आखिर एसएसआर को किस बॉलीवुड अभिनेता ने कॅरियर खत्म करने की दी थी धमकी

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच देश की तीन बड़ी एजेंसियां कर रही है। इस मामले में सभी जांच एजेंसी हर पहलू से छानबीन भी कर रही हैं। वहीं सुशांत सिंह राजपूत को लेकर हर दिन कई लोग खुलासे भी करते रहते हैं। इस बार बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने दिवंगत अभिनेता को लेकर हैरान कर देने वाली बात का खुलासा किया है। 
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद कई बार यह बात निकलकर सामने आई है कि उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में अपने भविष्य को लेकर चिंता थी और वह नेपोटिज्म का शिकार थे। ऐसे में विवेक अग्निहोत्री ने खुलासा किया है कि सुशांत सिंह राजपूत को एक स्टार ने उनका करियर खत्म करने की धमकी दी थी। साथ ही कहा है कि रिया चक्रवर्ती को इस मामले में केवल मुखौटा बनाया जा रहा है। इस बात का खुलासा विवेक अग्निहोत्री ने अपने ट्विटर हैंड पर किया है। 
विवेक अग्निहोत्री सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वह कई मुद्दों पर अपनी राय भी देते रहते हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक घटना का जिक्र किया है, जिसमें उन्होंने एक स्टार द्वारा सुशांत सिंह राजपूत का करियर खत्म करने की धमकी का जिक्र किया है। विवेक अग्निहोत्री ने अपने ट्वीट में लिखा, एक बार फार्म हाउस में सुशांत सिंह राजपूत की एक स्टार के साथ बहस हो गई थी, जिसने उन्हें लांच किया था। 
अपने ट्वीट में किसी का नाम लिए बिना विवेक अग्निहोत्री ने आगे लिखा, इस बहस में उस स्टार ने अपना आपा खो दिया था और गुस्से में सुशांत सिंह राजपूत को कहा था कि वह उसका करियर वैसे ही खत्म कर देगा जैसे बाकी लोगों का किया है। विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट के आखिरी में लिखा, रिया चक्रवर्ती तो केवल एक मुखौटा हैं। मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र सरकार कुछ बेहद पावरफुल लोगों को बचा रहे हैं।
सोशल मीडिया पर विवेक अग्निहोत्री का यह ट्वीट अब तेजी से वायरल हो रहा है। सुशांत सिंह राजपूत के फैंस भी उनके इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच मामले सीबीआई, ईडी और एनसीबी लगातार कर रही हैं। इस मामले में कई लोगों पर दिवंगत अभिनेता को आत्महत्या के लिए उकसाने, उनके पैसे हड़पने और ड्रग्स का लेन-देन करने जैसे गंभीर आरोप हैं। 

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.