किसी भी क्षेत्र में कम नहीं समझना चाहिए,बस हुनर दिखाने की जरूरत है, बड़े हर्ष का विषय है कि हमारे विकासखंड डोईवाला में ऐसे कार्यक्रम महिलाओं द्वारा किए जा रहे हैं।

बीना चैहान ने कहा अगर महिलाएं इसी तरह कार्य करते रहेंगे तो उससे स्वरोजगार के अवसर प्राप्त होते रहेंगे। वही समाज सेवी नवीन नेगी व अनिल रावत ने बताया महिलाएं स्वयं को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास में लगी हुई है, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर संभव करते रहेंगे। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की पहल अच्छी है काबिले तारीफ है, समाज को प्रेरणा देने वाली।

मौके पर उपस्थित लक्ष्मण चैहान शिवालिक भागीरथी पब्लिक स्कूल प्रबंधन, विनोद चैहान, नवीन नेगी, अनिल रावत, अनूप रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य बीना चैहान, वार्ड मेंबर लक्ष्मण राणा, सुषमा भट्ट, राजेन्द्र चैहान, ग्राम प्रधान संगीता थपलियाल, मैत्री संस्था की कुसुम जोशी, सीआरपी आशा नेगी, कविता ध्यानी, आशीष राणा कोटी, आदि रहे।

कुंभ मेला क्षेत्र में व्यवस्थाओं को दो दिन में पूरा करें अधिकारीः मुख्य सचिव

आस्था का महापर्व कुंभ मेला शुरू होने में केवल चार दिन शेष रह गए हैं। बावजूद इसके अभी तक ऋषिकेश और आसपास के क्षेत्र में श्रद्धालुओं के लिए जुटाई जाने वाली व्यवस्थाएं अधूरी हैं। मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने निरीक्षण के बाद यह तमाम बातों को उजागर किया।

दरअसल आज मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट, सरकारी अस्पताल मुनीकीरेती और स्वर्गाश्रम क्षेत्र में तमाम व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान काफी सारी कमियां मुख्य सचिव को दिखाई दी। जिस पर उन्होंने अधिकारियों को फटकार भी लगाई। मौके पर 2 दिन में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान कुंभ मेला अधिकारी दीपक रावत भी साथ में उपस्थित रहे। कुंभ मेला अधिकारी ने निरीक्षण से पहले गढ़वाल मंडल विकास निगम के रिसोर्ट में तमाम विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक भी की। जिसमें कुंभ मेले की व्यवस्थाओं में दिखाई दे रही कमियों को लेकर सवाल जवाब किए गए। इस मामले में सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि कुंभ की व्यवस्थाओं को लगातार बैठक दर बैठक हो रही है, फिर भी कमियां दुरुस्त होने का नाम नहीं ले रही हैं। ऐसे में मुख्य सचिव के द्वारा 2 दिन में कमियों को पूरा करने के दिए गए निर्देश कितने कारगर साबित होंगे। वही नगर की महापौर अनीता ममगाई ने मुख्य सचिव को एक ज्ञापन देकर गंगा की जलधारा त्रिवेणी घाट तक लाने के लिए तटबंध बनाने की मांग की है।

निरीक्षण में मेलाधिकारी कुम्भ दीपक रावत, जिलाधिकारी गढ़वाल डाॅ0 विजय कुमार जोगदण्डे, जिलाधिकारी देहरादून डॉ आशीष कुमार श्रीवास्तव, जिलाधिकारी ईवा आशीष श्रीवास्तव आदि अधिकारी मौजूद थे।

व्यापार महासंघ चुनाव में महामंत्री पद पर दिलचस्प मुकाबला, युवा व्यापारी कृष्णा कालरा उतरे मैदान पर

आगामी दस अप्रैल को नगर उद्योग व्यापार महासंघ के त्रिवार्षिक चुनाव अब और भी रोचक होने जा रहा है। युवा व्यापारी कृष्णा कालरा ने महामंत्री पद पर अपनी दावेदारी पेश की है। इससे नगरभर के युवा व्यापारियों में भारी उत्साह देखने को मिला।

आज एक होटल में हुई बैठक में कृष्णा कालरा को समर्थन देने नगरभर के युवा व्यापारी पहुंचे। सभी ने सर्व सहमति से कृष्णा कालरा को अपना मत और समर्थन देने की बात कही। वहीं, युवा व्यापारी कृष्णा कालरा ने कहा कि युवाओं के हितों को लेकर वह सदैव संघर्षरत रहें है। चुनाव जीतकर आने पर वह युवा व्यापारियों के हितों के साथ वरिष्ठ व्यापारियों के तालमेल पर काम करेंगे। नगर में व्यापार को किस तरह से गति मिले, इसको लेकर योजनाएं लाएंगे। शासन स्तर से भी व्यापारियों को लाभ मिले। इसका भरपूर प्रयास करेंगे। इस दौरान कृष्णा कालरा के समर्थन में युवा व्यापारियों में उत्साह रहा, मौके पर कृष्णा कालरा ​के पक्ष में नारे भी लगाए गए।

व्यापार महासंघ चुनाव के लिए सूरज गुल्हाटी व राजीव मोहन ने व्यापारियों को किया संबोधित

नगर उद्योग व्यापार महासंघ चुनाव को लेकर आज हरिद्वार मार्ग स्थित एक होटल में व्यापारियों की वृहत स्तर पर बैठक। चुनाव में अध्यक्ष पद पर अपनी किस्मत आजमा रहेे सूरज गुल्हाटी व महामंत्री पद की दावेदारी कर रहे राजीव मोहन अग्रवाल के नामों व्यापारियों ने सहमति दी।

वरिष्ठ व्यापारी हेमकुंड अरोड़ा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रत्याशी सूरज गुल्हाटी ने कहा कि उनका चुनाव पर उतरने का मन नहीं था। मगर, व्यापार संगठन के नेताओं के स्वार्थी पूर्ण रवैये को चलते और व्यापारियों के हितों की रक्षा को लेकर मैंने चुनावी रण में उतरने का मन बनाया। व्यापारियों को उन्होंने भरोसा दिलाते हुए कहा कि चुनाव जीतकर आने पर वह व्यापारियों के हितों की रक्षा के साथ ही ऋषिकेश को ऐतिहासिक व्यापार महासंघ बनाया जाएगा।

महामंत्री पद के दावेदार राजीव मोहन अग्रवाल ने कहा कि जब हमने ऋषिकेश नगर के व्यापार संगठनों को एक कर मजबूत व्यापार का गठन करने का प्रयास किया। जिस प्रयास के फलीभूत आज व्यापार महासंघ के चुनाव में हर दुकानदार को वोट देने का अधिकार प्राप्त हुआ और आज तक जो व्यापारी नेता अधिकारियों की चाटुकारिता कर अपनी नेता गिरी को चलाने का काम कर रहे थे। उनको आज पता चला कि जब व्यापारी एक होता है तो वह कुछ भी कर सकता है।

जयेन्द्र रमोला व दीपक जाटव के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व पालिका अध्यक्ष वीरेन्द्र शर्मा, हितेन्द्र पंवार, नवनीत अरोड़ा, हरदेव पनेसर, कपिल आनन्द, नवल कपूर, वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन के एसपी अग्रवाल, बाबू राम अग्रवाल, ब्रह्म कुमार शर्मा, अजय गोयल, आई डी जोशी, पीडी अग्रवाल, राजरुमार तलवार, प्रेम चंदानी, लोकेश मखीजा, प्रकाश शर्मा, मनोज कालडा, अमरीक सिंह, राजकुमार तलवार, अजय गर्ग, मनोज कालडा, मधुसूदन शर्मा, जय राजेन्द्र गौड, संजय अग्रवाल, ज्योति शर्मा, विजय अग्रवाल, दीपक कोहली, राजू बक्का, पवन अरोड़ा, सचिन अग्रवाल, राजेश भट्ट, मदन नागपाल, राजीव पाहवा, अंशुल अरोड़ा, मोहन लाल अरोड़ा , यशपाल पंवार, संजय पंवार, पार्षद अजीत सिंह, पार्षद विजय बडो़नी, प्रवीन अग्रवाल, मनस्वी तलवार, विवेक वर्मा, प्रेम चंदानी, सरदार बूटा सिंह, रमनप्रीत सिंह, राजेश अरोड़ा, अखिलेश मित्तल, सुनील तिवाड़ी, सुनील उनियाल, गौरव अग्रवाल आदि सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे।

वनाग्नि रोकने के लिये युद्धस्तर पर करें तैयारियांः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने प्रमुख वन संरक्षक राजीव भरतरी को निर्देश दिये हैं कि वनाग्नि की घटनाओं को रोकने के लिये पुख्ता व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली जाएं। इसके लिये युद्धस्तर पर तैयारियां कर ली जाएं। दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों में जहां पहुंचना बहुत मुश्किल हो, वहां वनाग्नि शमन के लिए हेलीकाप्टर की उपलब्धता होनी चाहिये।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वनाग्नि के प्रति जन जागरूकता पर विशेष ध्यान दिया जाए और इसे रोकने में स्थानीय लोगों से भी सहयोग लिया जाए। स्थानीय सहभागिता से ही वनों का संरक्षण किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वनाग्नि प्रबंधन की नियमित समीक्षा की जाए और फील्ड लेवल तक सभी जरूरी उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित हो। फायरलाईन की भी मॉनिटरिंग की जाए। इसके लिये ड्रोन का भी उपयोग किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वनाग्नि शमन के दौरान मृतक कार्मिकों और स्थानीय नागरिकों के परिवारों को अनुग्रह राशि अविलम्ब उपलब्ध कराई जाएं।

’एयर एम्बुलेंस से पूर्व सीएम हरीश रावत को दिल्ली एम्स के लिये रवाना’

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। हरीश रावत को चिकित्सकों द्वारा दिल्ली एम्स के लिये रैफर किये जाने पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अधिकारियों को एयर एम्बुलेंस उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। ताकि हरीश रावत दिल्ली एम्स में उपचार हेतु जा सकें।

मुख्यमंत्री ने दिल्ली स्थित राज्य के स्थानिक आयुक्त को दिल्ली में एम्स प्रबंधन और चिकित्सकों से समन्वय कर सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि ईश्वर से उनकी यही प्रार्थना है कि हरीश रावत शीघ्र स्वस्थ होकर सार्वजनिक जीवन में अपना योगदान दे सकें।

बंजर भूमि को आबाद करने के लिए मनरेगा के तहत रोजगार कार्यक्रम प्रारम्भ करेंः सीएम

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से ग्राम्य विकास विभाग की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि मनरेगा के कार्यों का निरंतर अनुश्रवण किया जाय। निर्धारित लक्ष्य समय पर पूर्ण किये जाय। बन्जर भूमि को आबाद करने के लिए मनरेगा के अन्तर्गत रोजगार कार्यक्रम प्रारम्भ किया जाय। प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक योजना का भी नियमित समीक्षा की जाय। इस योजना के तहत जो भी सड़के बनाई जा रही हैं, सडकों का आरटीओ से पास कराने की कार्यवाही में तेजी लाई जाय। 10 करोड़ से अधिक के कार्यों का निरीक्षण मुख्य अभियंता स्वयं करेंगे एवं उनकी जांच भी करेंगे।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि कार्यों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। कोई भी शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कारवाई की जायेगी। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि सीमान्त क्षेत्र विकास कार्यक्रम के तहत उपलब्ध धनराशि का शत प्रतिशत व्यय कराते हुए उसका पूरा विवरण उपलब्ध कराया जाय। विधायक निधि समय पर रिलीज कर ली जाय एवं विधायकगणों से समयबद्ध प्रस्ताव प्राप्त कर लिये जाय। अगले वित्तीय वर्ष के लिए जल्द से जल्द धनराशि अवमुक्त की जाय एवं टेण्डर प्रक्रिया आमंत्रित की जाए। पलायन को रोकने के लिए कारगर कदम उठाये जाएं। पलायन को रोकने के लिए पर्वतीय क्षेत्रों में रोजगार के संसाधन बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जाय। पलायन के कारणों के साथ ही इसको रोकने के लिए किन-किन प्रयासों की जरूरत है, इसका भी पूरा विश्लेषण किया जाय।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, दीनदयाल अन्त्योदय-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, मुख्यमंत्री सीमान्त क्षेत्र विकास योजना एवं ग्राम्य विकास विभाग की अन्य योजनाओं की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जन सरोकारों से जुड़ी इन योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जाय। प्रत्येक योजना में निर्धारित लक्ष्य समय पर पूर्ण कर लिये जाए। ग्रामीण आर्थिकी में सुधार लाने के लिए प्रभावी कदम उठाये जाय।

अपर मुख्य सचिव मनीषा पंवार ने जानकारी दी कि मनरेगा के तहत इस वर्ष राज्य को 02 करोड़ 75 लाख मानव दिवस का लक्ष्य मिला था, जो पूर्ण किया जा चुका है। मनरेगा के तहत स्टेट फंड से मनरेगा के तहत 50 दिन के अतिरिक्त रोजगार की व्यवस्था के कैबिनेट के निर्णय के बाद कोविड के दौरान 13 हजार परिवारों को 50 दिन का अतिरिक्त रोजगार मिला। इस वर्ष राज्य में मनरेगा के तहत 01 लाख 80 हजार नये पंजीकरण हुए। जिसमें से 01 लाख 44 हजार लोगों ने मनरेगा के तहत कार्य किया। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत इस वर्ष अभी तक 2847 किमी सड़के बनाई जा चुकी हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 12 हजार 421 आवास बनाने का लक्ष्य पूर्ण किया जा चुका है। ग्रामीण महिलाओं की आजीविका में वृद्धि करने के लिए दीन दयाल अन्त्योदय राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत राज्य में 32 हजार महिला स्वयं सहायता समूह बनाये गये हैं, जिससे 03 लाख महिलाएं जुड़ी हैं। सीमान्त क्षेत्र विकास कार्यक्रम के तहत राज्य के 05 जनपदों पिथौरागढ़, चम्पावत, चमोली, उत्तरकाशी एवं उधमसिंहनगर के 09 विकासखण्डों में मुलभूत सुविधाओं सम्पर्क मार्ग, स्वास्थ्य, पेयजल, शिक्षा पर विशेष ध्यान दिये जाने हेतु प्रयास किये जा रहे हैं।

बैठक में अपर सचिव ग्राम्य विकास उदयराज, अपर सचिव डॉ. इकबाल अहमद एवं ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

तीन आरोपियों पर न्यायालय के बाद हुआ मुकदमा दर्ज

कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर एक पिता, उसका बेटा और एक अन्य व्यक्ति पर गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है।

दरअसल, गढ़ी श्यामपुर निवासी यशवंत सिह भंडारी ने कोर्ट में अधिवक्ता शुभम राठी के जरिए प्रार्थना पत्र दाखिल किया। बताया कि उनके घर के आसपास जल निकासी की व्यवस्था नहीं थी। लोकनिर्माण विभाग ने नाली निर्माण कार्य शुरू किया तो 18 जनवरी को लोनिवि के मजदूर नाली निर्माण कार्य में जुटे थे। इस दौरान पड़ोस के तीन लोग वहां आ धमके और कार्य को रूकवा दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके साथ भी अभद्रता की गई। इसके बाद 22 फरवरी को वे फिर से निर्माण कार्य को रूकवाने पहुंच गए और गाली गलौज शुरू कर दी। यहीं नहीं उन्होंने जान से मारने की धमकी देने तक दे डाली।

अधिवक्ता शुभम राठी ने न्यायालय को बताया कि मामले में पुलिस ने पीडित पक्ष की शिकायत का संज्ञान नहीं लिया। इसके बाद अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने मामले में कोतवाली पुलिस को केस दर्ज करने के निर्देश दिए है। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर विक्रम भंडारी पुत्र स्व. मदन भंडारी, मंदीप भंडारी पुत्र विक्रम भंडारी और दिगपाल राणा तीनों निवासी गढ़ी रोड श्यामपुर ऋषिकेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

शिक्षक कोविड 19 से बच्चों की सुरक्षा में निभा सकते हैं अहम भूमिका

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश की ओर से कोरोनाकाल में जनजागरुकता के उद्देश्य से निदेशक प्रो. रविकांत के निर्देशन में गठित कोविड19 कम्यूनिटी टास्क फोर्स सततरूप से कोरोना से प्रभावित एवं इसका दंश झेल चुके लोगों के लिए एक सहारा बना हुआ है। कोविड19 कम्यूनिटी टास्क फोर्स ने विभिन्न विद्यालयों का भ्रमण कर विद्यार्थियों से इस महामारी पर चर्चा की। इस दौरान बातचीत के दौरान पता चला है कि छात्र-छात्राएं अभी भी कोरोना के सदमे से उभर नहीं पाए हैं। बातचीत में यह भी सामने आया है कि इन दिनों बढ़ते हुए कोरानो के केस विद्यार्थियों के लिए चिंता का विषय बन गए हैं।

निदेशक प्रो. रवि कांत ने कहा कि इस महामारी से लड़ने के लिए कोविड 19 वैक्सीन कारगर साबित हो रही है, लिहाजा इसके संक्रमण से अब घबराने की आवश्यता नहीं है बल्कि सुरक्षा के लिहाज से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने, मास्क पहनने व कम से कम 40 सेकंड तक साबुन से अच्छी तरह से हाथ धोने आदि से दिनचार्य को सामान्य बनाया जा सकता है। उनका मानना है कि अभी खतरा टला नहीं है, मगर ऐसी स्थिति में घबराने की बजाए सूझबूझ से काम लेने की जरुरत है।
अध्ययनों से ज्ञात हुआ है कि देश में विद्यार्थी तीन स्तर पर हैं स्कूल, कॉलेज व विश्वविद्यालय लेवल। इन तीनों ही स्तर के विद्यार्थियों पर कोविड19 की वजह से मानसिक, शारीरिक व आर्थिक स्तर पर दुष्प्रभाव पड़ा है। इसमें मानसिकरूप से प्रभावित होने वाले बच्चे चिड़चिड़ापन, डिप्रेशन आदि से ग्रसित हैं व सामाजिक दूरी बढ़ने से उन्हें अकेले रहने की आदत हो गई है,जिसका दुष्प्रभाव उनके एकेडमिक लेवल पर पड़ रहा है। साथ ही कोविड के दौर में मोबाईल के माध्यम से अधिक कार्य करने से आंखों में ज्यादा जोर पड़ना, आंखों की दूसरी तकलीफें व थकावट आदि की समस्याएं भी बढ़ृी हैं। ऐसी स्थिति में इस सबसे घबराने की बजाए सूझबूझ से काम लेने की जरुरत है। अभिभावकों से आग्रह है ​कि बच्चों को हरसमय मोबाईल नहीं दें व उन्हें खेल और अन्य रचनात्मक गतिविधियों में शामिल होने के लिए भी प्रोत्साहित करें।
इस बाबत एम्स ऋषिकेश कम्यूनिटी टास्क फोर्स के नोडल ऑफिसर डा. संतोष कुमार ने कहा कि शिक्षकों को कोविड19 के खौफ के मद्देनजर छात्र छात्राओं में हो रहे मनोविकार एवं उनमें किसी भी प्रकार के शारीरिक व मानसिक बदलाव लक्षणों को पहचानने का प्रयास करना चाहिए। यथासंभव उनके प्रति आत्मियता व सहानुभूति के साथ साथ कुशल व्यवहार रखना चाहिए।
मुहिम के दौरान विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों व छात्रों से बातचीत में यह तथ्य भी सामने आए हैं कि कुछ बच्चों में कोविड महामारी के बाद से कुछ लक्षण उभरकर सामने आए हैं, जिनमें डर लगना, चिड़चिड़ापन, नींद नहीं आना आदि प्रमुखरूप से शामिल हैं, उन्होंने बताया कि इस तरह के लक्षणों से घबराने की आवश्यकता नहीं है। बल्कि ऐसे समय में अभिभावकों व शिक्षकों को समानरूप से बच्चों के प्रति सद्व्यहार अपनाना चाहिए।

बाजारों में स्वच्छता अभियान के लिए मेयर अनिता ने संभाली कमान

मेयर अनिता ममगाईं ने होली पर्व को देखते हुए आज बाजारों में स्वच्छता अभियान की कमान संभाली। स्वयं पर्यावरण मित्रों के साथ मौके पर जाकर नालियों, सड़कों की सफाई कराई। मौके पर उन्होंने संदेश देकर नगर की जनता को होली पर्व पर स्वच्छता बनाए रखने की भी अपील की।

मेयर अनिता ने घाट चैक पर स्वच्छता अभियान का शुभारंभ कराया। उन्होंने कहा कि होली का त्योहार बिल्कुल निकट है। प्रत्येक शहर वासी का दायित्व है कि पर्व पर शहर को मैला न होने दें। उन्होंने बताया कि महाकुंभ के लिए निगम का फोकस शहर की स्वच्छता पर बना हुआ है। उन्होंने शहर के लोगों से अनुरोध किया है कि वे सफाई व्यवस्था में सहयोग करें। कूड़े इकट्ठा होने पर निगम को तत्काल बताएं।

शहरवासियों से अपील करते हुए महापौर ने कहा कि होली के दिन गीले रंगों का प्रयोग न करे। गंदगी इकट्ठा बिल्कुल न होने दें। उन्होंने होली पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं भी दी। स्वच्छता अभियान चलाने वालों में स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर अशोक बेलवाल, पार्षद अजीत गोल्डी, पवन शर्मा, बीएन तिवारी, धीरेंद्र सेमवाल, अभिषेक मल्होत्रा, प्रशांत कुकरेती, नरेश खैरवाल, नीरू गौतम, सोनी, मुनि, प्रेमा, शुशीला, रेनू रवि आदि उपस्थित रहे।