प्रधानमंत्री का मन की बात कार्यक्रम देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत-महेन्द्र भट्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 94वें एपिसोड पर भाजपा ऋषिकेश बूथ संख्या 11 और 12 के कार्यकर्ताओं द्वारा सुना गया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल भी मौजूद रहे।
रविवार को दून रोड स्थित एक होटल में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि पीएम ने छठ पर्व का जिक्र किया और प्रार्थना कि छठ मइया सबकी समृद्धि, सबके कल्याण का आशीर्वाद दें। उन्होंने कहा कि सूर्य उपासना की परंपरा इस बात का प्रमाण है कि हमारी संस्कृति, हमारी आस्था का, प्रकृति से कितना गहरा जुड़ाव है। इस पूजा के जरिए हमारे जीवन में सूर्य के प्रकाश का महत्व समझाया गया है। साथ ही ये संदेश भी दिया गया है कि उतार-चढ़ाव, जीवन का अभिन्न हिस्सा है. इसलिए, हमें हर परिस्थिति में एक समान भाव रखना चाहिए।
भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सूर्य उपासना के साथ-साथ ‘सौर ऊर्जा’ की बात की। कहा कि सोलर एनर्जी आज एक ऐसा विषय है, जिसमें पूरी दुनिया अपना भविष्य देख रही है और भारत के लिए तो सूर्य देव सदियों से उपासना ही नहीं, जीवन पद्धति के भी केंद्र में रह रहे हैं। भारत, आज अपने पारंपरिक अनुभवों को आधुनिक विज्ञान से जोड़ रहा है, तभी, आज हम, सौर ऊर्जा से बिजली बनाने वाले सबसे बड़े देशों में शामिल हो गए हैं। 
इस मौके पर मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने तमिलनाडु में कांचीपुरम और गुजरात के मोढेरा का भी जिक्र किया। कहा कि यहां ज्यादातर घर, सोलर पावर से बिजली पैदा करने लगे हैं, अब वहां के कई घरों में महीने के आखिर में बिजली का बिल नहीं आ रहा, बल्कि, बिजली से कमाई का चेक आ रहा है।
डॉ अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात में सदैव उत्तराखंड का जिक्र किया है। 94वें एपिसोड में गुरुनानक जयंती का जिक्र करते हुए केदारनाथ रोपवे का जिक्र किया और हेमकुंड गुरुद्वारा का भी उन्होंने उदाहरण दिया।
डॉ अग्रवाल ने कहा कि मन की बात समाज से निकली हुई बातों पर आधारित होती है। प्रधानमंत्री मोदी के इस कार्यक्रम के जरिये देश को प्रेरणा मिलती है। युवाओं में नई ऊर्जा का संचार होता है। भविष्य की राह खुलती है। 
इस मौके पर प्रदेश सह मीडिया प्रभारी कमलेश उनियाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संदीप गुप्ता, प्रदेश आईटी प्रभारी हिमांशु संगतानी, मण्डल अध्यक्ष दिनेश सती, बूथ अध्यक्ष 12 नरेंद्र रतूड़ी, कपिल गुप्ता, जितेंद्र अग्रवाल, रविन्द्र राणा, सरोज डिमरी, बृजेश शर्मा, महामंत्री सुमित पंवार, जयंत शर्मा, पार्षद शिव कुमार गौतम, प्रदीप कोहली, कविता शाह, गंभीर मेवाड़, मोनिका गर्ग, सरला अग्रवाल, सिमरन गाबा, राकेश पारछा, सुजीत यादव, उदिता गुप्ता, गुड्डी कलूड़ा, किशन मण्डल, रविन्द्र बिरला, राजू शर्मा, माधवी गुप्ता, रूपेश गुप्ता आदि सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कैबिनेट मंत्री ने डूबते सूर्य को अर्ध्य देकर देश और प्रदेश की उन्नति, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

सार्वजनिक छठ पूजन समिति की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने शिरकत की और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इससे पहले मंत्री डॉ अग्रवाल ने डूबते सूर्य को अर्ध्य देकर देश और प्रदेश की उन्नति, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस मौके पर आस्था पथ पर भी पूर्वांचल समाज के लोगों को मंत्री डॉ अग्रवाल ने बधाई दी। साथ ही गंगा में दूध विसर्जित किया।
रविवार को त्रिवेणी घाट पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल पहुंचे। उन्होंने कहा कि छठ पूजा को सूर्य छठ या डाला छठ के नाम से भी संबोधित किया जाता है। इसकी शुरुआत डूबते हुए सूर्य की अराधना से होती है।

डॉ अग्रवाल ने छठ शब्द का महत्व बताया। कहा कि शब्द छठ संक्षेप शब्द षष्ठी से आता है, जिसका अर्थ छः है, इसलिए यह त्यौहार चंद्रमा के आरोही चरण के छठे दिन, कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष पर मनाया जाता है। कार्तिक महीने की चतुर्थी से शुरू होकर सप्तमी तक मनाया जाने वाला ये त्यौहार चार दिनों तक चलता है। मुख्य पूजा कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष के छठे दिन की जाती है।
डॉ अग्रवाल ने कहा कि सूर्य भगवान की पूजा कुष्ठ रोग जैसी बीमारियों को भी समाप्त करती है और परिवार की दीर्घायु और समृद्धि सुनिश्चित करती है। यह सख्त अनुशासन, शुद्धता और उच्चतम सम्मान के साथ की जाती है। डॉ अग्रवाल ने कहा कि छठ व्रत करने वालों के घर में हमेशा सुख-समृद्धि और आरोग्यता बनी रहती है।
डॉ अग्रवाल ने कहा कि छठ पर्व के दौरान हवा का नियमित प्राणिक प्रवाह गुस्सा, ईर्ष्या और अन्य नकारात्मक भावनाओं को कम करने में मदद करता है। डॉ अग्रवाल ने कहा कि सूर्य को शक्ति का देवता माना जाता है और इसकी आराधना पूजा हिन्दू धर्म में काफी महत्व रखती है।
डॉ अग्रवाल ने कहा कि देश विविधताओं से भरा हुआ है और हमें उन विविधताओं का आदर-सम्मान करना चाहिए। इस मौके पर डॉ अग्रवाल ने छठ व्रतियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की मंगल कामना की।
इस अवसर पर समिति अध्यक्ष राम कृपाल गौतम, प्रवक्ता लल्लन राजभर, कार्यक्रम अध्यक्ष शम्भू पासवान, संयोजक प्रदीप दुबे, उपाध्यक्ष प्रमोद शर्मा, महामंत्री परमेश्वर राजभर, कोषाध्यक्ष वीर बहादुर राजभर, जय प्रकाश नारायण, नागेंद्र सिंह, राजू गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

छठ् पूजा कार्यक्रम का शुभारंभ, 100 दीपों को किया प्रज्जवलन

सार्वजनिक छठ पूजा समिति की ओर से छठ पूजा की पूर्व संध्या पर 1100 दीपों का गंगा में दान किया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
शनिवार को छठ पूजा की पूर्व संध्या पर त्रिवेणी घाट पर 1100 दीपों का दान किया। मंत्री डॉ अग्रवाल ने छठ पूजा की बधाई दी। साथ ही छठ पूजन आरती में प्रतिभाग कर देश प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस दौरान गंगा आरती पर भी शामिल हुए।
डॉ अग्रवाल ने कहा कि जब कोई पर्व सूर्य उदय के साथ-साथ जीवन के उदय का प्रतीक हो जाय तो वह हमारे जीवन में महोत्सव बन जाता है। उन्होंने कहा की अस्त और उदय होते सूर्य की आराधना यानि छठ पूजा व्रत की परम्परा भारत में विहार पूर्वांचल से प्रारम्भ होकर सम्पूर्ण हिंदुस्तान और विश्व में विस्तारित हो चुकी है।
डॉ अग्रवाल ने कहा कि सूर्य को शक्ति का देवता माना जाता है और इसकी आराधना पूजा हिन्दू धर्म में काफी महत्व रखती है। कहा कि देश विविधताओं से भरा हुआ है और हमें उन विविधताओं का आदर-सम्मान करना चाहिए। इस मौके पर डॉ अग्रवाल ने छठ व्रतियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की मंगल कामना की।
इस अवसर पर शशिप्रभा अग्रवाल, समिति अध्यक्ष राम कृपाल गौतम, लल्लन राजभर, शम्भू पासवान, सीओ डीसी ढौंडियाल, प्रदीप दुबे, कविता शाह, पार्षद शिव कुमार गौतम, बृजेश शर्मा, जयंत शर्मा आदि उपस्थित रहे।

ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के कार्यों को लेकर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा

क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने लोक निर्माण विभाग द्वारा ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों की समीक्षा विभागीय अधिकारियों के साथ की। इस दौरान निर्माण कार्य के लेटलतीफी होने तथा बैठक में अधूरी जानकारी के साथ पहुंचने पर मंत्री डॉ अग्रवाल ने कड़ी फटकार भी लगाई। उन्होंने निर्माण कार्य मे विशेष ध्यान देने की हिदायत दी।
शनिवार को बैराज रोड स्थित कैम्प कार्यालय में आयोजित बैठक में मंत्री डॉ अग्रवाल ने सिलसिलेवार निर्माण कार्याे की समीक्षा करते हुए प्रगति रिपोर्ट मांगी।मंत्री डॉ अग्रवाल ने अधूरी जानकारी के साथ बैठक में आने पर अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने निर्माण कार्याे में लेटलतीफी को सुधारते हुए गुणवत्ता के साथ कार्य करने को निर्देशित क़िया।
इस मौके पर मंत्री डॉ अग्रवाल ने जल जीवन मिशन व पैरी अर्बन से बन रही पेयजल के खुदी सड़कों के निर्माण की जानकारी मांगी। इस पर लोनिवि के विभागीय अधिकारियों ने जल जीवन मिशन से धनराशि न मिलने का हवाला दिया। इस पर डॉ अग्रवाल ने बैठक के बीच से ही जल संस्थान के नोडल अधिकारी अधीक्षण अभियंता अमित रमोला से दूरभाष पर वार्ता भी की।
डॉ अग्रवाल ने लोक निर्माण विभाग और जल संस्थान के अधिकारियों को आपस से में समन्वय बनाकर कार्य करने को निर्देशित किया। साथ ही लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को हफ्ते में 3 दिन सड़कों का निरीक्षण करने को कहा। साथ ही जहां कार्य धीमी गति से चल रही हैं, उनमें शीघ्रता लाने को निर्देशित किया।
डॉ अग्रवाल ने कहा कि जिन कार्यों का शिलान्यास हो चुका है, उनके निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए। कहा कि गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें, काम की लेटलतीफी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस मौके पर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता धीरेंद्र कुमार, सहायक अभियंता सतीश, अपर सहायक अभियंता छबीलदास सैनी मौजूद रहे।

कोतवाली पुलिस ने चोरी के आरोप में एक युवक किया गिरफ्तार

आईडीपीएल चौकी के अंतर्गत विस्थापित क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया गया है।

कोतवाली पुलिस के मुताबिक निर्मल ब्लॉक बी, विस्थापित निवासी मनोज कुमार पुत्र प्यारेलाल ने पुलिस को एक तहरीर दी। जिसमें उसने बताया कि वह बीते दो साल से मुकेश जिंदल निवासी गली नंबर 11, बी ब्लॉक विस्थापित के घर पर चौकीदारी करता है। 24 अक्तूबर की रात वह अपने घर दीपावली मनाने के लिए चला गया। अगले दिन वापस लौटा तो चोर ने बंद मकान का ताला तोड़कर उसका आधार कार्ड, एटीएम कार्ड सहित नकदी चोरी कर ली। गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शिव चौक विस्थापित कॉलोनी के पास एक युवक को गिरफ्तार किया।

जिसके पास से चोरी का माल भी बरामद किया गया। कोतवाल रवि सैनी ने बताया कि आरोपी की पहचान सूरज पुत्र राजेश निवासी गली नंबर 12, नेहरूग्राम, वीरपुर खुर्द, ऋषिकेश के रूप में हुई है।

चोरी के विक्रम के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार


कोतवाली पुलिस ने 21 अक्तूबर की रात ऋषिकेश के कालेकीढाल से चोरी हुए विक्रम के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। वारदात में प्रयुक्त बाइक सीज की है। चिकित्सीय परीक्षण के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसे उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

पत्रकार वार्ता में विक्रम चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी डीसी ढौंडियाल ने बताया कि 23 अक्टूबर को मोतीलाल पुत्र स्व. धनवीर, निवासी गली 3 बीसबीघा, ऋषिकेश ने शिकायत दर्ज कराई थी 21 अक्टूबर की रात हरिद्वार रोड पर कालेकीढाल में बाइक शोरूम के सामने खड़ा विक्रम चोरी हो गया है। चोरी का मुकदमा दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मुखबिर सक्रिय किए। इस बीच चोरी हुए विक्रम की लोकेशन की सूचना हरिद्वार जनपद के भुक्कनपुर में मिली।

पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि सूचना के आधार पर आज सुबह भुक्कनपुर में दबिश देकर चोरी हुए विक्रम के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। हत्थे चढ़े आरोपियों की पहचान शाहिद पुत्र अकबर, निवासी ग्राम घिस्सुपुरा पथरी जिला हरिद्वार, मुर्सलीन पुत्र शाहिद, निवासी धनपुरा पथरी, जनपद हरिद्वार और दिलशाद पुत्र तहसीन, निवासी ग्राम भुक्कनपुर पथरी, जिला हरिद्वार के रूप में कराई है।

मंत्री अग्रवाल ने दीपावली पर्व पर आवास विकास में लोगों को दी बधाई

वित्त व संसदीय कार्य मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने दीपावली पर्व पर आवास विकास क्षेत्र में लोगों को बधाई दी। उन्होंने राहगीरों को गले लगाकर बधाई देते हुए मंगलकामना की। साथ ही लोगों से स्थानीय उत्पादों को ही वरियता देने का आवाहन किया।

दीपावली पर्व के मौके पर मंत्री अग्रवाल राहगीरों को बधाई देने पहुंचे। उन्होंने आवास विकास बाजार क्षेत्र में व्यापारियों, स्थानीय लोगों से मुलाकात की और दीपोत्सव की बधाई दी। इस मौके पर मंत्री अग्रवाल की पत्नी शशीप्रभा अग्रवाल, पुत्र पीयूष अग्रवाल भी मौजूद रहे।

मंत्री अग्रवाल ने लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दी

कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने दीपावली के पावन पर्व पर नगर के मुख्य बाजारों में पहुंच कर स्थानीय व्यापारियों, खरीददारी करने आए लोगों से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दी।
रविवार को दीपावली के पावन अवसर पर मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने त्रिवेणी घाट बाजार, मुखर्जी मार्ग हरिद्वार रोड, लक्ष्मण झूला रोड, गोल मार्केट, लाजपत राय मार्ग आदि क्षेत्रों के बाजारों में स्थानीय व्यापारियों, पटाखा व्यापारियों एवं खरीदारी को पहुंचे लोगों से मुलाकात कर उनकी कुशल क्षेम जानी।
इस मौके पर मंत्री डॉ अग्रवाल हैं दीपावली, गोवर्धन, भैया दूज की शुभकामनाएं दी। मंत्री डॉ अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा देते हुए स्थानीय लोगों द्वारा हाथ से निर्मित दीप भी खरीदे।
मंत्री डॉ अग्रवाल ने दीपावली पर्व पर सभी लोगों के जीवन में खुशहाली, सुख-समृद्धि और उन्नति की भी कामना की। उन्होंने बधाई संदेश देने के दौरान लोगों से स्थानीय उत्पादों को खरीदने की भी अपील की।
इस मौके पर मंत्री डॉ अग्रवाल ने स्टाफ के साथ गोलगप्पे सहित चटपटे व्यंजनों का स्वाद भी चखा। इस मौके पर मंत्री की धर्मपत्नी शशि प्रभा अग्रवाल, पूर्व दर्जाधारी संदीप गुप्ता, मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, महामंत्री सुमित पवार, जयंत शर्मा, पार्षद शिव कुमार गौतम, रीना शर्मा, प्रदीप कोहली, बृजेश शर्मा, संजय व्यास, व्यापारी नेता मनोज कालरा, ललित जिंदल, राजपाल ठाकुर, रूपेश गुप्ता, रीता गुप्ता, उषा जोशी, सिमरन गाबा, संजय कौशिक, त्रिलोक परमार, रूपेश गुप्ता, विजय बडोनी मस्तु, संजीव सिलस्वाल, दिगंबर नौटियाल आदि लोग उपस्थित रहे।

ओपन उत्तराखंड किक बॉक्सिंग चैैंपियनशिप में कराटे खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

देवऋषि एजुकेशनल सोसायटी देहरादून में आयोजित 18 अक्टूबर को ओपन उत्तराखंड किक बॉक्सिंग चौंपियनशिप में तीर्थ नगरी की देव भूमि ऋषिकेश मार्शल आर्ट ट्रेनिंग सेंटर के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

कराटे कोच शिवानी गुप्ता ने बताया कि यह प्रतियोगिता देहरादून में देव ऋषि एजुकेशनल सोसायटी में आयोजित की गई जिसमे ऋषिकेश के 8 खिलाडियों ने प्रतिभाग किया। ऋषिकेश के खिलाडियों ने मनन डोगरा लाइट कॉन्टैक्ट स्वर्ण पदक व प्वाइंट फाइट रजत पदक, हर्षित भट्ट रजत एवम कांस्य पदक, तविषा तनेजा स्वर्ण एवम कांस्य पदक, अंश पाल दो स्वर्ण पदक, वंशिका कंडवाल स्वर्ण एवम रजत पदक, निकिता स्वर्ण एवम कांस्य पदक, वसुंधरा स्वर्ण एवम रजत पदक, ऋषभ कुमार स्वर्ण एवम रजत पदक सहित कुल 16 पदक हासिल कर तीर्थ नगरी एवं राज्य का नाम रोशन किया है।

खिलाडियों की इस उपलब्धि पर SIKAI इंडिया महासचिव सिहान हिमांशु कुलेठा,SIKAI उत्तराखंड महासचिव सेंसेई मिंटू सैनी, किक बॉक्सिंग अध्यक्ष उत्तराखंड अरविंद कोटनाला , उपाध्यक्ष ओम प्रकाश ,महासचिव सतेंद्र कुमार, देव भूमि ऋषिकेश मार्शल आर्ट ट्रेनिंग सेंटर अध्यक्ष सत्यवीर सिंह तोमर, महासचिव अलक्षेंद्र सिंह, रोटरी क्लब ऋषिकेश अध्यक्ष राकेश अग्रवाल सहित तीर्थनगरी की जनता से खुशी जताई है।

वनंत्रा जा रहे 32 प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने किया अरेस्ट

अंकिता हत्याकांड के मामले में सीबीआइ जांच की मांग को लेकर निकाली गई तिरंगा यात्रा को पुलिस ने बैराज सीमा पर रोक दिया। दोनों पक्षों के बीच तीखी झड़पें हुई। दो आंदोलनकारियों को हल्की चोट आई। पुलिस ने मौके से करीब 32 आंदोलनकारियों को गिरफ्तार किया है। जिन्हें थाना लक्ष्मणझूला ले जाने के बाद निजी मुचलके पर रिहा किया गया।

गंगाभोगपुर स्थित वनंत्रा रिसॉर्ट की महिलाकर्मी के गांव डोभ श्रीकोट श्रीनगर से बीते रोज बेटी को न्याय दिलाने और सीबीआई जांच करने की मांग को लेकर युवाओं द्वारा तिरंगा यात्रा शुरू की थी। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे तिरंगा यात्रा जैसे ही जनपद देहरादून की सीमा ऋषिकेश को पार किया तो जनपद पौड़ी की सीमा चीला बैराज के पास बैरियर डालकर रोक दिया गया।

मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक पौड़ी शेखर सुयाल, पुलिस उपाधीक्षक श्रीनगर श्याम दत्त नौटियाल, प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण झूला विनोद गुसाईं भारी फोर्स के साथ या मौजूद रहे। आंदोलनकारियों का कहना था कि हम शांतिपूर्ण मार्च निकाल रहे हैं, हमें इस तरह रोक कर पहाड़ की बेटी को न्याय की राह में बाधा खड़ी की जा रही है। पुलिस के अधिकारियों ने आंदोलनकारियों को काफी समझाने की कोशिश की मगर वह आगे जाने की जिद पर अड़े रहे।

प्रदर्शनकारियों में मौके से पुलिस ने पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह रावत, एआईसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला, स्वराज्य सेवा दल उत्तराखंड के अध्यक्ष रमेश जोशी, कांग्रेस नेता दीपक जाटव और अरविंद हटवाल समेत 32 आंदोलनकारियों को हिरासत में लिया गया। जिन्हें थाना लक्ष्मणझूला ले जाया गया। शाम को उन्हें निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।