राजे सिंह नेगी ने आम आदमी पार्टी का दामन छोड़ा

विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़ चुके डा. राजे नेगी ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देकर पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दिया है।

उन्होंने ऋषिकेश विधानसभा सीट से पार्टी उम्मीदवार बनाए जाने पर पार्टी का आभार भी जताया। कहा कि वह ना सिर्फ आम आदमी पार्टी बल्कि उन तमाम लोगों के भी आभारी हैं जिन्होंने उनपर विश्वास जताया। उल्लेखनीय है कि डॉ नेगी का शुमार तीर्थ नगरी ऋषिकेश में एक समाज सेवक के तौर पर किया जाता है। उत्तराखण्डी बोली, भाषा, साहित्य एवं संस्कृति को आगे बड़ाने में उनकी भूमिका किसी से छिपी नही रही है।

विभिन्न जन आदोंलनों से जुड़े रहे डॉ नेगी ने तकरीबन डेढ वर्ष पूर्व आम आदमी पार्टी का दामन था। उनकी स्वच्छ व निर्विवाद छवि को देखते हुए पार्टी ने अपनी प्रथम सूची में ही उन्हें ऋषिकेश विधानसभा चुनाव से प्रत्याशी बनाने की घोषणा कर दी थी। हालांकि उत्तराखंड में कमजोर संगठन के कारण वो ओर उनकी पार्टी कोई खास करिश्मा ना कर सकी। डॉ नेगी ने कहा कि एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में वो सदैव पूर्व की भांति जनहित के कार्य करते रहेंगे।

कार्यकर्ताओं संग आप के पदाधिकारियों ने खेली होली

आम आदमी पार्टी के ऋषिकेश कार्यालय में होली का पर्व मनाया गया। पार्टी के विधानसभा प्रत्याशी रहे डॉ राजे सिंह नेगी ने बताया कि होली मिलन समारोह के साथ-साथ पंजाब में मिली एतेहासिक जीत पर भी पार्टी जश्न मना रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में पार्टी बड़ी मजबूती के साथ लड़ी, प्रदेश में मिली हार की समीक्षा कर मजबूत संगठन तैयार किया जायेगा।

आप नेता नेगी ने ऋषिकेश की जनता का आभार व्यक्त करते हुवे सभी को होली की शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने कहा कि, पार्टी पहली बार विधानसभा चुनाव में उतरी और बड़ी मजबूती से चुनाव लड़ा। जो कमियां रही हम उसकी समीक्षा कर मजबूत संगठन तैयार करेंगे। इस अवसर पर संगठन मंत्री दिनेश असवाल, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सीता नेगी, चंद्र मोहन भट्ट, रजनी कश्यप,नीलम देवी,राखी ध्यानी,देवराज नेगी,अर्जुन शर्मा,पंकज गुसाईं,अभिषेक थापा, प्रेम कुमार,अरुण कुमार,जगदीश कोहली,विजय आजाद, सरदार गुरमीत सिंह आदि मोजूद रहे।