उत्तराखंडः कोटद्वार विधायक ऋतु खंडूरी बनी राज्य की पहली महिला स्पीकर

उत्तराखंड विधानसभा आज एक नया इतिहास लिखा गया। कोटद्वार विधायक ऋतु भूषण खण्डूड़ी के रूप में विधानसभा को पहली महिला अध्यक्ष मिल गई हैं। इससे पहले विजया बड़थ्वाल विधानसभा की डिप्टी स्पीकर रह चुकी हैं। विधानसभा में ऋतु खंडूड़ी निर्विरोध रूप से अध्यक्ष चुनी गई। गुरुवार को उन्होंने विधानसभा में अपना नामांकन दाखिल किया था।

उत्तराखंड विधानसभा मंडप में प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत ने ऋतु खंडूड़ी भूषण को सदन के अध्यक्ष के तौर पर निर्वाचन की घोषणा की। इसके बाद नेता सदन, प्रोटेम स्पीकर एवं मंत्रीगणों सहित विपक्ष के सदस्यों ने नए विधानसभा अध्यक्ष को पीठ पर विराजमान किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नवनिर्वाचित विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तराखंड राज्य के लिए ऐतिहासिक दिन है और यह मातृशक्ति का बहुत बड़ा योगदान है। मातृशक्ति के रूप में हमें पहली महिला स्पीकर मिली है। हमारी विधानसभा उनके नेतृत्व में प्रगति के नए इतिहास रचेगी। मै उनको हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।

छठी स्पीकर हैं ऋतु खंडूड़ी

ऋतु खंडूडी उत्तराखंड की छठी विधानसभा अध्यक्ष के पद पर पीठासीन हुई हैं। इस दौरान प्रोटेम स्पीकर सहित सदन के सभी सदस्यों द्वारा नए स्पीकर को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। विधानसभा की अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद ऋतु खंडूड़ी भूषण ने कहा की वह सदन को आश्वस्त करना चाहती हैं कि अपने संपूर्ण क्षमताओं से उच्च से उच्च संसदीय आदर्शों तथा परंपराओं का निर्वहन करने का प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड ने एक महिला को इस गरिमामयी पद पर पहुंचाकर उत्तम उदाहरण पेश किया है।

कौन हैं ऋतु खंडूड़ी

ऋतु खंडूड़ी उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी की बेटी हैं। उनका जन्म नैनीताल में 29 जनवरी 1965 को हुआ। उन्होंने मेरठ के रघुनाथ गर्ल्स कॉलेज से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है। इसके बाद राजस्थान विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन किया। उन्होंने पत्रकारिता में डिप्लोमा भी हासिल किया है। उनके पति केंद्र सरकार में स्वास्थ्य सचिव हैं। ऋथु खंडूड़ी पहली बार 2017 में यमकेश्वर से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंची। 2022 में यमकेश्वर से उन्हें टिकट नहीं मिला लेकिन अंतिम समय में कोटद्वार से मैदान में उतारी गई। ऋतु कांग्रेस के दिग्गज सुरेंद्र सिंह नेगी को हराकर दूसरी बार विधायक बनीं। 26 मार्च 2022 को उत्तराखंड विधानसभा की छठवीं व पहली महिला स्पीकर बनीं।

जल पुलिस ने गंगा में डूबे पर्यटकों के शव को बाहर निकाला

मुनिकीरेती थाना पुलिस के मुताबिक आज सुबह 11 बजे तपोवन स्थित नीम बीच गाजियाबाद, यूपी निवासी छह दोस्त घूमने के लिए पहुंचे। इस दौरान वे यहां पर गंगा में नहाने के उतर गए। इसीबीच अचानक उनमें दो युवक गंगा के तेज बहाव में डूबने लगे। साथ दोस्तों की चीख पुकार मचने पर जल पुलिस ने तुरंत उनकी गंगा में सर्चिंग शुरू कर दी। जल पुलिस ने स्कूबा डाइबिंग कर एक घंटे में दोनों युवकों के शव को पानी से बाहर निकाला।

इसके बाद शवों को 108 एंबुलेंस की मदद से राजकीय चिकित्सालय में भिजवाया। घटना के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया है। थाना निरीक्षक रितेश साह ने बताया कि मृतक युवकों की पहचान 25 वर्षीय शुभम पुत्र पदम सिंह निवासी शालीमार गार्डन, साहिबाबाद, गाजियाबाद, 21 वर्षीय रजत खन्ना पुत्र प्लाट नंबर शालीमार र्गाडन, गाजियाबाद, यूपी के रूप में हुई है।

नेता प्रतिपक्ष की दौड़ में प्रीतम सिंह सहित इन विधायकों के नाम

भाजपा के सीएम के बाद अब कांग्रेस का नेता प्रतिपक्ष कौन होगा? कांग्रेस में नेता प्रतिपक्ष को लेकर अटकलें भी तेज हो गईं हैं। के चयन की प्रक्रिया भी जल्द होने जा रही है। राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडे ने अपनी रिपोर्ट हाईकमान को सौंप दी है। हाईकमान ने उन्हें उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के नतीजों की समीक्षा के लिए पर्यवेक्षक के रूप में भेजा था।

संपर्क करने पर पांडे ने शीर्ष नेतृत्व को रिपोर्ट देने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष कौन होगा इसपर हाईकमान ही फैसला लेगा। साथ ही उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष पर शीर्ष नेतृत्व ने अंतिम निर्णय लेना है। उम्मीद है जल्द तस्वीर साफ हो जाएगी। नेता प्रतिपक्ष के चयन को लेकर कांग्रेस के सामने संवैधानिक बाध्यता है। 28 मार्च से वर्तमान विधानसभा का पहला सत्र प्रस्तावित है।

सदन में विपक्ष की ओर से सरकार के सामने खड़ा होने के लिए नेता प्रतिपक्ष का होना जरूरी है। इस वक्त निवर्तमान नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह का नाम सबसे आगे हैं। लेकिन, इस बार धारचूला विधायक हरीश धामी खुलकर अपनी दावेदारी पेश कर चुके हैं। उनके साथ ही पूर्व काबीना मंत्री यशपाल आर्य, बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी, मदन बिष्ट का नाम भी चर्चा में है।

सूत्रों के अनुसार शीर्ष नेतृत्व इनमें ऐसे सर्वमान्य चेहरे को तलाश रहा है जिनके झंडे के नीचे सभी 19 विधायक सहजता से रह सके। दूसरी तरफ, पिछले नौ दिन से उत्तराखंड कांग्रेस बिना मुखिया के ही चल रही है। 15 मार्च को पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने इस्तीफा दे दिया था। उनके साथ ही कार्यकारिणी भी निष्प्रभावी हो गई है। नौ दिन से कांग्रेस में असमंजस की स्थिति है। प्रदेश अध्यक्ष के लिए खटीमा विधायक भुवन कापड़ी, यशपाल आर्य, मनोज तिवारी के नाम की चर्चा भी की जा रही है। कुमाऊं के ब्राह्मण नेताओं में फिलहाल भुवन का नाम आगे हैं।

हालांकि कांग्रेस का एक बड़ा वर्ग निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को ही दोबारा अध्यक्ष बनाए जाने के पक्ष में है। इसके पीछे गोदियाल के अल्प कार्यकाल और इस चुनाव में वर्ष 2017 के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन को वजह बताया जा रहा है। विधानसभा चुनाव 2022 में श्रीनगर विधानसभा सीट से भाजपा के डॉ. धन सिंह रावत ने गोदियाल को हराया है।

राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडे ने कहा नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश अध्यक्ष का विषय हाईकमान के विचाराधीन है। मैंने अपनी पूरी रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष को दे दी है। उम्मीद है जल्द ही तस्वीर साफ हो जाएगी।

उत्तर प्रदेश के सीएम के शपथ ग्रहण में शामिल हुए यूके के सीएम धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। उन्होंने योगी आदित्यनाथ को बधाई दी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज लखनऊ में आयोजित उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने योगी आदित्यनाथ को बधाई देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में विकास के नये आयाम प्राप्त करेगा।

मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश सरकार के नव नियुक्त मंत्रिमण्डल के सदस्यों को भी शुभकामनाएं दी।

महिला के उपचार के लिए लायंस क्लब डिवाइन ने की आर्थिक मदद

लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन ने आज आग से झुलसी महिला की मदद के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया है। क्लब के सदस्यों ने महिला के उपचार को 5100 रूपए की आर्थिक मदद की है। बता दें कि क्लब की ओर से समय-दर-समय निर्धन लोगों की मदद की जाती है।

क्लब अध्यक्ष लायन जगमीत सिंह और संस्थापक लायन ललित मोहन मिश्र ने बताया कि गत दिनों अपने घर पर कार्य करते हुए एक महिला जल गई जिन का इलाज एम्स में चल रहा है किंतु इलाज के दौरान समय अधिक लगने के कारण दोनों पति व पत्नी का रोजगार चला गया है जिस के कारण इनके घर में दूध राशन पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है।

इसी के दृष्टिगत क्लब द्वारा उक्त महिला को 5100 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई जिससे कि इलाज के दौरान घर में रह रहे बच्चे व महिला को राशन की समस्या का सामना ना करना पड़े।

अध्यक्ष लायन जगमीत सिंह ने बताया कि धनराशि क्लब के सदस्यों के सहयोग से प्रदान की गई है।

इस अवसर पर सचिव विकास ग्रोवर, कोषाध्यक्ष पवन शुक्ला, किशोर मेहता ,पूर्व अध्यक्ष महेश किंगर पूर्व अध्यक्ष आशु ढंग आदि उपस्थित रहे।

आवासीय कॉलोनी के लोगों ने आईडीपीएल प्रबंधन के खिलाफ किया प्रदर्शन

आईडीपीएल की आवासीय कॉलोनी में रहने वाले सैकड़ो लोग फैक्ट्री परिसर पर एकत्रित हुए। यहां पर उन्होंने फैक्ट्री के खिलाफ एक घंटे का सांकेतिन प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इस दौरान सुनील कुटलहैड़िया ने कहा की आईडीपीएल की आवासीय कॉलोनी के निवास करने वाले नौ दशक से रहे है। अब प्रबंधन उन्हें आवासीय कॉलोनी से बेघर करने पर तूला है। आरोप लगया कि वे अब कॉलोनी खाली करवाने के लिए नोटिस देने की फिराक में हैं।

इससे पहले भी लोगों ने आईडीपीएल फैक्ट्री के इस फैसले का विरोध किया था। अब फिर से यह मामला उठ रहा है। लिहाजा जब तक उनकी मांग पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होगी, आंदोलन जारी रहेगा।

प्रदर्शन करने वालों में अरविंद चौधरी, वायुराज, रमेश चंद्र शर्मा, सुमन, महावीर सिंह, अनीता प्रधान, प्रिया, पुनीत बजाज, आदित्य, गीता मित्तल आदि उपस्थित रहे।

ऋषिकेश की शिवानी का एशियन जुजित्सु प्रतियोगिता के लिए चयन

छठी एशियन जुजित्सु प्रतियोगिता के लिए ऋषिकेश की शिवानी गुप्ता का चयन हुआ है। यह प्रतियोगिता 27-31 मार्च को बहरीन में आयोजित होगी।

जुजित्सु एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के महासचिव विनय जोशी ने बताया कि प्रतियोगिता के ऋषिकेश की शिवानी गुप्ता का चयन हुआ है। शिवानी भारतीय जुजित्सु की टीम में शामिल होगी। 27 मार्च को दिल्ली एयरपोर्ट से बहरीन के लिए यह टीम रवाना होगी। शिवानी की इस उपलब्धि पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, मेयर अनिता ममगाईं, मुनिकीरेती नगर पालिका के चेयरमैन रोशन रतूड़ी, डॉ. गिरीश सिंधवानी, समाजसेवी प्रिंसी रावत, चारू माथुर कोठरी, जयेंद्र रमोला, कनक धनाई, देव भूमि ऋषिकेश मार्शल आर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर के अध्यक्ष सत्यवीर सिंह तोमर आदि ने हर्ष जता शिवानी का बधाई दी।

तीर्थनगरी पहुंचकर रितु खंडूरी ने गंगा आरती कर लिया आशीर्वाद

उत्तराखंड की पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष बनने जा रही रितु खंडूरी आज अपने समर्थकों के साथ त्रिवेणी घाट पहुंची। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और गंगा आरती में शामिल होकर भाजपा हाईकमान का आभार व्यक्त किया। गौरतलब है कि रितु खंडूरी का विधानसभा अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुना जाना तय है। उत्तराखंड की प्रथम महिला विधानसभा अध्यक्ष बनेगी।

आज कोटद्वार विधायिका रितु खंडूरी अपने समर्थकों के साथ तीर्थ नगरी स्थित त्रिवेणी घाट पहुंची। जहां पर भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर उनका भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद रितु खंडूरी पूरे विधि विधान के साथ मां गंगा की आरती मैं सम्मिलित हुई। इस अवसर पर उन्होंने साधु संतों का आशीर्वाद भी प्राप्त किया।

गंगा आरती के पश्चात उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा हाईकमान का आभार प्रकट किया। कहा कि प्रधानमंत्री ने और भाजपा नेतृत्व ने जो उनको इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है उस पर वह पूर्ण निष्ठा और पारदर्शिता से निर्वहन करेंगी।

कहां की उत्तराखंड की महिलाओं का केंद्रीय नेतृत्व ने सम्मान किया है उन्होंने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल के आदर्श पर चलने की बात भी कही। कहा कि विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल जी ने अपने 5 साल के कार्यकाल में विधानसभा को सफलतापूर्वक संचालित किया।

इस मौके पर अश्विनी गुप्ता, नवनीत राजपूत, मीनाक्षी भंडारी, कपिल गुप्ता, अभिनंदन दुबे, राम कृपाल गौतम, लक्ष्मी गुरुंग सहित कई भाजपाई मौजूद रहे।

यूपी में योगी सहित 52 मंत्रियों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

कई मिथकों को तोड़कर योगी आदित्यानाथ के नेतृत्व में प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी कर रही योगी सरकार ने शपथ ग्रहण की। सीएम योगी समेत 52 मंत्रियों ने शपथ ली। योगी आदित्यनाथ सरकार में केशव प्रसाद मौर्य ब्रजेश पाठक को उप मुख्यमंत्री बनाया गया है। पार्टी में ब्रजेश पाठक का कद बढ़ाया गया है। (Yogi 2.0 cabinet includes 2 deputy CM and 50 ministers) योगी मंत्रिमंडल में 16 कैबिनेट मंत्री, 14 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार तथा 20 राज्यमंत्री बनाए गए हैं।मंत्रिमंडल में उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य समेत 5 महिलाओं को जगह मिली है। योगी मंत्रिमंडल 2.0 में जातीय व क्षेत्रीय समीकरण के साथ पुरानी कैबिनेट के ज्यादातर साथियों को बरकरार रखा गया है। हालांकि पूर्व डिप्टू सीएम दिनेश शर्मा व कैबिनेट मंत्री श्रीकांत सिंह का पत्ता काटा गया है।

उधर योगी के दूसरी बार यूपी की कमान संभालते ही उनके पैतृक गांव में जश्न का माहौल है। पौड़ी गढ़वाल का पंचुर गांव योगी का पैतृक गांव है। आज सुबह से ही ग्रामीण उत्साहित नजर आए। शाम को टीवी पर बैठकर योगी के शपथ लेते ही तालियां बजाते रहे। आसपास के लोगों का उनके घर में जमावड़ा लगा हुआ है। यही नहीं, उनके पैतृक घर पर ढोल नगाड़ों पर लोग नाचते हुए अपना खुशी जाहिर कर रहे हैं।
योगी मंत्रिमंडल 2.0

केशव प्रसाद मौर्य – उपमुख्यमंत्री

ब्रजेश पाठक – उपमुख्यमंत्री

स्वतंत्र देव सिंह – मंत्री

सूर्य प्रताप शाही – मंत्री

सुरेश कुमार खन्ना – मंत्री

बेबी रानी मौर्य – मंत्री

लक्ष्मी नारायण चौधरी – मंत्री

जय वीर सिंह – मंत्री

धर्मपाल सिंह – मंत्री

नंद गोपाल नंदी, विधायक – मंत्री

भूपेन्द्र सिंह चौधरी – मंत्री

अनिल राजभर – मंत्री

जितिन प्रसाद – मंत्री

राकेश सचान – मंत्री

अरविंद कुमार शर्मा – मंत्री

योगेंद्र उपाध्याय – मंत्री

आशीष पटेल – मंत्री

संजय निषाद – मंत्री

राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार

नितिन अग्रवाल -राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

कपिल देव अग्रवाल -राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

रवींद्र जायसवाल -राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

संदीप सिंह -राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

गुलाब देवी -राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

गिरीश चंद्र यादव -राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

धर्मवीर प्रजापति -राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

असीम अरुण -राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

जेपीएस राठौर -राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

दयाशंकर सिंह -राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

नरेंद्र कश्यप -राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

दिनेश प्रताप सिंह -राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

अरुण कुमार सक्सेना -राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ -राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

राज्यमंत्री

मयंकेश्वर सिंह

दिनेश खटीक

संजीव गोंड

बलदेव सिंह ओलख

अजीत पाल

जसवंत सैनी

रामकेश निषाद

मनोहर लाल मन्नू कोरी

संजय गंगवार

बृजेश सिंह

के पी मलिक

सुरेश राही

सोमेंद्र तोमर

अनूप प्रधान ‘वाल्मीकि’

प्रतिभा शुक्ला

राकेश राठौर गुरु

रजनी तिवारी

सतीश शर्मा

दानिश आजाद अंसारी

विजय लक्ष्मी गौतम

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.