ऋषिकेश बसंतोत्सव को लेकर हुआ बैठक का आयोजन, 24 जनवरी से शुरू

ऋषिकेश बसंतोत्सव 2023 के आयोजन को लेकर आज बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर 24 जनवरी से पांच दिवसीय बंसतोत्सव मेला 2023 की घोषणा की गई।

आज श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज में बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 2023 ऋषिकेश वसंतोत्सव पांच दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें अनेक सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं खेल विधाएं आयोजित की जाएंगी वक्ताओं ने 2023 में आयोजित होने वाले बसंतोत्सव का भव्य आयोजन पर अपने सुझाव दिए। बैठक में निर्णय लिया गया कि 24 जनवरी 2023 से 28 जनवरी 2023 तक मनाया जाएगा।
यह रहेगा कार्यक्रमों का क्रम
1- 24 जनवरी 2023 को प्रातः आठ बजे से बसंतोत्सव ध्वजारोहण किया जाएगा। उत्तराखंड लोक संस्कृति पर आयोजित रात को सांस्कृतिक संध्या, साइकिल दौड़
विद्यालय के छात्र/ छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, मटकी फोड़. आयोजित होगी।
2- 25 जनवरी 2023 को रक्तदान शिविर, एक शाम देश के नाम, सांस्कृतिक कार्यक्रम।
3-26 जनवरी 2023 को ऋषिकेश नारायण भरत भगवान की शोभायात्रा, बेबी शो।
4- 27 जनवरी 2023 को दंगल (कुश्ती) प्रतियोगिता।
5-28 जनवरी 2023 को दंगल कुश्ती का समापन, कवि सम्मेलन आयोजन किया जाएगा।

इस अवसर पर वत्सल प्रपनाचार्य शर्मा, हर्षवर्धन शर्मा, दीप शर्मा, विनय उनियाल, मेजर गोविंद सिंह रावत, वीरेंद्र शर्मा, जबर सिंह रौतेला, धीरेंद्र जोशी, सुनील प्रभाकर, रवि शास्त्री, चेतन शर्मा, अशोक अग्रवाल, बंशीधर पोखरियाल, मदन मोहन शर्मा, विमला रावत, राधा रमोला, राकेश सिंह, जगत सिंह, गुरविंदर सिंह, प्यारे लाल जुगरान, संदीप शास्त्री, मंजू, महंत रवि शास्त्री, यमुना प्रसाद त्रिपाठी, जितेंद्र बिष्ट, डॉ सुनील दत्त थपलियाल, अशोक, अंजू रस्तोगी, रंजन अंथवाल आदि उपस्थित थे।

भारत जोड़ो यात्रा के तहत मशाल जुलुस निकाला

भारत जोड़ो यात्रा सद्भावना सप्ताह के तहत पांचवें दिन कांग्रेसजनों ने कांग्रेस भवन से गांधी स्तम्भ त्रिवेणी घाट तक मशाल जुलूस निकाला। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक ललित मोहन मिश्र ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में आयोजित यह मशाल जुलूस देश की जनता को बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार और तानाशाही से जैसे गंभीर मुद्दों से जगाने का काम करेगा। उन्होने कहा कि जनता अब समझ रही है कि तरक्की के लिये विकास परक सोच चाहिये ना कि देश को जात पात धर्म में तोड़ने की।
मशाल जुलूस में यात्रा में विजय सारस्वत, राजपाल खरोला, जयेन्द्र रमोला, मदन मोहन शर्मा, पार्षद राकेश सिंह, पार्षद भगवान सिंह, सरोज देवराडी, चंदन पंवार, गौरव राणा, गौरव कुमार, जितेन्द्र पाल पाठी, सन्नी प्रजापति, राजेन्द्र कोठारी, हरि सिंह नेगी, हरिराम वर्मा, रेनु नेगी, धर्मेंद्र गुलियाल, प्रवीन जाटव, ममता रमोला, कमलेश शर्मा, रवि जैन, अशोक शर्मा, सावित्री देवी आदि मौजूद रहे।

मंत्री अग्रवाल ने किया वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान

क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा सहित पार्टी की रीढ़ कहे जाने वाले वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान किया। इस दौरान मंत्री डा. अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को भाजपा संगठन की ताकत बताते हुए आगामी चुनावों के लिए एकजुट होने का आवाहन किया।
श्यामपुर में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि भाजपा संगठन विश्व का सबसे बड़ा संगठन है। भाजपा में ही कार्यकर्ताओं को सम्मानजनक नजरिये से देखा जाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा में ही आम कार्यकर्ता को खास पदों तक पहुंचाया जाता है।
डा. अग्रवाल ने कहा कि हिंदुस्तान के अंदर अन्य कोई ऐसी राजनीतिक पार्टी नहीं है, जहां कार्यकर्ताओं की कदर होती है, भाजपा में धैर्य रखने वाले कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। डा. अग्रवाल ने कहा कि भाजपा में निष्ठावान, समर्पित कार्यकर्ताओं की कद्र की जाती है।
डा. अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि मतभेद अवश्य हों, मगर पार्टी संगठन के भीतर मनभेद नहीं होना चाहिए। कहा कि पूरे देश में अन्य कोई ऐसी राजनीतिक पार्टी नहीं है, जो भाजपा संगठन का मुकाबला कर सके। कहा कि आज विपक्ष नहीं के जैसा रहकर रह गया है।
डा. अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं का आभार करते हुए कहा कि चौथी बार विधायक और मंत्री पद तक पहुंचाने में आपका योगदान है। उन्होंने कहा कि आपके आशीर्वाद की बदौलत इस मुकाम तक पहुंचे है। कहा कि क्षेत्र के विकास में कभी भी धन की कमी नहीं आड़े आएगी।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा ने कहा कि कार्यकर्ता भाजपा संगठन के लिए देवतुल्य है। इन कार्यकर्ताओं ने ही केंद्र और राज्य में डबल इंजन की सरकार लाकर दी है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के लिए वह सदैव संगठन के प्रतिनिधि के रूप में तत्पर है।
जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं ने सरकार और जनता के बीच सेतु बनने का आवाहन किया। कहा कि सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को लेकर जनता के बीच जाएं। जिससे सरकार की योजनाओं का लाभ उन्हें मिल सके।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा, ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल, कार्यक्रम अध्यक्ष बृजमोहन कंडवाल, पूर्व दर्जाधारी सुरेंद्र मोघा, जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल, प्रदीप धस्माना, विमला नैथानी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओबीसी मोर्चा सतपाल सैनी, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रधान संगठन सोबन सिंह कैंतुरा, किशन नेगी, मंडल महामंत्री रवि शर्मा, उपाध्यक्ष राजवीर रावत, जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा नरेंद्र रावत, हरपाल राणा, समाजसेवी मानवेंद्र कंडारी, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा समा पंवार, अनिता राणा, पुष्पा ध्यानी, चंद्रकांता बैलवाल आदि उपस्थित रहे।

एनडीएस का 25वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया

निर्मल आश्रम दीपमाला पब्लिक स्कूल (एनडीएस) ऋषिकेश का 25वां वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने मां शारदा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। इस मौके पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए और मंत्री डा. अग्रवाल ने मेधावी बच्चों को सम्मानित भी किया।
सोमवार को विद्यालय परिसर पर आयोजित वार्षिकोत्सव की शुरूआत स्वागत गीत के साथ हुई, जिसे विद्यालय की छात्राओं द्वारा मुख्य अतिथि के सम्मान में प्रस्तुत किया गया। इस दौरान गंगा पर लघु नाटिका का मंचन किया गया। साथ ही प्लास्टिक हटाने, गंगा को स्वच्छ, निर्मल बनाने की अपील की।
इस मौके पर मंत्री डा. अग्रवाल ने कहा कि महंत राम सिंह और संत जोध सिंह ने 1997 में एनडीएस स्कूल की स्थापना समाज के सभी वर्गों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से की गई थी, जिसे आज भी विद्यालय भलीभांति निभा रहा है। डा. अग्रवाल ने कहा कि एनडीएम विद्यालय शिक्षा के हर मानक पर खरा उतरता है। उन्होंने कहा कि एनडीएस शिक्षा के क्षेत्र के अलावा छात्रों के भीतर के बौद्धिक, खेलकूद, आध्यात्मिक, रचनात्मक, कलात्मक रूचि को भी निखारता है। डा. अग्रवाल ने विद्यालय की प्रशंसा करते हुए कहा कि एनडीएस से शिक्षा लेकर बच्चे देश ही नहीं विदेशी सरजमीं पर विद्यालय का नाम रोशन कर रहे है। डा. अग्रवाल ने कहा कि एनडीएस में छात्रों को दया, करूणा, ममता की सीख के अलावा पयार्वरण संरक्षण को बनाये रखने तक की शिक्षा दी जाती है, जो कि सराहनीय है।
डा. अग्रवाल ने कहा कि एनडीएस की गौरांगी चावला ने 2019 में अखिल भारतीय स्तर पर दूसरा रैंक हासिल कर विद्यालय की कामयाबी का एक नया पंख जोड़ा था। इसके लिए डा. अग्रवाल ने विद्यालय के शिक्षकों को बधाई दी।
इस मौके पर महंत राम सिंह दास महाराज, संत जोध सिंह, डॉ रणवीर सिंह, कर्नल सुरेश कुमार, गुरविंदर सिंह, दर्शन सिंह, डॉ एसएन सोंधी, प्यारा सिंह, के के जुनेजा, मदन मोहन शर्मा, डीपी रतूड़ी, प्रधानाध्यपिका लतिका कृष्णा स्वामी, रवीना शर्मा, नीरजा त्रिवेदी, मुकुल तायल, सुमित पैन्यूली, सुनील यादव आदि उपस्थित रहे।

रायवाला पुलिस ने 40 नशे के इंजेक्शन के साथ युवक को किया अरेस्ट

हरिपुर कला निवासी एक युवक को रायवाला पुलिस ने 40 नशे के इंजेक्शन सहित गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

रायवाला थानाध्यक्ष भुवनचंद्र पुजारी ने बताया कि थाना रायवाला पुलिस टीम ने आनन्दोस्व आश्रम के पास हरिपुरकला से आने वाले संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सपेरा बस्ती की ओर से एक व्यक्ति को संदिग्ध प्रतीत होने पर रोका गया।

उक्त व्यक्ति से एक सफेद पन्नी में अलग अलग गत्ते के डिब्बे में 40 इंजेक्शन मिले। पूछताछ करने पर उसने बताया कि इन इंजेक्शन को नशे के रूप में प्रयोग करने के लिए बेचता है। इस मामले में अरविंद पुत्र राजेन्द्र सिंह सैनी निवासी ग्राम मढौरा बिप थाना नहटौर जिला बिजनौर उप्र, हाल गीता कुटीर के पास, हरिपुरकला देहरादून को संबंधित धाराओं में गिरफ्तार किया गया।

इस युवक से पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया कि वह नशे के इन्जेक्शन बहादराबाद से एक व्यक्ति जिसे छोटू भाई कहते है, उससे लेकर आता हूं। उसकी बहादराबाद हरिद्वार में दवाइयों की दुकान है। पुलिस के मुताबिक उक्त मेडिकल स्टोर स्वामी के संबंध में क्षेत्र की पुलिस को अवगत कराया गया है।

पंडित मदन मोहन मालवीय की पुण्य स्मृति पर हिंदी के अध्यापकों का सम्मान

महान शिक्षाविद पंडित मदन मोहन मालवीय की पुण्य स्मृति पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर हिंदी विषय के अध्यापकों को क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने शॉल पहनाकर सम्मानित भी किया। इस मौके पर मंत्री डॉ अग्रवाल ने बताया कि जर्मनी यात्रा के दौरान अपनी मातृभाषा में बात करने का सौभाग्य मिला।
बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पंडित मदन मोहन मालवीय को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया। मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि महामना पंडित मदन मोहन मालवीय भारतीय संस्कृति के संरक्षक रहे। उन्होंने चरित्र निर्माण को सर्वाेपरि स्थान देते हुए भारतीय युवाओं को अपनी सनातन संस्कृति के साथ-साथ आधुनिकतम ज्ञान-विज्ञान की शिक्षा से समृद्ध करने के उद्देश्य से बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना की।
डॉ अग्रवाल ने कहा कि महामना मालवीय ने केवल राजनीतिक स्वतंत्रता और सामाजिक विषमताओं के विरुद्ध ही विशद संघर्ष नहीं किया अपितु भारतीय जनमानस को विदेशियों की मानसिक दासता से मुक्त करने के लिए वैचारिक आंदोलनों का भी संचालन किया।
डॉ अग्रवाल ने कहा कि पंडित मालवीय ने भारत के अधिकाधिक जनों की हिंदी भाषा के महत्त्व को समझाया और उसकी सुरक्षा, प्रचार-प्रसार में प्राणपण से जुट गए। उन्होंने अपने लेखों द्वारा हिंदी के लिए जन-जागृति उत्पन्न की। मालवीय को यह अटल विश्वास था कि सिर्फ हिंदी में ही राष्ट्रभाषा बनने की क्षमता है। वे हिंदी और संस्कृत भाषा के प्रबल पक्षधर थे।
डॉ अग्रवाल ने कहा कि महामना हिंदी सुरक्षा के ऐसे शक्तिशाली स्तंभ बनकर उभरे जिसने अपनी विद्वता से मां हिंदी के ललाट को सुसज्जित किया। उन्होंने ऐसी कई संस्थाओं की स्थापना में महत्त्वपूर्ण योगदान किया। जो हिंदी के प्रचार-प्रसार एवं उन्नति के लिए दृढ़ संकल्पित है।
इस मौके पर राइका प्रतीतनगर धूम सिंह खंडेलवाल, सत्येश्वरी देवी इंटर कॉलेज रायवाला प्रमोद बडोला, राइका गढ़ी सुधा रानी, नीता गोस्वामी, राइका खदरी सुधीर दुबे, राइका छिद्दरवाला चंडी रावत, दून घाटी इंटर कॉलेज गुमानीवाला वी एस बिष्ट, श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज सुशीला बडथ्वाल, पंजाब सिंध क्षेत्र इंटर कॉलेज ललित किशोर शर्मा, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आवास विकास नागेंद्र पोखरियाल, राइका आईडीपीएल श्याम सुंदर रयाल को सम्मानित किया।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा, ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल, मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, महामंत्री जयंत शर्मा, पूर्व पालिका अध्यक्ष शंभू पासवान, देवेंद्र नेगी, राकेश चंद्र, विनोद जुगलान, पार्षद विरेंद्र रमोला, प्रदीप कोहली, संजीव पाल, सोबन सिंह कैंतुरा, देवदत्त शर्मा, बलविंदर सिंह, संजीव सिलस्वाल, मानवेन्द्र कंडारी, आशुतोष शर्मा, रूपेश गुप्ता, सिमरन गाबा आदि उपस्थित रहे।

कोर्ट फैसलाः धोखाधड़ी के मामले में आरोपी दोषमुक्त

अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ऋषिकेश ने धोखाधड़ी के नौ साल पुराने मामले में आरोपी को दोषमुक्त किया है।

दरअसल 15 मार्च 2013 को जोगेंद्र सिंह बेदी नामक व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उन्होंने मनी मोहन विश्वास से एक जमीन का सौदा 20 लाख रूपये में किया था। तहरीर में बताया था कि दो गवाहों की मौजूदगी में उन्होंने 16 लाख रूपये उन्हें दिए थे। यह भी बताया था कि उक्त संपत्ति पर मनी मोहन विश्वास ने 4 लाख रूपये का ऋण बैंक से लिया था। उन्होंने मनी मोहन विश्वास पर रजिस्ट्री न देने का भी आरोप लगाया था। साथ ही गाली गलौच करते हुए जान से मारने तक की धमकी दी थी। उक्त मामला न्यायालय में दाखिल हुआ और इसमें छह गवाह न्यायालय में प्रस्तुत किए गए।

मगर, दायर वाद में अधिवक्ता शुभम राठी ने मनी मोहन विश्वास की ओर से मजबूत पैरवी की। उन्होंने न्यायालय में प्रस्तुत गवाहों से प्रति परीक्षा की, तो सभी के बयानों में मूल बयानों से भिन्नता पाई गई। यही नहीं, जोगेंद्र बेदी से भी सवालात करने पर बयान अलग मिले।

अधिवक्ता शुभम राठी ने न्यायालय के समक्ष यह सिद्ध किया कि जोगेंद्र बेदी की आर्थिक स्थिति मजबूत है, वह बड़ा व्यवसायी है। ऐसे में बिना संपत्ति कागजों का मुआयना किए बिना 20 लाख रूपये का सौदा करना स्वीकार योग्य नहीं है।

अधिवक्ता शुभम राठी की मजबूत पैरवी की बदौलत अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ऋषिकेश भवदीप रावते ने मनी मोहन विश्वास पुत्र स्व. देवेंद्र नाथ विश्वास निवासी रायवाला को आरोपों से दोषमुक्त किया है।

शहीदों के अनुरुप राज्य बनाने का लिया संकल्प

राज्य स्थापना दिवस पर क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने आंदोलनकारियों और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
बुधवार को रेलवे रोड स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि आंदोलनकारियों और शहीदों के अथक प्रयासों से 9 नवंबर सन 2000 को उत्तराखंड राज्य का उदय हुआ। 23वें वर्ष में प्रवेश करने पर मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड को भ्रष्टाचार मुक्त व 2025 तक देश के अग्रणी राज्यों में उत्तराखंड को शामिल करने का है।
डॉ अग्रवाल ने कहा कि जन भावनाओं के अनुरूप राज्य के विकास की दिशा का निर्धारण पर ध्यान दिया जा रहा है। हमारा प्रयास आगामी 5 सालों में प्रदेश के ग्रोथ रेट को दोगुना करने का है। प्रदेश के विकास की हमारी अकेले की नहीं बल्कि 1.25 करोड़ प्रदेशवासियों की सामूहिक यात्रा है।
डॉ अग्रवाल ने कहा कि डबल इंजन की सरकार का उत्तराखंड में लाभ मिल रहा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार उत्तराखंड के चहुंमुखी विकास के लिए समर्पित भाव से जुड़ी है लोगों को योजनाओं का लाभ मिले और उनकी समस्याओं का समाधान हो इसके लिए सरलीकरण, समाधान, निस्तारण और संतुष्टि पर खासतौर पर फोकस किया गया है।
जिलाध्यक्ष रविन्द्र राणा ने कहा कि हमारी सरकार ने राज्य आंदोलनकारियों व शहीदों के अनुरूप आदर्श उत्तराखंड 2025 को अपना मंत्र बनाकर त्वरित गति से कार्य शुरू कर दिए हैं। आजादी के अमृत काल के लिए आगामी 25 सालों की योजना तैयार की जा रही है। एसडीसी के लक्ष्यों को प्राप्त करने में हमारा उत्तराखंड अग्रणी राज्य रहा है।
इस मौके पर मेयर अनिता ममगाई, मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, महामंत्री सुमित पवार, जयंत शर्मा, बृजेश शर्मा, जितेंद्र अग्रवाल, पार्षद रीना शर्मा, अहिव कुमार गौतम, राजेश दिवाकर, वीरेंद्र रमोला, विजेंद्र मोघा, राकेश पारछा, प्रदीप कोहली, राजू नरसिम्हा, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष उषा जोशी, रूपेश गुप्ता, संजीव सिलस्वाल, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष नितिन सकसेना, सतीश सिंह, स्वाति शर्मा, माधवी गुप्ता, मोनिका गर्ग, मनोज ध्यानी, अशोक पासवान, मानवेन्द्र कंडारी आदि उपस्थित रहे।

गुरु नानक देव का प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में गुरु नानक देव जयंती पर 553 साला महान प्रकाश उत्सव मनाया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल शबद कीर्तन, गुरुवाणी और लंगर के कार्यक्रम में शामिल हुए।
मंगलवार को रेलवे रोड स्थित श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारे में कैबिनेट मंत्री डॉ अग्रवाल पहुंचे। सिख धर्म के पवित्र ग्रंथ श्री गुरु ग्रंथ साहिब के आगे माथा टेका। इस मौके पर सिख समाज की ओर से मंत्री डॉ अग्रवाल को सरोपा पहनाकर सम्मानित किया गया। इसके बाद मंत्री डॉ अग्रवाल रागी जत्थों द्वारा गुरुवाणी और शबद कीर्तन के पाठ में शामिल हुए।
इस मौके पर मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि 553 साल पहले भारत में गुरु नानक देव जी नामक एक महान संत हुए। गुरु नानक देव ने बगदाद तक आध्यात्मिकता, परमेश्वर के साथ एकता, और भक्ति के महत्व को फैलाया था। आज, सिख समुदाय गुरु नानक देव का जन्मदिन मनाता है और सिख समुदाय के लिए यह एक महत्वपूर्ण दिन है।
गुरु नानक देव ने सांसारिक मामलों में उलझने पर लोगों को अपने अंदर की ओर जाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने लोगों को हमेशा परमेश्वर के नाम को न भूलने का आवाहन किया। गुरु नानक का जीवन प्रेम, ज्ञान और वीरता से भरा हुआ था।
डॉ अग्रवाल ने गुरु नानक देव की जयंती पर माया में न उलझने की अपील की। साथ ही सदैव धर्म की रक्षा के लिए कार्य करने का आह्वान किया।
इस मौके पर गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष सरदार गोविंद सिंह, उपाध्यक्ष प्रेम सिंह, बूटा सिंह, परमजीत डंग, इंद्रपाल सिंह, भारत भूषण रावल, पार्षद अजीत गोल्डी, शिव कुमार गौतम, तनु तेवतिया, संजीव पाल, कपिल गुप्ता, पंकज गुप्ता, शैलेन्द्र बिष्ट, राजेश धींगरा, गुरु वचन सिंह, इंद्र कुमार गोदवानी, मण्डल अध्यक्ष दिनेश सती, मोहन सिंह जस्सल, हिम्मत सिंह, गुरमेल सिंह आदि उपस्थित रहे।

पर्यावरणविद् अनिल जोशी की यात्रा ऋषिकेश पहुंची, कैबिनेट मंत्री ने किया स्वागत

प्रगति से प्रकृति पथ संकल्प लेकर महाराष्ट्र से साइकिल यात्रा लेकर चले पर्यावरणविद् अनिल जोशी आज तीर्थ नगरी पहुंचे। यहां उनका स्वागत क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने पुष्पमाला पहनाकर किया।
मंगलवार को 17 सदस्यीय दल के साथ तीर्थ नगरी पहुंचे पर्यावरणविद अनिल जोशी का सम्मान कर डॉ अग्रवाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण में डॉक्टर जोशी का अहम योगदान है। प्रकृति के प्रति उनका प्रेम आज पर्यावरण को संजोकर रखने में अहम भूमिका निभा रहा है।
गौरतलब है कि पर्यावरणविद डॉ अनिल जोशी 2 अक्टूबर को मुंबई महाराष्ट्र से साइकिल यात्रा के लिए निकले थे। उनके इस यात्रा को राज्यपाल महाराष्ट्र भगत सिंह कोश्यारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। प्रगति से प्रकृति पथ (आर्थिक राजधानी मुंबई से पारिस्थितिकी राजधानी देहरादून तक) पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेकर मंगलवार को तीर्थ नगरी पहुंचे।
इस मौके पर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, शिवम जोशी, पवनेश गौड़, भूषण त्यागी, दीपिका कैंतूरा, श्रुति रावत, शालिनी नेगी, चंदन सिंह बोरा, प्रमोद जोशी, गीतांशु जोशी, ऋषभ भट्ट, दिनेश रावत, मुकुल कुमार, राजीव कश्यप, अनिल डंगवाल, देवेश कोठारी, कपिल गुप्ता, सरदार सतीश सिंह, महेश पांडे, पंकज गुप्ता आदि उपस्थित रहे।