सीएम त्रिवेंद्र को जन्मदिन पर भाजयुमो ने भेजी शुभकामनाएं

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश संयोजक प्रकांत कुमार के नेतृत्व में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के जन्म उत्सव पर आतिशबाजी कर मिठाई वितरित की गई। साथ ही जन्मदिन पर शुभकामनाएं प्रेषित की गई।
मौके पर प्रकांत कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत बातें कम और काम ज्यादा की सोच रखते हैं। इसी का असर प्रदेश में देखने को मिल रहा है। कहा कि ईमानदार छवि के लिए पूरे देश में विख्यात मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सादगी की प्रति मूर्ति, कुशल संगठन शिल्पी, अपने कुशल एवं दूरदर्शी नेतृत्व से प्रदेश को विकास के नित नए आयामों में ले जा रहे है। उनके नेतृत्व में उत्तराखण्ड का सर्वांगीर्ण विकास हो रहा है। कहा कि युवा मोर्चा ने प्रण लिया कि आगामी चुनावी वर्ष 2022 में पुनः त्रिवेंद्र सिंह रावत को मुख्यमंत्री बनाएंगे।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में राज्य मंत्री कृष्ण कुमार सिंघल, राजू नरसिम्हा, दुर्गेश कुमार, नरेंद्र गौतम, जितेंद्र भूरी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

वीरभद्र भगवान का दुग्धाभिषेक कर सीएम के स्वास्थ्य लाभ की मांगी मन्नत

भारतीय जनता पार्टी वीरभद्र मंडल ऋषिकेश की ओर से आज भगवान वीरभद्र के मंदिर में दुग्धाभिषेक कर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई।
मंडल अध्यक्ष अरविंद चैधरी की अध्यक्षता में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल, जिला महामंत्री सुदेश कंडवाल, मंडल महामंत्री सुंदरी कंडवाल, रमेश चंद शर्मा, अविनाश सेमल्टी, वायुराज, होमराज गुप्ता, महावीर चमोली, विनोद मिश्रा, अजीत वशिष्ठ, माया घले, कैलाश बलोधी, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष रविंद्र कश्यप, राजकुमार राजपूत, रंजीत, पुनीता भंडारी, आरती दुबे, सुनील यादव, कमला देवी, विवेक चतुर्वेदी, गोपाल रावत, सच्चिदानंद भट्ट, विजय बिष्ट आदि उपस्थित रहे।

सोशल डिस्टेंसिंग व रोग प्रतिरोधक क्षमता से बीमारियों से लड़ने में होते हैं सक्षम

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश एवं एपेडिमिलॉजिकल फाउंडेशन ऑफ इंडिया एएफआई के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित एफिकॉन 2020 के दूसरे दिन आयोजित कार्यशाला में देश-दुनिया के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने एंटी मायोब्रिल रेजिस्ट्रेंस के बढ़ते प्रभावों पर प्रभावी नियंत्रण के तौर तरीकों और महामारी विज्ञान के अध्ययन का महत्वपूर्ण मूल्यांकन पर मंथन किया।
एम्स निदेशक प्रो. रविकांत ने कोविड-19 के बढ़ते मरीजों व वायरस संक्रमण की रोकथाम में विटामिन-ए की भूमिका के संदर्भ में जानकारी दी। बताया कि सोशल डिस्टेंसिंग व रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने से हम बीमारियों से लड़ने में सक्षम होते हैं। उन्होंने हाथ को ठीक तरीके से धोने के तौरतरीकों पर चर्चा करते हुए बताया कि हैंड हाईजीन के प्रति गंभीरता से हम 80 प्रतिशत तक एंटीबायोटिक दवाओं के इस्तेमाल से बच सकते हैं।
कांफ्रेंस में निदेशक एसएचएसआरसी पंजाब के निदेशक डा. राजेश कुमार, पीजीआई चंडीगढ़ की डा. पीवीएम लक्ष्मी, एचआईएमएस देहरादून के डा. अशोक श्रीवास्तव, पीजीआई चंडीगढ़ की डा. नीलम तनेजा, एम्स नागपुर के डा. जया प्रसाद त्रिपाठी, एम्स दिल्ली की डा. आरती कपिल, आईसीएमआर दिल्ली की डा. कामिनी वालिया, जिपमर व पांडिचेरी की डा. अपूर्वा एस. शास्त्री ने व्याख्यान प्रस्तुत किए।
तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय एफिकॉन 2020 कांफ्रेंस में देशभर के सभी एम्स संस्थान, पीजीआई चंडीगढ़ समेत करीब 25 से अधिक मेडिकल संस्थान के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। इस अवसर पर डीन एकेडमिक प्रो. मनोज गुप्ता जी, डा. आरके श्रीवास्तव, डा. वीके श्रीवास्तव, आयोजन समिति की सचिव व एम्स आईबीसीसी की प्रमुख प्रो. बीना रवि, माइक्रो बायोलॉजी विभागाध्यक्ष प्रो. प्रतिमा गुप्ता, सीएफएम विभागाध्यक्ष प्रो. वर्तिका सक्सेना, आईबीसीसी के डा. प्रतीक शारदा, आयोजन सह सचिव डा. प्रदीप अग्रवाल, डा. योगेश बहुरुपी, डा. रुचिका गुप्ता, डा. श्रेया अग्रवाल, डा. नंदिता, डा. अंजलि आदि मौजूद थे।

बाघ बाड़े का निरीक्षण कर स्पीकर ने जानी वनाधिकारियों से बाघों को लाने की प्रक्रिया

स्पीकर प्रेमचंद अग्रवाल ने राजाजी नेशनल पार्क मोतीचूर रेंज में बन रहे बाघ बाड़े का निरीक्षण किया। उन्होंने वन अधिकारियों से बाघ बाडे की प्रगति के बारे में जानकारी ली।

अवगत करा दें कि राजाजी नेशनल पार्क का 550 वर्ग किमी का मोतीचूर-धौलखंड क्षेत्र वीरान सा है। वहां पिछले सात साल से सिर्फ दो बाघिनें ही हैं। दरअसल, पार्क से गुजर रहे हाइवे और रेल लाइन के कारण बाघों की आवाजाही एक से दूसरे क्षेत्र में नहीं हो पाती। यही वजह है कि गंगा के दूसरी तरफ के चीला, गौहरी और रवासन से बाघ मोतीचूर-धौलखंड क्षेत्र में नहीं आ पाते।इस सबको देखते हुए कॉर्बेट या दूसरे क्षेत्रों से मोतीचूर- धौलखंड क्षेत्र में बाघ शिफ्ट करने की योजना बनी। जिसके मद्देनजर मोतीचूर रेज में बाघ बाड़ा बनाया जा रहा है।

विधानसभा अध्यक्ष के द्वारा निरीक्षण के दौरान पूछने पर रेंजर महेंद्र गिरी ने बताया कि बाघ शिफ्टिंग के मद्देनजर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। बाघों को यहां लाकर मोतीचूर में बनाए गए बाड़े में रखा जाएगा। वहां इनके व्यवहार पर नजर रखी जाएगी और फिर इन्हें मोतीचूर-धौलखंड क्षेत्र में छोड़ा जाएगा। रेडियो कॉलर से इन पर निरंतर नजर रखी जाएगी। बताया कि बाघ बाड़े की हाथियों से सुरक्षा के दृष्टिगत इसके चारों तरफ सोलर पावर फेंसिंग भी की जा रही है।रेंजर ने बताया कि बाड़े में पाँच बाघों को लाने की योजना बनायी गई है जिन्हें चरणबद्ध तरीके से बाड़े में लाया जाएगा।

स्पीकर ने जंगल सफारी का लुप्त भी उठाया। वहीं विधानसभा अध्यक्ष ने वन अधिकारियों से राजाजी नेशनल पार्क में आने वाले सैलानियों एवं पर्यटक की संख्या के बारे में जानकारी ली।

इस अवसर पर मोतीचूर रेंज के रेंजर महेंद्र गिरी, वन दरोगा देवी प्रसाद, वन दरोगा उदय सिंह, वन दरोगा नरेंद्र सिंह, वन आरक्षी नवीन ध्यानी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

भाजपा महिला मोर्चा ने सीएम के जन्मदिन पर गंगा में किया दुग्धाभिषेक

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के जन्म दिवस पर जिला महिला मोर्चा देहरादून की ओर से उनकी लंबी आयु व शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए ऋषिकेश त्रिवेणी घाट पर दुग्धाभिषेक किया गया।
आज दोपहर कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा रोमा सहगल द्वारा की गई। इसमें मेयर अनिता ममगाईं, राजकुमारी पंत, कमला नेगी, शिवानी भट्ट, हेमलता चैहान, दुर्गा देवी, सुनीता नौटियाल, अमिता ग्रोवर आदि मौजूद रहे।

भरतघाट और अयोध्या आस्थापथ का कृषिमंत्री ने किया लोकापर्ण

मुनिकीरेती का पूर्णानंद खेल स्टेडियम को अब विश्व स्तरीय मैदान के रूप में विकसित करने की कवायद शुरू हो गई। स्टेडियम में राज्य नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेगी। मुनिकीरेती स्थित गंगा तट पर भरतघाट और अयोध्या आस्थापथ का लोकार्पण कृषिमंत्री सुबोध उनियाल ने किया। उन्होंने कहा की अब पूर्णानंद मैदान मं बने खेल स्टेडियम को अंतरराष्ट्रीय स्तर को बनाने की तैयारी चल रही है। प्रदेश सरकार से इस पर वार्ता चल रही है। यहां पर अंतरराष्ट्री स्तर के टूर्नामेंट का आयोजन किया जायेगा। इसे क्षेत्र को पहचान तो मिलेगी। साथ ही उत्तराखंड के युवाओं के लिए बेहत्तर सुविधा मिलेगी।
मौके पर नगर पालिकाध्यक्ष रोशन रतूड़ी, एसडीएम नरेंद्रनगर युक्ता मिश्रा, मंडी समिति अध्यक्ष विनोद कुकरेती, सभासद गजेंद्र सजवाण, वीरेंद्र चैहान, मनोज बिष्ट धर्म सिंह, सचिन रस्तोगी, रोशनी रस्तोगी, मनीष डिमरी, तहसीलदार अयोध्या प्रसाद उनियाल, सिंचाई विभाग अधीक्षण प्रेम सिंह पंवार, अधिशासी अभियंता कमल सिंह, सहायक अभियंता मंगल सिंह, लोनिवि के अधिशासी अभियंता मोहम्मद आरिफ खान आदि थे।

35 लाख के बजट से जानकीझूला पुल रोशनी से होगा जगमग
कृषिमंत्री सुबोध उनियाल ने विधयाक निधि से जानकीझूला पुल पर लाइट लगाने के 35 लाख दिए हैं। इस बजट से झला पुल अत्याधुनिक लाइटे लगाई जायेगगी।

निशुल्क गर्म वस्त्र कैंप का किया उद्घाटन
कृषिमंत्री सुबोध उनियाल पूर्णानंद पाकिंग में क्रेजी फेडरेशन संस्था के गर्म कंबल निशुल्क बांटने के कैंप का उदघाटन किया। कहा कि संस्था की ओर से चलाया जा रहा अभियान काबिलेतौर है। इस मौके पर मनीष डिमरी ने बताया कि कंबल गरीब व असहाय को लोगों निशुल्क वितरित किये जायेंगे।

झुला पर पर बनेगी दुकानें
नवनिर्मित्त जानकी झूला पुल के आसपास मुनिकीरेती पालिका दुकाने बनायेगा। इस दुकानों को बेराजगार युवाओं को प्रोवाइड कराया जायेगा। कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि बेरोजगार युवाओं रोजगार उपलब्ध कराया। पुल के बनने से यहां पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे। स्थानीय युवाओं के लिए यह पहल शुरू की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने अपने जन्म दिवस के कार्यक्रम में वर्चुअली किया प्रतिभाग

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के जन्म दिवस पर देहरादून के बालावाला में आयोजित कार्यकम में वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए मुख्यमंत्री ने कोविड से बचाव के नियमों का अनुपालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मेरा स्वास्थ्य पूरी तरह से ठीक है। आप भी अपना ध्यान रखें। बता दें कि गत दिवस मुख्यमंत्री त्रिवेद्र सिंह रावत जी कोरोना पाजिटिव आ गए थे और अब होम आइसोलेशन में हैं। आवास से ही उन्होंने अपने शुभचिंतकों को संबोधित किया।
अपने वर्चुअल संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव में हमने जो वादे किए थे हम उन पर खरे उतरे हैं। प्रदेश में भ्रष्टाचार मिटाने का जो हमने संकल्प लिया था उस पर पूरी ताकत के साथ काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में राज्य सरकार ने उल्लेखनीय प्रयास किए हैं। प्रदेश में महिलाओं की आर्थिकी मजबूत करने के लिए उन्हें स्वरोजगार की दिशा में अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। प्रदेश में कई ग्रोथ सेंटरों में महिलाएं बहुत अच्छा काम कर रही हैं। ग्रोथ सेंटर में बेहतर कार्य करने वाली लोहाघाट की महिलाओं का सीएम ने उदाहरण दिया तो पहाड़ी रसोई के जरिए पचास लोगों को रोजगार देने वाली पूजा तोमर की भी बात कही। वहीं प्रदेश की उर्गम घाटी में संचालित महिला समूह का भी मुख्यमंत्री ने जिक्र किया। कहा कि लीसा और प्लास्टिक के बेहतर उपयोग पर भी काम हो रहा है। सरकार का लक्ष्य शहर से लेकर दूरस्थ गांवों का भी विकास करना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मां बहनों का आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाना जरूरी है। सरकार ने स्वामित्व योजना के जरिए महिलाओें को पति की सम्पत्ति में सहभागी बनाया है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रसोई गैस कनेक्शन देकर महिलाओं के सिर से लकड़ी की गठरी हटा दी है। हमने प्रदेश में महिलाओं की सिर से घास की गठरी हटाने की दिशा में प्रयास शुरू कर दिए हैं। स्वरोजगार अपनाकर महिलाएं आत्मनिर्भर होंगी। तो घास इकट्ठा करने के सभी जोखिम खत्म हो जायेगे। कहा कि राज्य में 40 फीसद बजट स्वरोजगार के क्षेत्र में खर्च किया जा रहा है।
कोरोना से बचाव का संदेश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 से बचाव के नियमों का पालन अनिवार्य रूप से करें। अगर किसी को लक्षण महसूस होते हैं तो डाक्टर का परामर्श लें। और नियमों का पालन करें। तभी जाकर हम कोरोना को हरा पायेंगे।

गंगा में रात को हुई राफ्टिंग, पुलिस ने की लाइसेंस रद्द करने की तैयारी

एक तो एनजीटी के आदेश और दूसरा पर्यटन विभाग की गाइडलाइन तथा तीसरा स्थानीय पुलिस के निर्देश के बावजूद गंगा में रात को राफ्टिंग हुई। हैरान वाली बात यह है कि पुलिस को भनक तक नहीं लगी। अब पुलिस मामले में राफ्टिंग कंपनी का लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी कर रही है।

दरअसल बीते बृहस्पतिवार की शाम करीब 7रू00 बजे मुनी की रेती पुलिस थाने से मात्र 50 मीटर की दूरी पर ही गंगा में राफ्टिंग भी हुई और शोर-शराबा भी। हैरान करने वाली बात यह है की पुलिस तक को भी इसकी खबर नहीं लग पाई। इस कारण अंधेरे में गाइड रात को पुलिस गेस्ट हाउस तक ले आया। इस हरकत से एक बात का तो साथ अंदेशा है कि पुलिस गाइडलाइन के बावजूद नियमों की धज्जियां अब भी उड़ रही हैं। इस मामले में थाना अध्यक्ष मुनी की रेती रामकिशोर सकलानी से बात की तो उन्होंने मामले पर अनभिज्ञता जताई। उन्होंने कहा कि उक्त मामले से संबंधित वीडियो और फोटो उन्होंने मंगवा लिए हैं, संबंधित संचालक का लाइसेंस निरस्त करने के सिफारिश की जाएगी।

जीएमओयू की बसें दौड़ेंगी कंडी रोड, रामनगर व कोटद्वार के बीच सफर होगा आधा


देहरादून। कोटद्वार से लेकर रामनगर तक की जनता के लिए अच्छी खबर है। कोटद्वार-रामनगर जाने वाले कंडी मार्ग पर जीएमओयू की बस का संचालन फिर से किया जाएगा। यह फैसला को वन मंत्री हरक सिंह रावत ने वन मुख्यालय में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में लिया।

कंडी मार्ग पाखरों-मोरघट्टी-कालागढ़-रामनगर के बीच अब गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड (जीएमओयू) की बस सेवा शुरू होगी। शुक्रवार को वन मुख्यालय में वन मंत्री हरक सिंह की बैठक में यह फैसला किया गया। इस मार्ग के शुरू होने पर कोटद्वार और रामनगर के बीच दूरी आधी रह जाएगी।

वन मुख्यालय में इस सड़क पर जीएमओयू की बसों के संचालन का फैसला होने के बाद मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक जेएस सुहाग की ओर से कांर्बेट पार्क प्रशासन से भी बस संचालन की अनुमति का आदेश जारी करने का निर्देश जारी किया। पहले इस रूट पर जीएमओयू की बस का संचालन होता था। हाईकोर्ट के आदेश पर बसों का संचालन रोक दिया गया।

वन मंत्री हरक सिंह के मुताबिक हाईकोर्ट ने निजी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई थी। जीएमओयू की बसें सार्वजनिक परिवहन का हिस्सा हैं। इसके बावजूद इन बसों के संचालन पर अधिकारियों ने रोक लगाई। इस रूट से रामनगर और कोटद्वार के बीच करीब 80 किलोमीटर का ही फासला रह जाता है। यूपी होते हुए जाने पर यह रूट 160 किलोमीटर का है।

निजी वाहनों को अनुमति नहीं

निजी वाहन से इस रूट का इस्तेमाल करने के लिए अभी अनुमति की जरूरत पड़ेगी। वन मंत्री के मुताबिक इस रूट पर बस संचालन होने पर सामान्य यात्रियों का सबसे अधिक राहत मिलेगी। पर्यटकों के लिए पाखरों से अब जिप्सियों का संचालन किया जा रहा है। अब तक 15 जिप्सियों का पंजीकरण भी हो चुका है।

कोटद्वार-कांडा-ढिकाला रूट को भी मंजूरी, 25 से संचालन शुरू

कोटद्वार से कांडा होते हुए कार्बेट के ढिकाला जोन तक अब आसानी से पहुंचा जा सकेगा। यह रूट भूस्खलन के कारण वन क्षेत्र में आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया था। हरक सिंह के मुताबिक कार्बेट फाउंडेशन से मिले फंड से इस रूट की मरम्मत कराई गई। अब यह मार्ग आवाजाही के लिए खोला जाएगा। 25 दिसंबर को खुद वे इस रूट पर परिवहन संचालन का शुभारंभ करेंगे।

विशेष गंगा आरती कर सीएम के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की

कोरोना पाॅजीटिव हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं उनकी दीर्घायु की मंगल कामना को लेकर मेयर अनिता ममगाईं ने गंगा तट त्रिवेणी घाट पर मां गंगा की विशेष आरती का आयोजन हुआ। निगम पार्षदों सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गंगा आरती में शिरकत कर मुख्यमंत्री के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की मंगल कामना के साथ दीपदान किया।

मेयर अनिता ममगाई ने बताया कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की मनोकामना को लेकर आज मां गंगा की विशेष आरती का आयोजन किया गया था। मुख्यमंत्री जल्द स्वस्थ होकर राज्य की प्रगति और उन्नति में अपना बहुमूल्य योगदान दे सकें इसके लिए मां गंगा से प्रार्थना की गई। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में सुशासन का सपना साकार करने वाले मुख्यमंत्री ने राज्य को विकास की सफलता के सोपान तय कराने में जहां अहम योगदान दिया है वहीं कोरानाकाल के दौरान राज्यवासियों को वैश्विक महामारी से बचाने के लिए उन्होंने रियल योद्धा की भांति अपने दायित्वों का निर्वाहन किया है। इस दौरान राज्य मंत्री भगतराम कोठारी, कृष्ण कुमार सिंघल, सुरेंद्र मोघा, संदीप गुप्ता, विजय बडोनी, विपिन पंत, राजू नरसिम्हा, प्रदीप कोहली, अनिता प्रधान, अनिता रैना, राजेश दिवाकर, विजेंदर मोघा, वीरेंद्र रमोला, पंकज शर्मा, अक्षय खैरवाल, गौरव कैंथोला, अरविंद गुप्ता, मोनिका गर्ग, बीएन तिवारी, विजय बिष्ट, लक्ष्मी रावत, ,गोविंद रावत, राजकुमारी जुगलान, रोमा सहगल, राजेश गौतम, रमेश अरोड़ा, सुनीता नौटियाल, रोशनी अग्रवाल, प्रिया ढकाल ,सचिदानंद भट्ट, राजकुमारी पंत ,कमला गुनसोला, सुभाष वाल्मीकि, अमन भट्ट, आदेशराम कश्यप, अमरीश गर्ग, ममता नेगी, हेमलता चैहान, प्रमिला त्रिवेदी आदि शामिल रहे।