सीएम ने पीलीभीत में किया जन सम्मेलन कार्यक्रम को संबोधित

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मझौला, पीलीभीत ( उत्तर प्रदेश) में आयोजित श्जन सम्मेलनश् कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वो पीलीभीत लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी जितिन प्रसाद के सर्मथन में सभी का आशीर्वाद मांगने आए हैं। उन्होंने कहा जितिन प्रसाद को दिया गया हर वोट सीधा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जायेगा। उन्होंने कहा जितिन प्रसाद जी योगी जी के मंत्रिमंडल में पीडब्ल्यूडी मंत्री के रूप में अपनी सेवाएँ दे रहे हैं। पीडब्ल्यूडी मंत्री के नाते वो खुद सड़कों का निरीक्षण करने चले जाते हैं और सड़क की क्वालिटी खराब निकल जाए तो एक्शन भी लेते हैं। ईमानदार और कड़क निर्णय लेने वाले व्यक्ति को सांसद बनाकर संसद में भेजने से वो जनता के मुद्दों को पूरी मुखरता के साथ लोकसभा में रखेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कमल फूल पर दिया गया हर एक वोट सीधा मोदी को जाएगा। ये वोट पीलीभीत सहित पूरे भारत को विकासित और समृद्ध बनाने हेतु जाएगा। उन्होंने कहा जनता का वोट भारत के जन-जन के कल्याण को सुनिश्चित एवं भारत को पुनः विश्वगुरु के रूप में स्थापित करने हेतु जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत विकास की नई बुलंदी को छू रहा है। आज भारत एक विकसित और आत्मनिर्भर देश बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारत मैन्युफैक्चरिंग और इनोवेशन का हब बन चुका है। देश में प्रतिदिन 38 किमी. की सड़क, हर साल 7 से अधिक हवाई अड्डे और बड़े स्तर पर एम्स, आईआईटी और आईआईएम का निर्माण हो रहा है। उन्होंने कहा इस क्षेत्र के लिए भी किच्छा में एम्स बनने जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में आज भारत एक विश्व शक्ति के रूप में उभर रहा है। भारत विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। भारत ने डिजिटल ट्रांजैक्शन की क्रांति लाने का कार्य किया। आज भारत डिजिटल ट्रांजैक्शन में विश्व में नंबर वन पर है। उन्होंने कहा मोदी जी ने देश के हर गरीब और पिछड़े व्यक्ति के कल्याण हेतु जनधन योजना, उज्जवला योजना, किसान समृ्द्धि योजना, पीएम आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, गरीब कल्याण अन्न योजना जैसी कई योजनाएं लागू की हैं। यही योजनाए मोदी गारंटियाँ हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी ने देशहित में कई ऐतिहासिक फैसले किए हैं। जिसमें जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाया गया है। तीन तलाक कानून लागू किया गया है। नागरिकता संशोधन अधिनियम सीएए लागू किया गया है। सेना को सशक्त किया गया है आज सेना सर्जिकल स्ट्राइक करती है। श्रीराम मंदिर का भव्य निर्माण कार्य हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार में योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश, विकास की एक नई उड़ान भर रहा है। योगी जी के शासन काल में माफिया राज को मिट्टी में मिला दिया गया। उन्होने कहा एक समय था जब सपा और बसपा के संरक्षण में पलने वाले माफिया लोग प्रदेश की जनता को डरा-धमका कर वसूली करते थे लेकिन योगी जी के आने के बाद ये सब बंद हो गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक ओर मोदी जी भारत को विकासित देश बनाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं। तो दूसरी ओर सपा बसपा कांग्रेस देश को 2014 से पहले वाले भ्रष्टाचार की खाईं में धकेलने का प्रयास कर रही है। देश की जनता कांग्रेस की सच्चाई को जान चुकी है। उन्होंने कहा सारे भ्रष्टाचारियों ने मिलकर गठबंधन बना लिया लेकिन ये गठबंधन भी ठगबंधन बनकर रह गया है। ठगबंधन में शामिल पार्टियों ने हमेशा गरीब को और भी अधिक गरीब बनाए रखने का काम किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 10 सालों में मोदी ने यह दिखा दिया कि कोई काम मुश्किल नही है। उन्होंने कहा विपक्षी हारने के बाद ईवीएम का नाम रटने लगएंगे। कांग्रेस ने आपातकाल लगाकर भारत के लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश की थी। कांग्रेस ने भारत के संविधान को दरकिनार करते हुए सिर्फ एक परिवार के हित के लिए फैसले लिए। कांग्रेस ने भगवान राम के अस्तित्व को नकार दिया था। समाजवादी पार्टी वो पार्टी है जिसने अयोध्या में रामभक्तों पर गोलियां चलवाकर उनका सीना छलनी कर दिया था। इन विपक्षियों ने सनातन धर्म और संस्कृति को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है।

मुख्यमंत्री ने कहा 19 तारीख को कमल का बटन दबाकर भाजपा प्रत्याशी जितिन प्रसाद को विजय बनाकर मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में अपना योगदान देना है।

इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी जितिन प्रसाद, यूपी सरकार में मंत्री संजय गंगवार, भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.