गंगा किनारे विशेष धर्म का निर्माण बर्दाश्त नहीं: भगवान

ऋषिकेश।
गुरुवार को हिन्दू जागरण मंच के प्रदेश सह संगठन मंत्री भगवान कार्की ने गंगा किनारे विशेष धर्म के निर्माण को लेकर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहाकि गंगातटों के आसपास इनके निर्माण को बर्दाश्त नही किया जायेगा। टो टूक शब्दों में कार्की ने प्रशासन को चेतावनी दी कि कुनाऊ गांव में गंगा किनारे विशेष धर्म का निर्माण नही होना चाहिये। उन्होंने बैराज रोड स्थित एक केन्द्रीय संस्थान में कार्यरत डॉक्टर की भूमिका पर भी सवाल खड़े किये।
भगवान कार्की ने प्रशासन से वर्षों से अवैध रुप से हो रहे जंगलों के कटान और संदिग्ध लोगों की भूमिका की जांच की मांग भी की। मंच के कार्यकर्ताओं ने यूपी की तर्ज पर प्रदेश में भी कार्रवाई करने की मांग राज्य सरकार से की है। मौके पर संजीव चौहान, नवनीत राजपूत, विकास सेमवाल, भूपेन्द्र राणा, संजय भट्ट, बृजेश चतुर्वेदी, भरत लाल, गजेन्द्र नागर, राजू प्रजापति, जितेन्द्र धाकड़, मुकेश पांडे, पवनजय, राहुल त्रिपाठी, मुकेश, रामजी, मोहनलाल आदि मौजूद थे।

हम तो किसी से कम नहीं दुनिया बदलकर मानेंगे

ऋषिकेश।
गुरुवार को परमार्थ निकेतन में वक्ताओं ने महिला सुरक्षा व अधिकारों पर चर्चा की। महिला आयोग की सदस्य सचिव ने कहाकि औरत, औरत की दुश्मन नहीं होती है। लैंगिक समानता को लेकर जानकारी दी। अधिवक्ता डीआर सिंह ने घरेलू हिंसा अधिनियम और आयोग के क्रियाकलापों को समझाया। सदस्य डॉ. अपर्णा मलिक ने सैक्सुअल उत्पीड़न को जेकर जागरुक किया। बताया कि खामोशी किसी समस्या का समाधान नहीं है।
पूर्व सदस्य तारा पांगती ने हम किसी से कम नहीं है दुनिया को बदलकर मानेंगे गीत सुनाकर अपनी बात रखी। अधिवक्ता आलोक घिल्डियाल ने महिलाओं से अपने को कमजोर नही समझने को लेकर जागरुक किया। बताया कि आज बड़े और महत्वपूर्ण पदों पर महिलायें है। महिलाओं के बिना समाज की कल्पना भी नही की जा सकती है। महिलाओं के शिक्षाकरण और दूरस्थ गांवों में कैंप लगाकर उनके अधिकारों को बताने पर जोर दिया।
वक्ताओं ने मानव तस्करी, महिला उत्पीड़न, कन्या भ्रूण हत्या आदि विषयों पर अपनी राय रखी। चर्चा में ऐसे शिविरों के आयोजनों को दूरस्थ क्षेत्रों में लगाये जाने और महिलाओं को अधिक से अधिक संख्या में जागरुक करने पर जोर दिया गया। महिला आयोग की अध्यक्ष सरोजनी कैंतुरा ने सभी वक्ताओं का धन्यवाद दिया। कहाकि आयोग महिलाओं की समस्याओं के समाधान और उनको न्याय दिलवाने में प्रयासरत है। महिला आयोग के द्वारा दो दिवसीय कानून जागरुकता शिविर का दोपहर बाद समापन हो गया।

लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल ने सिंधी यूथ क्लब को हराया

ऋषिकेश।
गुरुवार को ऑटोनॉमस कॉलेज के खेल मैदान में लायंस क्लब ऋषिकेश और सिंधी यूथ क्लब के बीच ट्वेंटी मैच खेला गया। लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। निर्धारित ओवरों में लांयस क्लब की टीम ने 107 रनों का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए प्रतिद्वंदी टीम सिंधु यूथ क्लब की शुरुआत सही नही रही। सिंधी क्लब की टीम 20 ओवरों में 102 रनों में ही सिमट गई। लायंस क्लब ने प्रतिद्वंदी टीम को छह रनों से शिकस्त देकर मैच जीत लिया।
लांयस क्लब की ओर से कप्तान पंकज चंदानी और सिंधी यूथ क्लब की ओर से गुलशन चंदानी ने सर्वाधिक रन बनाये। सिंधी यूथ क्लब के गुलशन चंदानी को सर्वाधिक 33 दन बनाने पर मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। जबकि लायंस क्लब के विनीत गुलाटी को चार ओवर में दो विकेट चटकाने और एक ओवर मेडन देने पर सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का खिताब दिया गया। ऑल राउंडर का खिताब शाइन आंनद के नाम रहा।

एमसखी प्रोजेक्ट का आशाओं को प्रशिक्षण

ऋषिकेश।
एम सखी परियोजना की प्रबंधक डॉ. गौरी बिष्ट ने आशा कार्यकत्रियों को मोबाईल एप्लीकेशन की जानकारी दी। बताया कि मोबाईल एप्लीकेशन के द्वारा आशाओं की कार्य क्षमता बढ़ेगी। इंट्रा हेल्थ इंटरनेशनल के द्वारा एम सखी प्रोजेक्ट गांवों में चलाया जा रहा है। डॉ. गौरी ने मोबाईल एप्लीकेशन के कार्य करने के तरीके बताये। एप्लीकेशन के माध्यम से जच्चा-बच्चा के हेल्थ की सारी जानकारी अपटेड रहेगी। बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य मातृ व शिशु मृत्यु दर को कम करना है। डॉ. गौरी ने जानकारी दी कि आकंड़ों के अनुसार, पहला घंटा, पहला दिन, पहला हफ्ता और पहला महिने में जच्चा-बच्चा की सर्वाधिक मृत्यु होती है। इसे रोकने के लिए मोबाईल एप्लीकेशन सहायक सिद्ध होगी। क्योकि आशा गर्भवती महिलाओं की पूरी जानकारी व चिकित्सीय परामर्श को एप्लीकेश के माध्यम से अप टू डेट रखेंगी। जिससे गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य पर नजर रखी जायेगी। मौके पर डॉ. राजीव, सौरव, सुनील जखमोला, वशिष्ट मौर्य, बिनीत बहुखण्डी व लीला उनियाल आदि मौजूद थे।

स्मार्ट किडजोन पब्लिक स्कूल में निशुल्क जांच शिविर

ऋषिकेश।
श्री सांई आई केयर एंड स्पीच थेरेपी सेंटर की ओर से स्मार्ट किडजोन पब्लिक स्कूल श्यामपुर में निशुल्क जांच शिविर लगाया गया। शिविर में 164 स्कूली बच्चों की जांच की गई। शिविर का शुभारंभ स्कूल के निदेशक भूपेन्द्र जैन एवं प्रधानाचार्य वेदप्रकाश धस्माना ने किया। समाजसेवी डा.राजे सिंह नेगी ने अमर शहीद भगत सिंह,सुखदेव व राजगुरू के चित्र पर पुष्प चढाये। स्पीच थेरेपिस्ट डा.दीक्षा पयाल ने 164 स्कूली बच्चों की आंख,कान की जांच की। कुछ स्कूली बच्चों की नजर कम पाई गई। जिन्हें नजर के चश्मे दिये गये। उन्हें हरी सब्जियां खाने की सलाह दी गई। इस मौके पर उत्तम सिंह असवाल, रश्मि नौटियाल, माधवी महेश्वरी, पारूल राणा, लक्ष्मी चौहान, प्रियंका रावत, रेनू नेगी, तनूजा पोखरियाल, सुमन रावत, रेनू पोखरियाल, अंकिता रतूडी आदि उपस्थित थे।

दंगल गर्ल को देखने जुटी भीड़, प्रशंसकों से की बातचीत

ऋषिकेश।
दंगल गर्ल बुधवार शाम जौलीग्रांट एयरपोर्ट से सीधे व्यासी स्थित ग्लास हाउस पहुंचीं जहां वे रात को ठहरीं। वहां से सुबह आठ बजे हेंवलघाटी के लिए निकलीं। गुरुवार सुबह 10 बजे ऋषिकेश से चालीस किलोमीटर दूर मोहनचट्टी पहुंचीं। जहां उन्होंने बंजी जंम्पिंग का आनंद उठाया। जंप इन हाइट नाम से देश के एकमात्र बंजी जंम्पिंग केंद्र पर दोनों ने बंजी जंम्पिंग, फ्लाइंग फॉक्स और जाइंट स्विंग जैसी साहसिक गतिविधियों का आनंद लिया। तीन घंटे तक दोनों घाटी में रहीं। दोनों ने 50 हजारवीं बंजी जंम्पिंग सेंटर पर केक काटा और सुंदर व्यजनों का लुत्फ भी लिया।
बंजी जंम्पिंग के ऑपरेशन मैनेजर देवेन्द्र गुसाईं ने बताया कि दोनों ने बंजी जंम्पिंग स्टॉफ के अलावा स्थानीय लोगों के साथ खूब सेल्फी खिंचवाई। वे हेंवलघाटी के सुंदर नजारों से इतनी अभिभूत हुईं की अगले साल फिर आने का वायदा कर गईं। इस अवसर पर जंप इन हाइट के एमडी राहुल निगम, अधिशासी निदेशक कर्नल मनोज कुमार, निदेशक निहारिका निगम, मोहित बिष्ट, रश्मि, सुमित,योगी रावत, अरुण कुमार, दीपक,धर्मेन्द्र आदि उपस्थित थे।

अच्छी फिल्मों के ऑफर मिले तो काम करुंगी-दंगल गर्ल

ऋषिकेश में दंगल गर्ल

ऋषिकेश।
सुपर हिट फिल्म दंगल में गीता फोगाट और बबीता फोगाट का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री फातिमा शेख और सानिया मल्होत्रा ने ऋषिनगरी में बंजी जम्पिंग का लुत्फ उठाया। पत्रकारों से बातचीत में हिन्दी फिल्म दंगल की गीता फोगाट ने कहा कि उत्तराखंड की वादियां कश्मीर की तरह ही सुंदर हैं। यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। ये शांत वादियां पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र हैं। इसलिए सरकार को टूरिज्म के क्षेत्र में विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि अच्छी फिल्मों में काम करने का मौका मिला तो जरूर करूंगी। उनके फिल्म में अभिनय का कट्टरपंथियों द्वारा विरोध किए जाने पर फातिमा ने कहा कि मन साफ और दृढ इच्छा शक्ति हो तो कोई भी चीज बाधा नहीं बन सकती है।

चिदानंद मुनि ने प्रशिक्षु पत्रकारों को संकल्प कराया

ऋषिकेश।
परमार्थ निकेतन स्वामी चिदानन्द मुनि ने फिल्म सिटी नोएडा में आयोजित पत्रकार मंथन महोत्सव में भाग लिया। उन्होंने कहाकि मंथन से जीवन में नित नये विचारों का समावेश होता है। जिस प्रकार सागर मंथन से रत्नों की खान प्राप्त हुयी थी उसी प्रकार जीवन में विचार मंथन से वैचारिक रत्न प्राप्त होते है। उन रत्नों को धारण करने से जीवन पर्व बन जाता है। न्यायालय के द्वारा गंगा और यमुना को जीवित व्यक्ति की तरह दर्जा देने के आदेश की सराहना की। कहाकि उत्तराखंड के न्यायाधीशों का दशहरे पर्व पर सम्मान किया जायेगा। स्वामी चिदानंद मुनि ने अध्ययनरत युवा पत्रकारों के दल को शौचालय बनवाने का संकल्प कराया। कहा कि शौचालय बनेंगे तो हमारे देश की मातृ शक्ति को सुरक्षापूर्ण, गरिमामय और स्वस्थ जीवन प्राप्त हो सकता है।

चुनावी हार के बाद कांग्रेस की बंद कमरें में समीक्षा

ऋषिकेश।
बुधवार को स्वर्गाश्रम स्थित होटल निर्वाणा में पीसीसी अध्यक्ष किशोर उपाध्याय की अध्यक्षता में कांग्रेस की जिला और शहर इकाइयों के अध्यक्षों के साथ विधानसभा चुनाव को लेकर समीक्षा बैठक हुई। जिसमें मुख्य एजेंडे के तहत जिलाध्यक्षों से बारी-बारी उनके क्षेत्रों में हार-जीत के कारणों और उसमें उनकी भूमिका पूछी गई। जिलाध्यक्षों ने उपाध्याय को पार्टी संगठन की स्थितियों, भीतरघात जैसे हालातों से अवगत कराया। इस दौरान किशोर ने कई जिलाध्यक्षों की परफारमेंस पर सवाल भी उठाए और उन्हें अपने काम करने के तौर-तरीकों को बदलने की हिदायत भी दी।
दोपहर 12 बजे से बंद कमरे में करीब तीन घंटे चली बैठक के दौरान जिलाध्यक्षों के अलावा प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट, अनुशासन समिति के अध्यक्ष डा. केएस राणा भी मौजूद थे। समापन पर उपाध्याय ने बताया की बैठक में चुनावी समीक्षा के साथ ही जिलों में कार्यकर्ता बैठकों की तारीखें तय की गई हैं। कांग्रेस पार्टी संगठन की मजबूती के लिए ब्लॉक और शहर स्तर पर सालभर में एक बैठक करेगी, ताकि पार्टी संगठन और कार्यकर्ताओं के बीच संवाद कायम करने के साथ-साथ क्षेत्रीय मसलों को आगे बढ़ाया जा सके।

पांच अध्यक्ष रहे नदारद
स्वर्गाश्रम में कांग्रेस की 29 शहर और जिला इकाइयों के अध्यक्षों में से पांच बैठक में शामिल नहीं हुए। कांग्रेस की प्रदेश में कुल 23 जिला और 6 शहर इकाइयां गठित हैं। जिनमें से 23 अध्यक्षों ने ही बैठक में शिरकत की। बैठक में चंपावत, बाजपुर, उत्तरकाशी, पुरोला और रानीखेत के अध्यक्ष नहीं पहुंचे।

सरकार के काम को बताया अच्छा
कांग्रेस की चुनावी समीक्षा बैठक में जिलाध्यक्षों ने निर्वतमान सरकार के कार्यकाल पर चर्चा की और उसे अच्छा बताया। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने बताया कि हरीश रावत सरकार के कार्यकाल में जनहित से जुड़े विषयों, जन सरोकारों, उत्तराखंडियत के सवालों को प्राथमिकता मिली। जिलाध्यक्षों ने भी सरकार के कामकाज को सराहा है।

गोपनीय ही रही बंद कमरे की अधिकांश बातें
कांग्रेस के शहर और जिला इकाई अध्यक्षों की बैठक में बेहद गोपनीयता बरती गई। यहां तक कि बैठक में जिलाध्यक्षों के अलावा किसी को भी एंट्री की इजाजत नहीं थी। साथ ही बैठक की बातों को बाहर शेयर करने पर प्रतिभागियों को सख्त हिदायत दी गई थी। जिससे अधिकांश बातें बंद कमरे तक ही सीमित रही।

सरकार के आगाज पर रहे चुप
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने नई भाजपा सरकार के आगाज पर कोई टिप्पणी नहीं की। बैठक से इतर बातचीत में उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस अगले छह महीने तक नई सरकार के कामकाज को देखेगी, उसमें कोई व्यवधान नहीं डाला जाएगा। लिहाजा उसकी शुरुआत पर कोई बात नहीं हो सकती है।

केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचायेंगे निर्दलीय समर्थक

ऋषिकेश।
ऋषिकेश विधानसभा सीट पर भाजपा से बागी होकर चुनाव लड़े निर्दलीय प्रत्याशी संदीप गुप्ता ने श्यामपुर में अपने समर्थकों के साथ बैठक की। चुनाव में मिली हार और भविष्य की रणनीति को लेकर चर्चा की। संदीप गुप्ता ने केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राज्य के ईमानदार मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की नीतियों और जन कल्याणकारी योजनाओं का समर्थन किया। कहा कि भाजपा से कभी भी उनका विरोध नहीं रहा है। उनका विरोध पार्टी प्रत्याशी के आचरण और कार्यकर्ताओं से व्यवहार को लेकर रहा है, जो आगे भी जारी रहेगा। कहा कि विधानसभा क्षेत्र में विधायक निधि से होने वाले कार्यों व गुणवत्ता पर नजर रखकर समय-समय पर सरकार और जनता को अवगत कराएंगे। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ज्योति सजवाण ने कहा कि सीएम पार्टी विशेष के न होकर राज्य की जनता के होते है। राज्य की जनता को उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई देने का अधिकार है। जबकि कुछ लोग उनके सीएम को बधाई देने पर ऐतराज जताकर अपनी ओछी मानसिकता का परिचय दे रहे है।
बैठक में गोविन्द अग्रवाल, बलवीर चौहान, अनिल भट्ट, धनवीर जेठूडी, गम्भीर राणा, परमेंद्र बिष्ट, अख्तर अहमद, भोला सिंह रावत, किशन सिंह नेगी, दिनेश पयाल, जबर सिंह रौतेला, देवानन्द बडोनी, हरीश उप्रेती, मनोज जखमोला, रोशन उपाध्याय, सुनिल कुटलेहडिया, अनिल भण्डारी, भाग सिंह चौहान, बृजमोहन कंडवाल, तोताकृष्ण भट्ट, लक्ष्मी सजवाण, पुष्पा मित्तल, प्रभा थपलियाल, रीतू खंडूरी, सुनीता डिमरी, प्रभा पैन्यूली, ममता पोखरियाल, गुड्डी देवी, पार्वती उपाध्याय आदि उपस्थित थे।