कोर्ट के आदेश पर तीन लोगों पर आईपीसी की धारा 452, 454 और 380 में मुकदमा

मुनिकीरेती थाने में न्यायालय के आदेश पर तीन लोगों पर स्कूल में जबरन घुसकर कार्यालय का ताला तोड़ सामान चोरी करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।
न्यायालय में दाखिल प्रार्थना पत्र 156 सीआरपीसी के बाद मुनिकीेरती पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया हैं।
सच्चा वेदिक संस्थान तपोवन अध्यक्ष अजय स्वामी ने बताया कि तपोवन स्थित सच्चा शिशु मंदिर जूनियर हाई स्कूल में माणिक गोयल और हर्षित गोयल दोनों पुत्र गिरीश गोयल और अनुराग गोयल पुत्र स्वामी सतपाल निवासी तपोवन ने स्कूल में घुसकर जबरदस्ती संरक्षक के कार्यालय का ताला व कुंडा तोड़कर कार्यालय से लैपटॉप और 5 हजार की नगदी सहित महत्वपूर्ण कागज लेकर फरार हो गए। मुनीकीरेती थाना प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि मामले में कोर्ट के आदेश के आधार पर संबंधित धाराओं में तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना एसएसआई रमेश सैनी को सौंपी गई हैं।

सांई घाट पर पूजा करने पहुंची महिला गंगा की तेज धारा में बही

करवा चौथ पर तीर्थनगरी से बुरी खबर है। यहां के खतरनाक गंगा घाटों में से एक सांई घाट में करवा चौथ की पूजा करने पहुंची एक व्रती महिला डूब गई।
दरअसल शाम करीब साढ़े सात बजे करीब शांतिनगर जैन मंदिर के समीप रहने वाली महिला बाॅबी अपने पति के साथ सांई घाट पूजा की थाल लेकर पहुंची। गंगा में पति की दीर्घायु और मां के आशीर्वाद हेतु महिला अर्चना कर ही रही थी। तभी महिला का संतुलन अचानक बिगड़ गया और वह गंगा की तेज धारा की चपेट में आ गई। एकाएक महिला गंगा की धारा में बह गई। यह देख आसपास लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस सूचना पाकर पहुंची मगर, महिला का कुछ पता नहीं चल सका। चैकी इंचार्ज त्रिवेणी घाट उत्तम सिंह रमोला ने बताया कि सांई घाट पर आई महिला का अभी कुछ पता नहीं चल सका है।

दो दिवसीय ओपन खो-खो प्रतियोगिता का एआईसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला ने किया शुभारंभ

श्री भरत मंदिर इण्टर कॉलेज में ऋषिकेश खो-खो एकेडमी की ओर से दो दिवसीय ओपेन (बालक-बालिका) प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसका शुभारम्भ एआईसीसी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने रिबन काटकर किया।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने कहा कि आज के दौर जहां पढ़ाई, व्यापार से लेकर सभी कुछ मोबाइल पर चल रहा है, आज का युवा खेल के लिये भी मोबाइल का प्रयोग कर रहा है। ऐसे में खो-खो प्रतियोगिता के आयोजक और प्रतिभागी बधाई के पात्र है।

आयोजक नागेश राजपूत ने कहा कि खेल बहुत से हैं परन्तु खो-खो एक ऐसा खेल है जिसमें कम संसाधनों आयोजन हो सकता है और साथ ही इसमें शारीरिक जोश के साथ दिमागी होश की भी आवश्यकता की जरूरत होती है और पिछले कई वर्षों से हमारा ऋषिकेश खो-खो प्रतियोगिता अब्बल आ रहा है। इस टूर्नामेंट में 6 बालकों की टीम और 4 बालिकाओं की टीम प्रतिभाग कर रही है जिसमें टीमें अल्मोडा, उधमसिंह नगर, टिहरी, पूर्णानन्द इण्टर कॉलेज, खदरी और श्यामपुर की मौजूद है।

सुनील दत्त थपलियाल के संचालन में चले कार्यक्रम में पार्षद देवेन्द्र प्रजापति, प्रधानाचार्य गोविन्द सिंह रावत, देवेश्वर प्रसाद रतूड़ी. पैरा ओलंपिक खिलाड़ी नीरजा गोयल, रवि गुप्ता, टेग सिंह राणा, रवि गुप्ता, सन्नी प्रजापति, जितेन्द्र बिष्ट, रंजन अंथवाल, प्रमोद भट्ट, विकास शाही, नुपुर गोयल, सागर राय आदि मौजूद थे।

स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए नगर निगम ऋषिकेश ने उतारा स्वच्छता रथ

वर्ष 2021 के स्वच्छता सर्वेक्षण में अव्वल आने के लिए नगर निगम ने तैयार हो गया है। मेयर अनिता ममगाईं ने स्वच्छता रथ को हरी झंडी दिखाई। निगम के इन विशेष वाहन की ओर से ऋषिकेश वासियों को सूखा और गीला कूड़े को अलग-अलग एकत्र कर स्वच्छता वाहनों में डालने की अपील की है।

नगर निगम ऋषिकेश, यूएनडीपी एवं एचडीएफसी बैंक के संयुक्त तत्वाधान में आकांक्षा संस्था द्वारा संचालित सूखा कचरा प्रसंस्करण परियोजना के अंतर्गत घरों से कचरा पृथक लेने के लिए जागरूकता की जाएगी। मेयर अनिता ने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण में अव्वल आने के लिए मुकाबला कड़ा होना है। जिसके लिए नगर निगम ने शहर के लोगों को जागरूक करने के लिए स्वच्छता रथ उतारा है। जो शहरवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेगा। उन्होंने कहा कि स्वच्छता रैंकिंग में नंबर वन बनने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं निगम प्रशासन द्वारा शहर के सभी वार्डों में 50 हजार डस्टबिन बांटने का कार्य चल रहा है जल्दी ही यह कार्य पूर्ण हो जाएगा।

नगर आयुक्त नरेंद्र सिंह क्वीरियाल ने बताया स्वच्छता रथ के जरिए शहरवासियों को कचरा-प्रबंधन के लिए भी जागरूक किया जायेगा। जहां कही कमी है उसे दुरुस्त किया जा रहा है। सफाई व्यवस्था पर नगर निगम का विशेष फोकस है।

मौके पर यूएनडीपी परियोजना अधिकारी विद्या भूषण सिंह, सहायक नगर आयुक्त एलम दास, विनोद लाल, सफाई निरीक्षक धीरेंद्र सेमवाल, सचिन रावत, अभिषेक मल्होत्रा, प्रशान्त कुकरेती, संतोष गुसाई, प्रेम माथुर, मेहंदी जैदी, वाशुतोष, मीनाक्षी, संजय वर्मा, सुजीत यादव आदि मौजूद रहे।

महाराष्ट्र सरकार का अभाविप ने फूंका पुतला, पत्रकार अर्णब को रिहा करने की मांग


पत्रकार व संपादक अर्णब गोस्वामी को बिना वारंट हिरासत में लेने की घटना का विरोध एबीवीपी की स्वर्गाश्रम व लक्ष्मणझूला इकाई ने किया। कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र सरकार का पुतला दहन कर प्रदर्शन किया और अर्णब गोस्वामी को जल्द ही रिहा कर निष्पक्ष जांच करने की मांग भी की। विद्यार्थी परिषद महाराष्ट्र सरकार और उसके पुलिस द्वारा प्रेस फ्रीडम की धांधली की निंदा करता है।

नगर मंत्री राहुल बडोनी ने कहा जो लोग भारत तो अघोषित आपातकाल के तहत होने की बात करते हैं उसके पास आज की पेशकश के लिए मुक बधिरता है जब महाराष्ट्र में राजनीति के लिए प्रेस स्वतंत्रता को बंधक बना लिया गया था। लोकतंत्र का चैथा स्तंभ महाराष्ट्र खतरे में है और हम लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखने के लिए खड़े हैं।

प्रदर्शन के दौरान विभाग संयोजक विनोद चैहान, पूर्व नगर मंत्री शुभम झा, नगर सह मंत्री सुमित भंडारी, कॉलेज इकाई अध्यक्ष अनिरुद्ध शर्मा, अरुण, विवेक भारती, अंकित, उमेश यादव आदि उपस्थित रहे

मेहंदी है रचने वाली, हाथों में गहरी लाली… महिलाओं ने रचाई करवाचैथ की पूर्व संध्या को मेहंदी

मेहँदी है रचनेवाली, हाथों में गहरी लाली कहें सखियाँ अब कलियाँ हाथों में खिलने वाली हैं, तेरे मन को जीवन को नई खुशियाँ मिलने वाली हैं…। यह गीत आज तीर्थनगरी के बाजारों में देखने के बाद हर किसी को याद आएगा।

जी हां, करवाचैथ से ठीक एक दिन पहले तीर्थनगरी के बाजारों में भारी भरकम भीड़ देखने को मिली। हर सुहागिनी महिलाएं आज के दिन बाजार पहुंची और अपने-अपने साजन के नाम की मेहंदी हाथों पर रचाई। बाजार का आलम ऐसा था कि हर दुकान के बाहर मेहंदी लगाने वाले बैठे हुए थे। यही हाल काॅस्मेटिक की दुकानों का भी रहा। बिंदिया, चूड़ियां के अलावा श्रृंगार का सामान खरीदने के लिए महिलाओं की भीड़ बाजार में उमड़ी रही।

मेहंदी लगाने वाले शिवा कुमार ने बताया कि महिलाओं के लिए करवाचैथ का दिन बहुत खास होता है। इस दिन का उन्हें सालभर से इंतजार रहता है, इस दिन के लिए वह ठीक उसी तरह तैयार व सजती एवं संवरती है, जैसे शादी के वक्त का माहौल होता है। तीर्थनगरी के तिलक रोड, घाट मार्ग, झंडा बाजार, श्री भरत मंदिर मार्ग, लाजपतराय मार्ग, हरिद्वार मार्ग, देहरादून मार्ग, रेलवे रोड, सहित तमाम छोटे व बड़े बजारों में आज महिलाओं की ही धूम रही।

भाजपा के मूल में त्याग, समर्पण और राष्ट्रवादः अजेय


भारतीय जनता पार्टी ऋषिकेश मंडल दो दिवसीय प्रशिक्षण का उद्घाटन प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार, जिला महामंत्री अरुण मित्तल व मंडल अध्यक्ष ऋषिकेश दिनेश सती ने किया।

उद्घाटन सत्र में भारत भारतीय जनता पार्टी का इतिहास विकास पर चर्चा करते हुए संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने कहा जनसंघ को प्रथम चुनाव में 3 लोकसभा सीटें मिलीं थी। जनसंघ से यात्रा करते हुए आज भारतीय जनता पार्टी भारत का ही नहीं विश्व का सबसे बड़ा संगठन है जिसके 18 करोड़ सदस्य हैं और और दूसरी बार लगातार पूर्ण बहुमत की सरकार भारतीय जनता पार्टी ने बनाई है भारतीय जनता पार्टी के मूल में त्याग समर्पण और राष्ट्रवाद है।

द्वितीय सत्र को जिला महामंत्री अरुण कुमार मित्तल तथा तृतीय सत्र को नव निर्वाचित राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल ने संबोधित किया। मौके पर प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी शेखर वर्मा, मंडल महामंत्री हिमांशु संगतानी, मेयर अनिता ममगाईं, सुमित पंवार, राज्यमंत्री करण बोरा, ऋषिकेश मंडल प्रभारी संपूर्ण सिंह रावत, देवेंद्र सकलानी, इंद्र कुमार गोदवानी, शिव कुमार गौतम, सिद्धार्थ डंगवाल, संदीप गुप्ता, राकेश अग्रवाल, राकेश चंद्र, कविता शाह, सरोज डिमरी, हरिशंकर प्रजापति, उषा जोशी, नितिन सक्सेना आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजपा शिविर में भाग लेकर स्पीकर अग्रवाल ने नहीं रखा पद की गरिमा का ख्यालः जयेंद्र रमोला

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने बयान जारी करते हुए कहा कि स्थानीय विधायक ऋषिकेश व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल भाजपा के प्रशिक्षण शिविर में शिरकत करने पहुँचे हैं और प्रतिभाग कर रहे हैं और पूर्व में इस तरह के कई कार्यक्रमों में विधानसभा अध्यक्ष द्वारा शिरकत की गयी है जो कि संवैधानिक रूप से बहुत ही निन्दनीय है,

उन्होंने कहा कि जहां एक ओर भाजपा संविधान और अनुशासन की बात करती है वहीं दूसरी ओर उनके बड़े पदों पर बैठे लोग संविधान को तोड़ने का काम करते हैं और उनके कार्यकर्ता अनुशासन को तोड़ते नजर आते हैं और मेरा विधानसभा अध्यक्ष जी से आग्रह है कि अगर आपको संगठन के कार्यक्रमों से इतना प्यार प्रेम है तो वह विधानसभा अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर संगठन में जिम्मेदारी लें और संगठन के लिये कार्य कर उसके कार्यक्रमों में प्रतिभाग करें उससे संवैधानिक पद की गरिमा को गिरने से बचाने का काम कर सकते हैं।

उन्होंने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मांग की, कि नये विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव किया जाए और वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष को इस पद से मुक्ति दी जाएं।

शिविर के जरिए लोगों को किया रक्तदान के प्रति जागरूक

किसी भी नागरिक को ब्ल्ड की कमी नहीं होने दूंगा। रक्तदान दुनिया के सबसे महान दानों में से एक है। रक्त के दान से किसी प्रकार की कमी नहीं आती है। यह बात रक्तदान प्रेरक रोहित बिजल्वाण ने कही। उन्होंने कहा कि 9149201174 और 9927361110 पर काॅल कर ब्लड के लिए कोई भी संपर्क कर सकता है।

आज राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश में रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर का उद्देश्य लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता लाना था। रक्तदान प्रेरक रोहित बिजल्वाण के नेतृत्व में 15 युवाओं ने रक्त का दान किया।

ब्लड डोनर इन ऋषिकेश के संस्थापक रोहित बिजल्वाण ने कहा यदि किसी को ब्लड की जरूरत हो तो वह इस नंबर पर कॉल करें उन्हें 1 घंटे के अंदर ब्लड उपलब्ध करवा दिया जाएगा।
इस मौके पर शुभम झा, राहुल बडोनी, गौरव, विवेक सिंह चैहान, सचिन भट्ट, जमशेद, अनिल कुकरेती, विशु, प्रवीण यादव आदि मौजूद रहे।

लक्ष्मणझूला घाट पर चोरी करने वाले गिरोह हुआ अरेस्ट

लखनऊ हाईकोर्ट बैंच के समीक्षा अधिकारी गौरव कुमार सोनकर ने लक्ष्मणझूला में तहरीर दी। बताया कि वह परिवार के साथ ऋषिकेश घूमने पहुंचे थे। 25 अक्टूबर को गीताभवन घाट नंबर एक पर बैठा था। तभी अज्ञात व्यक्ति ने उनका बैग चोरी कर लिया। बताया कि बैग में पत्नी व उनका मोबाइल फोन के साथ अन्य जरूरी सामान था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया था।

उच्चाधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार उनियाल के नेतृत्व में पुलिस व सीआईयू टीम का गठन हुई। गठित टीम ने चोरी में संलिप्त दो लोगों को चोरी के सामान के साथ भीमगौड़ा बैराज हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरा आरोपी को चोरी के सामान के साथ टिहरी बस अड्डा ऋषिकेश से गिरफ्तार किया है।

आरोपी के नाम इस प्रकार है-

1. हरिशंकर उर्फ शंकर थापा पुत्र लाल बहादुर थापा निवासी- हरिपुर कला, निकट विरला फार्म, थाना रायवाला, जनपद देहरादून उम्र- 48 वर्ष।
2. तुषार सिंह पुत्र रघुनन्दन सिंह- निवासी म0 न0-36 फेस 2 भूपतवाला, गंगा विहार कॉलोनी, जनपद हरिद्वारउम्र- 32 वर्ष।
3. संदीप कुमार पुत्र बंशी लाल, निवासी- जस्सावाला, थाना- कलियर, जनपद हरिद्वारउम्र- 25 वर्ष।

बरामद सामान
1. 01 मोबाईल फोन वन प्लस (कीमत लगभग 30,000- रूपये) व 4000- रूपये नगद अभियुक्त हरिशंकर उर्फ शंकर थापा के कब्जे से बरामद
2. 01 मोबाईल फोन एम.आई. (कीमत लगभग 16,000- रूपये) व 1500- रूपये नगद अभियुक्त तुषार के कब्जे से बरामद
3. 01 घड़ी टाईमेक्स (कीमत लगभग 12,000- रूपये) व 1500- रूपयें नगद अभियुक्त सन्दीप के कब्जे से बरामद