विस चुनाव में सीएम उम्मीदवार रहे कर्नल कोठियाल ने भाजपा की सदस्यता ली

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के मुख्यमंत्री पद के दावेदार रहे कर्नल अजय कोठियाल ने भाजपा का दामन थाम लिया है। कर्नल सीएम पुष्कर धामी औऱ प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की मौजूदगी में भगवा कैंप का हिस्सा बने। कर्नल कोठियाल ने हाल ही में आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। कर्नल के साथ भूपेश उपाध्याय, नवीन पिरशाली समेत दर्जनों नेता आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए।

कर्नल अजय कोठियाल और पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष भूपेश उपाध्याय को पार्टी अध्यक्ष मदन कौशिक ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। इसके बाद आप छोड़कर करीब 700 कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा की शरण ली। कर्नल कोठियाल ने ।।च् छोड़ते वक्त कहा था कि पूर्व सैनिकों, पूर्व अर्धसैनिकों, बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं और बुद्धिजीवियों की भावनाओं को ध्यान में रखते वे पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं।

बीजेपी में शामिल होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कर्नल कोठियाल ने कहा कि वे भाजपा की विचारधारा को जनमानस तक पहुंचाएंगे। कर्नल ने माना कि आम आदमी पार्टी में जाने का फैसला गलत था। लेकिन अब फैसला सुधारते हुए भाजपा में आए हैं। कर्नल ने कहा कि चंपावत उपचुनाव में सीएम धामी की बंपर जीत होगी। कर्नल ने कहा कि सीएम धामी बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। मैं उनसे बहुत प्रभावित हूं। उन्होंने मेरा हमेशा हौसला बढ़ाया है।

कर्नल अजय कोठियाल ने गंगोत्री विधानसभा सीट से अपना भाग्य आजमाया था. हालांकि इस दौरान उनकी करारी हार हुई थी और वे अपनी जमानत भी नहीं बचा सके थे। उन्हें केवल 6161 वोट मिले थे, जो कि कुल मतों के केवल 10.33 प्रतिशत थे। अजय कोठियाल के आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देने के बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि वे बीजेपी में शामिल होंगे।

कई भाजपा दिग्गजों की मौजूदगी में पुष्कर धामी ने किया नामांकन दाखिल


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत उपचुनाव के लिए सोमवार को नामांकन करा दिया है। आरओ और टनकपुर एसडीएम हिमांशु कफल्टिया ने सीएम के नामांकन की प्रक्रिया पूरी की। यहां उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्रियों समेत केंद्रीय मंत्री और कैबिनेट मंत्री के अलावा विभिन्न विधानसभाओं के विधायक मौजूद रहे। नामांकन के बाद सीएम ने गोलज्यू के दरबार में पूजा अर्चना की।

सीएम धामी इसके बाद जनसभा के लिए मोटर स्टेशन को रवाना हो गए हैं। उन्होंने कहा कि यह दशक उत्तराखंड का दशक है। विकास से जुड़ी कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। कह कि पर्वतीय जिलों में बुनियादी सुविधाओं के विकास सहित शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल आदि मुद्दों पर विशेषतौर से फोकस किया जा रहा है।

सीएम धामी ने कहा कि समाज के हर वर्ग के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। चारधाम यात्रा रूट पर ऑल वेदर रोड और हर नल जल योजना से ग्रामीणों को पेयजल मुहैया कराया जा रहा है।

पुष्कर धामी बनाम गहतोड़ी हुआ चंपावत का उपचुनाव

चंपावत विधानसीट के उपचुनाव में सीएम पुष्कर सिंह धामी का मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी से होगा। कांग्रेस ने शुक्रवार दोपहर अपने प्रत्याशी की घोषणा की। दोपहर राष्ट्रीय महासचिव मुकुल वासनिक ने उनके नाम का पत्र जारी किया। चंपावत की पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्मला राज्य महिला सशक्तिकरण परिषद की उपाध्यक्ष भी रहीं हैं। हालांकि टिकट की दौड़ में पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल समेत चार लोग और भी थे।

प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने निर्मला को बधाई दी। उन्होंने कहा कि उपचुनाव को लेकर कांग्रेस पूरी तरह से गंभीर है। कांग्रेस जीत के लक्ष्य के साथ चुनाव मैदान में उतर रही है। माहरा ने कहा, श्भाजपा सरकार का पिछले पांच साल और नए दो महीने का कार्यकाल भी बेहद निराशाजनक है। प्रदेश की जनता सभी का आंकलन कर रही है। उपचुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी। जिस प्रकार खटीमा की जनता ने ऐतिहासिक फैसला दिया है, उसी प्रकार चंपावत की जनता भी एक मील का पत्थर स्थापित करेगी।

आयोग ने तेज की तैयारी

चंपावत सीट पर उपचुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग एक्शन में है। आयोग ने यहां अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पोलिंग पार्टियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके अलावा सेक्टर मजिस्ट्रेट की भी नियुक्ति कर दी गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी का कहना है कि 11 मई तक नामांकन किए जाएंगे। 31 मई को मतदान होगा और तीन जून को वोटों की गिनती की जाएगी। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं।

जानें चंपावत का चुनावी इतिहास

चंपावत विधानसभा सीट पर 2002, 2017 और 2022 में बीजेपी को जीत मिली। हालांकि दो बार कांग्रेस के हेमेश खर्कवाल ने जीत का स्वाद चखा। वे 2002 और 2012 में यहां से जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। वहीं 2007 में बीजेपी की बीना महाराणा यहां से विधायक चुनी गई थी। इसके बाद 2017 और 2022 में लगातार दो बार कैलाश गहतोड़ी विजयी बने।

जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला के नेतृत्व में नवनियुक्त कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य व उपनेता भुवन कापड़ी सहित कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव का एयरपोर्ट पहुंचने पर भव्य स्वागत किया।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेंद्र रमोला ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस की नई टीम से कांग्रेसजनों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है जिससे कांग्रेस पार्टी आने वाले नगरीय, त्रिस्तरीय पंचायत व लोकसभा चुनाव में सफलता हासिल करेगी। रमोला ने कहा कि विधानसभा चुनाव हार के बाद जल्द ही कांग्रेस नये प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में कांग्रेस कांग्रेस का परचम लहराने का काम करेंगे।

स्वागत कार्यक्रम में प्रदेश सचिव मदन मोहन शर्मा, प्रदेश सचिव विजयपाल रावत, प्रदेश सचिव मनोज गुसाँई, संजय पोखरियल, पार्षद राकेश मियाँ, पार्षद देवेंद्र प्रजापति, जगमोहन भटनागर, अलका क्षेत्री, दीपा चमोली, लक्ष्मी उनियाल, गौरव राणा, सुमित त्यागी, जतिन जाटव, मुकेश जाटव, परमेश्वर राजभर, वीरबहादुर, मनोज त्यागी, राजेश शाह, राकेश वर्मा, अजय राजभर, नागेन्द्र सिंह, रवि राणा, विकाश कोहली, नंदलाल यादव , जयपाल बिट्टू, यश अरोरा, हिमांशु जाटव, हिमांशु कश्यप, कार्तिक, आशीष कटारिया, ममता राणा, यशोदा राणा, राजू गुप्ता, बप्पी अधिकारी, बलदेव नेगी, सतीश कौशिक, सुनीता देवी, पार्वती,गिंदोरि पयाल, दीपा नेगी, रेखा नेगी आदि मौजूद थे।

हजारों कार्यकर्ताओं, दिग्गजों की मौजूदगी में हुआ राज्य के 12वें सीएम का शपथ ग्रहण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित देशभर से बड़े दिग्गजों, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों, संतों, हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में उत्‍तराखंड के 12वें मुख्‍यमंत्री के रूप में पुष्‍कर सिंह धामी ने आज शपथ ग्रहण की। उनके साथ ही नए मंत्रिमंडल ने भी शपथ ग्रहण की। नई कैबिनेट में दो नये चेहरों को भी स्थान मिला है, जबकि तीन को रिपीट करने से परहेज किया गया है। वहीं मंत्रिमंडल के तीन पदों को रिक्त रखा गया है।

इन्होंने ली शपथ
सुबोध उनियाल, सौरभ बहुगुणा, रेखा आर्य, चंदन रामदास, सतपाल महाराज, धन सिंह रावत, गणेश जोशी, प्रेमचंद अग्रवाल ने शपथ ग्रहण की।

इन चेहरों को नहीं मिली जगह
धामी सरकार में मंत्री रहे बंशीधर भगत, बिशन सिंह चुफाल, अरविंद पांडे को धामी रिटर्न की सरकार में जगह नहीं दी गई है।

यह पुराने चेहरे जगह बना पाने में रहे कामयाब
धामी सरकार में मंत्री रहे सतपाल महाराज, धन सिंह रावत, रेखा आर्य, सुबोध उनियाल, प्रेमचंद अग्रवाल, गणेश जोशी पुनः धामी रिटर्न की सरकार में जगह बनाने में कामयाब रहे है।

यह हैं नए चेहरे
धामी रिटर्न में नये चेहरे में सितारगंज से विधायक सौरभ बहुगुणा, बागेश्वर से चंदन रामदास पहली बार मंत्रिमंडल में जगह मिली है।

पीएम मोदी के विजन को साकार क्रियान्वित करेंगे धामीः निशंक

देहरादून। पूर्व केंद्रीय मंत्री पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री चुने जाने पर बधाई देते हुए कहा कि धामी निश्चित रूप से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उत्तराखंड के विकास के लिए विजन को क्रियान्वित करने में सफल होंगे।

उन्होंने कहा कि कम समय के बाद भी धामी ने अथक प्रयास कर केंद्र सरकार के सहयोग से विकास योजनाओं को धरातल पर उतारा और जनता से संवाद स्थापित किया। उसका लाभ भी पार्टी को मिला और भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला। विकास कार्यों को लेकर केंद्र से सामंजस्य बनाने मे उनकी कार्यकुशलता के कारण सभी विधायकों ने सहमति से उन पर दोबारा भरोसा जताया। डॉ निशंक ने कहा कि राज्य को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प धामी ने नेतृत्व मे निश्चित रूप से पूरा होगा।

हरीश रावत ने मुस्लिम यूनिवर्सिटी वाले गलत बयान को छापने वाले समाचार पत्र पर कह दी यह बड़ी बात… आप भी जाने

अभी परसो मैंने अपने फेसबुक पेज पर लिखा था कि मुस्लिम यूनिवर्सिटी पर बोले गए झूठ के प्रकरण को हमारे तर्कपूर्ण खंडन के बाद समाप्त मान लिया जाए। हमने इस संबंध में एक प्रार्थना पत्र साइबर क्राइम देहरादून में एफआईआर दर्ज करने हेतु दिया है।

भाजपा संगठित तौर पर इस झूठ को आज भी फैलाने में लगी है। यह झूठ धामी की धूम फेसबुक पेज जो राज्य के निवर्तमान मुख्यमंत्री जी का पेज है, जिसमें उनके साथ प्रधानमंत्री जी का चित्र भी लगा है। पेज में जिस समाचार पत्र के आधार पर इस झूठ को फैलाकर विद्वेष पैदा किया गया है, वो कहीं से भी प्रचारित-प्रकाशित नहीं है।
वह कहां से मुद्रित है, इसको खोजना तो असंभव है। इस समाचार पत्र का कोई नाम भी नहीं है। किसी एजेंसी को उद्धृत नहीं किया गया है। इस झूठे समाचार को गढ़ने व प्रचारित करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के डर्टीट्रिक्स विभाग अर्थात सोशल मीडिया में यह सब षड्यंत्रकारी कूट रचा गया है।
यदि कोई व्यक्ति इस तरीके के समाचार पत्र की 10 प्रर्तियां जिसमें संपादक, मुद्रक, वितरक और समाचार पत्र संवाददाता का नाम सहित मुझे उपलब्ध करवा दे तो मैं ₹50,000 उस व्यक्ति को देने को तैयार हूं।

पुष्कर धामी जो राज्य के पुनः मुख्यमंत्री बन सकते हैं, को इस अनैतिक कृत्य/झूठ का खण्डन करने के लिए स्वयं आगे आना चाहिए।

विस चुनाव 2022ः 281 उम्मीदवारों को 500 वोट तक नहीं मिले

उत्तराखंड में विधायक बनने का सपना संजोये कई प्रत्याशियों को 500 वोट भी नहीं नसीब नही हो पाये। राज्य की 70 विधानसभा सीटों पर इस बार 632 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा। इसमें 47 सीटों पर भाजपा, 19 पर कांग्रेस, 2 पर बसपा और 2 पर निर्दलियों ने जीत का हासिल की। विधानसभा चुनाव में विधायक बनने का सपना लेकर उतरे 281 उम्मीदवारों को 500 सौ वोट भी नहीं मिले। यानि 44 प्रतिशत से अधिक प्रत्याशी पांच सौ वोट भी हासिल नहीं कर पाए। इसमें निर्दलीय उम्मीदवार तो थे ही। साथ ही कई सीटों पर आम आदमी पार्टी, बसपा, यूकेडी समेत अन्य क्षेत्रीय दलों के उम्मीदवार भी शामिल हैं।

उत्तराखंड की राजनीति में खुद को तीसरा विकल्प मान रही आम आदमी पार्टी ने पहली बार 70 सीटों पर चुनाव लड़ा, लेकिन जिस रणनीति के साथ आप चुनावी रण में उतरी थी, इसका असर नतीजों पर नहीं दिखा। आप प्रदेश में खाता तक नहीं खोल पाई। वहीं, 33 सीटों पर आप के उम्मीदवार एक हजार मत भी नहीं हासिल कर सके। पर्वतीय जिलों की सीटों पर आप का प्रदर्शन बेहतर कमजोर रहा। देहरादून जिले की धर्मपुर विधानसभा सीट पर 20 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा। इनमें ले 14 प्रत्याशियों को 500 सौ से कम वोट पड़े। इसी तरह रायपुर सीट पर नौ प्रत्याशियों का प्रदर्शन भी बेहद खराब रहा।

सीएम पद के लिए धामी ही है आधा दर्जन विधायकों की पहली पसंद

देहरादून। मुख्यमंत्री की रेस में पुष्कर सिंह धामी का नाम सबसे आगे चल रहा है। अब तक करीब 6 विधायक पुष्कर सिंह धामी के लिए सीट छोड़ने को तैयार हो गए हैं। इसमें कैलाश गहतोड़ी, जागेश्वर से विधायक मोहन सिंह मेहरा, भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा, बागेश्वर जिले के कपकोट से सुरेश गड़िया औऱ खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार शर्मा का भी नाम शामिल है।

साक्षी महाराज का बड़ा बयान, धामी पहली पंसद
वहीं 2022 अपने बेबाक बयानों के लिए चर्चाओं में रहने वाले उन्नाव सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए। शनिवार को उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज ऋषिकेश रेलवे रोड स्थित अपने भगवान आश्रम में पहुंचे। पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मैजिक चल रहा है। यह मैजिक अगले 50 वर्षों तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सहित चार राज्यों में भाजपा की बड़ी जीत इस बात का प्रमाण है।

साक्षी महाराज ने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा ने सुशासन स्थापित किया है। जिसका नतीजा यह रहा कि इस चुनाव में उत्तर प्रदेश की राजनीति में कई मिथक टूटे हैं। सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि वह पहले ही उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भाजपा की स्पष्ट बहुमत की सरकार बनाने का दावा कर चुके थे, जो आज सच साबित हुआ है। इतना जरूर है कि उत्तराखंड में जिस चेहरे को लेकर भाजपा विजई हुई वह चेहरा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चुनाव हार गए।

उन्होंने अपनी व्यक्तिगत राय जाहिर करते हुए कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के तौर पर पुष्कर सिंह धामी को ही देखना चाहते हैं, शेष निर्णय पार्टी संगठन को लेना है। उन्होंने कहा कि पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव पर किसान आंदोलन ने कोई प्रभाव नहीं डाला। उन्होंने कहा कि हम पहले ही कहते आए हैं कि यह आंदोलन किसानों का नहीं, बल्कि कुछ डिजाइनर किस्म के हैं व्यक्तियों का है। उन्‍होंने कहा कहा कि जो गाजीपुर बार्डर इस कथित किसान आंदोलन का केंद्र रहा, उसके आसपास की सभी विधानसभा सीटों पर भाजपा ने बड़े अंतराल से जीत दर्ज की है। ऐसे में कोई भी किसान आंदोलन की सच्चाई का अंदाजा लगा सकता है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने ली राज्य में हार की जिम्मेदारी

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के परिणामों के सामने आने के बाद कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस की झोली में 19 सीटें आई। जिसके बाद आज शनिवार को पत्रकारवार्ता कर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने विधानसभा चुनाव में मिली हार की जिम्मेदारी ली।
उन्होंने कहा कि पार्टी मंथन करेगी और हार की समीक्षा भी करेगी। शनिवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने राजधानी में पत्रकारवार्ता में कहा कि अगर हाईकमान कहेगा तो वह अपना पद छोड़ने को भी तैयार हैं। गणेश गोदियाल खुद भी पौड़ी की श्रीनगर सीट से बेहद कम मुकाबले में चुनाव हारे हैं।

विपक्ष ने सिर्फ प्रधानमंत्री के नाम पर वोट मांगे
उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त करता हूं। परिणाम हमारे पक्ष में नहीं आए, लेकिन हम मंथन करेंगे। सभी कार्यकर्ताओं ने पूरी मेहनत की है। उन्होंने कहा कि हम जनता के हितों के लिए हमेशा लड़ते रहेंगे। गोदियाल ने बताया कि मैंने पूरे प्रदेश में जब दौरा किया तो बेरोजगारी की बहुत बुरी स्थिति देखी। उसके बावजूद परिणाम ऐसे देखने को मिले। मैं खुद भी नहीं समझ पाया। इसलिए हम भी मंथन करेंगे कि क्या कारण रहे। उन्होंने कहा कि विपक्षी केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर वोट मांग रहे थे, लेकिन प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री और विधायक की जगह नहीं आएंगे। विपक्ष को सरकार बनाने पर बधाई। फैसला हमारे पक्ष में नहीं आया, लेकिन हम राज्य के हित में काम करते रहेंगे।

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.