पुरातन छात्र रहे योगी आदित्यनाथ ने श्री भरत मंदिर परिवार से चर्चा की

श्री भरत मंदिर परिवार के सदस्यों ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज के पुरातन छात्र रहे सीएम योगी से शिक्षा को बेहतर बनाने को लेकर चर्चा की।
शुक्रवार को श्री भरत मंदिर के महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य ने लखनऊ में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि छात्र-छात्राओं को गीता ज्ञान, संस्कृति ज्ञान और नैतिक शिक्षा अवश्य दी जाए, जिससे एक अच्छे और उत्कृष्ट समाज का निर्माण हो सके। साथ ही बच्चों को खेलों में आगे बढ़ने को भी प्रेरित किया जाए, ताकि बच्चे समाज में फैल रहे नशे से और अन्य कुरीतियों से भी बच सकें। उन्होंने सुझाव दिया कि बच्चों को उनकी रुचि और कौशल के हिसाब से आगे बढ़ाया जाए।
उन्होंने श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज से संबंधित बातें भी पूछी। महंत वत्सल शर्मा ने कहा कि योगी आदित्यनाथ श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज के पुरातन छात्र रहे हैं। उनसे स्कूल की पाठ्य प्रणाली, शिक्षा के विकास सहित अन्य विषयों पर चर्चा की गई। श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मेजर गोविंद सिंह रावत ने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने बहुत आत्मीयता से शिष्टमंडल से बात की और सभी को शॉल और स्मृति चिन्ह से सम्मानित भी किया। सीएम योगी से मुलाकात करने वालों में वरुण शर्मा, प्रवक्ता जयकृत सिंह रावत आदि शामिल रहे।

नेशनल हाइवे के अधिकारी के साथ मंत्री अग्रवाल ने की बैठक, ली निर्माण कार्य की जानकारी

क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने नेशनल हाईवे के अधिशासी अभियंता प्रवीण कुमार के साथ बैठक की। इस दौरान मंत्री डा. अग्रवाल की ओर से किये जा रहे प्रयास श्यामपुर से मंशा देवी फाटक पर आरओबी तथा ढालवाला से खारास्त्रोत तक टनल और नटराज में वायाडक्ट के निर्माण की भी जानकारी ली।

बैठक के दौरान मंत्री डा. अग्रवाल ने कहा कि तीर्थनगरी में पर्यटक, तीर्थयात्रियों की आमद लगातार बढ़ रही है, इसके चलते जाम की समस्या से स्थानीय सहित पर्यटकों, तीर्थयात्रियों को गुजरना पड़ता है। रेल के आवागमन के चलते फाटक पर और भी भयावह स्थिति पैदा हो जाती है। उन्होंने कहा कि इसके लिए लोगों की मांग पर बाइपास मार्ग पर फ्लाईओवर और एलिवेटेड रोड़ को बनाने को लेकर उनकी ओर से प्रयास किये जा रहे है।

मंत्री डा. अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा पर इस परियोजना का सर्वे, डिजाइन तैयार है और ड्राफ्ट व डीपीआर भी तैयार है, इसे अग्रेतर कार्यवाही हेतु रिजनल आफिस भेजा जाएगा। जहां से भारत सरकार को भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि अग्रेसर स्वीकृति मिलते ही इस परियोजना का काम शीघ्र ही शुरू किया जायेगा।

मंत्री डा. अग्रवाल ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-58 पर चार धाम ऑल वेदर रोड प्रोजेक्ट के तहत दो आरओबी बनाया जाना है। पहला आरओबी श्यामपुर फाटक पर, जो बंगाली नाला पुल के पहले से रेलवे लाइन के ऊपर से होता हुआ श्यामपुर की और हाईवे पर उतरेगा।

मंत्री डा. अग्रवाल ने बताया कि दूसरा आरओबी मनसा देवी फाटक पर बनाया जाना है। जिसको दुर्गा मंदिर आईडीपीएल के कुछ आगे से शुरू होकर वीरभद्र स्टेशन से योग नगरी और ऋषिकेश को आने वाली रेल लाइनों के ऊपर से होता हुआ मनसा देवी तिराहे से आगे बाईपास मार्ग पर जोड़ा जाएगा।

मंत्री डा. अग्रवाल ने बताया कि नटराज चौक पर एक वायडक्ट का भी निर्माण किया जाना है। उन्होंने बताया कि ढालवाला से खारा स्रोत तक टनल का निर्माण किया जाना है।

अंबेडकर पार्क के जीणोद्धार निर्माण कार्य का सीएम ने किया शिलान्यास

क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने भारत रत्न व संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर पार्क का सौंदर्यीकरण व जीर्णाेद्धार निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। बता दें कि कारगिल दिवस पर मंत्री डॉ अग्रवाल ने अंबेडकर पार्क के सौंदर्य करण व जीर्णाेद्धार करने की घोषणा की थी।

रेलवे रोड स्थित अम्बेडकर पार्क के सौंदर्यीकरण व जीर्णाेद्धार निर्माण कार्य का शिलान्यास कर मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि अंबेडकर पार्क हमारी धरोहर है, इसे संवारना जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी है।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि भारतीय संविधान के शिल्पकार, वंचितों एवं शोषितों के उत्थान हेतु आजीवन समर्पित रहने वाले डॉ. भीमराव अंबेडकर जी का समाजिक न्याय हेतु किया गया संघर्ष हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि गरीब और दलित वर्ग की स्थिति में सुधार लाने में डॉ बाबासाहेब अम्बेडकर का अहम योगदान रहा है। उन्होंने समाज से छूआछूत समेत कई प्रथाओं को खत्म करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

डॉ अग्रवाल ने बताया कि अम्बेडकर पार्क का सौंदर्यीकरण व जीर्णाेद्धार 10.83 लाख रुपए की लागत से किया जाएगा, इसके बनने से यहाँ पर्यटकों का ध्यान आकर्षित होगा। मंत्री डॉ अग्रवाल ने बताया कि यहाँ बाबा साहेब की लगभग चार फुट ऊंची प्रतिमा लगाई जाएगी।

डॉ अग्रवाल ने बताया कि इस प्रतिमा में बाबा साहेब के हाथ पर संविधान की पुस्तक होगी। बताया कि इसमें टाइल्स लगाकर सीमेंट के बेंच बैठने के लगाए जाएंगे। साथ ही बागवानी इसकी इस पार्क की शोभा बढ़ाएगी।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, प्रदेश संयोजक नमामि गंगे कपिल गुप्ता, नंद किशोर जाटव, कार्यक्रम अध्यक्ष गंगा शरण, राधे जाटव, रविन्द्र बिरला, राजेश जाटव, कुलदीप मचल, जगावर सिंह, राहुल दिवाकर, मोहन लाल जाटव, व्यापारी नेता प्रतीक कालिया, पार्षद शिव कुमार गौतम, कविता शाह, माधवी गुप्ता, रूपेश गुप्ता, शीतल जाटव, राधा वाल्मीकि आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

आवारा पशुओं की लड़ाई, मां और बच्चा जख्मी, देर रात बच्चे ने दम तोड़ा

हरिद्वार-ऋषिकेश नेशनल हाईवे पर आवारा सांडों की लड़ाई की चपेट में एक स्कूटी आ गई। इस दौरान सवार एक महिला चोटिल हो गई और उसका 10 साल का बच्चा भी जख्मी हो गया। आसपास के लोगों ने उन्हें सरकारी अस्पताल पहुंचाया। बच्चे की हालत गंभीर होने पर उसे एम्स रेफर किया गया। ज्यादा चोटें लगने के चलते बच्चे ने दम तोड़ दिया।
कोतवाली पुलिस के मुताबिक बापूग्राम स्थित बीस बीघा निवासी अपर्णा पत्नी नवनी तिवारी शुक्रवार को स्कूटी पर सवार होकर 10 वर्षीय बेटे आराध्य को स्कूल छोड़ने को श्यामपुर के लिए निकली थीं। इस बीच हाईवे पर जेजी ग्लास फैक्ट्री के पास दो सांडों की लड़ाई हो गई। सांडों की लडाई के बीच स्कूटी चपेट में आ गई। हादसे में अपर्णा चोटिल हुईं और आराध्य भी जख्मी हो गया। आसपास के लोगों ने उन्हें तत्काल राजकीय चिकित्सालय भिजवाया। आराध्य की हालत बिगड़ने पर उसे एम्स रेफर किया गया।
देर रात गंभीर चोटें लगने की वजह से आराध्य की एम्स में मौत हो गई। एसएसआई दर्शन काला ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम न करवाने के लिए एसडीएम से अनुमति ली थी। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

ऋषिकेश बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप और महामंत्री विवेक बने

ऋषिकेश बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें प्रदीप कोहली को अध्यक्ष और विवेक तिवारी को महामंत्री बनाया गया।
शनिवार को कोयल घाटी स्थित एक होटल में ऋषिकेश बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन की बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से प्रदीप कोहली को अध्यक्ष और विवेक तिवारी को महामंत्री, रवि नेगी को कोषाध्यक्ष बनाया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष प्रदीप कोहली ने कहा कि प्रत्येक वर्ष एसोसिएशन द्वारा ऋषिकेश बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता करवाई जाती है। अब आगामी प्रतियोगिता 25 मार्च 2023 को पावर लिफ्टिंग और आर्म्रेसलिंग तथा 26 मार्च बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता आयोजित होगी। मौके पर शैलेंद्र बिष्ट, प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष संजीव चौहान, महासचिव प्रवीण सजवाण, पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी देवेश्वर प्रसाद रतूड़ी, राकेश कुमार, नीरज शर्मा, आदेश कुमार, राजेंद्र सिंह बिष्ट, अमित कश्यप, देवेंद्र रांगड़, राजेश रावत, शशांक पंत, आशीष श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

धन बल के सहारे नही आम जनता के दिलों में जगह बनाकर जीते जाते है चुनाव-अग्रवाल

चुनाव में नकारात्मक राजनीति करने वाले अब नज़र नहीं आएंगे। ऐसे लोग बरसाती मेंढक की भांति हैं, जो चुनाव में ही विभिन्न प्रलोभन के साथ आते तो हैं, चुनाव के बाद नज़रबंद हो जाते हैं। जनता की सुध लेना तो दूर की बात है। जनता ने मुझे चौथी बार जीतकर ऐसे नकारात्मक राजनीति करने वालों को सबक सिखाया है, बल्कि भाजपा की विकासपरक सोच को अपनाया है। यह बात क्षेत्रीय विधायक डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने रायवाला ग्रामसभा में कैबिनेट मंत्री बनने के बाद प्रथम आगमन के दौरान कही।
ग्राम प्रधान सागर गिरी की अध्यक्षता में रायवाला में मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल का स्वागत कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्रधान सागर गिरी ने कहा कि रायवाला को सदैव मंत्री डॉ अग्रवाल जी का सहयोग मिलता रहा है। उन्होंने कहा कि आज रायवाला में उनकी बदौलत सर्वाधिक मूलभूत समस्याओं का निदान किया जा चुका है।
प्रदेश कार्यालय प्रभारी ओबीसी मोर्चा सतपाल सैनी ने कहा कि डॉ प्रेमचंद अग्रवाल के लगातार चौथी बार विधायक और मंत्री बनने का लाभ ऋषिकेश विधानसभा की जनता को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि 15 वर्ष पूर्व रायवाला की स्थिति दयनीय थी, मगर आज विकासपरक सोच वाले मंत्री डॉ अग्रवाल ने यहाँ की दशा और दिशा को संवारा है।
इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि जनता ने ऋषिकेश की जनता का ऋणी हूं, लगातार चार बार विधानसभा पहुंचाकर जनता ने विकास के एजेंडे को अपनाया है। मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि चुनाव में नकारात्मक राजनीति करने वाले अब नज़र नहीं आएंगे। ऐसे लोग बरसाती मेंढक की भांति हैं, जो चुनाव में ही विभिन्न प्रलोभन के साथ आते तो हैं, चुनाव के बाद नज़रबंद हो जाते हैं।
डॉ अग्रवाल ने जनता का अभिवादन करते हुए कहा कि मुझे चौथी बार जिताकर जनता ने ऐसे लोगों को जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश विधानसभा में विकास करना उनकी जिम्मेदारी हैं, इसके लिए वह सदैव प्रयासरत हैं। धन की कमी विकास कार्याे में नहीं आने दी जाएगी।
स्वगगत करने वालों में प्रधान सागर गिरी, उप प्रधान जयानंद डिमरी, क्षेत्र पंचायत सदस्य गीता नेगी, प्रदेश कार्यालय प्रभारी ओबीसी मोर्चा सतपाल सैनी, डॉ वीएस चौधरी, जयपाल सिंह चौहान, सुरेशानंद डंगवाल, भगवान सिंह चौहान, दमयंती देवी, पार्वती देवी, प्रियंका देवी, जगतराम आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

कैबिनेट मंत्री ने देश के पहले सीडीएस की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजली अर्पित की

क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने देश के प्रथम सीडीएस जनरल विपिन रावत की प्रथम पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर दो मिनट का मौन रखा गया।
गुरुवार को बैराज रोड स्थित कैम्प कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मंत्री डॉ अग्रवाल ने जनरल बिपिन रावत को एक उत्कृष्ट सैनिक बताते हुए कहा कि वह एक सच्चे देशभक्त थे। उन्होंने हमारे सशस्त्र बलों और सुरक्षा तंत्र के आधुनिकीकरण में बहुत योगदान दिया। सामरिक मामलों पर उनकी अंतर्दृष्टि और दृष्टिकोण असाधारण थे।
मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि भारत के पहले सीडीएस के रूप में, जनरल रावत ने रक्षा सुधारों सहित हमारे सशस्त्र बलों से संबंधित विविध पहलुओं पर काम किया। उन्होंने कहा कि वह अपने साथ सेना में सेवा करने का एक समृद्ध अनुभव लेकर आए। भारत उनकी असाधारण सेवा को कभी नहीं भूलेगा।
मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि जनरल रावत ने सदैव अपना जीवन दूसरों को समर्पित रखा। जनरल रावत सीमाओं पर पहुंचे तो जवानों का साहस बढ़ाया, गांव पहुंचे तो लोगों के बेटे हो गए, दिल्ली से पाकिस्तान के सरपरस्तों को सीधा सा जवाब दिया।
मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि गढ़वाल के एक सामान्य गांव से निकलकर रायसीना के सबसे ऊंचे सैन्य ओहदे तक पहुंचे जनरल रावत उस विभूति पुरुष की तरह जाने जाएंगे, जिन्होंने भारत की सेनाओं को सशक्त करने, समन्वयित करने और देश की रक्षा के कर्तव्यों को पूरी निष्ठा से निभाने को जीवन दे दिया।
मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि स्वॉर्ड ऑफ ऑनर से लेकर परम विशिष्ट सेवा मेडल तक, 11 गोरखा राइफल्स से देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ तक, गढ़वाल के गांव से लेकर कश्मीर के ऊंचे पहाड़ों तक, जनरल रावत ने जितना विशाल जीवन जिया वो हर सैन्यकर्मी के लिए एक प्रेरणा बनकर शाश्वत रहेगा। कश्मीर के उरी में कर्नल बिपिन रावत, सोपोर में रावत साहब और दिल्ली में जनरल रावत बने बिपिन रावत अब एक अनन्त यात्रा पर चले गए हैं।
मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि जनरल रावत हमेशा याद किए जाएंगे, उस शख्स की तरह जिसने पुलवामा के हमले के बाद पाकिस्तान को विध्वंस की भाषा में जवाब दिया, चीन को उसकी हरकतों में नाकाम किया, भारत की तीनों सेनाओं के बीच समन्वय बैठाने के सैकड़ों सार्थक कदम उठाए। जनरल रावत का निधन देश के लिए एक अपूर्णीय क्षति है, एक ऐसी कमी जो शायद ना पूरी हो सके।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष भाजपा रविन्द्र राणा, मण्डल अध्यक्ष ऋषिकेश दिनेश सती, महामंत्री सुमित पंवार, रवि शर्मा, पूर्व पालिकाध्यक्ष शम्भू पासवान, मानवेन्द्र कंडारी, पार्षद वीरेंद्र रमोला, जयेश राणा, सीमा रानी, माधवी गुप्ता, दीपक जुगरान, सौरभ गर्ग, रविन्द्र बिरला, अनिकेत गुप्ता, संजीव व्यास, माया, रंजीता, कुसुम, उषा, संगीता, प्रवीण कुमार, श्याम सिंह, मनोज कुमार आदि उपस्थित रहे।

एसबीएम इंटर कॉलेज में छात्रों को दी स्वेटर

श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज में देवभूमि वरिष्ठ जन कल्याण समिति ऋषिकेश द्वारा 100 स्वेटर वितरित की गई। श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज की प्रार्थना सभा में देवभूमि वरिष्ठ नागरिक जन कल्याण समिति द्वारा निर्धन छात्र छात्राओं को स्वेटर वितरित की गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मेजर गोविंद सिंह रावत द्वारा सभी वरिष्ठ नागरिकों का स्वागत-सम्मान किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक अपने समय के बहुत ही बड़ी प्रतिभा के धनी हैं जिन्होंने विभिन्न विभागों में अपने अविरल सेवाएं देकर सेवा के पावन पवित्र आलोक को प्रज्वलित रखा है। सेवानिवृत्ति के बाद सभी वरिष्ठ नागरिक आज भी संपूर्ण क्षेत्र में अपने प्रतिभाओं के माध्यम से संपूर्ण छात्र छात्राओं को युवाओं को मार्गदर्शन दे रहे हैं। समय-समय पर वरिष्ठ नागरिकों के द्वारा मेडिकल कैंप गरीब बच्चों की मदद एवं अनेक प्रकार के जन सेवा के कार्य किए जाते हैं।
देवभूमि वरिष्ठ जन कल्याण के संस्थापक डा हरीश ढींगड़ा, संरक्षक के सी जोशी, समिति के अध्यक्ष एस पी अग्रवाल ने छात्र छात्राओं को अध्ययन के लिए अनेक महत्वपूर्ण टिप्स बताए। इस अवसर पर वरिष्ठ जन कल्याण समिति के हरीश आनंद, सचिव नरेंद्र दीक्षित, उमेश खेतान, महासचिव नरेश गर्ग, ओपी मुल्तानीडॉ विजय गुप्ता, उप सचिव अजीत शर्मा, सुरेंद्र आहूजा, दिनेश मुद्गल, हरि चरण सिंह आदि उपस्थित रहे।

तीर्थनगरी के संत समाज ने धर्मान्तरण कानून बनाने पर सरकार को दिया साधुवाद

उत्तराखंड विधानसभा में धर्मांतरण पर सख्त कानून बनने से तीर्थनगरी के संत-समाज में हर्ष की लहर दौड़ गई है। साधु-संतों की ओर से इस मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और वित्त मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल को शुभकामनाएं दी हैं।
बैराज रोड स्थित कैम्प कार्यालय में श्री राम तपस्थली आश्रम ब्रम्हपुरी के महामंडलेश्वर दयाराम दास महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के इस कानून से पूरे देश का संत समाज आनंदित और आह्लादित है। धर्मांतरण रोकने के लिए मुख्यमंत्री धामी एक कठोर कानून लेकर आए हैं। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में धामी जी ने यह बहुत सुंदर निर्णय लिया है। यह उत्तराखंड सरकार की बहुत अच्छी पहल है।
स्वामी जगन्नाथ आश्रम के महंत लोकेश दास महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी ने धर्मांतरण पर प्रतिबंध लगा दिया है यह देश एवं समाज हेतु बेहद हितकारक है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी और मंत्री डॉ अग्रवाल को हम हृदय से धन्यवाद देते हैं और प्रभु से प्रार्थना करते हैं वे समाज हित में इसी प्रकार से कार्य करते रहें।
स्वामी धर्मदास महाराज ने कहा कि जो लोग बल से या कपट से धर्मांतरण करते हैं वह सबसे बड़ा पाप है। उत्तराखंड सरकार ने यह कानून पास करके नया उदाहरण दिया है। इसके लिए मुख्यमंत्री धामी और मंत्री डॉ अग्रवाल को साधुवाद। कहा कि मुख्यमंत्री धामी के दूरदर्शी कदम की सराहना करता हूं।
इस मौके पर मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल को संत समाज ने आशीर्वाद देकर शुभकामनाएं दी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रविन्द्र राणा, ब्रम्हपुरी आश्रम से प्रमोद दास, मण्डल अध्यक्ष ऋषिकेश भाजपा दिनेश सती, मंडल अध्यक्ष श्यामपुर भाजपा गणेश रावत आदि उपस्थित रहे।

चुप रहकर समय को जिसने टाल दिया, समझो आधा युद्ध जीत लियाः व्यास पीठ

ग्राम सभा खदरी के दिल्ली फार्म में आयोजित श्रीमद देवी भागवत पँचम पुराण की कथा में व्यास पीठ वैष्णवाचार्य पण्डित शिव स्वरूप ने अष्टम दिवस की कथा में में कहा कि इन सबके के सम्मुख चुप रहना चाहिए। क्रोधित व्यक्ति, मादक पदार्थों का सेवन किये हुए व्यक्ति, अज्ञानी मूर्ख के सम्मुख, अहंकारी के सामने, ताकतवर के सामने, सनकी जिद्दी के सामने, क्रूर व्यक्ति के सामने चुप रहना हितकर होता है। जिस किसी ने चुप रहकर समय को टाल दिया तो समझो आधा युद्ध जीत लिया।

कथा व्यास ने कहा कि क्रोध पर विजय पाना ही स्वयं पर विजय पाना है। उन्होंने कहा कि सरलता इतनी सरल नहीं होती जितना बोलने पढ़ने और सुनने में लगती है। सरल होना ही कठिन कार्य है। जीवन में सरलता से सफलता आती है। कथा में जिला पंचायत सदस्य संजीव चौहान, ग्राम प्रधान विजयपाल जेठूड़ी, राम रतन रतूड़ी, शूरवीर जेठूड़ी, नारायण सिंह, प्रेम दत्त भट्ट, सक्षम उनियाल, सीता पयाल, श्रेया उनियाल, अनिता रावत, आशा भट्ट, भूमा देवी, सरोजनी गैरोला, मकानी देवी, राजेश्वरी चौहान, बिंदेश्वरी देवी, सुनीता चौहान सहित भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।