वित्त मंत्री बोले-आम जन मानस के हित को देखते हुए बनाना है अगला बजट

शीतकालीन विधानसभा सत्र में वर्ष 2022-23 का प्रथम अनुपूरक और जनहितकारी बजट बनाने को लेकर कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने बजट निदेशालय के अधिकारियों से मुलाकात कर बधाई दी।
गुरुवार को विधानसभा स्थित कार्यालय में अग्रवाल ने बजट अधिकारियों की पीठ थपथपाई। उन्होंने कहा कि अनुपूरक बजट जनहितकारी हैं, इसे सभी वर्ग को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। इसका लाभ राज्य की जनता को सीधा मिलेगा। कहा कि बजट को बनाने में बजट निदेशालय के अधिकारियों की अहम भूमिका हैं।
अग्रवाल ने कहा कि बजट को कम समय के भीतर बेहतर बनाया गया, इसके लिए अधिकारियों की कार्यशैली प्रशंसनीय है। उन्होंने अधिकारियों की मेहनत की सराहना करते हुए हौसला अफजाई भी की। उन्होंने कहा कि सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण हमारा ध्येय था, ध्येय है और सदैव रहेगा। उन्होंने कहा कि बजट में सुदृढ़ वित्तीय अनुशासन और राजकोषीय प्रबंधन को पहली प्राथमिकता का आधार बनाया गया है, जो कि प्रशंसनीय है। कहा कि यत्र नार्यस्तु पूज्यंते रमन्ते तत्र देवता, सर्वे भवन्तु सुखिनः के लक्ष्य की ओर बढ़ते हुए सामाजिक न्याय के लिये सबका साथ सबका विकास किया गया है।
अग्रवाल ने कहा कि अधिकारियों के द्वारा ही बजट को नए विचारों का, नए संकल्पों का, सुराज के सपनों को पूरा करने का, विकास का और सेवा सुशासन, और गरीब कल्याण का जीवंत दस्तावेज बनाया जा सका। मौके पर अग्रवाल ने आगामी बजट को ओर भी बेहतर बनाने के लिए पूर्व से ही तैयारी करने को कहा।
इस मौके पर सचिव वित्त दिलीप जावलकर सहित बजट निदेशालय के अधिकारी मौजूद रहे।

विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गंगा तट हुआ गुंजयमान

श्री शत्रुघ्न घाट मुनिकीरेती में आज माँ गंगा की दैनिक आरती से पूर्व भारत एवं इंडोनेशिया सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें दोनों देशों के कलाकारों ने आध्यात्म एवं भारतीय संस्कृति से जुडे विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।
कार्यक्रम का शुभारंभ श्री शत्रुघ्न मंदिर के महन्त एवं गंगा गौ सेवा समिति के अध्यक्ष महन्त मनोज प्रपन्नाचार्य, इंडोनेशिया बाली शहर में गाँधीपुरी आश्रम के संस्थापक पद्मश्री सम्मान से सम्मानित इन्दिरा उदयाना, गढभूमि लोक संरक्षण समिति के अध्यक्ष आशाराम व्यास, रमाबल्लभ भट्ट, पतंजलि योग संस्थान मुनिकीरेती की संस्थापिका ऊषा माता ने संयुक्तरुप से दीप प्रज्वलन कर किया। उसके बाद श्री दर्शन महाविद्यालय के छात्रों ने वैदिक मंगलाचरण एवं गणेश वन्दना प्रस्तुत की। उसके पश्चात जर्मनी से मैनफ्रेड एवं क्रिस्टा ने सुन्दर भजन प्रस्तुत किये। पंचाक्षर शिव स्तोत्र पर इंडिया गो टैलेंट की सेमीफाइलिस सुजाता राय ने बहुत सुन्दर नृत्य प्रस्तुत किया। इंडोनेशिया से आये हुए कलाकारों ने चोंडोंग डांस ,चन्द्रावासी डांस एवं योगा आर्ट डांस प्रस्तुत किया। डाँक्टर रीता वत्स ने विष्णु वन्दना एवं शिव वन्दना पर बहुत सुन्दर नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का आनंद सैकड़ों की संख्या में स्थानीय एवं भारत वर्ष के विभिन्न प्रांतों से आये हुए लोगों ने लिया।
महन्त मनोज प्रपन्नाचार्य ने बाताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य दोनों देशों की संस्कृति को आदान-प्रदान करना एवं प्रचार-प्रसार करना है। उन्होंने कहा ऋषिकेश आध्यात्मिक नगरी है इस प्रकार के कार्यक्रमों से एक अच्छा संदेश जाता है। आचार्य सुभाष चन्द्र डोभाल के संचालन में चल रहे इस कार्यक्रम में बीना जोशी, पुष्पा ध्यानी, घनश्याम नौटियाल, मनमोहन शर्मा, सुनील कपरुवान, दरम्यान सिंह रावत, सुरेन्द्र भंडारी, मधुलिका द्विवेदी, मनन द्विवेदी, मीना मदवाण, आरती चौहान, राजीव तिवारी, विजय विष्ट, अंजू गैरोला, विश्वेश्वरी उनियाल, हरि चरण सिंह, विनोद बडथ्वाल सहित आरती के सभी आचार्यों सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम के बाद माँ गंगा की होने वाली दैनिक भव्य आरती सम्पन्न हुई।

लायंस क्लब डिवाइन ने चार युवतियों की शादी में की मदद

लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन के सदस्यों ने एक बार पुनः मानवता की मिसाल पेश करते हुए चार युवतियों की शादी में मदद की। क्लब की मदद से चारों युवतियों के विवाह में अब परिवारों को बहुत सहयोग होगा।

क्लब अध्यक्ष लायन रजत भोला व संस्थापक ललित मोहन मिश्र ने बताया कि क्लब के सदस्यों को ऋषिकेश निवासी चार जरूरतमंद युवतियों की शादी की सूचना मिली। जिस पर उनकी शादी में मदद करने का मन बनाया।

रजत भोला व ललित मोहन मिश्र मिश्र ने बताया कि मदद केइसी क्रम में क्लब की ओर से चारों युवतियों को नगद धनराशि, चांदी की पायजेब, सुटकेश, कपड़े, गर्म वस्त्र, बर्तन आदि का सहयोग किया गया।

उन्होंने बताया कि लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन द्बारा इस वर्ष अभि तक 20से भी ज्यादा युवतियों के विवाह में सहयोग कर चुका है। बताया कि क्लब का उद्देश्य किसी जरूरतमंद के चेहरे पर मुस्कान लाना है और इसी दिशा में क्लब कार्यरत भी है।

इस मौके पर संस्थापक ललित मोहन मिश्र, अध्यक्ष रजत भोला, महेश किंगर, घनश्याम डंग, आशु डंग, विकास ग्रोवर, विशाल संगर व सामाजिक कार्यकर्ता चंद्रकांता जोशी आदि मौजूद रहे।

6वीं रॉयल चैंलेंज कप कराटे प्रतियोगिता के लिये खिलाडी हुए रवाना

उड़ान फाउंडेशन के द्वारा नोएडा गाजियाबाद इंडोर स्टेडियम में होने जा रही 6 वीं रॉयल चेलेंज कप ऑल इंडिया ट्रेडिशनल सोतोकाई कराटे डु चेम्पियनशिप- 2022 में प्रतिभाग करने जा रही ऋषिकेश उत्तराखंड की टीम को माल्यापर्ण कर जीत की शुभकामानाओं के साथ रवाना किया गया। इस दौरान पूर्व 26/11 के आतंकी हमले में शहीद हुवे पुलिस एवं सेना के जाबांज सैनिकों एवं निर्दाेष लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

अंतरराष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी एवं कोच राजेन्द्र गुप्ता ने बताया कि 27 नवम्बर को नोएडा में आयोजित होने जा रही नेशनल प्रतियोगिता में ऋषिकेश के 16 खिलाड़ी आरवी कंसवाल, नमामि थपलियाल, जिया बिष्ट, सिमरन पांडे, अविरल थपलियाल, प्रभाष, कृष्णा शर्मा, अक्षत रमोला, कृष्णा चंद रमोला, केशव सिंह, ऋषभ रतूड़ी, वर्णन कुरियाल, रोहित जोशी, अविरल थपलियाल, कीर्तन भंडारी, श्रेयांश जोशी प्रतिभाग करेंगे।

इससे पूर्व सभी खिलाड़ियों एवं कोच को कंप्लीट हेल्थ एंड मार्शल आर्ट एकेडमी के चेयरमैन ललित मोहन मिश्र, सूर्य किरण वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य डीबीपीएस रावत, उड़ान फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ राजे नेगी, समाजसेवी उत्तम सिह असवाल, अधिवक्ता पवन शुक्ला, व्यापार सभा के अध्यक्ष मनोज कालरा, नवीन गांधी, कराटे खिलाड़ी वरदान वर्मा, सिद्धार्थ कुमार, आकाश उनियाल, सुमित कुमार, चिराग धमीजा, मोहन राणा ने प्रतियोगिता में जीत की शुभकामनाएं देकर रवाना किया।

जिला और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में एसबीएम इंटर कॉलेज के छात्रों का चयन

श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज के जनपदीय खो-खो प्रतियोगिता में 10 बालक और 5 बालिकाओं का राज्य स्तर के लिए चयन हुआ है।
जनपदीय खो-खो प्रतियोगिता में श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज ऋषिकेश के 10 बालक व 5 बालिकाओं कुल 15 बच्चों का चयन राज्य स्तर के लिए होने पर विधालय के प्रधानाचार्य मेजर गोविंद सिंह रावत द्वारा खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए मैडल द्वारा सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि एक प्रतिभावान खिलाड़ी जहां खेलों के माध्यम से अपने स्वस्थ शरीर और मस्तिष्क का निर्माण करता है वहीं बेहतरीन भविष्य के निर्धारण में भी कामयाब होता है। प्राचार्य ने कहा कि विद्यालय में खिलाड़ियों का अपना पुराना इतिहास है जिन्होंने खेलों के माध्यम से सेना और पुलिस प्रशासन के साथ राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की सेवाओं के लिए चयनित होकर बेहतरीन भविष्य बनाया है।
विद्यालय के खेल प्रशिक्षक विकास नेगी ने बताया कि राज्य स्तरीय बालिका वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता नरेंद्र नगर एवं बालक वर्ग की राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता खदरी इंटर कॉलेज में आयोजित की जाएगी।
इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता यमुना प्रसाद त्रिपाठी, जितेंद्र बिष्ट, शिव प्रसाद बहुगुणा व विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं आदि उपस्थित रहे।

स्वावलंबी महिला की मदद को आगे आया लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन

लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन के सदस्यों ने क्लब के उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए अति निर्धन महिला को जीविकोपार्जन के लिए 25 हज़ार रुपए का सामान उपलब्ध कराया है।
क्लब के अध्यक्ष लायन रजत भोला और संस्थापक ललित मोहन मिश्र ने बताया कि कुंजापुरी मन्दिर के समीप एक महिला प्रसाद बेचकर किसी तरह जीवन यापन करती है। क्लब के सदस्यों ने पाया कि महिला मेहनती तो बहुत है किन्तु आर्थिक रूप से काफी कमजोर है। उन्होंने महिला की आर्थिक स्थिति कमजोर देखते हुए उसकी मदद करने का मन बनाया। उन्होंने बताया कि क्लब का उद्देश्य यह है कि व्यक्ति को रोजगार देना चाहिये जिससे वह अपने पैरों पर खड़ा हो सके। नगद सहायता कुछ समय में खत्म हो जाती है किन्तु रोजगार से वह स्वावलंबी हो सकेगा।
लायन रजत भोला और लायन ललित मोहन मिश्र ने बताया कि मदद के क्रम में क्लब की ओर से महिला को 25 हजार रुपए का सामान दुकान चलाने के लिए दिया गया। मिश्र ने बताया कि सामान में इंडक्शन चूल्हा, पानी बोतल की पेटियां, चिप्स व नमकीन की पेटियां, चायपत्ती, चीनी, दूध के पेकेट की पेटी, मैगी की पेटीयां, डिस्पोजल सामान जिसमे खाने की प्लेट, ग्लास, चम्मच की पेटीयां, बैठने के लिए छह स्टूल व मेज, एक बड़ी मेज, कड़ाई, फ्रायपेन सहित बर्तन तथा दो माह का राशन भी दिया।
मिश्र ने बताया कि लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन की स्थापना जरूरतमंद, निर्धन लोगों की मदद करने के उद्देश्य से की गई है। बताया कि क्लब का उद्देश्य किसी जरूरतमंद के चेहरे पर मुस्कान लाना है और इसी दिशा में क्लब कार्यरत भी है।
इस मौके पर संस्थापक अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र, रजत भोला, महेश किंगर, घनश्याम डंग, आशु डंग, योगेश कालरा, अमित सूरी, जगदीश पनेसर, शिवम अग्रवाल, विनीत चावला, नवीन गांधी आदि मौजूद रहे।

ऋषिकेश बसंतोत्सव को लेकर हुआ बैठक का आयोजन, 24 जनवरी से शुरू

ऋषिकेश बसंतोत्सव 2023 के आयोजन को लेकर आज बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर 24 जनवरी से पांच दिवसीय बंसतोत्सव मेला 2023 की घोषणा की गई।

आज श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज में बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 2023 ऋषिकेश वसंतोत्सव पांच दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें अनेक सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं खेल विधाएं आयोजित की जाएंगी वक्ताओं ने 2023 में आयोजित होने वाले बसंतोत्सव का भव्य आयोजन पर अपने सुझाव दिए। बैठक में निर्णय लिया गया कि 24 जनवरी 2023 से 28 जनवरी 2023 तक मनाया जाएगा।
यह रहेगा कार्यक्रमों का क्रम
1- 24 जनवरी 2023 को प्रातः आठ बजे से बसंतोत्सव ध्वजारोहण किया जाएगा। उत्तराखंड लोक संस्कृति पर आयोजित रात को सांस्कृतिक संध्या, साइकिल दौड़
विद्यालय के छात्र/ छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, मटकी फोड़. आयोजित होगी।
2- 25 जनवरी 2023 को रक्तदान शिविर, एक शाम देश के नाम, सांस्कृतिक कार्यक्रम।
3-26 जनवरी 2023 को ऋषिकेश नारायण भरत भगवान की शोभायात्रा, बेबी शो।
4- 27 जनवरी 2023 को दंगल (कुश्ती) प्रतियोगिता।
5-28 जनवरी 2023 को दंगल कुश्ती का समापन, कवि सम्मेलन आयोजन किया जाएगा।

इस अवसर पर वत्सल प्रपनाचार्य शर्मा, हर्षवर्धन शर्मा, दीप शर्मा, विनय उनियाल, मेजर गोविंद सिंह रावत, वीरेंद्र शर्मा, जबर सिंह रौतेला, धीरेंद्र जोशी, सुनील प्रभाकर, रवि शास्त्री, चेतन शर्मा, अशोक अग्रवाल, बंशीधर पोखरियाल, मदन मोहन शर्मा, विमला रावत, राधा रमोला, राकेश सिंह, जगत सिंह, गुरविंदर सिंह, प्यारे लाल जुगरान, संदीप शास्त्री, मंजू, महंत रवि शास्त्री, यमुना प्रसाद त्रिपाठी, जितेंद्र बिष्ट, डॉ सुनील दत्त थपलियाल, अशोक, अंजू रस्तोगी, रंजन अंथवाल आदि उपस्थित थे।

भारत जोड़ो यात्रा के तहत मशाल जुलुस निकाला

भारत जोड़ो यात्रा सद्भावना सप्ताह के तहत पांचवें दिन कांग्रेसजनों ने कांग्रेस भवन से गांधी स्तम्भ त्रिवेणी घाट तक मशाल जुलूस निकाला। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक ललित मोहन मिश्र ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में आयोजित यह मशाल जुलूस देश की जनता को बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार और तानाशाही से जैसे गंभीर मुद्दों से जगाने का काम करेगा। उन्होने कहा कि जनता अब समझ रही है कि तरक्की के लिये विकास परक सोच चाहिये ना कि देश को जात पात धर्म में तोड़ने की।
मशाल जुलूस में यात्रा में विजय सारस्वत, राजपाल खरोला, जयेन्द्र रमोला, मदन मोहन शर्मा, पार्षद राकेश सिंह, पार्षद भगवान सिंह, सरोज देवराडी, चंदन पंवार, गौरव राणा, गौरव कुमार, जितेन्द्र पाल पाठी, सन्नी प्रजापति, राजेन्द्र कोठारी, हरि सिंह नेगी, हरिराम वर्मा, रेनु नेगी, धर्मेंद्र गुलियाल, प्रवीन जाटव, ममता रमोला, कमलेश शर्मा, रवि जैन, अशोक शर्मा, सावित्री देवी आदि मौजूद रहे।

मंत्री अग्रवाल ने किया वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान

क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा सहित पार्टी की रीढ़ कहे जाने वाले वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान किया। इस दौरान मंत्री डा. अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को भाजपा संगठन की ताकत बताते हुए आगामी चुनावों के लिए एकजुट होने का आवाहन किया।
श्यामपुर में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि भाजपा संगठन विश्व का सबसे बड़ा संगठन है। भाजपा में ही कार्यकर्ताओं को सम्मानजनक नजरिये से देखा जाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा में ही आम कार्यकर्ता को खास पदों तक पहुंचाया जाता है।
डा. अग्रवाल ने कहा कि हिंदुस्तान के अंदर अन्य कोई ऐसी राजनीतिक पार्टी नहीं है, जहां कार्यकर्ताओं की कदर होती है, भाजपा में धैर्य रखने वाले कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। डा. अग्रवाल ने कहा कि भाजपा में निष्ठावान, समर्पित कार्यकर्ताओं की कद्र की जाती है।
डा. अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि मतभेद अवश्य हों, मगर पार्टी संगठन के भीतर मनभेद नहीं होना चाहिए। कहा कि पूरे देश में अन्य कोई ऐसी राजनीतिक पार्टी नहीं है, जो भाजपा संगठन का मुकाबला कर सके। कहा कि आज विपक्ष नहीं के जैसा रहकर रह गया है।
डा. अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं का आभार करते हुए कहा कि चौथी बार विधायक और मंत्री पद तक पहुंचाने में आपका योगदान है। उन्होंने कहा कि आपके आशीर्वाद की बदौलत इस मुकाम तक पहुंचे है। कहा कि क्षेत्र के विकास में कभी भी धन की कमी नहीं आड़े आएगी।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा ने कहा कि कार्यकर्ता भाजपा संगठन के लिए देवतुल्य है। इन कार्यकर्ताओं ने ही केंद्र और राज्य में डबल इंजन की सरकार लाकर दी है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के लिए वह सदैव संगठन के प्रतिनिधि के रूप में तत्पर है।
जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं ने सरकार और जनता के बीच सेतु बनने का आवाहन किया। कहा कि सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को लेकर जनता के बीच जाएं। जिससे सरकार की योजनाओं का लाभ उन्हें मिल सके।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा, ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल, कार्यक्रम अध्यक्ष बृजमोहन कंडवाल, पूर्व दर्जाधारी सुरेंद्र मोघा, जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल, प्रदीप धस्माना, विमला नैथानी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओबीसी मोर्चा सतपाल सैनी, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रधान संगठन सोबन सिंह कैंतुरा, किशन नेगी, मंडल महामंत्री रवि शर्मा, उपाध्यक्ष राजवीर रावत, जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा नरेंद्र रावत, हरपाल राणा, समाजसेवी मानवेंद्र कंडारी, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा समा पंवार, अनिता राणा, पुष्पा ध्यानी, चंद्रकांता बैलवाल आदि उपस्थित रहे।

एनडीएस का 25वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया

निर्मल आश्रम दीपमाला पब्लिक स्कूल (एनडीएस) ऋषिकेश का 25वां वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने मां शारदा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। इस मौके पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए और मंत्री डा. अग्रवाल ने मेधावी बच्चों को सम्मानित भी किया।
सोमवार को विद्यालय परिसर पर आयोजित वार्षिकोत्सव की शुरूआत स्वागत गीत के साथ हुई, जिसे विद्यालय की छात्राओं द्वारा मुख्य अतिथि के सम्मान में प्रस्तुत किया गया। इस दौरान गंगा पर लघु नाटिका का मंचन किया गया। साथ ही प्लास्टिक हटाने, गंगा को स्वच्छ, निर्मल बनाने की अपील की।
इस मौके पर मंत्री डा. अग्रवाल ने कहा कि महंत राम सिंह और संत जोध सिंह ने 1997 में एनडीएस स्कूल की स्थापना समाज के सभी वर्गों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से की गई थी, जिसे आज भी विद्यालय भलीभांति निभा रहा है। डा. अग्रवाल ने कहा कि एनडीएम विद्यालय शिक्षा के हर मानक पर खरा उतरता है। उन्होंने कहा कि एनडीएस शिक्षा के क्षेत्र के अलावा छात्रों के भीतर के बौद्धिक, खेलकूद, आध्यात्मिक, रचनात्मक, कलात्मक रूचि को भी निखारता है। डा. अग्रवाल ने विद्यालय की प्रशंसा करते हुए कहा कि एनडीएस से शिक्षा लेकर बच्चे देश ही नहीं विदेशी सरजमीं पर विद्यालय का नाम रोशन कर रहे है। डा. अग्रवाल ने कहा कि एनडीएस में छात्रों को दया, करूणा, ममता की सीख के अलावा पयार्वरण संरक्षण को बनाये रखने तक की शिक्षा दी जाती है, जो कि सराहनीय है।
डा. अग्रवाल ने कहा कि एनडीएस की गौरांगी चावला ने 2019 में अखिल भारतीय स्तर पर दूसरा रैंक हासिल कर विद्यालय की कामयाबी का एक नया पंख जोड़ा था। इसके लिए डा. अग्रवाल ने विद्यालय के शिक्षकों को बधाई दी।
इस मौके पर महंत राम सिंह दास महाराज, संत जोध सिंह, डॉ रणवीर सिंह, कर्नल सुरेश कुमार, गुरविंदर सिंह, दर्शन सिंह, डॉ एसएन सोंधी, प्यारा सिंह, के के जुनेजा, मदन मोहन शर्मा, डीपी रतूड़ी, प्रधानाध्यपिका लतिका कृष्णा स्वामी, रवीना शर्मा, नीरजा त्रिवेदी, मुकुल तायल, सुमित पैन्यूली, सुनील यादव आदि उपस्थित रहे।