रायवाला में आयोजित भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का दूसरा दिन

भारतीय जनता पार्टी की रायवाला में आयोजित प्रदेश कार्यसमिति के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर कटाक्ष किया। कहा कि जिनकी सरकारों में संगीनों के साये में तिरंगा फहराया जाता था, धारा 370 हटने से वही आज अपनी यात्रा को सकुशल संपन्न कर रहे हैं। कहा कि धारा 370 हटने का पूरे देश में सुखद संदेश गया है।
रायवाला स्थित एक रिसॉर्ट में आयोजित भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में दूसरे दिन सीएम पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हुए। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में धामी ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि कार्यसमिति में आए सुझावों को अमल में लाया जाएगा। उन्होंने जोशीमठ आपदा को लेकर सरकार के प्रयासों की प्रशंसा को उत्साह बढ़ाने वाला बताया। कहा कि विशेषज्ञों की अंतिम रिपोर्ट आने पर बेहतर पुनर्वास किया जाएगा। धामी ने कहा कि कांग्रेस नेता एक तरफ जोशीमठ आपदा पर सरकार को सुझाव देते हैं, दूसरी तरफ अपनी राजनैतिक यात्रा में राज्य की छवि खराब करने का प्रयास करते हैं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने महिला आरक्षण और सख्त धर्मांतरण कानून पर सरकार का आभार जताया। बताया कि प्रदेश कार्यसमिति ने केंद्रीय नेतृत्व को निकाय और लोकसभा चुनाव में जीत की हैट्रिक लगाने का भरोसा दिया है। बताया कि कार्यसमिति में के सत्रों में विभिन्न विषयगत मुद्दों पर चर्चा हुई।
भट्ट ने बताया कि मन की बात कार्यक्रम में बूथस्तर तक पदाधिकारियों की अनिवार्य सहभागिता, प्रत्येक विधानसभा में 100 बूथों पर न्यूनतम 100 की जनसंख्या वाले कार्यक्रमों का आयोजन सुनिश्चित किया गया। वहीं राज्य और केंद्र सरकार के बजट को आम जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रदेश की चार सदस्यीय टीम गठित की गई है। बताया कि जी 20 के आयोजन को शानदार बनाने व स्थानीय संस्कृति, अध्यात्म एवं परंपराओं को शामिल करने लिए भी प्रदेश स्तरीय समिति का गठन किया गया है। डाटा प्रबंधन की दृष्टि से सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सरल एप से जोड़ने का लक्ष्य दिया गया है।
प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम ने पदाधिकारियों से कार्यसमिति के राजनैतिक प्रस्ताव और संगठन के कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने के निर्देश दिए। सह प्रभारी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा ने कोरोना महामारी में राज्य व केंद्र सरकार के कामों की जानकारी दी। प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने बताया कि कार्यसमिति में 10 फरवरी तक सभी जनपदों की कार्यसमिति और 20 तक सभी मंडलों की कार्यसमिति का गठन किया जाना तय किया गया है।
वहीं, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने जोशीमठ आपदा के लिए बनाई पार्टी की 14 सदस्यीय समिति की रिपोर्ट के साथ आवश्यक सुझाव रखे। कार्यसमिति में युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा और ओबीसी मोर्चा के अध्यक्षों ने अब तक के कामों का लेखा जोखा देने के अलावा आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी।

यह रहे कार्यसमिति में मौजूद
पूर्व सीएम विजय बहुगुणा, सांसद अजय टम्टा, नरेश बंसल, माला राज्यलक्ष्मी शाह, कल्पना सैनी, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल, रेखा आर्य, डॉ. धन सिंह रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र बिष्ट, खिलेन्द्र चैधरी, प्रदेश कार्यालय सचिव कौस्तुभानंद जोशी, मीडिया प्रभारी मनवीर चैहान, ज्योति गैरोला, आशा नौटियाल, शशांक रावत, राकेश राणा समेत प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, प्रभारी, सह प्रभारी, प्रदेश प्रवक्ता, स्थायी व विशेष आमंत्रित सदस्य।

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.