रविंद्र बेलवाल। हरिद्वार से प्रत्याशी डॉ रमेश पोखरियाल निशंक के लिए डोईवाला विधानसभा क्षेत्र में प्रचार की कमान उनकी बेटी आरुषि मिशन ने संभाल ली है। पेशे से कत्थक नृत्यांगना आरुषि पोखरियाल निशंक ने डोईवाला विस क्षेत्र में चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करते हुए जौली ग्रांट, अठूरवाला, भानीयानिया, कान्हरवाला, रानीपोखरी, माजरी ग्रांट में कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की। इस अवसर पर क्षेत्र की महिलाओं के साथ हाथों पर मेहंदी से कमल का फूल बनाया गया। इस दौरान महिला मोर्चा की स्कूटी रैली के लिए को कुसुम सिद्धू, ममता नयाल और पूनम चौधरी को जिम्मेदारी दी गई है। इस मौके पर आरूषी पोखरियाल ने कहा कि डॉ निशंक ने हरिद्वार लोकसभा में कई विकासशील कार्यों को आगे बढ़ाया है।मुख्यमंत्री रहते हुए भी उन्होंने हरिद्वार के सर्वांगीण विकास के लिए कई कार्य किए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की, कि डॉ निशंक को एक बार फिर से सांसद बना कर भाजपा की सरकार बनाने में सहयोग प्रदान करें।
Flash News
तेलांगना के वारंगल लोकसभा प्रत्याशी अरूरी रमेश के समर्थन में मुख्यमंत्री धामी का भव्य रोड शोवारंगल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वारंगल ( तेलांगना) में भाजपा प्रत्याशी अरूरी रमेश के स...( read more )
सीएम ने नारी शक्ति वंदन कार्यक्रमों को चुनाव से पूर्व ही कर तोड़ दी थी विपक्ष की उम्मीदेंविधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचण्ड बहुमत से वापसी कराकर इतिहास लिख चुके मुख्यमंत्री पुष्कर स...( read more )
खेत में पानी छोड़ने पर दबंगों ने किसान को मारी गोली, मौतहरिद्वार के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में खेत में पानी छोड़ने का विवाद खूनी खेल पर उतर आया। दबंगों ...( read more )
पौड़ी में शादी से एक दिन पूर्व दुल्हन हुई अचानक गायब, गुमशुदगी दर्जपौड़ी जनपद के एक गांव से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दुल्हन हाथों पर मेंहदी लगाकर सजी थी।...( read more )
चारधाम यात्रा 2024ः 11 भाषाओं में जारी की गई है हेल्थ एडवायजरीचारधाम यात्रा 2024 के लिये शासन ने चार धाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य जांच को मानक प्र...( read more )