आधुनिक भारत निर्माण में राजीव की भूमिका: किशोर उपाध्याय

106

रुद्रप्रयाग।
युवा देश का भविष्य हैं और युवाओं की बदौलत ही कांग्रेस फिर से सत्ता पर काबिज होगी। राज्य में साठ फीसदी युवा हैं, जो सत्ता की तस्वीर बदलते हैं। युवाओं की सोच कांग्रेस से जुड़ी है, जिसका लाभ आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिलेगा। यह बात गुप्तकाशी में यूथ कांग्रेस की ओर से आयोजित ”हम में है राजीव“ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कही।
उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी का आधुनिक भारत निर्माण में अहम योगदान रहा है। उन्होंने हमेशा देश और समाज के बारे सोचा। उनके मन में यही टीस रहती थी कि वे दश का विकास करें। वे आईटी सेक्टर, स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्रंाति लाए और शिक्षा के लिए मिशन तैयार किया। आज युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है कि वे स्वर्गीय राजीव गांधी की सोच को जनता तक पहुंचाएं। कहा कि विधानसभा चुनाव में युवाओं की भूमिका अहम रहेगी। उपाध्याय ने कहा कि कार्यकर्ता प्रदेश सरकार की उपलब्धियांे तथा जनउपयोगी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचायें, ताकि सूबे का कोई भी व्यक्ति इन योजनाओं से वंचित ना रहे।
कहा कि केन्द्र सरकार के सत्ता में आने के बाद से प्रदेश की उपेक्षा हो रही है। जिस कारण केदारघाटी में आपदा के बाद छूटे हुए पुनर्निर्माण कार्य परवान नहीं चढ़ पा रहे हैं। यदि केन्द्र सरकार आपदा प्रभावित केदारघाटी को पूर्व में स्वीकृत साढ़े सात हजार करोड़ का शेष भुगतान करती तो केदारघाटी में छूटे हुए कार्यों को तेजी से किया जाता। उन्होंने सेमी-भैंसारी के प्रभावितों की मदद के लिए सरकार से बात किये जाने का आश्वासन दिया। यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भुवन कापड़ी ने कहा कि सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं का धरातलीय क्रियान्वन होना चाहिए, ताकि इसका सभी लोगों को लाभ प्राप्त हो। इसके लिये हर कार्यकर्ता युद्धस्तर पर जुट जाये। कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी ने 21वीें सदी के भारत निर्माण की बात कही थी। 25 साल पहले सबसे पहले युवा प्रधानमंत्री राजीव गांधी थे, जिन्होंने देश के युवाओं के लिए अच्छे भविष्य निर्माण की नींव रखी। उनकी ही बदौलत आज युवा पंचायतों से लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य, इंजीनियरिंग में रोजगार पा रहे हैं।
पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरबीर सिंह सजवाण ने कहा कि प्रदेश के सीएम हरीश रावत के दिशा-निर्देशन में प्रदेश चहुंमुखी विकास कर रहा है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप थपलियाल ने कहा कि केदारनाथ आपदा के बाद जिस तरह के हालात थे, उससे कल्पना भी नहीं की जा सकती थी कि आगामी बीस वर्षों तक केदारनाथ तथा केदारघाटी की तस्वीर नहीं सुधर जायेगी। मगर आज प्रदेश सरकार की दूरगामी सोच के कारण केदारनाथ यात्रा निर्वाध रूप से चल रही है। अध्यापक विहीन विद्यालयों में अध्यापकों की नियुक्ति की गयी है।
जनसभा से पहले सुमंत तिवाड़ी के समर्थन में सैकड़ो युवाओं ने बाइक रैली निकालकर प्रदेश सरकार के पक्ष में नारेबाजी भी की। इस अवसर पर पूर्व दर्जाधारी राजेन्द्र भंडारी, नगर पंचायत अध्यक्ष रीता पुष्पवाण, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष महिला श्रीमती कुब्जा धर्म्वाण, पृथ्वीपाल सिंह, केशव तिवाड़ी, गणश तिवाड़ी, शशि सेमवाल, श्रीनिवास पोस्ती, बीरेन्द्र सिंह असवाल, प्रेम सिंह नेगी, कुलदीप कंडारी, डॉ योगम्बर सिंह नेगी, संगीता नेगी, विमल चन्द्र शुक्ला, प्रदीप सिंह राणा, हरि प्रसाद, मोहन बिष्ट, विनोद राणा, पंडित संजय भटृ, सुमन नेगी, सुकुमाल सजवाण, लखपत सिंह राणा, संदीप भटृ, रणजीत रावत समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।

उत्तराखंड में चीन की घुसपैठ! चमोली की सीमा में घुसे चीनी सैनिक

104
सीएम हरीश रावत ने केन्द्र सरकार से की वार्ता
देहरादून।
उत्तराखंड में चमोली से सटी चीन सीमा पर चीनी सैनिकों की घुसपैठ का मामला सामने आया है। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि चीनी सैनिकों ने चमोली सीमा पर घुसपैठ की है, लेकिन अच्छी बात यह है कि वहां मौजूद महत्वपूर्ण नहर तक चीनी सेना नहीं पहुंच पाई है।
बीजापुर गेस्ट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान सीएम हरीश रावत ने चमोली से सटी चीन सीमा पर चीनी सैनिकों की घुसपैठ पर कहा कि मुझे यकीन है केंद्र सरकार इस मुद्दे पर संज्ञान लेगी। चमोली सीमा पर हो रहे चीनी घुसपैठ का पता तब चला जब सीमा क्षेत्र का निरीक्षण करने पहुंची प्रशासन की टीम को चीनी सैनिकों ने जांच करने से रोकते हुए वापस खदेड़ दिया। हर बार की तरह इस बार भी जोशीमठ के उप जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में जिला प्रशासन की 19 सदस्यीय टीम 19 जुलाई को चीन सीमा के निरीक्षण को गई थी। टीम सुमना क्षेत्र तक वाहन से पहुंची। यहां होतीगाड़ नदी का जलस्तर बढ़ने से टीम को वाहन यहीं छोड़ने पड़े। इसके बाद दूसरे छोर पर खड़े वाहनों से टीम सेना चौकी रिमखिम पहुंची। करीब आठ किमी दूर सीमा क्षेत्र में पहुंचने पर यहां पहले से चीन सैनिकों को मौजूद देख टीम के होश उड़ गए।
भारतीय दल को देखते ही चीनी सैनिकों ने तीखी प्रतिक्रिया दी और टीम सदस्यों को तुरंत लौट जाने का इशारा किया। चीनी सैनिकों के तेवर देख टीम ने निरीक्षण छोड़ तुरंत वापस लौटने में ही भलाई समझी। टीम के सदस्यों ने इसकी जानकारी सीमा क्षेत्र में मुस्तैद आईटीबीपी के अधिकारियों को भी दी। उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार बाड़ाहोती क्षेत्र में पहुंचते ही टीम को दूर से ही चीनी सैनिक दिखाई दे गए थे। टीम आगे पहुंची तो चीनी सैनिकों ने उन्हें वापस चले जाने का इशारा किया। गौरतलब है कि चीन सीमा क्षेत्र में प्रशासन का निरीक्षण नियमित प्रक्रिया है। इसकी गोपनीय रिपोर्ट भारत सरकार को भेजी जाती है। चमोली जनपद से सटी भारत-चीन सीमा में बाड़ाहोती क्षेत्र नो मेंस लैंड एरिया है।
हर वर्ष चमोली जिला प्रशासन की टीम सीमा क्षेत्र में चीनी गतिविधियों को देखने और भारत की मौजूदगी दर्ज करने के लिए यहां सामान्य निरीक्षण के लिए जाती है। पूर्व में टीम वर्ष में दो बार जाती थी, लेकिन वर्ष 2015 से टीम वर्ष में तीन बार सीमा क्षेत्र के निरीक्षण को जाती है। चीनी सैनिकों की घुसपैठ पर सीएम हरीश रावत ने कहा कि मुझे यकीन है केंद्र सरकार इस मुद्दे पर संज्ञान लेगी। उन्होंने कहा है कि घुसपैठ की जानकारी भारतीय एजेंसियों को है। आईटीबीपी इस पूरे क्षेत्र की निगरानी कर कर रही है। आईटीबीपी और सेना को इसकी जानकारी है। सीएम ने कहा है कि इस क्षेत्र में लगातार चीन की सक्रियता बनी हुई है, लेकिन अच्छी बात यह है कि वहां एक नाला है, वह चीनी सैनिकों ने अभी नहीं छुआ है।

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.