हिजामं ने की भगवा रंग के विरोध करने वालों की निंदा

नगर निगम की बोर्ड बैठक में ओरेंज सिटी को लेकर पार्षदों का विरोध करने पर हिन्दु जागरण मंच ने कड़ी निंदा की है। हिजामं ने भगवा रंग का विरोध करने वाले पार्षदों के निर्णय का विरोध किया है।

हिजामं के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यवीर तोमर ने कहा कि अधिकांश पार्षद वह हैं जो भगवा रंग से अपनी राजनीति चला रहे है और आज भगवा रंग को स्थान दिलाने की बात हुई तो उसका खुलकर विरोध कर रहे है। उन्होंने कहा कि भगवा रंग हिंदुओं का आध्यात्मिक रंग है। यह धार्मिक नगरी है, यहां भगवा रंग का विरोध क्यों हो रहा है। ऐसे पार्षद क्या हरे रंग का समर्थन कर रहे है। ऐसे पार्षद निंदा के पात्र है। हिंदु जागरण मंच इसकी घोर निंदा करता है। उन्होंनें कहा कि भगवा रंग यदि ऋषिकेश जैसी नगरी जहां संतों का निवास है, यहां नहीं होगा। तो फिर कहां होगा।