उत्तर प्रदेश के सीएम के शपथ ग्रहण में शामिल हुए यूके के सीएम धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। उन्होंने योगी आदित्यनाथ को बधाई दी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज लखनऊ में आयोजित उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने योगी आदित्यनाथ को बधाई देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में विकास के नये आयाम प्राप्त करेगा।

मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश सरकार के नव नियुक्त मंत्रिमण्डल के सदस्यों को भी शुभकामनाएं दी।

स्पीकर और विस उपाध्यक्ष के पद पर टिकी है मंत्रिमंडल में शामिल न होने वाले विधायकों की नजर

पुष्कर सिंह धामी सरकार की कैबिनेट में शामिल होने से चूक गए भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की नजर अब विधानसभा अध्यक्ष की कुर्सी पर टिक गई है। पार्टी के भीतर इस पद के लिए लॉबिंग की चर्चा भी शुरू हो गई है। दरअसल बुधवार को परेड ग्राउंड में हुए धामी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में पिछली सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे तीन नेताओं को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया है। जबकि हरिद्वार के विधायक और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी कैबिनेट में जगह पाने में असफल रहे हैं। इसी तरह कोटद्वार में विपरीत परिस्थितियों के बावजूद जीत दर्ज करने वाली विधायक ऋतु खंडूरी को भी मंत्री बनाए जाने की चर्चाएं थी लेकिन उनका नाम भी कैबिनेट में नहीं आ पाया है।

ऐसे में अब पूर्व मंत्री बंशीधर भगत, बिशन सिंह चुफाल, अरविंद पांडे के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ऋतु खंडूरी को विधानसभा अध्यक्ष की दौड़ में बताया जा रहा है। भाजपा सूत्रों ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष के लिए अभी तक पार्टी की ओर से कोई भी नाम तय नहीं है। हालांकि एक दो दिन में इस पर तस्वीर साफ होने की उम्मीद है।

विस उपाध्यक्ष के लिए भी कई नाम
मंत्रिमंडल में जगह न पा सकने वाले नेताओं की नजर विधानसभा अध्यक्ष के साथ ही विस उपाध्यक्ष की कुर्सी पर भी है। पार्टी के कई विधायक चौथी, तीसरी और दूसरी बार जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं। ऐसे में इन विधायकों को विधानसभा उपाध्यक्ष की कुर्सी मिलने की उम्मीद है। पार्टी के सूत्रों का कहना है कि विधानसभा उपाध्यक्ष पद के लिए रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ, राजपुर रोड विधायक खजानदास आदि के नाम चर्चा में हैं।

विस अध्यक्ष का चुनाव जल्द
विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए चुनाव की प्रक्रिया अगले एक दो दिनों में होने की उम्मीद है। राजभवन की ओर से इस संदर्भ में नोटिफिकेश जारी होगा जिसके बाद विधानसभा सचिवालय की ओर से नामांकन और चुनाव की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। विधानसभा का बजट सत्र मार्च आखिर में होना है ऐसे में जल्द ही विस अध्यक्ष के लिए चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद है। जल्द ही भाजपा की ओर से भी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए नाम तय कर दिए जाएंगे।

हजारों कार्यकर्ताओं, दिग्गजों की मौजूदगी में हुआ राज्य के 12वें सीएम का शपथ ग्रहण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित देशभर से बड़े दिग्गजों, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों, संतों, हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में उत्‍तराखंड के 12वें मुख्‍यमंत्री के रूप में पुष्‍कर सिंह धामी ने आज शपथ ग्रहण की। उनके साथ ही नए मंत्रिमंडल ने भी शपथ ग्रहण की। नई कैबिनेट में दो नये चेहरों को भी स्थान मिला है, जबकि तीन को रिपीट करने से परहेज किया गया है। वहीं मंत्रिमंडल के तीन पदों को रिक्त रखा गया है।

इन्होंने ली शपथ
सुबोध उनियाल, सौरभ बहुगुणा, रेखा आर्य, चंदन रामदास, सतपाल महाराज, धन सिंह रावत, गणेश जोशी, प्रेमचंद अग्रवाल ने शपथ ग्रहण की।

इन चेहरों को नहीं मिली जगह
धामी सरकार में मंत्री रहे बंशीधर भगत, बिशन सिंह चुफाल, अरविंद पांडे को धामी रिटर्न की सरकार में जगह नहीं दी गई है।

यह पुराने चेहरे जगह बना पाने में रहे कामयाब
धामी सरकार में मंत्री रहे सतपाल महाराज, धन सिंह रावत, रेखा आर्य, सुबोध उनियाल, प्रेमचंद अग्रवाल, गणेश जोशी पुनः धामी रिटर्न की सरकार में जगह बनाने में कामयाब रहे है।

यह हैं नए चेहरे
धामी रिटर्न में नये चेहरे में सितारगंज से विधायक सौरभ बहुगुणा, बागेश्वर से चंदन रामदास पहली बार मंत्रिमंडल में जगह मिली है।

धामी सरकार के मंत्रिमंडल के बारे में जानने को हर कोई है बेकरार, आप भी जानिए…

देहरादून। धामी सरकार के मंत्रिमंडल के बारे में जानने को हर कोई बेकरार है। मुख्यमंत्री सहित मंत्रिमंडल में 11 मंत्री ले सकते हैं। शपथ धामी सरकार का नया स्वरूप बुधवार को सामने आ जाएगा। जब सीएम समेत पूरा मंत्रिमंडल भी शपथ ले सकता है। इस बार मंत्रिमंडल में नए चेहरे ज्यादा हो सकते हैं। जिन नए चेहरों पर सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, उनमें पूर्व सीएम बीसी खंडूरी की बेटी कोटद्वार विधायक ऋतु खंडूरी का नाम लिया जा रहा है। जिनका मंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है। खंडूरी महिला विधायकों का प्रतिनिधित्व कर सकती हैं। साथ ही गढ़वाल से ब्राह्रमण चेहरा भी हैं। चौथी बार बागेश्वर सीट से विधायक चुनकर आए चंदन राम दास भी इस बार कैबिनेट में शामिल किए जा सकते हैं। जिनकी सीनियर होने के साथ ही दलित चेहरे और बागेश्वर जिले को मौका देने की वजह से दावेदारी पक्की मानी जा रही है

धामी मंत्रिमंडल में इन विधायकों का दावा मजबूत
ऋषिकेश विधायक और पिछली विधानसभा में स्पीकर रहे प्रेमचंद्र अग्रवाल को इस बार धामी कैबिनेट में जगह मिलनी तय मानी जा रही है। दो बार से रिकॉर्ड वोटों के अंतर से जीतने वाले देहरादून के रायपुर सीट से विधायक उमेश शर्मा काऊ को भी धामी मंत्रिमंडल में जगह मिलने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है। काऊ का नाम केन्द्रीय नेतृत्व की तरफ से भी आगे बढ़ाया जा सकता है। वे अनिल बलूनी के सबसे करीबी नेताओं में हैं। देहरादून विकासनगर सीट से ​विधायक मुन्ना सिंह चौहान का भी धामी मंत्रिमंडल में दावा मजबूत माना जा रहा है। चौहान का अनुभव और सरकार से लेकर संगठन तक उनकी इमेज इस बार उनको किसी न किसी रूप में पार्टी ईनाम दे सकती है। इसके अलावा देहरादून से धर्मपुर विधायक विनोद चमोली और राजपुर रोड से खजानदास का भी मंत्री पद की रेस में दावा माना जा रहा है। हालांकि एक ही जिले से 5 विधायकों को मंत्रीमंडल में जगह मिलना मुश्किल माना जा रहा है। ऐसे में अधिकतम 2 या 3 विधायकों को ही कैबिनेट में जगह मिल सकती है।

क्षेत्रीय, जातिगत समीकरण में फिट बैठाना जरुरी
पुराने मंत्रियों में सतपाल महाराज, धन सिंह रावत और अरविंद पांडेय का नाम रिपीट होने वाले मंत्रियों में लिया जा रहा है। इसके साथ ही सुबोध उनियाल, प्रीतम पंवार, किशोर उपाध्याय में से एक विधायक को टिहरी जिले से मंत्रीमंडल में शामिल होना तय माना जा रहा है। जबकि तराई से मदन कौशिक और सौरभ बहुगुणा में से एक विधायक का मंत्री बनना तय है। कुमाऊं से विशन चुफाल और बंशीधर भगत की दावेदारी भी है, लेकिन हाईकमान दोनों को दूसरी जिम्मेदारी देकर शिफ्ट किया जा सकता है। बंशीधर भगत को स्पीकर बनाया जा सकता है। इसके साथ ही कुमाऊं से पूर्व सीएम हरीश रावत को चुनाव हराने वाले मोहन सिंह बिष्ट का भी नाम लिया जा रहा है। भाजपा सूत्रों का दावा है कि प्रदेश स्तर से 25 संभावित नाम हाईकमान को भेजे गए हैं, जिनमें से 11 नाम पर देर रात तक मुहर लग सकती है। इसमें क्षेत्रीय और जातीय समीकरण का ध्यान रखा जाएगा।

धामी सरकार शपथ ग्रहण समारोह, पीएम, राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा सहित कई सीएम शामिल होने जा रहे

देहरादून। उत्तराखंड के मनोनीत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 23 मार्च को दोपहर ढाई बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस दौरान उनके साथ कैबिनेट मंत्रियों को भी शपथ दिलाई जाएगी। शपथ ग्रहण समारोह देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, समेत कल 11 राज्यों के मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी संगठन के बड़े पदाधिकारी भी शपथ ग्रहण समारोह के साक्षी बनेंगे। इसके साथ ही साधु साधु संत व शहर के प्रबुद्ध जन, आम जनमानस समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के बारे में विस्तार से जानकारी देने के लिए भाजपा मुख्यालय में प्रेसवार्ता का आयोयन किया गया। प्रेसवार्ता को उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, सह प्रदेश प्रभारी रेखा बर्मा ने संयुक्त रूप से संबोधित किया।

भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा जनता ने भाजपा को प्रचंड बहुमत दिया है। हमारी सरकार ने राज्य आंदोलनकारियों के सपनो के अनुरूप राज्य को बनाने का काम किया है। राज्य आंदोलनकारियों का सपना भ्रस्टाचार मुक्त शासन का था, जिसे भाजपा ने पूरा किया है। इस बार महिलाओं का उत्साहवर्धन हुआ है, महिलाओं का वोट भाजपा को मिला है। उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी कल होने वाले शपथ ग्रहण समारोह को भव्य भव्य बनाने जा रही है। पार्टी के प्रदेश प्रभारी ने बताया कि कल सुबह 7 बजकर 30 मिनट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित पार्टी के सभी विधायक, पदाधिकारी, कार्यकर्ता मंदिरों, मसभी गुरुद्वारों समेत अन्य धार्मिक स्थलों में पूजा अर्चना करते हुए दिन की शुरुआत की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, समेत कल 11 राज्यों के मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी संगठन के बड़े पदाधिकारी भी शपथ ग्रहण समारोह के साक्षी बनेंगे। इसके साथ ही साधु साधु संत व शहर के प्रबुद्ध जन, आम जनमानस समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। भारतीय जनता पार्टी कल के शपथ ग्रहण समारोह को पार्टी दिव्य और भव्य बनाने जा रही है। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ऋतु खंडूरी समेत अन्य पदाधिकारी प्रेस वार्ता में मौजूद रहे।

भाजपा प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कल होने जा रहे शपथ ग्रहण समारोह को लेकर संगठन ने पूरी तैयारी कर ली है। समारोह मे प्रदेश के सभी जिलों से कार्यकर्ता प्रतिभाग करेंगे। इसमें मंडल स्तर से लेकर शक्ति केंद्र के कर्यकर्ताओ को आमंत्रण भेजा गया है। जिलाध्यक्षों को आने वाले कार्यकर्ताओ की सूची देने को कहा गया है। शपथ ग्रहण में आने से पहले कार्यकर्ता शक्ति केंद्र स्तर पर कार्यकर्ता मंदिरो मे लोककल्याण के लिए पूजन के भी कार्यक्रम तय किए गए हैं। प्रमुख समाज सेवी,साहित्यकार, लेखक,प्रबुद्ध वर्ग, धार्मिक मठ मंदिरो के साधु शपथ ग्रहण में शरीक हो यह भी सुनिश्चित किया जाए। विस्तारक और प्रवासी कार्यकर्ता को शपथ ग्रहण समारोह मे शरीक होने की सुचना प्रदेश स्तर से दी जाएगी। जिलों में शपथ ग्रहण से सम्वन्धित सूचना जिलाध्यक्षों से ली जा सकेगी।

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.