श्री भरत में आयोजित भागवत कथा का दूसरा दिन, सीएम ने की शिरकत

ब्रह्मलीन पूज्य महंत अशोक प्रपन्नाचार्य जी महाराज की पुण्य स्मृति में आयोजित श्रीमदभागवत कथा के द्वितीय दिवस ध्रुव चरित्र का मार्मिक वर्णन प्रस्तुत हुआ। इस मौके पर कथा मर्मज्ञ अंतर्राष्ट्रीय संत पूज्य डा रामकमल दास वेदांती जी महाराज ने श्रोताओं को बताया कि नारद शिष्य ध्रुव ने अटल तपस्या से भगवान का मनमोह लिया। जिससे अपना और अपने परिवार का नाम अक्षय कर लिया। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी पहुंचे और भागवत कथा का श्रवण किया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि भागवत ही भगवान है। भागवत भगवान का अक्षरावतार है। वक्ता का चरित्र स्वच्छ होना चाहिए, वहीं श्रोता भगवान के प्रति समर्पित होना चाहिए। वक्ता प्रेरणा का पुंज होना चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवान जीव का उद्धार करते हैं।

सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड की देवभूमि सदैव देवत्व के भाव की है जहां धर्म, संस्कृति और संस्कारों की गंगा निरंतर प्रवाहमान रहती है। उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र दामोदर दास मोदी जी का धर्म स्थानों के प्रति श्रेष्ठता का भाव है सम्पूर्ण देश और उत्तराखंड मे धर्म पीठों और मंदिरों के पुनर्निर्माण सौंदर्य के लिए प्रधानमंत्री कृत संकल्प लेकर उद्धार कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार के पावन पुनीत धर्म कार्यों में कोई बुलाया नहीं जाता बल्कि जिस पर भगवान की कृपा होती है वही ऐसे पावन पवित्र अनुष्ठानों में आते हैं उन्हीं लोगों को यह सौभाग्य मिलता है जिनके पुण्य श्रेष्ठ होते है। इस मौके पर व्यास पीठ पर पूज्य संत डॉ राम कमल दास वेदांती जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती, श्री भरत मंदिर के महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य जी महाराज, श्री हर्षवर्धन शर्मा, वरुण शर्मा, विजय बड़थ्वाल, विनय उनियाल, मधुसुधन शर्मा, महामंडलेश्वर रामेश्वर दास जी महाराज, महन्त रवि प्रपन्नाचार्य, महामंडलेश्वर विष्णु दास जी महाराज, परमानंद दास जी महाराज आदि उपस्थित थे।

श्री भरत मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

श्री भरत मंदिर में ब्रह्मलीन महंत अशोक प्रपन्नाचार्य जी की पुण्य स्मृति मे नौ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ। व्यास पीठ पर काशी विश्वनाथ की पावन धरती से आए पूज्य संत डा रामकमलदास वेदांती जी महाराज के ने कथा का श्रवण कराया।

उन्होंने श्रीमद् भागवत कथा के महत्व बताते हुए कहा कि कथा की सार्थकता जब ही सिध्द होती है, जब इसे हम अपने जीवन में व्यवहार में धारण कर निरंतर हरि स्मरण करते हुए अपने जीवन को आनंदमय, मंगलमय बनाकर अपना आत्म कल्याण करें। अन्यथा यह कथा केवल मनोरंजन कानों के रस तक ही सीमित रह जाएगी। भागवत कथा से मन का शुद्धिकरण होता है। इससे संशय दूर होता है और शंाति व मुक्ति मिलती है। इसलिए सद्गुरु की पहचान कर उनका अनुकरण एवं निरंतर हरि स्मरण, भागवत कथा श्रवण करने की जरूरत है।

श्रीमद भागवत कथा श्रवण से जन्म जन्मांतर के विकार नष्ट होकर प्राणी मात्र का लौकिक व आध्यात्मिक विकास होता है। जहां अन्य युगों में धर्म लाभ एवं मोक्ष प्राप्ति के लिए कड़े प्रयास करने पड़ते हैं, कलियुग में कथा सुनने मात्र से व्यक्ति भवसागर से पार हो जाता है। सोया हुआ ज्ञान वैराग्य कथा श्रवण से जाग्रत हो जाता है। कथा कल्पवृक्ष के समान है, जिससे सभी इच्छाओं की पूर्ति की जा सकती है।

भागवत पुराण हिन्दुओं के अट्ठारह पुराणों में से एक है। इसे श्रीमद् भागवत या केवल भागवतम् भी कहते हैं। इसका मुख्य विषय भक्ति योग है, जिसमें श्रीकृष्ण को सभी देवों का देव या स्वयं भगवान के रूप में चित्रित किया गया है। इस पुराण में रस भाव की भक्ति का निरूपण भी किया गया है। भगवान की विभिन्न कथाओं का सार श्रीमद्भागवत मोक्ष दायिनी है। इसके श्रवण से परीक्षित को मोक्ष की प्राप्ति हुई और कलियुग में आज भी इसका प्रत्यक्ष प्रमाण देखने को मिलते हैं। श्रीमदभागवत कथा सुनने से प्राणी को मुक्ति प्राप्त होती है

सत्संग व कथा के माध्यम से मनुष्य भगवान की शरण में पहुंचता है, वरना वह इस संसार में आकर मोहमाया के चक्कर में पड़ जाता है, इसीलिए मनुष्य को समय निकालकर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करना चाहिए। बच्चों को संस्कारवान बनाकर सत्संग कथा के लिए प्रेरित करें। भगवान श्रीकृष्ण की रासलीला के दर्शन करने के लिए भगवान शिवजी को गोपी का रूप धारण करना पड़ा। आज हमारे यहां भागवत रूपी रास चलता है, परंतु मनुष्य दर्शन करने को नहीं आते। वास्तव में भगवान की कथा के दर्शन हर किसी को प्राप्त नहीं होते। कलियुग में भागवत साक्षात श्रीहरि का रूप है। पावन हृदय से श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण मात्र से ही प्राणी मात्र का कल्याण संभव है।

कथा के प्रथम दिवस पर श्री भरत मंदिर के महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य जी महाराज, श्री हर्षवर्धन शर्मा, वरुण शर्मा जी, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, जयराम आश्रम के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारीजी महामंडलेश्वर स्वामी ललिता नंद जी महाराज, हरी चेतनानंद जी महाराज, महामंडलेश्वर ईश्वर दास जी महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी दयाराम दास जी महाराज, महामंडलेश्वर अरुण दास जी, सतपाल ब्रह्मचारी जी आदि संत महात्मा की उपस्थिति में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ।

अभाविप उम्मीदवारों ने मंत्री डा. अग्रवाल से की भेंट, लिया आशीर्वाद

श्री देव सुमन विवि के ऋषिकेश कैंपस में होने वाले छात्रसंघ चुनाव के अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के उम्मीदवारो ने क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचन्द अग्रवाल से मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

ऋषिकेश आवास में हुई मुलाकात में मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि अभाविप ऐसा संगठन है जिसमें राष्ट्रभाव, राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना निहित है। उन्होंने कहा कि यह संगठन ज्ञान, चरित्र और एकता का परिचय देता है।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि अभाविप के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जी रहे हैं। उन्होंने अभाविप के उम्मीदवारों को छात्रसंघ चुनाव के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी।

इस मौके पर अध्यक्ष पर के उम्मीदवार ऋतिक पाठक, उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार केशव पोरवाल, कोषाध्यक्ष सिमरन अरोड़ा, विवि प्रतिनिधि आकाश उनियाल, जिला प्रमुख अभविप विवेक शर्मा, जिला संयोजक शुभम शर्मा, पूर्व अध्यक्ष संदीप शर्मा, सुमित पंवार आदि उपस्थित रहे।

क्षेत्र के विकास में धन की कमी नही आयेगी-अग्रवाल

ग्रामसभा चकजोगीवाला में क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने विकास कार्यों को गति देते हुए 10 लाख रुपए विधायक निधि से देने की घोषणा की। इस मौके पर मंत्री डॉ अग्रवाल ने राज्य सरकार की योजनाओं को जनता के सामने रखा।
मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि पिछले 15 वर्षों के कार्यकाल के दौरान अनेक विकास कार्य किये गए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की आज परिभाषा बदली है, अब ग्रामीण क्षेत्रों की स्थिति शहर जैसी है।
डॉ अग्रवाल ने कहा कि उन्हें चौथी बार जनता ने अपना भरपूर आशीर्वाद दिया। विकास कार्याे पर जनता ने मोहर लगाई है। कहा कि ऋषिकेश के विकास के लिए वचनबद्ध हैं।
डॉ अग्रवाल ने कहा कि वह जनता के ऋणी है और अंतिम छोर तक बैठे हर व्यक्ति की जनसमस्या का निदान करना उनका कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि जनता के लिए उन्होंने अपनी रिश्तेदारी त्याग दी है, यही कारण है कि मैं पहली प्राथमिकता अपनी विधानसभा को देता हूं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार में महिलाओं का सम्मान होता है, महिलाओं ने राज्य आंदोलन में अहम भूमिका निभाई, इसके चलते सरकार ने 30 प्रतिशत क्षेतिज महिला आरक्षण दिया है।
डॉ अग्रवाल ने कहा कि राज्य सरकार ने 2025 तक उत्तराखंड को अग्रणी राज्य बनाने का लक्ष्य रखा है, इसके लिए जनता को भी अपना सहयोग देना होगा। कहा कि सरकार सबका साथ, सबका विकास के सिद्धांत पर कार्य कर रही है।
डॉ अग्रवाल ने इस मौके पर 10 लाख रूपए विधायक निधि से ग्रामसभा चकजोगीवाला को देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि विकास का पहिया ऋषिकेश विधानसभा में सदैव अग्रसर रहा है और आगे भी रहेगा।
इस मौके पर पूर्व जिपंस देवेंद्र सिंह नेगी, बलविंदर सिंह, प्रधान भगवान सिंह मेहर, प्रधान सोबन सिंह कैंतुरा, बैसाख सिंह कैंतुरा, हुकुम रांगड़, निवर्तमान मण्डल अध्यक्ष गणेश रावत, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष समा पंवार, महामंत्री सुशीला नेगी, राहुल अग्रवाल, अनिता राणा, शैलेन्द्र रांगड़, कुलवीर बिष्ट, बीडीसी अमर खत्री, कैलाश रतूड़ी, उत्तम सिंह, राकेश पोखरियाल, भरत सिंह नेगी, मनोहर लाल सेमवाल, शांति प्रसाद जोशी, चंद्र सिंह, सोबन सिंह रावत, राजेन्द्र प्रसाद जोशी, सूरज मणि उनियाल, सुरेंद्र सिंह मेवाड़ी, रामेश्वर प्रसाद उनियाल, उत्तम सिंह जेठूरी, भरत सिंह नेगी, प्यार सिंह रावत, खुशहाल सिंह, लखन सिंह कैंतुरा, जसपाल सिंह रावत, कृपाल सिंह पंवार आदि सेकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

पुरातन छात्र रहे योगी आदित्यनाथ ने श्री भरत मंदिर परिवार से चर्चा की

श्री भरत मंदिर परिवार के सदस्यों ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज के पुरातन छात्र रहे सीएम योगी से शिक्षा को बेहतर बनाने को लेकर चर्चा की।
शुक्रवार को श्री भरत मंदिर के महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य ने लखनऊ में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि छात्र-छात्राओं को गीता ज्ञान, संस्कृति ज्ञान और नैतिक शिक्षा अवश्य दी जाए, जिससे एक अच्छे और उत्कृष्ट समाज का निर्माण हो सके। साथ ही बच्चों को खेलों में आगे बढ़ने को भी प्रेरित किया जाए, ताकि बच्चे समाज में फैल रहे नशे से और अन्य कुरीतियों से भी बच सकें। उन्होंने सुझाव दिया कि बच्चों को उनकी रुचि और कौशल के हिसाब से आगे बढ़ाया जाए।
उन्होंने श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज से संबंधित बातें भी पूछी। महंत वत्सल शर्मा ने कहा कि योगी आदित्यनाथ श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज के पुरातन छात्र रहे हैं। उनसे स्कूल की पाठ्य प्रणाली, शिक्षा के विकास सहित अन्य विषयों पर चर्चा की गई। श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मेजर गोविंद सिंह रावत ने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने बहुत आत्मीयता से शिष्टमंडल से बात की और सभी को शॉल और स्मृति चिन्ह से सम्मानित भी किया। सीएम योगी से मुलाकात करने वालों में वरुण शर्मा, प्रवक्ता जयकृत सिंह रावत आदि शामिल रहे।

नेशनल हाइवे के अधिकारी के साथ मंत्री अग्रवाल ने की बैठक, ली निर्माण कार्य की जानकारी

क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने नेशनल हाईवे के अधिशासी अभियंता प्रवीण कुमार के साथ बैठक की। इस दौरान मंत्री डा. अग्रवाल की ओर से किये जा रहे प्रयास श्यामपुर से मंशा देवी फाटक पर आरओबी तथा ढालवाला से खारास्त्रोत तक टनल और नटराज में वायाडक्ट के निर्माण की भी जानकारी ली।

बैठक के दौरान मंत्री डा. अग्रवाल ने कहा कि तीर्थनगरी में पर्यटक, तीर्थयात्रियों की आमद लगातार बढ़ रही है, इसके चलते जाम की समस्या से स्थानीय सहित पर्यटकों, तीर्थयात्रियों को गुजरना पड़ता है। रेल के आवागमन के चलते फाटक पर और भी भयावह स्थिति पैदा हो जाती है। उन्होंने कहा कि इसके लिए लोगों की मांग पर बाइपास मार्ग पर फ्लाईओवर और एलिवेटेड रोड़ को बनाने को लेकर उनकी ओर से प्रयास किये जा रहे है।

मंत्री डा. अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा पर इस परियोजना का सर्वे, डिजाइन तैयार है और ड्राफ्ट व डीपीआर भी तैयार है, इसे अग्रेतर कार्यवाही हेतु रिजनल आफिस भेजा जाएगा। जहां से भारत सरकार को भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि अग्रेसर स्वीकृति मिलते ही इस परियोजना का काम शीघ्र ही शुरू किया जायेगा।

मंत्री डा. अग्रवाल ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-58 पर चार धाम ऑल वेदर रोड प्रोजेक्ट के तहत दो आरओबी बनाया जाना है। पहला आरओबी श्यामपुर फाटक पर, जो बंगाली नाला पुल के पहले से रेलवे लाइन के ऊपर से होता हुआ श्यामपुर की और हाईवे पर उतरेगा।

मंत्री डा. अग्रवाल ने बताया कि दूसरा आरओबी मनसा देवी फाटक पर बनाया जाना है। जिसको दुर्गा मंदिर आईडीपीएल के कुछ आगे से शुरू होकर वीरभद्र स्टेशन से योग नगरी और ऋषिकेश को आने वाली रेल लाइनों के ऊपर से होता हुआ मनसा देवी तिराहे से आगे बाईपास मार्ग पर जोड़ा जाएगा।

मंत्री डा. अग्रवाल ने बताया कि नटराज चौक पर एक वायडक्ट का भी निर्माण किया जाना है। उन्होंने बताया कि ढालवाला से खारा स्रोत तक टनल का निर्माण किया जाना है।

अंबेडकर पार्क के जीणोद्धार निर्माण कार्य का सीएम ने किया शिलान्यास

क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने भारत रत्न व संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर पार्क का सौंदर्यीकरण व जीर्णाेद्धार निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। बता दें कि कारगिल दिवस पर मंत्री डॉ अग्रवाल ने अंबेडकर पार्क के सौंदर्य करण व जीर्णाेद्धार करने की घोषणा की थी।

रेलवे रोड स्थित अम्बेडकर पार्क के सौंदर्यीकरण व जीर्णाेद्धार निर्माण कार्य का शिलान्यास कर मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि अंबेडकर पार्क हमारी धरोहर है, इसे संवारना जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी है।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि भारतीय संविधान के शिल्पकार, वंचितों एवं शोषितों के उत्थान हेतु आजीवन समर्पित रहने वाले डॉ. भीमराव अंबेडकर जी का समाजिक न्याय हेतु किया गया संघर्ष हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि गरीब और दलित वर्ग की स्थिति में सुधार लाने में डॉ बाबासाहेब अम्बेडकर का अहम योगदान रहा है। उन्होंने समाज से छूआछूत समेत कई प्रथाओं को खत्म करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

डॉ अग्रवाल ने बताया कि अम्बेडकर पार्क का सौंदर्यीकरण व जीर्णाेद्धार 10.83 लाख रुपए की लागत से किया जाएगा, इसके बनने से यहाँ पर्यटकों का ध्यान आकर्षित होगा। मंत्री डॉ अग्रवाल ने बताया कि यहाँ बाबा साहेब की लगभग चार फुट ऊंची प्रतिमा लगाई जाएगी।

डॉ अग्रवाल ने बताया कि इस प्रतिमा में बाबा साहेब के हाथ पर संविधान की पुस्तक होगी। बताया कि इसमें टाइल्स लगाकर सीमेंट के बेंच बैठने के लगाए जाएंगे। साथ ही बागवानी इसकी इस पार्क की शोभा बढ़ाएगी।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, प्रदेश संयोजक नमामि गंगे कपिल गुप्ता, नंद किशोर जाटव, कार्यक्रम अध्यक्ष गंगा शरण, राधे जाटव, रविन्द्र बिरला, राजेश जाटव, कुलदीप मचल, जगावर सिंह, राहुल दिवाकर, मोहन लाल जाटव, व्यापारी नेता प्रतीक कालिया, पार्षद शिव कुमार गौतम, कविता शाह, माधवी गुप्ता, रूपेश गुप्ता, शीतल जाटव, राधा वाल्मीकि आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

आवारा पशुओं की लड़ाई, मां और बच्चा जख्मी, देर रात बच्चे ने दम तोड़ा

हरिद्वार-ऋषिकेश नेशनल हाईवे पर आवारा सांडों की लड़ाई की चपेट में एक स्कूटी आ गई। इस दौरान सवार एक महिला चोटिल हो गई और उसका 10 साल का बच्चा भी जख्मी हो गया। आसपास के लोगों ने उन्हें सरकारी अस्पताल पहुंचाया। बच्चे की हालत गंभीर होने पर उसे एम्स रेफर किया गया। ज्यादा चोटें लगने के चलते बच्चे ने दम तोड़ दिया।
कोतवाली पुलिस के मुताबिक बापूग्राम स्थित बीस बीघा निवासी अपर्णा पत्नी नवनी तिवारी शुक्रवार को स्कूटी पर सवार होकर 10 वर्षीय बेटे आराध्य को स्कूल छोड़ने को श्यामपुर के लिए निकली थीं। इस बीच हाईवे पर जेजी ग्लास फैक्ट्री के पास दो सांडों की लड़ाई हो गई। सांडों की लडाई के बीच स्कूटी चपेट में आ गई। हादसे में अपर्णा चोटिल हुईं और आराध्य भी जख्मी हो गया। आसपास के लोगों ने उन्हें तत्काल राजकीय चिकित्सालय भिजवाया। आराध्य की हालत बिगड़ने पर उसे एम्स रेफर किया गया।
देर रात गंभीर चोटें लगने की वजह से आराध्य की एम्स में मौत हो गई। एसएसआई दर्शन काला ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम न करवाने के लिए एसडीएम से अनुमति ली थी। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

ऋषिकेश बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप और महामंत्री विवेक बने

ऋषिकेश बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें प्रदीप कोहली को अध्यक्ष और विवेक तिवारी को महामंत्री बनाया गया।
शनिवार को कोयल घाटी स्थित एक होटल में ऋषिकेश बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन की बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से प्रदीप कोहली को अध्यक्ष और विवेक तिवारी को महामंत्री, रवि नेगी को कोषाध्यक्ष बनाया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष प्रदीप कोहली ने कहा कि प्रत्येक वर्ष एसोसिएशन द्वारा ऋषिकेश बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता करवाई जाती है। अब आगामी प्रतियोगिता 25 मार्च 2023 को पावर लिफ्टिंग और आर्म्रेसलिंग तथा 26 मार्च बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता आयोजित होगी। मौके पर शैलेंद्र बिष्ट, प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष संजीव चौहान, महासचिव प्रवीण सजवाण, पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी देवेश्वर प्रसाद रतूड़ी, राकेश कुमार, नीरज शर्मा, आदेश कुमार, राजेंद्र सिंह बिष्ट, अमित कश्यप, देवेंद्र रांगड़, राजेश रावत, शशांक पंत, आशीष श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

धन बल के सहारे नही आम जनता के दिलों में जगह बनाकर जीते जाते है चुनाव-अग्रवाल

चुनाव में नकारात्मक राजनीति करने वाले अब नज़र नहीं आएंगे। ऐसे लोग बरसाती मेंढक की भांति हैं, जो चुनाव में ही विभिन्न प्रलोभन के साथ आते तो हैं, चुनाव के बाद नज़रबंद हो जाते हैं। जनता की सुध लेना तो दूर की बात है। जनता ने मुझे चौथी बार जीतकर ऐसे नकारात्मक राजनीति करने वालों को सबक सिखाया है, बल्कि भाजपा की विकासपरक सोच को अपनाया है। यह बात क्षेत्रीय विधायक डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने रायवाला ग्रामसभा में कैबिनेट मंत्री बनने के बाद प्रथम आगमन के दौरान कही।
ग्राम प्रधान सागर गिरी की अध्यक्षता में रायवाला में मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल का स्वागत कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्रधान सागर गिरी ने कहा कि रायवाला को सदैव मंत्री डॉ अग्रवाल जी का सहयोग मिलता रहा है। उन्होंने कहा कि आज रायवाला में उनकी बदौलत सर्वाधिक मूलभूत समस्याओं का निदान किया जा चुका है।
प्रदेश कार्यालय प्रभारी ओबीसी मोर्चा सतपाल सैनी ने कहा कि डॉ प्रेमचंद अग्रवाल के लगातार चौथी बार विधायक और मंत्री बनने का लाभ ऋषिकेश विधानसभा की जनता को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि 15 वर्ष पूर्व रायवाला की स्थिति दयनीय थी, मगर आज विकासपरक सोच वाले मंत्री डॉ अग्रवाल ने यहाँ की दशा और दिशा को संवारा है।
इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि जनता ने ऋषिकेश की जनता का ऋणी हूं, लगातार चार बार विधानसभा पहुंचाकर जनता ने विकास के एजेंडे को अपनाया है। मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि चुनाव में नकारात्मक राजनीति करने वाले अब नज़र नहीं आएंगे। ऐसे लोग बरसाती मेंढक की भांति हैं, जो चुनाव में ही विभिन्न प्रलोभन के साथ आते तो हैं, चुनाव के बाद नज़रबंद हो जाते हैं।
डॉ अग्रवाल ने जनता का अभिवादन करते हुए कहा कि मुझे चौथी बार जिताकर जनता ने ऐसे लोगों को जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश विधानसभा में विकास करना उनकी जिम्मेदारी हैं, इसके लिए वह सदैव प्रयासरत हैं। धन की कमी विकास कार्याे में नहीं आने दी जाएगी।
स्वगगत करने वालों में प्रधान सागर गिरी, उप प्रधान जयानंद डिमरी, क्षेत्र पंचायत सदस्य गीता नेगी, प्रदेश कार्यालय प्रभारी ओबीसी मोर्चा सतपाल सैनी, डॉ वीएस चौधरी, जयपाल सिंह चौहान, सुरेशानंद डंगवाल, भगवान सिंह चौहान, दमयंती देवी, पार्वती देवी, प्रियंका देवी, जगतराम आदि ग्रामीण मौजूद रहे।