युवक को डंपर ने कुचला, मौत

खाड़ी बाजार से लौटते हुए रास्ते में हुआ हादसा

ऋषिकेश।
हादसा गुरुवार दोपहर बाद करीब तीन बजे हुआ। पुलिस के अनुसार सुमन (19) पुत्र अब्बल दास निवासी ग्राम गुनोगी विकासखड चंबा (टिहरी) अपने ननिहाल खाड़ी के चिड़ियाली गांव आया हुआ था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह अपने बड़े मामा की बेटी की शादी में शामिल होने करीब पांच दिन पहले पहुंचा था। गुरुवार को वह गांव के ही दोस्त के साथ बाइक पर खाड़ी बाजार घूमने गया था। यहां से दोनों चिड़याली गांव लौट रहे थे, लेकिन बीच रास्ते में सामने से आ रहे एक डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। पीछे बैठा साथी सूरज बाइक से छिटककर दूर गिरा, उसे मामूली चोट आई। 110जबकि गंभीर हालत में सुमन को नरेंद्रनगर अस्पताल पहुंचाया गया, यहां से उसे ऋषिकेश अस्पताल रेफर कर दिया। थाना प्रभारी नरेंद्रनगर मोहम्मद अकरम ने बताया कि युवक ने इलाज के दौरान ऋषिकेश अस्पताल दम तोड़ दिया। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी चालक डंपर छोड़कर मौके से फरार हो गया। आरोपी की तलाश की जा रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नरेन्द्र बने स्टूडेंट ऑफ द ईयर

ऋषिकेश।
मॉडर्न इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ढालवाला के बॉयोलॉजी एंड माइक्रोबॉयोलॉजी विभाग में नए छात्रों के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें नरेन्द्र सिंह कंडारी को स्टूडेंट ऑफ द ईयर चुना गया। एमआईटी परिसर में गुरुवार को फ्रेशर पार्टी का शुभारंभ संस्थान अध्यक्ष एचजी जुयाल ने दीप जलाकर किया। छात्र-छात्राओं ने गणेश वंदना, सरस्वती वंदना, स्वागत गीत से सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
108
रविन्द्र, शिवम, साक्षी, शिवानी, सागर, मधु भंडारी, पूनम, प्रिया की प्रस्तुति को दर्शकों ने सराहा। रविवेद कोटियाल, सूरज, विशान अंसारी, कैलाश, आकाश ने छोलिया नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। डॉ. कौशल्या डंगवाल, डॉ. एसके सिंह, डॉ. माधुरी को लंबे समय से संस्थान को सेवाएं देने पर सम्मानित किया गया। फ्रेशर पार्टी में छात्र जमकर थिरके। कार्यक्रम में डॉ. निखिल कृत्रिपाल, डॉ. अनिता पाण्डे, डॉ. निधि श्रीवास्तव, डॉ. रजनी लस्याल, डॉ. शिवशंकर, कमलेश कुमार भट्ट आदि मौजूद रहे।

चीनी सामान के विरोध में उतरा स्वदेशी जागरण मंच

ऋषिकेश।
ऋषिकेश प्रेस भवन में गुरुवार को पत्रकार वार्ता में स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत संयोजक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि मंच देश में स्वदेशी भावना लाने के लिए प्रयासरत है। उत्तराखंड में स्वदेशी भावनाएं जागृत करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस वर्ष दिवाली के मद्देनजर विदेशी सामानों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। 107 21 से 27 अक्तूबर के बीच जनजागरण रैलियों के जरिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। 21 अक्तूबर को ऑटोनॉमस कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला लिया गया है। इस मौके पर ताजेंद्र सिंह नेगी, कौशल बिजलवाण, आधार वर्मा, दीपक गैरोला आदि उपस्थित रहे।

दीपावली मेले का जमकर उठाया लुत्फ

ऋषिकेश। हमारे संवाददाता
लायन्स क्लब ऋषिकेश डिवाईन के दीपावली मेले का ऋषिनगरी के लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया। मेले का शुभारंभ पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने किया।
गुरुवार को लायन्स क्लब दीपावली मेले का आयोजन श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज के खेल मैदान में किया गया। आयोजकों ने बताया कि मेले के माध्यम से एकत्रित धनराशि का उपयोग निर्धन छात्रों के सहायतार्थ किया जाता है। इससे पूर्व मेले का शुभारंभ करते हुए सांसद निशंक ने कहाकि मेले हमारी संस्कृति की पहचान होते है। दीपावली से पूर्व आयोजित मेले पर उन्होंने सभी दर्शकों को शुभकामनाऐं भी दी। निशंक ने कहाकि आर्थिक रुप से पिछड़े लोगों की सेवा करने के लिए सबको साथ आना चाहिये। समाज में सभी को बराबरी का हक मिल सके, ऐसा सामूहिक प्रयास से ही संभव है।
मेले कार्यक्रम में रंगारंग कार्यक्रमों की भी धूम रही। देर रात तक डांस, बेबी शो आदि कार्यक्रम जारी रहे। मेले का मुख्य आर्कषण विभिन्न प्रकार की स्टॉले रही। खाने-पीने के सामान और खरीद्दारी को लेकर भी लोगों में उत्साह देखा गया। इस मौके पर कमलकांत मलिक, गंगाराम आडवाणी, इन्द्र कुमार गोदवानी, अतुल जैन, महेश किंगर, लविश अग्रवाल, पंकज चंदानी, दीपेश कोहली, हिमांशु अरोड़ा आदि मौजूद रहे।

बेघर प्रकोष्ठ ने दो सीटों पर मांगा टिकट

ऋषिकेश।
कांग्रेस गरीब बेघर जन प्रकोष्ठ ने ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया। सम्मेलन में पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण ने कहा कि कांग्रेस ही गरीब वर्ग की सच्ची हितैषी है। इस दौरान प्रकोष्ठ ने विधानसभा चुनाव में दो सीटों पर टिकट की मांग उठाई।
नगर पालिका के स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी सभागार में आयोजित सम्मेलन का शुभारंभ पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण ने दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा निम्न वर्ग को ध्यान में रखकर नीतियां बनाई हैं। गरीब की समस्याओं का निराकरण करना ही कांग्रेस की प्राथमिकता में शामिल रहा है। दायित्वधारी विजय सारस्वत ने कहा कि गरीब-बेघरों को आवास उपलब्ध कराने को सरकार प्रतिबद्धता है। दायित्वधारी राजेन्द्र शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी दोबारा राज्य में सरकार बनाएगी।
106संयोजक विजयपाल सिंह रावत ने प्रकोष्ठ के लिए विधानसभा चुनाव में दो सीटों पर टिकट आरक्षित करने की मांग उठाई। कार्यक्रम में जयेन्द्र रमोला, सुनीता रावत, अंजलि सैनी, मधु सेमवाल, कृपाल सिंह रावत, सरोज, ऋषि कश्यप, देवी प्रसाद व्यास, सुमित चौधरी, किरन नेगी, मोनिका, कुसुमनाथ आदि मौजूद रहे।

डीएम ने दिए मलिन बस्तियों का वर्गीकरण करने के निर्देश

हरिद्वार।
नगर निकायों में अवस्थित मलिन बस्तियों के सुधार, विनयमितीकरण, पुनर्वासन, पुनव्र्यस्थापना तथा उससे सम्बन्धित व्यवस्थाओं एवं अतिक्रमण निषेध नियमावली 2016 के क्रियान्वयन/ मलिन बस्ती क्षेत्रों का चिन्हांकन तथा मलिन बस्तीवासियों के पंजीकरण के लिए जिलाधिकारी हरबंस सिंह चुघ की अध्यक्षता में मेला नियंत्रण भवन में बैठक की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि जो मलिन बस्तियां चिन्हांकित की गई है उन्हें नोटिस बोर्ड पर चस्पा किया जाए। ताकि कोई आपत्ति होने पर उसकी शीघ्रता से निस्तारण किया जा सके। उन्होंने समिति के सदस्यों को निर्देश दिया कि मलिन बस्तियों के चिन्हांकन के लिए जो एप्लीकेशन प्राप्त हो रही है, उनकी जांच कर अग्रिम कार्यवाही की जाए। सभी पात्रों को उनका अधिकार मिलना चाहिए। यदि कोई क्षेत्र अधिनियम के अनुसार मलिन बस्ती के अन्तर्गत आ रहा है तो उन्हें भी शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी मलिन बस्तियों का वर्गीकरण किया जाए कि कौन सी बस्ती किस श्रेणी के अन्तर्गत आ रही है। जो मलिन बस्तियां निर्विवाद रूप से चिन्हांकित हैं उन मलिन बस्ती क्षेत्र में निवासरत परिवारों को सूचीबद्ध कर उन्हें पंजीकृत कर पहचान पत्र जारी किये जाए।
105चुघ ने कहा कि 30 अक्टूबर तक सभी मलिन बस्ती क्षेत्रों चिन्हांकन तथा उसमें निवासरत परिवारों का सर्वेक्षण पूर्ण कर लिया जाए। जनपद हरिद्वार के सभी 09 नागर निकायों में अभी तक 107 मलिन बस्तियों का चिन्हांकन किया गया है।
मलिन बस्ती क्षेत्रों के चिन्हांकन तथा मलिन बस्तीवासियों के पंजीकरण हेतु जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है। समिति के सदस्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी प्रशासन, अधिशासी अभियन्ता, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण खण्ड, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग, सचिव हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण, मुख्य चिकित्साधिकारी एवं नगर आयुक्त नगर निगम रूड़की/ समस्त अधिशासी अभियन्ता नगर निकाय हैं। जबकि नगर आयुक्त नगर निगम हरिद्वार सदस्य सचिव हैं।
बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजीव स्वरूप, अपर जिलाधिकारी प्रशासन ललित नारायण मिश्र, नगर आयुक्त हरिद्वार नरेन्द्र सिंह, नगर आयुक्त रूड़की प्रेम लाल, सहायक नगर आयुक्त रूड़की उत्तम सिंह नेगी, अधिशासी अभियन्ता नगर निगम हरिद्वार दिनेश सिंह, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई एच.सी.एस. राणा एवं समस्त नगर निकायों के ई.ओ. उपस्थित थे।

एसडीआरएफ को केदारघाटी में सर्च अभियान चलाने के निर्देश

देहरादून।
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने केदारनाथ घाटी क्षेत्र में नरकंकालों व अवशेषों को खोजने के लिए एसडीआरएफ को लगातार सघन सर्च आपरेशन चलाने के निर्देश दिए हैं। इसमें यदि कोई कंकाल मिलते हैं तो उनका डीएनए कराते हुए पूरे विधिविधान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। मुख्यमंत्री रावत ने संबंधित अधिकारियों के साथ काम्बिंग अभियान का ब्लू प्रिन्ट तैयार किया। एसडीआरएफ विभिन्न चरणों में सघन काम्बिंग करेगी। पहले 25 अक्टूबर तक केदारनाथ के विभिन्न ट्रेक रूटों पर सर्च आपरेशन संचालित किया जाएगा। केदारघाटी में नरकंकालों की खोज, डीएनए सेम्पलिंग व विधिवत अंत्येष्टि के लिए उपसेनानायक एसडीआरएफ प्रकाश चंद्र आर्य के नेतृत्व में केदारघाटी के सात ट्रेकिंग रूट पर टीमें सर्च आपरेशन संचालित करेंगी। इन सात ट्रेकिंग रूटों में 40 किमी का गरूड़चट्टी-देवविष्णु-गोमकारा-गौ रीगांव, 35 किमी का चैमासी-खाम-रामबाड़ा-केदारनाथ, 4 किमी का केदारनाथ-चैराबाड़ी ग्लेशियर, 20 किमी का कालीशिला-चैमासी-लिनचैली, 18 किमी का केदारनाथ-वासुकीताल-खतलिंग, 35 किमी का केदारनाथ-मनसी-रासी व 30 किमी का तोसी-पावा-वासुकीताल-त्रिजुगीना रायण शामिल हैं।
104
स्थानीय भौगोलिक परिवेश की जानकारी व पर्वतीय क्षेत्र में ट्रेकिंग में निपुणता होने के कारण माटा से 26, 27 व 28 अक्टूबर को स्थानीय लोगों के सहयोग से इन रूटों पर काम्बिंग करने का अनुरोध किया जाएगा। इस दौरान एसडीआरएफ की राफ्टिंग टीम द्वारा नदी के किनारों पर सर्च आपरेशन संचालित किया जाएगा। दीपावली के बाद नवम्बर माह में एक बार फिर एसडीआरएफ द्वारा केदारघाटी के विभिन्न क्षेत्रों में सघन काम्बिंग की जाएगी। इसके बाद बर्फ पिघलने के बाद फिर से इस काम्बिंग अभियान को जारी रखा जाएगा। बैठक में सचिव गृह व आयुक्त गढ़वाल मंडल विनोद शर्मा, पुलिस महानिदेशक एम.ए. गणपति, आईजी संजय गुन्ज्याल व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

सीएम ने 70 हॉकर्स को दी साइकिल

देहरादून।
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने गुरूवार को श्रम विभाग, उत्तराखण्ड सरकार द्वारा आयोजित समाचार पत्र वितरकों के कल्यार्थ योजना के साईकिल वितरण कार्यक्रम के शुभारम्भ में मुख्यमंत्री आवास न्यू कैन्ट रोड़ में प्रतिभाग करते हुए प्रथम चरण के अन्र्तगत लगभग 70 हॉकर्स को साईकिल वितरण की। इस योजना के अन्र्तगत राज्य सरकार द्वारा प्रारम्भिक चरण में श्रम विभाग को 60 लाख आवंटित किये गये है। इस योजना के अन्र्तगत राज्य के मैदानी क्षेत्रों में हॉकर्स को साईकिल तथा पर्वतीय क्षेत्रों में रेनकाट, छाता आदि सुविधाएं प्रदान की जाएगी।
इस अवसर पर अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का श्रम विभाग सराहना का पात्र है जिसने एक आईडिया को हमारे सामने एक योजना के रूप में व्यवस्थित रूप दिया। हम इसे हाकर्स व वैन्र्डस के लिए एक कल्याणकारी योजना के रूप व्यवस्थित करने में सफल रहे है। हाकर्स एक ऐसा समुदाय है जो हमें प्रातः काल सबसे पहले शुभ प्रभात बोलता है तथा कितनी भी कठिनाईयां हो या कैसी भी परिस्थितिया हो आम लोगों तक अखबार पहुचाता है जिसके माध्यम से हम देश व दुनिया से जुडे़ पाते है। इस प्रयास को एक आरम्भ माना जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि साईकिल वितरण की संख्या अधिक से अधिक होनी ही चाहिए तथा इस योजना को जिला तथा तहसील स्तर तक ले जाया जाना चाहिए। यदि सभी विभागों में उचित समन्यव हो जाता है तो भविष्य में एक सामाजिक सुरक्षा योजना के रूप इस वर्ग के लिए बीमा योजना आरम्भ किये जाने पर भी विचार किया जायेगा।
मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि यदि हाकर्स के सम्बन्ध में यह माडल सफल हो जाता है तो आगे इस योजना को वेन्डर्स जिसमें रेहड़ी पटरी लगाने वाले, घरेलू नौकर आदि कर्मकारों हेतु भी प्रारम्भ किया जायेगा। यह सभी वर्ग हमारे शहरी जीवन का अनिवार्य वर्ग है अतः राज्य सरकार इनके कल्याण व विकास हेतु प्रतिबद्ध व गम्भीर है। ऐसे वर्गो को सरंक्षण देना हमारा मानवीय उत्तरदायित्व है। वास्तव में आज का प्रयास एक ट्रायल आधार पर है। मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि यदि इन योजनाओं का लाभ उठाने में महिला हॉकर्स भी आगे आये तो यह अति प्रसन्नता की बात होगी। आगे महिलाओं को लिए साइकिल के स्थान पर स्कूटी दिये जाने पर विचार किया जा सकता है। 103 हाल ही में राज्य सरकार द्वारा श्रमिकों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई गई है साथ ही निमार्ण कार्यो में सलग्ंन कर्मकारों का दायरा भी बढ़ाया गया है इन श्रमिकों में बहुत बड़ा वर्ग तो मौसमी श्रमिक है जो यहा अजीविका की खोज में आते है परन्तु मानवीय कल्याण के व्यापक दृष्टिकोण को अपनाते तथा अपना मानवीय कर्तव्य मानते हुए राज्य सरकार द्वारा सभी श्रमिकों कों सुविधाएं प्रदान की जा रही है। राज्य सरकार श्रमिकों के साथ प्रत्येक कठिन परिस्थिती में खड़ी है। श्रमिकों को सामाजिक पेंशन, घायल अवस्था में उपचार के लिए 50 हजार तक की आर्थिक सहायता तथा दुर्भाग्यवश मृत्यु होने पर अत्येष्टि हेतु सहायता राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जा रही है। श्रमिकों को काम करने में सुविधा रहे, उनके बच्चों की शिक्षा हेतु सहायता, शौचालय निर्माण आदि में सहायता हेतु भी राज्य सरकार द्वारा सहायता प्रदान की जा रही है।
मुख्यमंत्री हरीश रावत से उत्तराखण्ड कामगार महासंघ की अध्यक्ष एवं उत्तराखण्ड प्रदेश महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा ने भेंट कर समाचार पत्र विके्रताओं हाकर्स को कर्मकार श्रेणी में शामिल करने तथा उनके लिए नियमावली बनाये जाने का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री ने इस सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रमुख सचिव श्रम को निर्देश दिये है।
इस अवसर पर श्रम मंत्री हरीश चन्द्र दुर्गापाल, प्रमुख सचिव मनीषा पंवार, पूर्व विधायक काजी निजामुद्यीन, उत्तराखण्ड कामगार महासंघ की अध्यक्ष आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा आदि उपस्थित थे।

‘‘गोपी भिना’’ का मुंबई स्थित स्टूडियों में हुआ फर्स्ट कट स्क्रीनिंग

देहरादून।
अनमोल प्रोडक्शन द्वारा बनायी जा रही मल्टीस्टार फिल्म गोपी भिना का मुंबई स्थित स्टूडियों में फर्स्ट कट का स्क्रीनिंग हुई। इस अवसर पर फिल्म की निर्मात्री मीनाक्षी भट्ट, लेखक/निर्देशक अशोक मल्ल, सिने कलाकार हेमंत पांडे, फिल्म के प्रोडक्शन मैनेजर जगजीवन कन्याल, दिनेश जोशी (आई फोकस), उमेश सिंह आदि उपस्थित थे। इस फिल्म में विख्यात अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी, हेमंत पांडे, त्विशा भट्ट, संजय सिलोड़ी आदि है।
102
हेमंत पांडे ने बताया कि यह फिल्म अनमोल फिल्म प्रोडक्शन मुंबई के बैनर तले उत्तराखंड की संस्कृति, खानपान पर बन रही है। इसके माध्यम से उत्तराखण्ड की संस्कृति और कला को दिखाने का प्रयास किया गया है। फिल्म में हेमंत पांडे के चरित्र का नाम गोपी भीना है। फिल्म की निर्मात्री मीनाक्षी भट्ट, लेखक/निर्देशक अशोक मल्ल, फिल्म के प्रोडक्शन मैनेजर जगजीवन कन्याल ने बताया कि उत्तराखंड की संस्कृति को समर्पित गोपी भीना फिल्म की अधिकतर शूटिंग पिथौरागढ़ शहर और इसके इर्दगिर्द के क्षेत्रों में की गई है। ज्ञातव्य है कि अनमोल फिल्म प्रोडक्शन इससे पहले उत्तराखंडी फिल्म सिपैजी का सफल निर्माण कर चुकी है। फिल्म में स्थानीय कलाकारों द्वारा भी अभिनय किया गया है।

30 हजार सरकारी पदों पर रोजगार देने का प्रयास कर रही सरकारः मुख्यमंत्री

पौड़ी गढ़वाल।
हेमवती नंदन बहुगणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित छात्र संघ उद्घाटन समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा शिरकत की तथा राजकीय पॉलीटेक्निक विद्यालय का शिलान्यास मंत्रोच्चारण के बीच किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने नव निर्वाचित छात्रसंघ पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रकृति ने हमें सौंदर्य से भरपूर सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। जिसका उचित दोहन कर पर्यटन के क्षेत्र को विकसित किया जा सकता है। उन्होंने कण्वाश्रम, कोटद्वार, लैसडोन, पौड़ी, खिर्सू को जोड़कर नया पर्यटन सर्किट बनाए जाने पर जोर दिया। उन्होंने ल्वाली में कृत्रिम झील निर्माण के आंगणन की जानकारी भी दी। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में उपस्थित छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें शैक्षणिक वातावरण तैयार कर बच्चों को उत्कृष्टता की ओर बढ़ाना है। इसके अलावा उन्होंने खेती को चुनौति के रूप में लेते हुए कहा कि इसे आजीविका सृजन के रूप में लिया गया है। जिसका असर भी अब परिवर्तन के रूप में दिखाई दे रहा है। उन्होंने शिल्प क्षेत्र के संरक्षण के रूप में सभी के वैचारिक सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया।
कहा कि दस्तकारी को शिल्प के साथ जोड़कर काम करने वाले लोगों को आगे बढ़ाने का प्रयास करना है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में आज राज्य सरकार सबसे ज्यादा खर्च कर रही है। कहा कि आज हमारे राज्य में 100 से अधिक डिग्री कालेज, 150 आईटीआई तथा 80 पालिटेक्निक संस्थान चलाए जा रहे हैं। जिससे बच्चों को तकनीकी रूप से दक्ष व उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाया जा सके। उन्होने कहा कि सरकार 30 हजार सरकारी पदों पर नवयुवकों को रोजगार देने का प्रयास कर रही है। जिसके तहत 14500 पदों पर नियुक्ति हो चुकी है। अवशेष पदों का रोड मैप तैयार कर शीघ्र ही भर्ती प्रक्रिया शुरू कर इस वर्ष के अन्त तक भरा जाएगा। उन्होंने स्किल डवेलपमेंट की बात करते हुए कहा कि शिक्षित बेराजेगारों को बैंकों से ऋण दिलाकर उन्हें उद्यमी बनाकर अन्य लोगों को भी स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष 15 लाख से अधिक लोग चार धाम की यात्रा कर चुके हैं जो कि अभी तक का रिकार्ड है।
101
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पौड़ी बस स्टेशन के निर्माण हेतु एक करोड़ रूपये रिलीज करने की भी घोषणा की। इसके अलावा पौड़ी परिसर में क्रीड़ा मैदान के निर्माण हेतु प्रारंभिक कार्यों के लिए 11 लाख रूपये तथा उच्च स्थलीय क्रीड़ा मैदान रांसी को प्रशिक्षण केंद्र के रूप में विस्तारिकरण की भी स्वीकृती दी। उन्होंने पौड़ी परिसर में कंप्यूटर लैब स्थापना की प्रशासनिक स्वीकृति देते हुए वर्ष 2017.18 में इसके निर्माण की बात कही। उन्होंने कहा कि लोगों को खेती की नई तकनीकए खुले में शौच मुक्त, वृक्षों में बोनस, चालखाल निर्माण में पानी पर बोनस तथा वृक्षोरोपण के कार्यों को तेजी से चलाए जाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि राज्य में 87 प्रतिशत परिवार स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत खुले में शौच से मुक्त हो गए है तथा आगामी वर्ष तक सम्पूर्ण राज्य खुले में शौच से मुक्त करने के प्रयास राज्य सरकार द्वारा किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि आगामी पाचं वर्षों में सड़कों की दशा सुधारी जाएगी तथा वर्ष 2018 तक सभी गांवों को सड़कों से जोड़ दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष एक हजार सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में परिवर्तन गरीबी व अशिक्षा से संघर्ष करने के बाद ही प्राप्त किया जा सकता है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा समाज कल्याण विभाग समेत अन्य विभागों की ओर से 15 प्रकार की पेंशनें दी जा रही है। जिसके तहत 7.13 लाख लोग लाभांवित हो रहे हैं। जिन्हें आगामी वर्ष से बढ़ाकर आठ लाख करने का प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कंडोलिया जंगल को मलासी डियर पार्क की तरह विकसित कर वहां पर छोटी रोप वे का निर्माण किया जाएगा।