इंदिरा गांधी ने आपातकाल लगाकर घोंटा था लोकतंत्र का गलाः डा. प्रेमचंद

इंदिरा गांधी द्वारा 1975 में 25 जून को लगाये गए आपातकाल को काला अध्याय के रूप में याद किया जाता रहेगा। यह बात आपातकाल की 47वीं वर्षगांठ पर आयोजित विधानसभा स्तर के कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने कही। इस मोके पर आंदोलन में जेल जाने वाले लोकतंत्र सेनानियों के आश्रितों को सम्मानित किया गया।

आवास विकास स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आपातकालीन की बरसी पर विधानसभा स्तर पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर मंत्री डा. अग्रवाल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी के शासन के दौरान 1975 में लगा आपातकाल काले अध्याय से कम नहीं था। इस दौरान अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को कुचला गया। आपातकाल के दौरान पूरे देश में लोकतांत्रित तरीके से आंदोलन हुए।

डा. अग्रवाल ने कहा कि इस वक्त सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग भी किया गया। डा. अग्रवाल ने कहा कि उनके परिवार ने भी अनेक यातनाएं सही और जेल की हवा भी खाई। बताया कि बड़े भाई ताराचंद ने इंदिरा गांधी को पत्र भेजकर उनके द्वारा किये जा रहे कार्याे को गलत ठहराया था। कहा कि जेल में आपातकाल के दौरान पकड़े गए लोगों को सामान्य कैदी की तरह ही रखा जाता था। उन्हें कीड़े लगे चावल और पानी वाली दाल मिलती थी।

डा. अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस ने उस समय अपनी सत्ता बचाने और राजनीति स्वार्थ पूरा करने के लिए लोकतंत्र की हत्या देश में आपातकाल लगाकर की थी। कहा कि आपातकाल की नींव 12 जून 1975 को ही रख दी गई थी। इस दिन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को रायबरेली के चुनाव अभियान में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने का दोषी पाया था और उनके चुनाव को खारिज कर दिया था। इतना ही नहीं, इंदिरा पर छह साल तक चुनाव लड़ने पर और किसी भी तरह के पद संभालने पर रोक भी लगा दी गई थी। जब 25 जून 1975 की आधी रात इमरजेंसी लागू की गई थी जनता के सारे अधिकार छिन गए थे।

डा. अग्रवाल ने बताया कि आपातकाल में जयप्रकाश नारायण की अगुवाई में पूरा विपक्ष एकजुट हो गया और देशभर में इंदिरा के खिलाफ आंदोलन शुरू हुआ। सरकारी मशीनरी विपक्ष के आंदोलन को कुचलने में लग गई थी। आंदोलनकारियों को जेल में डाला जाने लगा। 21 मार्च 1977 तक देश आपातकाल में पिसता रहा।

इस मौके पर लोकतंत्र सैनानियों व उनके आश्रितों को पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों आश्रितों में बृजेश चंद शर्मा, दया शंकर पांडेय, भारतेंदु शंकर पांडेय शामिल रहे।

इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता मयंक गुप्ता, मेयर अनिता ममगाई, देवेंद्र दत्त सकलानी, मण्डल अध्यक्ष ऋषिकेश दिनेश सती, मण्डल अध्यक्ष वीरभद्र अरविंद चौधरी, मण्डल अध्यक्ष महिला मोर्चा उषा जोशी, प्रधानाचार्य राजेन्द्र पांडेय, कपिल गुप्ता, संजय शास्त्री, सुमित पंवार, जयंत शर्मा, व्यापारी नेता प्रतीक कालिया, पार्षद प्रदीप कोहली, विजेंद्र मोघा, सोनू प्रभाकर, लक्ष्मी रावत, सुंदरी कंडवाल, तनु तेवतिया, राकेश पारछा, अनिता तिवाड़ी, माधवी गुप्ता, प्रमिला त्रिवेदी, आरती दुबे, नितिन सक्सेना, रुपेश गुप्ता, राजू शर्मा सहित आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

12 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत


संदिग्ध हालात में एक किशोरी की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पीएम के लिए एम्स भेज दिया है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला सुसाइड का लग रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली पुलिस के अनुसार उन्हें गोविंदनगर स्थित झुग्गी-झोपड़ी की रहने वाली एक किशोरी ने पंखे के कुंडे से लटककर आत्महत्या करने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को अपने कब्जे लिया और पंचनामा भरने के बाद शव पीएम के लिए एम्स भेज दिया है। मृतका की पहचान रेशमा 12 पुत्री हाफिज मियां के रूप में हुई है। किशोरी के परिजन मूल रूप से बेतिया, बिहार के रहने वाले है।

शुक्रवार को रोज की तरह उसकी मां और पिता सुबह काम पर गए थे। दोपहर के समय उसका एक भाई जब झोपड़ी में पहुंचा तो वह पंखे से लटकी मिली। मृतका तीन भाईयों में इकलौती बहन थी। कोतवाल रवि सैनी ने बताया कि प्रथमदृष्टतया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

तीन दिवसीय रस महोत्सव का काबीना मंत्री ने किया शुभारंभ

इंडियन हुमिनिटी फाउंडेशन और पंथी जन कल्याण समिति की ओर से आजादी का अमृत महोत्सव के तहत कलाकारों को प्रोत्साहित करने हेतु तीन दिवसीय कार्यक्रम श्री रस महोत्सव आयोजित हुआ। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने शिरकत की और कलाकारों का हौसला बढ़ाया।

शुक्रवार को श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज के परशुराम सभागार में आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम श्री रस महोत्सव का शुभारंभ मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि पहाड़ों व मैदानी क्षेत्रों में हमारी बहुत सी प्रतिभाएं हैं। उत्तराखंड से बहुत से युवा रंगमंच पर अपनी छाप रहे है, यही नहीं छोटे और बड़े पर्दे पर हमारे युवा सराहनीय अभिनय करते हुए प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कोरोना काल से पिछले दो वर्षों से हमारे कलाकारों को कोई काम नहीं मिल पाया। उनके लिए ऋषिकेश में अंतरराष्ट्रीय स्तर का मंच प्रदान कर इंडियन हुमिनिटी फाउंडेशन और पंथी जन कल्याण समिति ने अच्छी पहल की है। इस तरह के आयोजन समय दर समय आयोजित किये जाने चाहिए। इससे कलाकारों के अभिनय में भी निखार आता है। साथ ही उनका मनोबल भी बढ़ता है। इसके अलावा उन्हें प्रतिभा के बल पर कार्य भी मिलता है।

इस मौके पर उड़ीसा, गुजरात, अलीगढ़, बनारस, अहमदाबाद, झारखंड सहित देशभर के विभिन्न प्रान्तों से कलाकारों ने प्रतिभाग किया। बात दें कि तीन दिवसीय चलने वाले कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कोरोना काल से हतोत्साहित हो चुके कलाकारों को मंच प्रदान कर उनकी प्रतिभा को पुनः जगाना है। इस मौके पर विभिन्न प्रान्तों से पहुंचे कलाकारों ने अपनी संस्कृतिक प्रस्तुति दी।

इस मौके पर इंडियन हुमिनिटी फाउंडेशन के अध्यक्ष नवीन शर्मा, पंथी जन कल्याण समिति के अध्यक्ष रीति सकलानी, मंडल अध्यक्ष भाजपा ऋषिकेश दिनेश सती, महामंत्री सुमित पंवार, वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र दत्त सकलानी, संजय शास्त्री, प्रधानाचार्य मेजर गोविंद सिंह रावत, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा उषा जोशी, अनिता तिवाड़ी, पुष्पा नेगी, जयंत शर्मा, पार्षद शिव कुमार गौतम, डॉ विभोर कुकरेती, माधवी गुप्ता, रूपेश गुप्ता आदि कलाकार उपस्थित रहे।

नेशनल हाईवे के अधिकारियों के साथ मंत्री अग्रवाल ने की बैठक, जाम से निजात को लेकर हुई वार्ता

कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने नेशनल हाईवे के अधिकारियों के साथ श्यामपुर फाटक व मनसा देवी फाटक पर रेलवे ओवरब्रिज सहित ढालवाला से खारा स्रोत तक टलन निर्माण कार्यों के संदर्भ में समीक्षा बैठक की।

बैठक में डॉ अग्रवाल में श्यामपुर और मनसा देवी फाटक पर आरओबी बनाने सम्बंधी स्थिति जानी। एनएच की अधिशासी अभियंता रचना थपलियाल ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 58 पर चार धाम ऑल वेदर रोड प्रोजेक्ट के तहत श्यामपुर फाटक पर आरओबी बनाया जाना है उन्होंने बताया कि यह आरओबी 900 मीटर लंबा होगा। जो बंगाल नाला पुल के पहले से रेलवे लाइन के ऊपर से होता हुआ श्यामपुर की और हाईवे पर उतरेगा।

उन्होंने बताया कि यह आरओबी दुर्गा मंदिर आईडीपीएल के कुछ आगे से शुरू होकर वीरभद्र स्टेशन से योग नगरी और ऋषिकेश को आने वाली रेल लाइनों के ऊपर से होता हुआ मनसा देवी तिराहे से आगे बाईपास मार्ग पर जोड़ा जाएगा।

सहायक अभियंता शिव सिंह रावत ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग खंड डोईवाला ने इन दोनों आर आओबी के लिए एलाइंमेंट सर्वे का काम पूरा हो चुका है इसकी स्वीकृति भारत सरकार से एनएच को मिल चुकी है।

अपर सहायक अभियंता छत्रपाल सिंह ने बताया कि एनएच-58 पर ढालवाला से खारा स्रोत तक टनल का निर्माण किया जाना है। बताया कि पुराना आरटीओ कार्यालय से आगे की पहाड़ी से एक किमी लम्बी टनल होगी। जो तपोवन हाईवे पर खुलेगी।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि चार धाम यात्रा, कावंड़ यात्रा और पर्यटन सीजन में वाहनों का अत्यधिक दवाब बन जाता है। साथ ही रेल के आवागमन के चलते फाटक पर और भी भयावह स्थिति पैदा हो जाती है। डॉ अग्रवाल ने एनएच अधिकारियों को स्वीकृति मिलने के बाद अब डीपीआर माह अक्टूबर तक जल्द तैयार करने को कहा है। कहा कि उसके उपरांत टेंडर की प्रक्रिया तय समय के भीतर पूरी कर निर्माण कार्य शुरू किया जाए। जिससे आने वाले डेढ़ साल बाद ऋषिकेश में जाम की समस्या से पूरी तरह निजात सके।

ऋषिकेश विधानसभा में अग्निपथ योजना का 27 जून को होगा विरोध

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने जारी बयान में कहा कि ऋषिकेश विधानसभा में अग्निपथ योजना के विरोध में 27 जून को शान्तिपूर्ण सत्याग्रह के आयोजन किया जायेगा।

रमोला ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा घोषित अग्निपथ योजना से सशस्त्र बलों की लंबे समय से चली आ रही परंपराओं और लोकाचार को नष्ट करने तथा उनके मनोबल को तोड़ने कि कार्यवाही का पूरे देश में व्यापक स्तर पर विरोध हो रहा है। केंद्र सरकार द्वारा बिना व्यापक परामर्श के अपने हिटलरशाही नीतियों को थोपने से सशस्त्र बलों में भर्ती होने का सपना देख रहे युवा बेरोजगार नौजवानों में भारी आक्रोश है।

बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने माननीय प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर राष्ट्रहित एवं सशस्त्र बलों के मनोबल को तोड़ने वाली अग्निपथ योजना के विरोध में प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में दिनांक 27 जून 2022 को सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक सत्याग्रह करने का निर्णय लिया है।

भाजपा में कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डीः डा. अग्रवाल

भाजपा वीरभद्र मंडल की ओर से कार्यसमिति कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्य वक्ता के रूप में प्रतिभाग किया। इस मौके पर जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान को भी याद किया गया।

मालवीय नगर स्थित दुर्गा मंदिर में आयोजित कार्यसमिति का शुभारंभ डॉ अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। डॉ अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी परिवार वाद पर विश्वास करने वाली पार्टी नहीं है, बल्कि एक संगठन है और इसका हर कार्यकर्ता इस संगठन की ताकत है। आज हमारे संगठन की ही शक्ति है कि भाजपा देश मे ही नहीं अपितु विश्व में सबसे बड़े राजनैतिक दल के रूप में उभरकर आयी है।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि ये हमारे कार्यकर्ताओ की ही मेहनत व नीतियों का परिणाम है कि आज राज्यसभा में हमारे सांसदों की संख्या सौ से ज्यादा हो गयी है। उन्होंने कहा कि भाजपा हर जाति, हर धर्म, हर क्षेत्र, हर प्रदेश की पार्टी है यही कारण है कि हम आज इतनी बड़ी जीत हासिल कर पाए हैं।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि आप सभी आम कार्यकर्ता नहीं है बल्कि पार्टी की रीढ़ की हड्डी है। देवतुल्य कार्यकर्ताओं की यही खासियत है कि वह हर परिस्थितियों में ढाल बनकर खड़ा रहता है। लगातार चौथी व बम्पर वोटों से जीत को उन्होंने कार्यकर्ताओं की जीत बताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं के सम्मान में कहा कि आप वह फ़ौज है जिनके आगे कोई टिक नहीं सकता। आपके आशीर्वाद से वह विधायक बने है और दुवाओं से मंत्री।

इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता संजय शास्त्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 8 साल स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज किए जाएंगे। कहा कि हमारे प्रधानमंत्री देश ही नहीं विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता है। जनता को उनकी नीति, नीयत, कार्यों का पूर्ण विश्वास है और विपक्ष का षड्यंत्र और दुष्प्रचार उस विश्वास को हिला भी नहीं पाया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के राष्ट्र प्रथम के उद्घोष के साथ सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सफल प्रयास का मंत्र विकास की नकारात्मक राजनीति पर भारी पड़ा है।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष वीरभद्र अरविंद चौधरी, महामंत्री व पार्षद सुंदरी कंडवाल, महामंत्री सुरेंद्र सिंह, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष राजकुमार भारती, युवा मोर्चा अध्यक्ष विजय जुगरान, मनीष मैठाणी, शशि सेमल्टी, अविनाश सेमल्टी, उषा लखेड़ा, वायुराज, रमेश चंद शर्मा, निर्मला उनियाल, गुंजन शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अंतरराष्ट्रीय गढ़वाल महासभा ने फिल्म खैरी का दिन का पोस्टर किया लांच

अंतरराष्ट्रीय गढ़वाल महासभा ने महेश्वरी फ़िल्म की प्रस्तुति उत्तराखंडी फिल्म खैैरी का दिन के पोस्टर का विमोचन किया। महासभा के अध्यक्ष डॉ राजे सिंह नेगी, फ़िल्म निर्माता/निदेशक अशोक चौहान आशु, सह निर्माता रोशन उपाध्यय, फ़िल्म अभिनेता राजेश मालगुडी, रणवीर ने संयुक्तरूप से किया।

फिल्म निर्देशक एवं कलाकार देवभूमि ऋषिकेश में फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंचे। अंतरराष्ट्रीय गढवाल महासभा के कार्यालय में एक कार्यक्रम के दौरान फिल्म के पोस्टर का विमोचन किया। फ़िल्म निर्देशक अशोक चौहान ने बताया कि उनकी यह फ़िल्म अबतक कोटद्वार एवं देहरादून के थियेटर में सुपर हिट साबित हुई है। फ़िल्म का एक शो शुक्रवार 1 जुलाई से ऋषिकेश के रामा पैलेस सिनेमा हॉल में सुबह 10 बजे एक शो में प्रदर्शित किया जाएगा। पूरी तरह से पारिवारिक पृष्ठभूमि एवं पलायन का दर्द छलकाती इस फ़िल्म में उत्तराखंड सिनेमा के अनुभवी अभिनेता एवं अभिनेत्रियों ने काम किया है। इस दौरान अपनी लोकभाषा, संस्कृति को बढ़ावा देने हेतु एवं फिल्म को ऋषिकेश में हिट बनाने के लिए गढ़वाल महासभा ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में थिएटर पहुंच फिल्म देखने की अपील भी की।
इस दौरान लोक गायक धूम सिंह रावत, समाजसेवी सोहन उनियाल, रीता भंडारी, धर्मेंद्र चौहान, उत्तम सिंह असवाल, पंकज गुसाईं, निशा भंडारी, नवल सेमवाल उपस्थित थे।

ताजेंद्र नेगी काबीना मंत्री अग्रवाल के पीआरओ नियुक्त

सचिवालय प्रशासन ने कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल के जनसम्पर्क अधिकारी ताजेन्द्र सिंह नेगी तय कर आदेश जारी किए हैं।

प्रभारी सचिव विनोद कुमार सुमन ने सभी कार्यालयों में आदेश जारी किया। बताया कि कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल के जनसंपर्क अधिकारी के पद के रूप में वार्ड नंबर 10 ढालवाला, मुनिकीरेती निवासी ताजेंद्र सिंह नेगी पुत्र स्व. सुंदर सिंह नेगी की नियुक्ति की गई है।

गौरतलब है कि ताजेन्द्र सिंह नेगी बाल्यकाल से ही आरएसएस विचारधारा के रहे। प्रारंभिक शिक्षा के बाद उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़कर छात्र राजनीति में सक्रिय रहे। उन्होंने विभाग संयोजक के पद पर रहकर संगठन को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ताजेंद्र नेगी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सहित संगठन के विभिन्न पदों पर रहे। इसके अलावा संगठन ने उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी, उसका उन्होंने पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी के साथ निर्वहन किया।

ताजेन्द्र नेगी पूर्व में विधानसभा के अध्यक्ष रहे प्रेमचंद अग्रवाल के विशेष कार्याधिकारी के पद पर रह चुके हैं। संघ विचारधारा, अभाविप में सक्रिय रहकर कार्य करने का ताजेन्द्र सिंह नेगी को लाभ मिला।

योग महोत्सव पर वित्त मंत्री ने किया योगाभ्यास

त्रिवेणी घाट में आयोजित योग महोत्सव में कैबिनेट मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि योग भारतीय सभ्यता, संस्कृति तथा जीवन शैली का अभिन्न अंग रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्थक प्रयासों से योग को अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिलना देशवासियों के लिए गर्व की बात है। योग भारत की प्राचीनतम और समृद्ध परम्परा की एक पहचान है। पूरी मनुष्यता को हमारे ऋषि-मुनियों की यह महत्वपूर्ण देन है। योग साधना के द्वारा हम शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकते हैं।

कहा कि योग के द्वारा आज दुनिया में हमारी विशिष्ट पहचान बनी है। यह आत्मा को परमात्मा से मिलाने का सेतु भी है। योग जोड़ने का कार्य करता है। इसी का प्रतिफल है कि आज दुनिया योग को अपना रही है तथा योग के लिये दुनिया भारत की ओर देख रही है। योग ने देश व दुनिया को स्वस्थता का भी संदेश दिया है। हमारे योगाचार्यों ने भी योग को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया है।

उन्होंने योग को भारत की विशिष्ट पहचान बताते हुए कहा कि योग में मन और चित्त की मलिनता को दूर करने की ताकत है। योग ने मनुष्य की सुख शान्ति की राह प्रशस्त की है। महान ऋषि पतंजलि ने योग के माध्यम से लोगों को जीने की राह दिखाई है। हर मनुष्य का परम लक्ष्य सुख और शांति की प्राप्ति है जिसमें योग की बड़ी भूमिका है।

इस मौके पर हस्त मुद्रा, ज्ञानमुद्रा, वायु मुद्रा, आकाश मुद्रा, शून्य मुद्रा, प्राणायाम आदि योग क्रियाएं की गई। इस मौके पर पर्यावरण को संरक्षित करने का भी संकल्प लिया गया। मौके पर डॉ अग्रवाल ने योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में अपनाने का आवाहन किया।

इस अवसर पर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, उप जिलाधिकारी ऋषिकेश शैलेन्द्र सिंह नेगी, वन क्षेत्राधिकारी ललित नेगी, एसडीओ सिंचाई विभाग अनुभव नौटियाल, अधिशासी अभियंता सीवर विंग हरीश बंसल, मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा उषा जोशी, पूर्व दर्जाधारी सन्दीप गुप्ता, संजय शास्त्री, कपिल गुप्ता, जयंत किशोर शर्मा, संजय व्यास, प्रदीप कोहली, राम कृपाल गौतम, पूर्व प्रधानाचार्य आईडी जोशी, प्रधानाचार्य धीरेंद्र जोशी, प्रधानाचार्य केंद्रीय विद्यालय सुधा गुप्ता, राजपाल ठाकुर, दीपक बिष्ट, माधवी गुप्ता, विनोद भट्ट, पर्यावरण विद विनोद जुगरान, राकेश चंद, सीमा रानी सहित स्कूली बच्चें आदि सैकड़ो योग अभ्यर्थी मौजूद रहे।

ऋषिकेश बार एसोसिएशन ने लगाया योगासन

बार एसोसिएशन ऋषिकेश के अधिवक्ताओं ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर न्यायालय परिसर पर योगाभ्यास किया।

परिसर पर सुबह साढ़े छह बजे योग महोत्सव आयोजित किया गया। न्यायाधीशों ने इस मौके पर कहा कि आज की व्यस्त ज़िंदगी में हमें शरीर का अवश्य ध्यान देना चाहिए हमें योग अवश्य करना चाहिये। योग से हम शरीर में बीमारियों को रोकने में व शरीर में बीमारियों को दूर रखने में मदद कर सकते हैं।
इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक व महासचिव अधिवक्ता सुनील नवानी, कोषाध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद सेमवाल, मनीष बिजल्वाण, योग प्रशिक्षिका आरती मित्तल, अधिवक्ता राजेश पैंयूली, मोहन पैंयूली, ऋषि अंथवाल, ज्योति गौड़, अंजू, सागर नेगी, सीवी हटवाल आदि मौजूद थे।