सीएम ने ओवरलोडिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चकराता क्षेत्र के अंतर्गत बुल्हाड़-बायला मार्ग पर हुए वाहन दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से मृतकों की आत्मा को शांति और परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को तेजी से राहत व बचाव कार्य करते हुए घायलों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि घायलों के उपचार के लिए एवं मृतकों के परिवारजनों को राज्य सरकार द्वारा हर संभव मदद दी जायेगी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, गढ़वाल कमिश्नर एवं जिलाधिकारी देहरादून ने घटना स्थल का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी देहरादून को वाहन दुर्घटना की मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दिये हैं। उन्होंने परिवहन विभाग को सख्त निर्देश दिये हैं कि वाहनों में ओवर लोडिंग न हो। यदि इस तरह की कोई बात आती है, तो संबधित पर कड़ी कारवाई की जाय। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह की घटनाएं दुबारा न हो, इसके लिए उन्होंने प्रदेश के लोगों से अपील की है ओवरलोडिंग न करें। हम सभी को स्वयं जागरूक होकर इस तरह की घटनाओं से बचना है।
वहीं, मुख्यमंत्री ने चकराता क्षेत्र में वाहन दुर्घटना में मृतक आश्रित को 50-50 हजार रुपये व गम्भीर घायल को 25-25 हजार रुपये की सहायता राशि मुख्यमंत्री राहत कोष से देने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने रन फॉर यूनिटी में दौड़ लगाई, दिया एकता का संदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर घंटाघर, देहरादून में सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल ने अनेक रियासतों को भारत संघ में एकीकृत करने में अहम भूमिका निभाई। भारत की आजादी में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।
मुख्यमंत्री ने सरदार पटेल की जयंती के अवसर पर भाजयुमो द्वारा आयोजित रन फॉर यूनिटी का फ्लैग ऑफ किया। सामाजिक एकता के उद्देश्य से इस दौड़ का आयोजन घन्टाघर से मसूरी डाइवर्जन तक किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने भी रन फॉर यूनिटी में दौड़ लगाई।
इस अवसर पर विधायक खजानदास, भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल, भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल मौजूद रहे।

प्रियदर्शनी शौर्य सम्मान दिवस पर शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया

उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश महासचिव और प्रियदर्शनी शौर्य सम्मान के कार्यक्रम संयोजक राजपाल खरोला ने जानकारी देते हुए बताया कि आज ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आडवाणी धर्मशाला, श्यामपुर में प्रथम महिला प्रधानमन्त्री, भारत रत्न स्व. इंदिरा गांधी के बलिदान दिवस और पाकिस्तान को परास्त कर बांग्लादेश मुक्ति युद्ध की 50वीं वर्षगाठ के मौके पर प्रियदर्शनी शौर्य सम्मान दिवस मनाया गया। इसमे देश के लिए अपनी जान न्यौछावर करने वाले शहीदों के परिजनों का सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम संयोजक राजपाल खरोला ने कहा की स्व. इंदिरा गांधी जी के बलिदान दिवस के मौके पर उनकी स्मृति को नमन कर उनके दिखाए गए पथ पर चलने की शपथ ली। उन्होंने कहा कि स्व. इंदिरा गांधी ने 1971 के युद्ध में विश्व शक्तियों के सामने न झुकने के नीतिगत और समयानुकूल निर्णय क्षमता से पाकिस्तान को परास्त किया और बांग्लादेश को मुक्ति दिलाकर स्वतंत्र भारत को एक नया गौरवपूर्ण क्षण दिलवाया।
खरोला ने कहा कि स्व. इंदिरा गांधी को दुर्गा मां का रूप भी कहा जाता था उन्होंने सर्वप्रथम परमाणु परिक्षण कर देश को परमाणु शक्ति बनाने का कार्य किया और आज पुरे देश में अगर देश को महाशक्ति के रूप में देखा जाता है तो वह स्व. इंदिरा गांधी के कार्याे से ही देखा जाता है।
खरोला ने कहा की चाहे बैंकों का राष्ट्रीयकरण हो या गरीबी हटाओ आन्दोलन स्व. इंदिरा गांधी ने दुनिया को दिखाया की अगर इच्छाशक्ति हो तो कोई भी कार्य असम्भव नहीं होता। खरोला ने कहा कि महिला सशक्तिकरण की असल में परिभाषा इंदिरा गांधी है जो एक मज़बूत शख्सियत थीं। समझौतों से दूर रहने वाली और अपने देश भारत में मज़बूत आस्था निष्ठा रखने वाली।

इन शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गय-
शहीद स्व हमीर पोखरियाल पुत्र जयेंद्र सिंह पोखरियाल
शहीद स्व अमित सेमवाल पुत्र पुष्पा सेमवाल
शहीद स्व मनीष थापा पुत्र मनोज थापा
शहीद स्व विकास गुरंग
शहीद स्व माहवीर सिंह राणा भाई रणबीर सिंह थापा
शहीद स्व प्रदीप रावत पुत्र कुवर सिंह रावत
शहीद स्व राकेश डोभाल पुत्र विमला डोभाल
शहीद स्व चैन सिंह राणा पति सरला राणा
शहीद स्व करण बहादुर थापा पति नरु थापा
शहीद स्व देवेन्द्र सिंह राणा पति विनीता राणा
शहीद स्व दिनेश चन्द पांथरी पति जसोदा पांथरी
भुरारी सिंह केंतुरा पति जसोदा केंतुरा

कार्यक्रम के दौरान शूरवीर सिंह सजवान, डा. केएस राणा, महंत विनय सारस्वत, जयेंद्र रमोला , जय सिंह रावत, सुधीर राय, मनीष शर्मा, बर्फ सिंह पोखरियाल, देवेन्द्र रावत, शैलेंद्र बिष्ट, सतीश रावत, सरोज देवराडी, विमला रावत, ललित मिश्रा, ध्यान सिंह असवाल, विजय पाल रावत, उर्मिला नौटियाल, सविता शर्मा, विमला रावत, खेम सिंह बिष्ट, मनोज गुसाईं, प्यारे लाल जुगलान, प्रेम लाल शर्मा, वीरेंद्र थापा, केके थापा, शिवदयाल, जयेंद्र सिंह रावत, धर्मेंद्र बागियाल, देवेंद्र दत्त बग्याल, विमला रावत, पुरानचंद, भगवान सिंह पंवार, जगत नेगी, दीपक धमंदा, सोनू पांडेय, जितेंद्र यादव आदि लोग मौजूद उपस्थित रहे।

पटले का अखंड भारत का सपना मोदी और शाह ने पूरा किया-विस अध्यक्ष

बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किये। इस अवसर उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन आज के युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत है।
विस अध्यक्ष ने कहा कि भारत के पहले उप प्रधान मंत्री और गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को हर साल नेशनल यूनिटी डे या राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने 562 रियासतों को भारत संघ में एकीकृत करने में अहम भूमिका निभाई थी। राष्ट्र को एकजुट करने के लिए सरदार पटेल के किए प्रयासों को स्वीकार करने के लिए राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है।
उन्होंने कहा कि 5 अगस्त 2019 को प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के प्रयास से कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाला अनुच्छेद 370 और 35(अ) समाप्त हुआ। कश्मीर भारत का अभिन्न अंग बन गया और सरदार पटेल का भारत को अखण्ड बनाने का स्वप्न साकार हुआ। 31 अक्टूबर 2019 को जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख के रूप में दो केन्द्र शासित प्रदेश अस्तित्व में आये। अब जम्मू-कश्मीर केन्द्र के अधीन रहेगा और भारत के सभी कानून वहां लागू होंगे। पटेल को कृतज्ञ राष्ट्र की यह सच्ची श्रद्धांजलि है।
विस अध्यक्ष ने कहा कि लौह से निर्मित सरदार वल्लभ भाई पटेल की विशाल प्रतिमा एकता की मूर्ति (स्टैच्यू ऑफ यूनिटी) देश के स्वाभिमान के साथ खड़ी है, जो हमें एकता के सूत्र में बांधने का संदेश देती है।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, पार्षद लव काम्बोज, विकास तेवतिया, सुमित पवार, जयंत किशोर शर्मा, राजेश दिवाकर, सोवन सिंह कैंतूरा, हरीश पंत, सोनू प्रभाकर, चेतन चौहान, राज कुमार पुंडीर आदि सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

ऋषिकेश विधानसभा में आप कार्यकर्ताओं ने दिखाए उग्र तेवर

विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय का घेराव करने जा रहे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बलपूर्वक रोक दिया। इस दौरान आप कार्यकर्ताओं से मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों से तीखी नोकझोंक भी हुई।
रविवार की सुबह अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम अनुसार बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता आप प्रभारी ऋषिकेश विधानसभा राजे सिंह नेगी के नेतृत्व में क्षेत्रीय विधायक के पांच वर्षों के कार्यकाल को लेकर उनके कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन के लिए निकले थे। कार्यक्रम की सूचना पर पुलिस प्रशासन द्वारा कोयल घाटी से लेकर बैराज स्थित विधानसभा अध्यक्ष के कैम्प कार्यालय तक जगह-जगह बेरोकेटिंग लगाकर भारी पुलिस फोर्स की तैनाती की गई थी। भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जैसे आप कार्यकर्ता सुबह करीब सवा ग्यारह बजे वीरभ्रद्र रोड़ पर पहुंचे, पुलिसकर्मियों ने उन्हें बलपूर्वक रोक दिया। मौके पर पुलिस कर्मियों के साथ आप कार्यकर्ताओं की जबरदस्त नोकझोंक भी हुई। पुलिस प्रशासन के काफी समझाने बुझाने के बाद पार्टी कार्यकर्ता वापस लौट गए।
प्रदर्शनकारियों मे विधानसभा संगठनमंत्री दिनेश असवाल, सुनील दत्त सेमवाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा पांडेय, मीडिया प्रभारी नरेंद्र सिंह, अजय रावत, हिमांशु नेगी, नीरज कशयप, पंकज गुसाईं, अश्वनी सिंह, चंद्रमोहन भट्ट, देवराज सिंह नेगी, कुलदीप राणा, गोविंद रावत, नरेंद्र सिंह, प्रभात झा, हिमांशु नेगी, कमलेश्वर जखमोला, जयेन्द्र प्रसाद, अंकित डबराल, गौरव दुबे, अश्वनी, दीपक कश्यप, मनमोहन नेगी, सत्येंद्र नेगी, अजय मिश्रा, खर्मबीर, ओम चौधरी, अजय ठाकुर, दिनेश क्षेत्री, रमेश यादव, मदन ठाकुर, राजीव कुमार, पुरुषोत्तम शाहू, शुभम कुकरेती, सौरव पुंडीर, शुभम देव, राहुल भंडारी, अमूल भाटी आदि शामिल रहे।

एक दिवसीय दौरे पर आये अमित शाह ने कांग्रेस और हरीश रावत को दी चुनौती

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज अपने एकदिवसीय उत्तराखंड दौरे पर कांग्रेस और हरीश रावत को जमकर निशाने पर लिया। उन्होंने पूर्व सीएम हरीश को खुली चुनौती देते हुए कहा कि घोषणा पत्र भाजपा-कांग्रेस के दो-दो हाथ हो जाएं। शाह ने कहा कि भाजपा की केंद्र और राज्य सराकर ने प्रदेश में विकास कार्यों को प्रगति दी है। शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए चुनावी शंखनाथ भी कर दिया।
शाह ने कांग्रेस को घोटाले की पार्टी करार दिया। कहा कि कांग्रेसकाल में उत्तराखंड में कई घोटाले सामने आए हैं। कहा कि 70 सालों के कांग्रेस कार्यकाल में चार-चारी पीढ़ी ने शासन किया, लेकिन फिर भी विकास पर फोकस नहीं किया गया। शाह ने पूर्व सीएम हरीश रावत को स्टिंग की भी याद दिलाई।
शाह ने कहा कि केंद्र सरकार ने 85 हजार करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट उत्तराखंड को दिए हैं। कहा कि ये सभी प्रोजेक्ट्स जल्द पूरे कर लिए जाएंगे। शाह ने जोर देते हुए कहा कि उत्तराखंड का विकास करना हरकिसी की नैतिक जिम्मेदारी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि उत्तराखंड का विकास मॉडल देश में भी लागू किया जाएगा। कहा कि विकास कार्यों में उत्तराखंड अग्रणी राज्य है।
अमित शाह ने लोगों को आगाह करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में उत्तराखंड की जनता कोई गलत फैसला न करे, इसलिए पीएम मोदी पर विश्वास करते हुए सीएम धामी को एक मौका और दीजिए, हम उत्तराखंड को बदल देंगे। उन्होंने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि वो 50- 75 रुपए का मटका खरीदते समय, उसे भी ठोक बजाकर जांचती हैं कि वो पक्का है कि नहीं। तो फिर इसी तरह पांच साल की सरकार के लिए भी, ठीक से जांच परख कर देना। कहीं रॉग नंबर ना लग जाए, वरना फिर से काम कुछ नहीं होगा और भ्रष्टाचार की बयार बहने लगेगी। इसलिए भाजपा के नेतृत्व में विकास की जो शुरुआत हुई है, उस सुशासन को अपना आशीर्वाद दीजिए।
अमित शाह ने कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने खुद पार्टी अध्यक्ष होने के नाते, भाजपा का चुनावी घोषणा पत्र जारी किया था। इसमे से अब तक 85 प्रतिशत वायदे पूरे कर लिए गए हैं। अब वो कांग्रेस को चुनौती देते हैं कि वो भी अपने पुराने घोषणा पत्र में से पूरे किए गए वायदों की लिस्ट लाकर देहरादून के किसी चौराहे पर बहस करने आए। वो भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष को भेजकर बहस करवाने को तैयार हैं। उन्होंने कांग्रेस पर वायदाखिलाफी करने वाली पार्टी होने का आरोप लगाया।

उच्चस्तरीय समिति में तीर्थपुरोहित और हक-हकूकधारियों को किया सदस्य नामित

सरकार ने चारधाम देवस्थानम बोर्ड को लेकर गठित उच्चस्तरीय समिति में नौ तीर्थपुरोहित और हक-हकूकधारियों को बतौर सदस्य नामित किया है। सचिव धर्मस्व एचसी सेमवाल की ओर से इसके आदेश किए गए।
चारधाम के तीर्थ पुरोहित देवस्थानम बोर्ड भंग करने की मांग कर रहे हैं। उनके विरोध को देखते हुए सरकार ने तीर्थ पुरोहितों एवं हकूकधारियों के सुझाव लेने के लिए उच्चस्तरीय समिति बनाई थी। इसकी कमान भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोहर कांत ध्यानी को दी गई है। ध्यानी इस मामले में अपनी अंतरिम रिपोर्ट सरकार को दे भी चुके हैं। हालांकि, तीर्थपुरोहित और हक-हकूकधारी ध्यानी का भी विरोध कर रहे हैं। उनका आरोप है कि ध्यानी उनकी बात सुनने को तैयार नहीं हैं। इसलिए, सरकार ने इस समिति में नौ तीर्थपुरोहितों को सदस्य नामित किया है।

इन्हें नामित किया गया सदस्य
-बदरीनाथ धाम से विजय कुमार ध्यानी, संजय शास्त्री और रवींद्र पुजारी
-केदारनाथ धाम से विनोद शुक्ला और लक्ष्मी नारायण जुगराण
-गंगोत्री धाम से संजीव सेमवाल और रवीन्द्र सेमवाल

राज्य की 670 एम्पैक्स का किया गया कम्प्यूटरीकरण

प्रदेश में सहकारिता विभाग के अंतर्गत मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना की शुरूआत हो गई है। देहरादून के बन्नू स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृह, सहकारिता मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने योजना का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर राज्य समस्त 670 बहुउद्देश्यीय प्राथमिक कृषि ऋण सहकारी समितियों (एमपैक्स) का कम्प्यूटरीकरण किया भी विधिवत रूप से पूर्ण किया गया। साथ ही सहकारिता ट्रेनिंग सेंटर का भी उद्घाटन किया गया।

’प्रदेश का हुआ चहुंमुखी विकास’
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना के शुरू किए जाने और सभी एमपैक्स के कम्प्यूटरीकरण पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और सहकारिता मंत्री डा. धन सिंह रावत को बधाई देते हुए कहा कि पिछले पौने पांच साल में प्रदेश का चहुंमुखी विकास हुआ है। युवा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में तेजी से विकास कार्य किए जा रहे हैं।

’मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना से माताओं, बहनों को मिलेगी बड़ी राहत’
केंद्रीय मंत्री शाह ने मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना को प्रदेश की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए बहुत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि इससे खास तौर हमारी माताओं व बहनों को काफी राहत मिलेगी। उनका बोझ कम होगा। वे अपना समय दूसरे आय अर्जन में कर सकेंगी। साइंटिफिक पौष्टिक पशु चारा मिलने से गायों की दुग्ध क्षमता बढेगी जिसका फायदा इस काम में लगे लोगों को मिलेगा। इसके लिए मक्का उत्पादन को बढ़ावा देने से किसानों को भी लाभ मिलेगा।

’उत्तराखण्ड की तर्ज पर देशभर की सहकारिता समितियों के कम्प्यूटरीकरण पर काम होगा’
शाह ने कहा कि यह बड़ी खुशी की बात है कि उत्तराखण्ड में प्रदेश की 670 एमपैक्स के कम्प्यूटरीकरण का कार्य पूरा कर लिया गया है। जितना ज्यादा डिजीटलाईजेशन होगा, सहकारिता से जुड़े लोगों को उतनी ही अधिक सहूलियत होगी। तेलंगाना के बाद ऐसी करने वाला उत्तराखण्ड दूसरा राज्य है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सहकारिता मंत्रालय द्वारा देश भर की सहकारिता समितियों के पूर्ण कम्प्यूटरीकरण पर काम किया जाएगा। इसके लिए उत्तराखण्ड मॉडल का अध्ययन किया जाएगा।

’सहकारिता मंत्रालय से सहकारिता आंदोलन को मिला बल’
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि गरीबों का दर्द प्रधानमंत्री के दिल में रहता है। उन्होंने देश के सहकारिता आंदोलन को आगे बढ़ाया है। अमृत महोत्सव में सहकारिता का अलग से पहली बार मंत्रालय बनाया गया है। शाह ने कहा कि उनका सौभाग्य है कि वे देश के पहले सहकारिता मंत्री बने हैं। अलग से सहकारिता मंत्रालय का गठन किसानों, मजदूरों, मछुआरों और सहकारिता से जुड़े लोगों के जीवन में बडा परिवर्तन लाएगा।

’प्रदेश को केंद्र से मिली 85 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाएं’
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि श्रद्धेय अटल ने उत्तराखण्ड राज्य का गठन किया था। अब प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में इसे संवारा जा रहा है। पिछले लगभग 5 साल में चार धाम सड़क परियोजना, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना, एनएच पर किए गए कामों सहित 85 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाएं केंद्र से राज्य के लिए स्वीकृत हुई हैं। इनमें से बहुत सी योजनाओं पर काम हो गया है, बहुत सी योजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है। केदारनाथ धाम का पुनर्निर्माण किया। 5 नवम्बर को प्रधानमंत्री केदारनाथ आ रहे हैं। उस दिन शंकराचार्य की प्रतिमा की स्थापना की जाएगी। बदरीनाथ जी के मास्टर प्लान पर भी काम चल रहा है।

’उत्तराखण्ड सरकार जागरूक सरकार, आपदा में किया बेहतर काम’
उन्होंने कहा उत्तराखंड सरकार ने कोविडरोधी टीकाकरण का कार्य जिस तेजी से किया है, वह सराहनीय है। उत्तराखंड में तमाम जगह ऑक्सीजन प्लांट लगाए गए। हाल ही में आई आपदा में मुख्यमंत्री एवं सरकार द्वारा तत्परता से कार्य किया गया। उन्होंने कहा उत्तराखंड का विकास ऐसी जागरूक सरकार से ही संभव है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड एवं देश तेजी से विकास कर रहा है। उन्होंने कहा उज्जवला योजना ,आयुष्मान भारत योजना जैसी तमाम योजनाओं से जनता को लाभ पहुंचाने का कार्य किया गया है। वन रैंक वन पेंशन की मांग को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने पूरा किया। उन्होंने कहा केदारनाथ मंदिर एवं बद्रीनाथ मंदिर का विकास कार्य तेजी से चल रहा है।

’आपदा में केंद्र से तत्काल मिली सहायता’
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का स्वागत करते हुए कहा कि हाल ही में आई आपदा में अमित शाह ने प्रदेश की हर सम्भव सहायता की। उन्होंने एक अभिभावक की तरह हमारा साथ दिया। उत्तराखंड में आई आपदा में तत्परता दिखाते हुए राज्य में बचाव कार्य के लिए सेना के 3 हेलीकॉप्टर उपलब्ध कराए। आपदा के दौरान डेढ़ लाख से ज्यादा तीर्थयात्री प्रदेश में आए हुए थे। परंतु समय पर अलर्ट होने और प्रशासनिक मशीनरी को सक्रिय करने से इसमें एक भी तीर्थयात्री की मृत्यु नहीं हुई।

’जनहित में लगातार किए जा रहे फैसले’
मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना से माताओं व बहनों का जीवन आसान होगा। पशुओं के लिए पौष्टिक चारा घर पर ही उपलब्ध होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने जो घोषणा की, उनका शासनादेश भी जारी किया। विभिन्न विभागों में रिक्त चल रहे 24 हजार पदों पर भर्ती एवं युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए युवाओं हेतु प्रत्येक जिले में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत ऋण वितरित किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में कोविड वैक्सीन की शतप्रतिशत डोज का लक्ष्य पूरा कर लिया गया है। उन्होंने पर्याप्त संख्या में वैक्सीन उपलब्ध करवाने के लिए प्रधानमंत्री जी का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री की संकल्प शक्ति से कश्मीर से धारा 370 हटी और एक देश, एक विधान सम्भव हुआ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की जनता के हित में लगातार फैसले ले रहे हैं। आशा बहनों, ग्राम प्रधानों, उपनल कार्मिकों के मानदेय में बढ़ोतरी की गई है। कोविड को देखते हुए पर्यटन, संस्कृति व परिवहन क्षेत्र,चिकित्सा क्षेत्र के साथ ही महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए पैकेज दिए गए है। डीबीटी से लाभार्थियों के खातों में पैसा जाने भी लगा है। हम जल्द ही स्वस्थ युवा स्वस्थ उत्तराखण्ड योजना शुरू करने जा रहे हैं। इसमें प्रत्येक ग्राम पंचायत में ओपन जिम बनाए जाएंगे।

केंद्रीय रक्षा और पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक दिन है। मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना और सभी एम्पैक्स का कम्प्यूटरीकरण देश के गृह मंत्री जी द्वारा किया गया है।
उत्तराखण्ड के सहकारिता मंत्री डा. धन सिंह रावत ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना और एम्पैक्स के कम्प्यूटरीकरण के बारे में बताया।
इस अवसर पर पर्वतीय जिलों से आई महिलाओं को मुख्यमंत्री घसियारी कल्याण योजना में साइलेज का किट दिया गया। इसी प्रकार अनेक महिला समूहों को दीनदयाल उपाध्याय सहकारी किसान कल्याण योजना के अंतर्गत 5-5 लाख रुपये के चेक दिए गए।
इस दौरान उत्तराखण्ड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, डा. हरक सिंह रावत, सुबोध उनियाल, गणेश जोशी, रेखा आर्य, स्वामी यतिश्वरानंद, बिशन सिंह चुफाल, बंशीधर भगत, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन कौशिक, सांसद अनिल बलूनी, अजय टम्टा, नरेश बंसल, माला राज्य लक्ष्मी शाह, दुष्यंत गौतम, रेखा वर्मा, लोकेट चटर्जी, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, तीरथ सिंह रावत, विजय बहुगुणा, मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायकगण एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

हरिद्वार पहुंचे अमित शाह ने लिया संतो का आर्शीवाद

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को श्री हरिहर आश्रम, कनखल, हरिद्वार में जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी अवधेशानन्द गिरि से भेंट कर देव-दर्शन एवं पूजन-अर्चन किया। आचार्य महामण्लेश्वर स्वामी अवधेशानन्द गिरि ने गृह मंत्री अमित शाह के साथ हिंदू धर्म आचार्य सभा के प्रमुख संत एवं शीर्षस्थ गणमान्य विभूतियों से आध्यात्मिक भेंट एवं अन्य बिन्दुओं पर चर्चा की।
स्वामी अवधेशानन्द गिरि ने कहा कि राष्ट्र के सकल अभ्युदय एवं विश्व-कल्याण की मंगलकामना के लिए अमित शाह ने श्री हरिहर आश्रम पधार कर भगवान महामृत्युंजय महादेव एवं श्री पारदेश्वर महादेव के दर्शन और पूजन किये।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राज्यसभा सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी, योगगुरु स्वामी रामदेव, गीता ज्ञान संस्थानम, कुरुक्षेत्र के प्रमुख गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानन्द, हिन्दू धर्म आचार्य सभा के संयोजक स्वामी परमात्मानन्द सरस्वती, पूज्य स्वामी निर्मलानंदनाथ महाराज, चुन चुन गिरि मठ (कर्नाटक), आचार्य कृष्णमणि, प्रमुख कृष्ण प्रणामी संप्रदाय (गुजरात-राजस्थान), महामंडलेश्वर स्वामी विश्वेश्वरानंद सरस्वती, मुंबई (सुरत गिरि बंगला, हरिद्वार), उत्तराखंड पुलिस के डीजीपी अशोक कुमार, जिला अधिकारी हरिद्वार विनय शंकर पांडे सहित अनेक गणमान्य विभूतियों की भी उपस्थिति रही।

इंडियन रेड क्रास सोसाइटी ने आपदा प्रभावितों को राहत सामान भेजा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में इंडियन रेड क्रास सोसाइटी के प्रतिनिधियों ने भेंट की। उन्होंने हाल ही में प्रदेश में आयी देवी आपदा से पीड़ितो की मदद के लिये विशेषकर नैनीताल एवं ऊधम सिंह नगर जनपद के आपदा प्रभावितों को बड़ी संख्या में कम्बल, किचन सेट, मच्छर दानी, टेन्ट तथा आवश्यक दवाइया आदि प्रदान की।
रेडक्रास द्वारा प्रदान की गई सामग्री सम्बन्धित जनपदों को रवाना करते हुए मुख्यमंत्री ने रेडक्रास सोसाइटी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि पीड़ितो की मदद करना सबसे बड़ी मानव सेवा है।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक तथा रेड क्रास सोसाइटी के पदाधिकारी उपस्थित थे।

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.