सांकेतिक धरना देकर कांग्रेस ने सरकार को महंगाई और स्वास्थ्य सेवाओं पर घेरा

बढ़ती महंगाई एवं गिरती हुई स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के विरुद्ध प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के निर्देश पर ऋषिकेश कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं द्वारा सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया गया।

नगर अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत ने कहा कि पूरे देश में महंगाई से हाहाकार मचा हुआ है डीजल, पेट्रोल, गैस सब के रेट व खाद्य पदार्थ के दाम आसमान छू रहे हैं बेरोजगारी दर सरकार की पकड़ से बाहर आ रही है तथा स्वास्थ्य सेवाएं सरकार के नियंत्रण में नहीं है। जिससे कोरोना के कारण होने वाली मृत्यु दर दुनिया में सर्वाधिक भारत में ही है। इन्हीं सब बातों को पहुंचाने व सरकार की जनविरोधी नीतियां जनता के सम्मुख रखने हेतु आज कांग्रेस कमेटी ऋषिकेश द्वारा यह धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया है।

प्रदेश सचिव मदन मोहन शर्मा ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों के कारण देश के युवाओं के सामने भविष्य को लेकर अंधकार छाया हुआ है अगर सरकार शीघ्र ही नई चैती तो कांग्रेस को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजपाल खरोला ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं में पूर्णतः नाकाम है जिस कारण पूरे देश में कोरोना से मरने वालों की दर उत्तराखंड में सर्वाधिक है। सरकार को इससे तुरंत नियंत्रण में करना चाहिए।

धरना प्रदर्शन करने वालों में पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, महिला अध्यक्ष सरोज देवराड़ी, एआईसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला, व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र, विजय पाल सिंह रावत, विक्रम भंडारी, रुकम सिंह पोखरियाल, नंदकिशोर जाटव, पुरंजय राजभर, प्यारेलाल जुगरान, अशोक शर्मा, रामकुमार, राजू गुप्ता, इमरान सैफी, ज्ञानेश चंद्र मिश्र, राममूर्ति, नरेश कंडवाल, पूजा शर्मा, देव शाह, हर्ष शर्मा आदि उपस्थित रहे।

निशुल्क एंबुलेंस सेवा को स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कार्यकर्ताओं ने संचालित

भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 30वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस भवन ऋषिकेश में कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान कोरोना से पीड़ित मरीज की सेवा के लिए एक निशुल्क एंबुलेंस सेवा आरंभ की गई। यह एंबुलेंस कोरोना पीड़ितो को घर से अस्पताल व अस्पताल से घर लें जाने के लिए कार्य करेगी।

कांग्रेस भवन से निशुल्क एंबुलेंस सेवा को प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला, एआईसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला, नगर अध्यक्ष महंत सारस्वत, पूर्व कबीना मंत्री शूरवीर सिंह सजवान, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मदन मोहन शर्मा, कार्यक्रम संयोजक व व्यापारी नेता ललित मोहन मिश्र ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

एंबुलेंस रवाना करने के पश्चात कॉंग्रेस भवन से लेकर देहरादून रोड, हरिद्वार रोड, घाट रोड पर मास्क व सैनिटाइजर वितरित किए गए। इसके पूर्व कार्यकर्ताओं ने स्व. राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत ने कहा कि भारत में कंप्यूटर क्रांति के जनक स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस में आज एंबुलेंस की सेवा आरम्भ की है जो कोविड-19 मरीजों की सेवा में तत्पर रहेगी। इस सेवा हेतु राजपाल खरोला को 9412050935, पार्षद मनीष शर्मा को 9837072433, ललित मोहन मिश्र को 9927050389, महंत विनय सारस्वत के 94120 51962 के नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने कहा कि पंचायती राज व सूचना क्रांति के जनक स्व० राजीव गांधी द्वारा किए गए कार्यों को देश भुला नहीं सकता है, उनके द्वारा ही आधुनिक भारत के निर्माण की नींव रखी गई है, चाहे वह सूचना क्रांति हो, पंचायतों को अधिकार देना, 18 वर्ष के युवा को वोटिंग का अधिकार देना हो और चाहे वह सड़कों का जाल हों सभी राजीव गांधी की दूरदृष्टि सोच की देन है।

इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अंबिका सजवान, पार्षद मनीष शर्मा, पार्षद देवेंद्र प्रजापति, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरोज देवरानी, मधु जोशी, सेवादल के नगर अध्यक्ष राम कुमार, सुधीर राय, चंदन सिंह पवार, शैलेन्द्र बिष्ट, विक्रम भंडारी, रुक्कम पोखरियाल, विजय पालसिंह रावत, अभिषेक शर्मा, संजय भारद्वाज, इमरान सैफी, प्रदीप भट्ट, नंदकिशोर जाटव, राजेन्द्र जाटव, अशोक शर्मा, कमलेश शर्मा, पुरन्जय राजभर, सोनू पाण्डेय, हर्ष शर्मा, धर्मेन्द्र गुलीयाल, राजू गुप्ता, हरिराम वर्मा, गब्बर रौतेला, शोभा भट्ट आदि उपस्थित थे।

केंद्र व प्रदेश सरकार महामारी से निपटने में पूरी तरह फ्लॉपः प्रीतम सिंह

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में आज कांग्रेस भवन ऋषिकेश में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने शिरकत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने प्रदेश और केंद्र सरकार को कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि राज्य में कोविड नियंत्रण में नहीं है और इसकी जिम्मेदारी सरकार की है, इसी के चलते यहां ज्यादा मौते हो रही है।

नगर अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत की अध्यक्षता में रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। इसमें 59 लोगों द्वारा रक्तदान हेतु अपना पंजीकरण करवाया गया। जिसमें से 32 लोग रक्तदान हेतु योग्य पाया गए, जबकि अन्य रक्त देने में अयोग्य पाए गए।

कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार महामारी से निपटने में पूरी तरह फ्लॉप हो गई है। जिसके परिणाम स्वरूप इतनी अधिक मौतें हुई हैं। कहा कि पूरे भारत में कांग्रेस कमेटी अपने स्तर से कोविड-19 के मरीजों हेतु सुविधाएं देने का प्रयास कर रही है इसी परिपेक्ष में प्रदेश कांग्रेस कमेटी उत्तराखंड भी पूर्व पीएम राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर पूरे प्रदेश में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। इसके अलावा जगह-जगह पर एंबुलेंस की फ्री सेवा दे रही है। जरूरतमंद लोगों को राशन व भोजन भी दिया जा रहा है। संकट की घड़ी में कांग्रेस हर प्रकार से लोगों का सहयोग कर रही है।

नगर अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत ने बताया रक्तदान शिविर में भारी बारिश के बावजूद तथा कोरोना महामारी के बीच युवाओं में जो आगे आकर रक्तदान किया है। उसके लिए वह उन सभी का धन्यवाद देते हैं सभी कांग्रेसियों से अपील की कि अपने-अपने स्तर से जरूरतमंदो की सेवा करते रहें। एआईसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला ने बताया कि पुण्यतिथि पर नगरभर में जरूरतमंदों को राशन, मास्क वितरित किए जाएंगे। जरूरतमंदों को इमरजेंसी सेवा एंबुलेंस भी दी जाएगी।

पुण्यतिथि पर नगरभर में सैनिटाइजेशन और निशुल्क एंबुलेंस सेवा होगी शुरू
कार्यक्रम संयोजक ललित मोहन मिश्र ने कहा कि 21 मई को पूर्व पीएम राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर सुबह नगर भर में सैनिटाइजर व मास्क वितरित किए जाएंगे। तत्पश्चात कोरोना के मरीजों की सुविधा हेतु एक निशुल्क एंबुलेंस आरंभ की जाएगी तथा शाम को गरीबो कों भोजन त्रिवेणी घाट पर करवाया जाएगा उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह सेवा कार्य लगातार जारी रहेगा और जनता को संभव सहयोग देने का प्रयास रहेगा।

इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अंबिका सजवान, प्रदेश महामंत्री राजपाल खरोला, प्रदेश सचिव मदन मोहन शर्मा, पार्षद दल के नेता मनीष शर्मा, पार्षद देवेंद्र प्रजापति, पार्षद राधा रमोला, पार्षद बिजय लक्ष्मी शर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरोज देवरानी, गौतम नौटियाल, मधु जोशी, पूर्व प्रधान वेद प्रकाश शर्मा, सेवादल के नगर अध्यक्ष राम कुमार, सुधीर राय, चंदन सिंह पवार, शैलेन्द्र बिष्ट, विक्रम भंडारी, रुक्कम पोखरियाल, अभिषेक शर्मा, संजय भारद्वाज, नंदकिशोर जाटव, राहुल पाण्डेय, राजेन्द्र जाटव, शुभम सारस्वत, अशोक शर्मा, पुरन्जय राजभर, मोहित शर्मा, राघव भटनागर, हर्ष शर्मा, राजेश गोयल, हरिराम वर्मा, जीतू मुखर्जी आदि उपस्थित थे।

ऋषिकेश कांग्रेस में शामिल हुए दो दर्जन से अधिक युवा

ग्रामसभा छिद्दरवाला में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने दो दर्जन से अधिक युवाओं को जिलाध्यक्ष परवादून गौरव चैधरी के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराई।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने कहा कि आज प्रदेश सहित पूरे देश में आम जन मानस महंगाई और आर्थिक मंदी से तंग आ चुका है वहीं दूसरी ओर युवा वर्ग बेरोजगारी से बहुत परेशान है। जहां एक ओर चुनाव से पूर्व केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार रोजगार देने की बात करती थी परन्तु आज हालत ये है कि रोजगार देना तो दूर रोजगार छीनने की काम कर रही है। भाजपा सरकार के इस रवैये से आज युवा वर्ग परेशान होकर कांग्रेस में अपना भविष्य तलाश रहा है इसलिये बड़ी संख्या में लगातार युवा वर्ग व वरिष्ठ जन कांग्रेस से जुड़ने का काम कर रहा है।

युवा नेता मनोज बिष्ट ने कहा कि मेरा परिवार पीढ़ियों से कांग्रेस से जुड़ा है और आज मुझे भी कांग्रेस परिवार से जुड़कर काम करने का मौका मिला है मैं हर मोर्चे पर संगठन के साथ अपने युवा साथियों के साथ खड़ा रहूँगा।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष गौरव चैधरी, पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, जिला महासचिव गोकुल रमोला, महिला कांग्रेस की अध्यक्षा अंशुल त्यागी, संतोषी शर्मा, आरती माझी, प्रीतिशर्मा, चन्दा कश्यप, जितेन्द्र त्यागी, अमन पोखरियाल, कुंवर सिंह गुसाई, राकेश कंडियाल, कमल रावत, दीपक रावत, धीरज थापा, केके थापा, प्रवीन बिष्ट, मनमोहन डोबलियाल, देव पोखरियाल, कपिल जोशी, हिमांशु जाटव आदि मौजूद थे।

सदस्यता लेने वाले लक्ष्मण कश्यप, मोहित पंवार, बिट्टू प्रसाद, सागर थापा, फिरोज, सुखदीप सिंह, कृष्णा बगियाल, दीपक कश्यप, सूरज कश्यप, महिम मल्ल, शोभित रावत, सुनील तयाल, शुभम बिष्ट, सचिन पुरवाल, साहिल आदि शामिल रहे।

ग्रामसभा छिद्दरवाला में हुई कांग्रेस की मासिक बैठक, कार्यकर्ताओं के कंसे पेंच

छिद्दरवाला ग्रामसभा में में ब्लॉक कांग्रेस रायवाला की मासिक बैठक आयोजित की गई। जिसमे कांग्रेस की अध्यक्षता ब्लॉक प्रभारी सतीश रावत व संचालन ब्लॉक अध्यक्ष बरफ सिंह पोखरियाल ने किया व नवनियुक्त पदाधिकारियों प्रदेश सचिव विजयपाल रावत, अमन पोखरियाल, कुंवर गुसाँई व गोकुल रमोला का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

बैठक मे पूर्व कैबिनेट मंत्री शुरवीर सजवाण ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं को आपसी द्वेष भावना भुलाकर संगठन के लिए कार्य करना चाहिए। न कि व्यक्ति विशेष के लिए क्योंकि संगठन से ही हम सब हैं।

पूर्व ब्लॉक प्रमुख डॉ केएस राणा ने कहा कि ग्राम सभा स्तर पर प्रभारियों की नियुक्ति कर उनको बूथों की गठन की जिम्मेदारी देकर कार्य लेना होगा तभी हम गांव व बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत कर पाएंगे।

एआईसीसी सदस्य जयेन्द्र रमोला ने कहा कि हमे सर्वप्रथम बूथ कमेटियों का गठन कर संगठन की मजबूती व पूर्व में कांग्रेस सरकार के किये गए कार्यो के बारे मे लोगो को अवगत कराना चाहिए। साथ ही हम सभी कांग्रेस जनो को वरिष्ठ कांग्रेसियो व कांग्रेस कार्यकर्ता के घरों पर जाकर कांग्रेस की बैठकें करनी चाहिए।

कार्यक्रम मे प्रदेश महामंत्री राजपाल खरोला, प्रदेश सचिव विजयपाल रावत, जय सिंह रावत, महिला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अंशुल त्यागी, कृपाल सिंह सरोज, गोकुल रमोला, देवी प्रसाद व्यास, लष्मी प्रसाद नौटियाल, जितेंद्र त्यागी, पीसी रमोला, आशा सिंह चैहान, देव पोखरियाल, देवी प्रसाद व्यास, सोहन सिंह रौतेला, केके थापा, युद्ध बहादुर भंडारी, गोपाल सिंह सजवाण, ध्यान सिंह असवाल, विरेंद्र थापा, रोशन व्यास, विरेंद्र सिंह, प्रवीण बिष्ट, विजय सिंह बिष्ट, टीका राम व्यास, कमल सिंह रावत, राकेश सिंह कंडियाल, रघुवीर सिंह कंडियाल, हरभजन सिंह चैहान, दीपक नेगी, मोहन सिंह डोबलियाल, पदम सिंह, धनपाल सिंह मिश्रावाण, तेजपाल सिंह कलुडा, नीरज चैहान, संतोषी शर्मा, रवि राणा, निर्मल, प्रियंका सेमवाल, अंजली कश्यप, पंकज रावत आदि लोग उपस्थित रहे।

ऋषिकेश कांग्रेस में शामिल हुए दो दर्जन युवा, कार्यकर्ताओं को मिले दायित्व

जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक श्यामपुर स्थित कांग्रेस जनसहायता कार्यालय में हुई। बैठक अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गौरव चैधरी ने की। इसमें गजेन्द्र शाही को जिला परवादून के सदस्यता व बूथ कमेटी गठन की जिम्मेदारी के साथ पूर्व सैनिक अमन पोखरियाल को जिला महासचिव, रीना चैहान जिला सचिव व कुंवर सिंह गुसांई को जिला सचिव मनोनीत किया। साथ ही मानवेन्द्र बिष्ट के नेतृत्व में दो दर्जन युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। नवनियुक्त ब्लॉक प्रभारी गोकुल रमोला व सतीश रावत का माला पहनाकर स्वागत किया।

जिलाध्यक्ष गौरव चैधरी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह की संस्तुति पर कुछ कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी है और आगामी विधानसभा चुनाव पार्टी का हर कार्यकर्ता बूथ स्तर पर जाकर संगठन की मजबूती के लिये काम करेगा साथ ही नये जुड़े युवाओं की भी हम स्वागत करते हैं।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने कहा कि आज देश में बेरोजगारी का आलम चरम पर है इसलिये आज युवा अपने आपको ठगा महसूस कर रहा है। इसलिये पूरे हिन्दुस्तान का युवा कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर अपने भविष्य को देख रहा है जिस कारण आज पूरे देश के साथ साथ हमारे ऋषिकेश क्षेत्र में युवा लगातार कांग्रेस से जुड़ने का काम कर रहा है आने वाले समय में यह सदस्यता का सिलसिला जारी रहेगा और संगठन की मजबूती के लिये कार्य होते रहेंगे।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, डा एस राणा, जय सिंह रावत, बरफ सिंह पोखरियाल, रामस्वरूप रणाकोटी, देव पोखरियाल, धीरज थापा, धर्मराज पुण्डीर, देवी प्रसाद व्यास, सत्येन्द्र रावत, आशा सिंह चैहान, सतीश रावत, गोकुल रमोला, राजेन्द्र गैरोला, भगवती प्रसाद सेमवाल, विनोद चैहान, जितेन्द्र त्यागी, विनोद पोखरियाल, मनोज गुसाईं, गजेंद्र विक्रम साही, सेवादल अध्यक्ष सत्येन्द्र पंवार, धर्मेंद्र गुलियाल, करण सिंह, केके थापा, सत्येंद्र सिंह, आशा सिंह चैहान, रीना चैहान, प्रताप सिंह पोखरियाल, कुंवर सिंह गुसाईं, तेजपाल सिंह कलुडा, अनीश पूनिया , रोहित नेगी, आनंद सिंह रावत, राकेश गौड, अमन पोखरियाल, गिरीश रौथाण, सोहन सिंह गोरेला, निर्मल रांगढ, धर्मेन्द्र गुलियाल, संदीप बसनेट, राजकुमार राठौड़, विजेंद्र सिंह, योगी क्षेत्री, दीपक, सत्यम, मनीष चंद्र, सोनू रावत, सूरज, वंश राणा, अनुज राणा, अरुण कश्यप, राहुल सैनी, शुभम कुमार, विवेक, नीरज चैहान, राहुल सैनी, सुरेश थापा, धूम राज सिंह, राहुल रावत, हिमांशु राणा, आशीष बिष्ट, मानवेंद्र बिष्ट, मनोज, दिनेश, गब्बर कैंतूरा, देवेन्द्र बावला, आदि उपस्थित थे।

प्रदेश प्रभारी का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर स्वागत करने पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता

प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव व सह प्रभारी राजेश धर्माणी का एयरपोर्ट पहुँचने पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने पूर्व सैनिकों के साथ स्वागत किया व ऋषिकेश में नटराज चैक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ भव्य स्वागत किया।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने कहा कि प्रदेश प्रभारी व सह प्रभारी श्रीनगर में आयोजित जनआक्रोश रैली में शिरकत करने के लिये उत्तराखण्ड आगमन पर एयरपोर्ट में स्वागत किया गया और वहाँ से नटराज चैक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत करते हुऐ सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ उन्होने श्रीनगर रैली के लिये प्रस्थान किया।

प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव ने कहा कि प्रदेश में चरम पर बेरोजगारी, कमर तोड़ महंगाई, ठप्प पड़े विकास, चरमराती स्वास्थ व्यवस्था, हर तरफ व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में श्रीनगर जनआक्रोश रैली का शुभारंभ किया जायेगा और पूरे प्रदेश में आने वाले दिनों में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर विरोध किया जायेगा।
एयरपोर्ट पर स्वागत करने वालों में पूर्व सैनिक व कांग्रेस नेता धीरज थापा, गजेन्द्र विक्रम शाही, महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अंशुल त्यागी, गोकुल रमोला, दीपक नेगी, पूर्व सैनिक अमन पोखरियाल, पूर्व सैनिक कुंवर सिंह गुसाँई, पूर्व सैनिक गिरीश रौथाण आदि मौजूद थे ।

नटराज चैक पर स्वागत करने वालों में मंहन्त विनय सारस्वत, राजपाल खरोला, प्रदेश सचिव मदन मोहन शर्मा, जयपाल जाटव, अशोक शर्मा, विजय पाल रावत, सतीश कुमार, वेद प्रकाश शर्मा, विमला रावत, इन्द्रप्रकाश अग्रवाल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरोज देवराडी, मधु जोशी, प्रदीप जैन, पार्षद भगवान सिंह पंवार, पार्षद राकेश सिंह, पार्षद देवेन्द्र प्रजापति, पार्षद राधा रमोला, वीरेन्द्र सजवाण, मधु जोशी, पार्षद जगत नेगी, इन्द्रेश बर्तवाल, आर्यन गिरी, गौतम नौटियाल , जीतेन्द्र त्यागी, सोनू पांडेय, वेद प्रकाश शर्मा, दीपक नेगी, नंदकिशोर जाटव, प्रदीप भट्ट, अशोक मास्टर, राजेंद्र जाटव, रोशनी देवी, मीना रस्तोगी, सोमवती पल, नरेश कंडवाल, राजकुमार भतालिये, कमलेश शर्मा, अजय राजभर, वीरेन्द्र सजवाण, विवेक तिवारी, कपिल शर्मा, अजय धीमान, हरिओम यादव, योगेश शर्मा, अनीता पोखरियाल, रोशनी, इंद्रेश अग्रवाल, जयपाल बिट्टू, अमित पाल, बिजेंद्र कुमार, प्यारेलाल, विक्रम भंडारी, प्रदीप जैन, दीनदयाल राजभर, धीरज डोभाल, इमरान सैफी, सुबाष जखमोला, प्रेमचंद गुसाईं, बुरहान अली, शिवा सिंह, ओम प्रकाश, मनीष शर्मा, देवेंद्र प्रजापति, अमित सागर, ललित मोहन मिश्र, भगत सिंह नेगी, अभिषेक शर्मा, संदीप बसनेट आदि मौजूद थे।

कांग्रेस के बेडे में शामिल हुए पूर्व सैनिक और भारी संख्या में नारी शक्ति

छिद्दरवाला स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में भाजपा के ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य व पूर्व सैनिक गजेन्द्र विक्रम शाही व भाजपा के पूर्व अनुसूचित जाति के श्यामपुर मण्डल अध्यक्ष राकेश गौड़, भाजपा के किसान मोर्चा के जयराम चैहान, पूर्व सैनिक अमन पोखरियाल, लक्ष्मी नियाल, कमल बनर्जी, अमित धस्माना सहित सैकड़ों महिलाओं सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला के नेतृत्व में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। वहीं, नए सदस्यों के साथ छिद्दरवाला में जुलूस निकाला गया। साथ ही आतिशबाजी कर मिष्ठान भी वितरित किया गया।

भाजपा से लोगों का हुआ मोह भंगः प्रीतम सिंह
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा से लोगों का मोह भंग हो गया है, बहुत हुई महंगाई की मार के नारे देने वाली भाजपा ने आज पूरे देश में महंगाई से लेकर बेरोजगारी का हाहाकार मचा है। आज बड़ी संख्या में यहॉं भाजपा, पूर्व सैनिक, मातृ शक्ति, गोर्खाली समुदाय सहित लोगे ने कांग्रेस की सदस्यता लेकर बता दिया कि आज लोग कांग्रेस की ओर देख रहे हैं। आगामी चुनाव में उत्तराखण्ड की जनता भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकनें का काम करेगी और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी और जो विकास की डोर रूकी हुई है। वह कांग्रेस की सरकार में तेजी से दौड़ने लगेगी।

भाजपा में हो रही पुराने लोगों की अनदेखीः जयेंद्र रमोला
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने संचालन करते हुऐ कहा कि भाजपा में पुराने लोगों की अनदेखी देश स्तर के साथ प्रदेश में भी जारी है साथ ही भाजपा के कार्यकर्ताओं में अंसतोष की स्तिथि बनी है जिस कारण भाजपा के लोग आज भाजपा छोड़कर कांग्रेस से जुड़ रहे हैं। विधानसभा ऋषिकेश में यह सदस्यता अभियान का क्रम जारी रहेगा।

भाजपा अब भाजपा नहीं रहीः गजेंद्र विक्रम शाही
सदस्यता लेने के पश्चात गजेन्द्र बिक्रम शाही ने कहा कि भाजपा अब पुरानी भाजपा नहीं रही है यहॉं पुराने व्यक्तियों का सम्मान नहीं रहा है बहुत समय से बीमारी से जूझता रहा परन्तु कोई भाजपा नेता मिलने नहीं आया । मैं भाजपा को परिवार की तरह मानता था परन्तु कई समय से भाजपा की रीति नीति बदल गई है जिस कारण मुझे यह कदम उठाना पड़ा और अब मैं कांग्रेस का कार्यकर्ता हूँ और सच्चे मन से कांग्रेस के लिये कार्य करूँगा।

यह भी रहे शामिल
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, राजपाल खरोला, सैनिक संगठन के सचिव धीरज थापा, गोकुल रमोला, महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अंशुल त्यागी, विवेक तिवारी, बरफ सिंह पोखरियाल, कुंवर गुसाँई, अमन पोखरियाल, सोहन थलवाल, गिरीश रोथाण, टीकाराम वयाश, मनवर सिह, दिनेश चैहान, प्रवीण खरोला, रीता थापा, लक्ष्मी थापा, लक्ष्मी क्षेत्री, योमति गुरूग, संतोषी शर्मा, पूजा क्षेत्री, रेनू क्षेत्री, मनू थापा, रजिता गुरूग, चित्रा ठाकुरी, अंजली कश्यप, चंदा कश्यप, मनु थापा, शोभा रावत, रमा थापा, सीमा थापा, नीरू देवी, पद्मा राणा, प्रमीला थापा, पार्वती देवी, उमा मल्ल, पुष्पा मल्ल, कमलेश तिवारी, सुखी देवी, सीमा कोठारी, निर्मला गौड़, बबीता असवाल, नन्दनी देनी, सुमन रानी, आँचल देवी, सरोज देवी, विमलेश देवी, राधा देवी, प्रभा, सुमित्रा, युवा रजत राना, मोहित ठाकुर, अर्जून पूरी, अर्जून थापा, कृष्णकांत कलूडा, विजय थापा, शशाक, पवन, प्रशांत थापा, हिमांशु, सोनू कश्यप, चाहत ,मनीष, प्रकाश राना, दीपक थापा, सचिन गुरूग, भीम पूरी, जय सिंह रावत, कृपाल सरोज, विजयपाल रावत, केके थापा, अंबिका सजवाण, पार्षद राधा रमोला, पार्षद विजयलक्ष्मी, पार्षद शकुन्तला शर्मा, कृष्णा रमोला, उमा ओबरॉय, अलका क्षेत्री, दीपा चमोली, मदन मोहन शर्मा, सरोज देवरानी, सविता शर्मा, महन्त विनय सारस्वत, देवी ब्याज, प्रेमलाल शर्मा, संदीप खंतवाल, विवेक तिवाड़ी, कपिल शर्मा, जितेन्द्र त्यागी, वेद प्रकाश शर्मा, राकेश कंडियाल, गौरव राणा, नीरज कुमार, प्रकाश पांडेय, रवीन्द्र बिजल्वाण, के डी जोशी, गजेन्द्र चैहान, प्रीतम चैहान, संगीता कुमारी, उत्तरा चैहान, तेजपात कलूडा, संगीता कुमारी, वीरेन्द्र पंवार, आशा देवी, शामिल मल्ल, सत्यम कश्यप, सोनू रावत, आकाश जोशी, अमरीश थापा आदि सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे।

राजनीतिः वार्ड व बूथ कमेटी की बैठक के लिए कांग्रेस ने तय किया महाशिवरात्रि का दिन

महानगर कॉंग्रेस कमेटी की मासिक बैठक कॉंग्रेस भवन रेलवे रोड और सम्पन्न हुई। नगर अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत ने बताया कि महाशिवरात्रि के पावन पर्व के पश्चात वार्ड व बूथ कमेटियों की बैठक आरम्भ की जा रही है। इन वार्ड व बूथ कमेटियों के प्रभारी पार्षद राकेश सिंह मियां होंगे।

महंत सारस्वत ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियो के कारण देश में हाहाकार मचा हुआ है। जनता कॉंग्रेस की और आशा भरी निगाह से देख रही है। अब नेतृत्व परिवर्तन से भी भाजपा के अच्छे दिन उत्तराखंड में नही आने वाले है। महंत ने कहा कि जब बादल फटता है तो कोई भी दर्जी उसे सिल नहीं सकता।

इससे पूर्व महिला कॉंग्रेस की सचिव बनने पर कमलेश शर्मा व अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव बनने पर मिन्हाल हाशिम को व वैध राकेश मुड्गिल को कोरोना काल में सेवा कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश सचिव विमला रावत, महिला कॉंग्रेस की अध्यक्ष सरोज देवराडी, जयेंद्र रमोला, मदन मोहन शर्मा, वेदप्रकाश शर्मा, विजय पाल सिंह रावत, अरविंद जैन, चंदन सिंह पंवार, नंदकिशोर जाटव, वीरेंद्र सजवाण, प्रदीप जैन, ललित मोहन मिश्र, रामकुमार भदौरिया, सिंहराज पॉशवाल, गौतम नौटियाल, सोनू पांडे, अधिवक्ता धीरज डोभाल, राजेश शाह, संदीप चंद्रा, रमेश गौंड, जितेन्द्र यादव, पुरन्जय राजभर, इमरान सैफी, हरिराम, अजय राजभर, इंद्रेश बड़थ्वाल, मालती तिवारी, मीना, मानसी, रोशनी आदि उपस्थित थे।

कांग्रेस कार्यकताओं ने महंगाई और बेरोजगारी बढ़ने का सरकार पर लगाया आरोप, आग के हवाले किया पुतला

कांग्रेस के सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक गौतम नौटियाल ने नेतृत्व में कार्यकर्ता रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन के सामने एकत्रित हुए। यहां बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया। कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि राज्य में बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई पर काबू पाने के लिए प्रदेश सरकार कोई भी ठोस कदम नहीं उठा रही है। युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव गौरव राणा ने कहा कि बेरोजगारी बढ़ने से युवा हताश हैं। महंगाई के कारण गरीबों की परेशानी बढ़ गई है।

कहा कि देश का किसान बीते दो महीने से आंदोलन पर हैं, लेकिन केंद्र सरकार उनकी बात नहीं सुन रही है। आंदोलन दबाने के लिए अपनाए जा रहे हथकंडे निंदनीय हैं। प्रदर्शनकारियों ने एक स्वर में कहा कि जन विरोधी सरकार को सत्ता में बने रहने का अधिकार नहीं है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को सत्ता से उखाड़ बाहर करेगी। प्रदर्शनकारियों में कांग्रेस के जिला महासचिव आर्यन गिरी, पूर्व जिला महासचिव जयपाल सिंह, पूर्व जिला सचिव अमित पाल, जिला सचिव बुरहान अली, जिला महासचिव अजय राजभर, प्रदीप सिंह, देव क्षेत्री, सौरव थापा, अजय कुमार, एकांत गोयल, रोहित जायसवाल, विधान गौतम, अविनाश मल्होत्रा, हिमांशु सिंह, शिवम बिरला, साहुल कुमार, सागर चौहान, रवि कुमार, अजय कुमार, सौरभ वर्मा, भरत, राहुल पांडेय, अशोक शर्मा आदि मौजूद रहे।