देवभूमि में धामी के यूसीसी लागू करने के प्रयासों की जेपी नड्डा ने की सराहना

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा ने उत्तराखण्ड के विकास के प्रति मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रतिबद्धता की सराहना की है। उन्होंने कहा कि युवा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखण्ड का चहुंमुखी विकास हो रहा है। केन्द्र सरकार द्वारा भी राज्य के विकास में निरंतर सहयोग दिया जा रहा है। देवभूमि उत्तराखण्ड में समान नागरिक संहिता लागू करने के प्रयासों पर मुख्यमंत्री की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि शीघ्र ही समान नागरिकता संहिता लागू करने वाला उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य बनेगा। उत्तराखण्ड में समान नागरिकता संहिता लागू करने के लिए प्रदेश की जनता से किया वादा उन्होंने पूरा किया है। उत्तराखण्ड में समान नागरिक सहिंता सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के मूलमंत्र की दिशा में बढ़ाया गया महत्वपूर्ण कदम होगा।

उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड देवभूमि है। दो-दो अंतरराष्ट्रीय सीमा से जुड़ा हुआ राज्य है। धर्म, अध्यात्म एवं संस्कृति का केन्द्र है। राज्य हित में उत्तराखण्ड में धर्मांतरण को लेकर सख्त कानून बनाए जाने के लिए भी उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रयासों को सराहा है। प्रदेश में अब धर्मांतरण कराने वालों के विरूद्ध इस कानून के तहत कार्यवाही की जा सकेगी। राज्य में जबरन धर्म परिवर्तन संज्ञेय एवं गैर जमानती बनाया गया है।

राज्य के युवाओं के व्यापक हित में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से उत्तराखण्ड में पूरे देश का सबसे बड़ा नकल विरोधी कानून बनाए जाने के प्रयासों की भी श्री नड्डा ने सराहना की है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड देश का पहला ऐसा प्रदेश है जिसने नकल विरोधी कानून बनाया है तथा प्रदेश में इसे सख्ती से लागू किया गया है। इससे प्रदेश का युवा अब उत्तराखंड में भाजपा सरकार का आभार जता रहा है। अब प्रदेश के युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का कोई खिलवाड़ नहीं होगा।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उत्तराखण्ड में अतिक्रमण के खिलाफ कार्यवाही करके भी बड़ा कार्य किया है। देवभूमि में सरकारी एवं वनभूमि पर हो रहे अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त करने का निर्णय लेकर मुख्यमंत्री ने देवभूमि के स्वरूप को बनाए रखने का भी महान कार्य किया है।

सरकार कस काम करने तुमर कोई सुझाव या शिकायत छः धामी

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में अल सुबह मॉर्निंग वॉक में आम जनमानस से सरकार के कार्यों का फीड बैक लेना हो या उसके बाद युवाओं के साथ दौड़, फिर बैडमिंटन खेलना, फिर एक बार स्थानीय लोगों से बिना लाव-लश्कर के मिलना। एक सच्चे जनसेवक के तौर पर पहचान बना रहे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कई राजनीतिक मिथकों को तोड़ने का काम किया है। उनका जुनून, कुछ कर गुजरने की चाहत और निरंतर गतिविधियों से प्रदेश तेजी से विकास के पथ पर अग्रसरित हो रहा है। इस अथक मेहनत के पीछे एक सपने को साकार करने की इच्छा है कि उत्तराखंड को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाना है।

सीएम पुष्कर सिंह धामी आज अल्मोड़ा में मार्निग वॉक के दौरान स्थानीय लोगों विशेष रूप से युवाओं से मिले और उनसे सरकार द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों का फीडबैक लिया। प्रातः काल भ्रमण के दौरान सीएम ने स्पोर्ट्स स्टेडियम में युवाओं के साथ दौड़ लगाई और बैडमिंटन भी खेला। इस दौरान युवा साथियों और स्थानीय लोगों से सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों का फीडबैक भी लिया।

सीएम धामी ने युवाओ से कहा कि अच्छा स्वास्थ्य सबसे महत्वपूर्ण है। पढाई के साथ ही फिट रहना भी बहुत जरूरी है। खेल को हमें अपनी आदत में शामिल करना चाहिए। सीएम ने कहा कि हम सभी मिलकर खेलो इंडिया और फिट इंडिया मूवमेंट में पूरी तन्मयता के साथ शामिल होकर खेल के क्षेत्र में भी देश के अग्रणी राज्यों में शुमार होने का संकल्प लें। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आम लोगों से भी मुलाक़ात कर उनका हाल-चाल जाना। सूबे के मुखिया को अपने बीच पाकर युवा बेहद उत्साहित नजर आए।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जब भी जिलों के दौरों पर जाते हैं और रात्रि विश्राम वहीं करते हैं तो सवेरे मार्निग वॉक पर जरूर जाते हैं। इस दौरान आम लोगो से मिलकर उनका हाल-चाल भी जानते हैं और सरकारी विकास योजनाओं व विकास कार्यों के बारे में फीडबैक भी लेते हैं।

ना रुकना है, ना थकना है ना झुकना है ना मिटना है राज्य के विकास, संस्कृति और विजन के लिए नए आयाम स्थापित करने हैं। प्रदेश के मुखिया के तौर पर धामी ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। वह जनता के हर सुख दुख में साथ हैं। आपदा के समय उत्तरकाशी का द्रोपदी का डांडा एवलांच हो या पौड़ी का बस हादसा, हर जगह खुद पहुंचते हैं। राहत और बचाव कार्यों की कमान खुद ही संभाल लेते हैं, इसका परिणाम होता है कि कहीं कोई ढिलाई या लापरवाही नहीं होती। अपने छोट से कार्यकाल में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने एक बेहद संवेदनशील, सहृदयी और जननायक के तौर पर पहचान बनाई है। 4 जुलाई 2021 को मुख्य सेवक की शपथ लेते हुए एक युवा नेता के हाथ में देश के प्रधानमंत्री ने कमान सौंपी थी जिसे चरितार्थ कर रहे मुख्य सेवक पुष्कर सिंह धामी।
सुबह 5 बजे से रात 12 बजे तक काम ऐसे ही दिनचर्या है युवा मुख्यमंत्री की। हर कार्यक्रम में नई ऊर्जा, नये जोश के साथ लोगों से घुलना मिलना। जिस उमंग और उत्साह से विभिन्न कार्यक्रमों में स्थानीय जनता मुख्यमंत्री की राह देखती है, उसे युवा मुख्यमंत्री निराश नहीं होने देते, ऐसे ही कार्यशैली है पुष्कर सिंह धामी की।

सुबह 5 बजे उठकर रात 12 बजे तक कार्य करने की उनकी शैली उत्तराखंड को आगे बढ़ाने की सोच और कल्पना को साकार करते हुए दिखती है। यही सोच और कार्य करने की शैली से प्रभावित देश के प्रधानमंत्री ने यूं ही नही कहा कि आने वाला दशक उत्तराखंड का होगा। अपने यही विजन से मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री जी से देश के आखिरी गांव माणा को देश का पहला गांव घोषित कराया। मोदी जी की कार्य शैली अपनाते हुए युवा मुख्यमंत्री उनसे प्रेरणा लेते हुए जिस तरह उनके पद चिन्हों पर चलकर निरंतर कार्य कर रहे हैं उससे उत्तराखंड के लोगों में एक नई आशा की किरण जागी है निरंतर राजनीतिक अस्थिरताओं का शिकार रहा उत्तराखंड युवा मुख्यमंत्री के रूप में एक स्थिर राजनीति के साथ आगे बढ़ रहा है।

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.