सीएम धामी ने परिवारजनों के साथ लाइन में लगकर आम मतदाता की तरह किया मतदान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा स्थित नगरा तराई मतदान केंद्र में आम मतदाता की भांति लाइन में लगकर मतदान कर लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।

मुख्यमंत्री आज सुबह खटीमा स्थित नगरा तराई मतदान केंद्र पर पहुँचे और एक सामान्य मतदाता की तरह कतार में लगकर वोट डाला। वोट डालने के बाद मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि आप भी सुदृढ़ और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए बड़ी संख्या में मतदान करें। उन्होंने विशेषकर पहली बार वोट डाल रहे युवाओं से अनुरोध किया कि अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर देश के उज्ज्वल भविष्य निर्माण में अपना योगदान दें। उन्होंने पहले मतदान, फिर जलपान का भी संदेश दिया।

उत्तराखंड शौर्य और पराक्रम की भूमि हैः केंद्रीय रक्षा मंत्री

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामलीला मैदान, काशीपुर (ऊधमसिंहनगर) में आयोजित विजय संकल्प रैली में प्रतिभाग किया।

जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सभी का अभिनंदन करते हुए देवभूमि उत्तराखंड को नमन किया। उन्होंने कहा पूरे उत्तराखंड को देवताओं का आशीर्वाद है। इस धरती ने वीर सपूतों को जन्म दिया है, ये शौर्य और पराक्रम की भूमि है। बड़ी संख्या में सैनिक उत्तराखंड की धरती से निकलते हैं। उन्होंने कहा मेरा, हमारी पार्टी एवं प्रधानमंत्री का सैनिकों के प्रति विशेष लगाव है। हमारी सरकार ने वन रैंक वन पेंशन की व्यवस्था लागू की। कांग्रेस ने वर्षों तक पूर्व सैनिकों को बस ओ.आर.ओ.पी का आश्वासन दिया। वन रैंक वन पेंशन के तहत अब तक 1 लाख करोड़ पूर्व सैनिकों को हस्तांतरण कर दिए गए हैं। जो त्याग, बलिदान सैनिक देते हैं, वो बहुमूल्य है।

केंद्रीय रक्षा मंत्री ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने सीमा में बसे गांवों को अंतिम गांव बताकर उनका विकास नहीं किया, मगर प्रधानमंत्री मोदी ने सीमांत गांव को पहला गांव बताकर उनमें बुनियादी ढांचो का विकास किया। उन्होंने कहा हमारी सरकार बनने के बाद अंतरराष्ट्रीय जगत में भारत का कद ऊंचा हुआ है। आज अंतरराष्ट्रीय मंचों पर जब भारत बोलता है तो पूरी दुनिया कान खोल कर सुनती है। आज भारत विश्व की 11 वें स्थान की अर्थव्यवस्था से 5वें स्थान पर आ गया है और 2027 तक भारत विश्व की तीसरी बड़ा आर्थिक शक्ति बन जाएगा।

केंद्रीय रक्षा मंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में डबल रफ्तार के साथ उत्तराखंड का विकास हो रहा है। उन्होंने कहा भारत के 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले हैं। उन्होंने कहा आज कोई दुश्मन देश यदि भारत को आंख दिखाता है तो उससे बड़ी आंख भारत दुश्मन देश को दिखाता है। भारत ने हमेशा से अपने पड़ोसियों के साथ अच्छे रिश्ते बनाने की कोशिश की है। उन्होंने कहा अटल बिहारी वाजपेई कहा करते थे – जिंदगी में दोस्त बदल जाते हैं, लेकिन पड़ोसी नहीं बदलता। इसलिए पड़ोसियों के साथ अच्छे रिश्ते बनाकर रखने चहिए। उन्होंने कहा हम सभी से अच्छे रिश्ते बनाने की कोशिश करते हैं। लेकिन हमारी कोशिश को कमजोरी नहीं समझा जाना चाहिए।

केंद्रीय रक्षा मंत्री ने कहा कि भाजपा जो कहती है वो करती है। हमने हर घोषणा पत्र में किए वादों को पूर्ण किया है। 1984 से भाजपा अपने घोषणा पत्र में कहती थी कि सदनों में बहुमत मिलने के बाद भव्य राम मंदिर का निर्माण किया जाएगा। जनता ने संसद के दोनों सदनों में भाजपा को बहुमत दिया और आज अयोध्या की धरती पर भव्य राम मंदिर बनकर तैयार है। प्रभु श्री राम अपनी झोपड़ी से निकलकर भव्य महल में प्रवेश कर चुके हैं, भारत में राम राज्य आने का यह शुभ संकेत है। भाजपा ने अपने धारा 370 को समाप्त करने के वादे को भी पूर्ण किया। अपने वादे अनुसार हमने देश में सी.ए.ए लागू किया। उन्होंने कहा सीएए नागरिकता छीनने वाला नहीं नागरिकता देने वाला कानून है।

केंद्रीय रक्षा मंत्री ने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी युद्धविराम करवाकर 22 हजार भारतीय छात्रों को युद्ध के बीच से सकुशल भारत लेकर आए थे।भारतीय नौसेना के सेवानिवृत्त सैनिकों को कतर की अदालत ने फांसी की सजा दी थी, परंतु प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कतर के राष्ट्रपति से संपर्क करके सभी 8 पूर्व सैनिकों को सुरक्षित भारत लाने की बात की। यह भारत की ताकत है। उन्होंने कहा कांग्रेस की हालत ऐसी हो गई है कि वो अब पहाड़ पर नहीं चढ़ सकती है। उन्होंने कहा जैसे डायनासोर पृथ्वी से लुप्त हो गए हैं वैसे कांग्रेस भी 2024 के बाद लुप्त हो जायेगी।

केंद्रीय रक्षा मंत्री ने कहा कि आज की कांग्रेस के लोग एक दूसरे के कपड़े फाड़ रहे हैं। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राजनीति की पिच पर एकदम चौंपियन ऑल राउंडर की तरह नज़र आते हैं। उन्होंने कहा पुष्कर सिंह धामी जब बैटिंग करते हैं पिच पर टिकना और चौके छक्के लगाना जानते हैं। उन्होंने कहा पुष्कर सिंह धामी जब बोलिंग करते हैं तो अच्छे अच्छे के विकेट उखाड़ देते हैं। उन्होंने कहा पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में सारी राजनीतिक पार्टियों को आउट कर दिया है।

केंद्रीय रक्षा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज दिल्ली से अगर 100 पैसा निकलता है तो सीधा 100 पैसा जनता के पास पहुंचता है। उन्होंने कहा अपने सिख भाइयों को देखकर मुझे गौरव की अनुभूति होती है। प्रधानमंत्री जी ने करतारपुर साहिब में कॉरिडोर बनाने का काम किया। सिख भाइयों का देश की सीमा में योगदान भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने सभी से भाजपा प्रत्याशी श्री अजय भट्ट को भारी मतों से विजय बनाकर सदन में भेजने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह का देवभूमि की जनता की ओर से काशीपुर आगमन पर हार्दिक स्वागत करते हुए कहा कि जनता के आशीर्वाद से सबको पता है कि पुनः भाजपा की सरकार बनने वाली है और मोदी ही प्रधानमंत्री बनने वाले हैं। उन्होंने कहा नैनीताल लोक सभा सीट की जनता जनार्दन ने अजय भट्ट जी को पुनः जीताने का मन बनाया है। उन्होंने पिछले लोक सभा चुनाव के भांति इस वर्ष भी नैनिताल लोकसभा में और अधिक मत मिलने चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कई ऐतिहासिक फैसले हुए हैं। कश्मीर से धारा 370 का अंत किया है। देश में सीएए लागू किया। लंबे इंतजार के बाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य हुआ है। उत्तराखंड में भी राज्य सरकार ने कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। हमारा राज्य हिंदुस्तान के श्रेष्ठ राज्य में शामिल हो इसके लिए निरंतर कार्य जारी है। उन्होंने इस बार प्रधानमंत्री द्वारा 400 पार का नारा दिया गया है। उन्होंने कहा जनता के आशीर्वाद से निश्चित ही नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा सीट सहित देवभूमि की पांचों सीटें, लक्ष्य को प्राप्त करने में सभी अपना योगदान देंगे।

इस दौरान भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, हरभजन सिंह चीमा, खिलेंद्रर चौधरी, गुजन सुखीजा एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

कांग्रेस फिर से देश को घोटालों की खाई में धकेलने के सपने देख रही हैः धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अनुष्का गार्डन कुण्डेश्वरी (बाजपुर, ऊ०सि०नगर) में नैनिताल लोक सभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बड़ी संख्या में लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी चुनाव ऐतिहासिक चुनाव है। उन्होंने जनता से अजय भट्ट को पूर्ण समर्थन देने की बात कही। उन्होंने कहा कमल के फूल वाले बटन को दबाने पर वो मत सीधा प्रधानमंत्री जी को जायेगा। आदरणीय मोदी जी ने हर पल हर क्षण देशवासियों को समर्पित किया है। 10 साल मोदी जी ने देश के लिए तपस्या, त्याग और तप किया है। उन्होंने कहा रक्षा राज्य मंत्री के रूप में अजय भट्ट जी ने क्षेत्र की मांगों को आगे बढ़ाया है जिसके फल स्वरुप काशीपुर धामपुर रेलवे लाइन डीपीआर की स्वीकृति प्रदान हो गई है। इसके साथ ही किच्छा में एम्स, हल्द्वानी में जमरानी बांध, अमृतसर तक के लिए सीधी ट्रेन की स्वीकृति मिल गई है। बाजपुर से मुरादाबाद सड़क का चौड़ीकरण कार्य होने वाला है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड को देवभूमि के साथ वीरभूमि का गौरव प्राप्त है। वन रैंक वन पेंशन लागू हो गई है। आज प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में सैनिकों को सशक्त बनाया जा रहा है। सैनिकों को अच्छे शस्त्र और वस्त्र दोनों दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा प्रधामनमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों में भारत ने शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और विज्ञान के क्षेत्र में अभूतपूर्व तरक्की की है। प्रधानमंत्री मोदी जी ने 2047 तक भारत को पूर्ण रूप से विकसित देश बनाने का लक्ष्य लिया है। भारत विश्व शक्ति के रूप में भी ऊभर रहा है। भारत विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाजपुर एवं आसपास क्षेत्र सिख धर्म को मानने वाले लोगों का क्षेत्र है। जिन्होंने हमेशा धर्म के लिए शक्ति को प्राथमिकता दी है। करतारपुर कॉरिडोर बनाने का काम भी मोदी ने किया है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में पूरा देश एक साथ चल रहा है। उन्हीं के नेतृत्व में सारा भेदभाव खत्म हो रहा है। कांग्रेस ने अपने कालखंड में बस लोगों का तुष्टिकरण किया है। कांग्रेस की लड़ाई परिवार, पार्टी को बचाने की है। कांग्रेस का घोषणा पत्र मुस्लिम लीग का घोषणा पत्र लगता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाजपुर क्षेत्र को आगे बढ़ाने के लिए अनेकों कार्य जारी हैं। 3.5 करोड़ की लागत से विभिन्न कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है। 16 करोड़ रूपए से अधिक की लागत वाले विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा हमारी सरकार ने हमेशा किसानों के जीवन को बेहतर बनाने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा पहली बार मुख्य सेवक का पदभार संभालाने के एक महीने के अंदर ही बाजपुर के किसानों के प्रतिनिधिमंडल से भेंट कर उनकी समस्याओं का समाधान करवाया था। उन्होंने कहा सरकार ने गन्ने के रेट में भी 20 रूपए प्रति क्विंटल की बढ़ोत्तरी की है। सरकार ने निर्णय लिया है कि किसानों को अब नहर से सिंचाई के लिए कोई शुल्क नहीं देना पड़ेगा।खाद्यान्न खेती के साथ ही हम सगंध खेती को बढ़ावा देने के लिए 6 एरोमा वैली विकसित करने पर काम कर रहे हैं। इसके तहत ऊधमसिंह नगर में मिंट की खेती को बढ़ावा दिया जाएगा। इस बार के बजट में 200 करोड़ रूपए का प्रावधान विशेष रूप से पॉलीहाउस निर्माण के लिए किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक तरफ मोदी जी की देश को विकास और तरक्की के रास्ते पर आगे ले जाने की गारंटी है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस जो फिर से देश को घोटालों की खाई में धकेलने के सपने देख रही है। प्रदेश / देश की जनता कांग्रेस का सपना पूरा नहीं होने देगी। क्योंकि कांग्रेस की असलियत जनता पहचान चुकी है। उन्होंने कहा इस बार कांग्रेस को वोट देने का मतलब वोट को गड्ढे में डालना। उन्होंने कहा देश की जनता के आशीर्वाद से जब पुनः भाजपा की सरकार बनेगी तो कांग्रेस के लोग म्टड को दोष देंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता जानती है कि विपक्षियों का गठबंधन नहीं ठगबंधन है।

मुख्यमंत्री ने सभी से अनुरोध करते हुए कहा कि आगामी 19 अप्रैल को नैनीताल उधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट जी को भारी मतों से विजय बनाकार नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने में अपना योगदान देना है।

इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, राजेश कुमार, प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने रामनगर में अनिल बलूनी के पक्ष में आयोजित जनसभा को किया संबोधित

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डिग्री कॉलेज मैदान, मालधनचौड़ रामनगर में गढ़वाल लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी श्री अनिल बलूनी के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिंदू नव वर्ष एवं नवरात्र की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हर सभा में मात्रशक्ति अपना आशीर्वाद देने बड़ी संख्या में आती हैं। इस बार मात्रशक्ति ने ठाना है कि अनिल बलूनी को सांसद और प्रधानमंत्री जी को पुनः तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। उन्होंने कहा अनिल बलूनी जी का रामनगर क्षेत्र से बड़ा लगाव है। अनिल बलूनी जी का बाल्यकाल से ही रामनगर से संबंध रहा है। इन्होंने इस क्षेत्र का संरक्षण एवं नई पहचान दिलाने का काम किया है। उन्होंने कहा निश्चित ही रामनगर वाले अनिल बलूनी जी को एकतरफा समर्थन देंगे। अनिल बलूनी जी का अनुभव रामनगर एवं गढ़वाल लोकसभा के विकास में अपना अहम योगदान देगा। उन्होंने कहा वन ग्रामों में सरकार चाक चौबंद व्यवस्था करने वाली है।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद अर्पित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी ने हमारे रामनगर को भी जी-20 सम्मेलन की बैठक को होस्ट करने का मौका दिया। मुख्यमंत्री ने सबसे निवेदन करते हुए कहा कि हमने बार बार लोगों से निवेदन करना है। उन्होंने कहा हमारा लक्ष्य है कि हम जनता के आशीर्वाद से हर लोक सभा में 5 लाख से अधिक मतों से जीतें। प्रधानमंत्री जी ने 10 सालो तक गरीबों, किसानों, महिलाओं, युवाओं, के लिए काम किया है। अगले पांच वर्षों के गरीब कल्याण अन्न योजना का विस्तार हुआ है। प्रधानमंत्री जी ने हर व्यक्ति की चिंता की है। कोरोना काल के बाद भी भारत दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने पिछले 10 वर्षाे में गांव से लेकर शहर तक, हर क्षेत्र में चहुंमुखी विकास किया है। सड़क, रेल, अस्पताल, विश्वविद्यालय जैसे निर्माण कार्य हुए है। देश के हर गांव में सकारात्मक बदलवा देखने को मिले हैं। जनधन योजना, उज्जवला योजना, किसान समृ्द्धि योजना, पीएम आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना जैसी अनेकों योजनाओं का संचालन जारी है। उन्होंने कहा दुनिया में भारत की पहचान बड़ी है। उन्होंने कहा राज्य सरकार ने चुनाव से पूर्व किए वादे को पुरा करते हुए राज्य में समान नागरिक संहिता विधेयक पारित कर दिया गया है। उन्होंने कहा राज्य सरकार ने लंबे समय से चली आ रही नकलों पर कड़ी कार्रवाई की है। नकल माफियाओ का खेल बंद करके युवाओं को उनका हक दिलाया और नकल विरोधी कानून लागू किया। इसके साथ ही धर्मांतरण रोकने के लिए धर्मांतरण कानून, दंगाईयों से सख्ती से निपटने के लिए दंगारोधी कानून को मंजूरी दे दी गई है। महिलाओं को सरकारी नौकरी में 30 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने 4000 एकड़ से भी अधिक जमीन से अतिक्रमण हटाने का कार्य किया है। आगे भी चुनाव के बाद अतिक्रमण हटाने का अभियान फिर से आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा प्रदेश में जन-जन के कल्याण हेतु महालक्ष्मी किट योजना, लखपति दीदी योजना, उत्तराखंड आयुष्मान योजना, वृद्धा पेंशन योजना, गरीब परिवारों को साल में 3 मुफ्त गैस रिफिल, होम स्टे योजना, घसियारी कल्याण योजना जैसी अनेकों योजनाएं संचालित है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रामनगर में सिंचाई और पेयजल से जुड़े कार्य भी बड़ी संख्या में पूर्ण हुए हैं। 2023 में रामनगर में 100 करोड़ से अधिक की लागत वाले विभिन्न कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास हुआ था। बहुमंजिला पार्किंग एवं अन्तर्राज्यीय बस टर्मिनल का निर्माण, धनगढ़ी व पनोद नाले पर पुल का कार्य गतिमान है। अस्पताल में आईसीयू बेड और ढेला में रेस्क्यू सेंटर की स्वीकृति हो चुकी है। गर्जिया देवी मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन के अतंर्गत शामिल करके सौंदर्यीकरण को आगे बढ़ाया है। टोंगिया ग्राम को राजस्व ग्राम बनाया गया है। हाथीडगर कानिया नाले पर पुल निर्माण सहित विभिन्न कार्य किए गए है। उन्होंने कहा रामनगर की लीची को जीआई टैग मिल गया है, इससे इसकी ख्याति देश-विदेश तक पहुंच रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के लोग बस चुनाव के समय दिखाई देते हैं। वो जनता को बस बरगलाने का काम करते हैं। उन्होंने कहा एक ओर मोदी जी हैं जो बिना छुट्टी लिए दिन-रात देशवासियों को अपना परिवार मानकर देश को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं और दूसरी ओर कांग्रेस जैसी पार्टी है जो सिर्फ भ्रष्टाचार और परिवारवाद को बढ़ावा देने में लगी हुई है। उन्होंने कहा 2014 से पहले हर महीने एक घोटाला सामने आता था। जनता का पैसा, कांग्रेस के घोटालेबाजों के भेंट चढ़ जाता था। लेकिन 2014 के बाद पिछले 10 वर्षों में एक भी घोटाला नहीं आया है। भारत की राजनीति में परिवारवाद और वंशवाद की जननी कांग्रेस हैं। देश में चंद्रयान लॉन्च हो गया परंतु। कांग्रेस अपने राजकुमार का बार बार असफल लॉच करते रहती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की जनता के आशीर्वाद से जब पुनः भाजपा की सरकार बनेगी तो कांग्रेस के लोग ईवीएम को दोष देंगे। जहां कांग्रेस जीतती है वहां ईवीएम को दोष नहीं देते लेकिन जब ये हार जाते हैं तो फिर से ईवीएम पर सवाल उठाने लगते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का उत्तराखंड के प्रति विशेष लगाव रहा है। आगामी 19 अप्रैल को उत्तराखंड की पांचों सीटों पर कमल खिलाना है। उन्होने सभी से निवेदन करते हुए कहा कि अनिल बलूनी को विजय बनाकर नरेन्द्र मोदी जी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाकर विकसित भारत की संकल्पना को पूर्ण करने में अपना योगदान प्रदान करें।

इस दौरान भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी, विधायक दीवान सिंह बिष्ट, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, विधायक फकीर राम टम्टा, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

सीएम ने बागेश्वर में अल्मोड़ा लोस प्रत्याशी के लिए जनता से किया संवाद, मांगे वोट

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनरल बी.सी जोशी स्टेडियम, दुगनाकुरी, बागेश्वर में अल्मोड़ा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभा में उपस्थित सभी माताओं बहनों, बुजुर्गों एवं युवाओं का स्वागत करते हुए कहा कि कपकोट एवं यह क्षेत्र प्राकृतिक सौंदर्य एवं अपार विकास की संभावनाओं से भरा हुआ है। यह क्षेत्र सांस्कृतिक विरासत के साथ वीरों की भूमि है। इस क्षेत्र से कई युवा अपनी सेवाएं देश की रक्षा के लिए दे रहें हैं। उन्होंने कहा हम सभी प्रधानमंत्री जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने और अजय टम्टा जी को पुनः सांसद बनाने आए हैं। उन्होंने कहा अजय टम्टा जी बोलने से ज्यादा काम करने में विस्वास करते हैं। अजय टम्टा जी के सहयोग से 172 टावर में से 72 टावर कपकोट विधानसभा में लगाए गए। कपकोट से देवाल को जोड़ने वाली सड़क को मंजूरी मिल गई है। सिमली ग्वालदम से जौलजीबी को जाने वाली सड़क भी बागेश्वर से होते हुए जाने वाली है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रधानमंत्री जी ने 2 लाख करोड़ से ज्यादा की योजनाएं उत्तराखंड के स्वीकृत किए। उन्होंने कहा अब हमारी बारी है कि प्रधानमंत्री जी को नई ताकत देकर उनके द्वारा दिए गए 400 पार के संकल्प को पूर्ण करें। उन्होंने कहा केन्द्र सरकार द्वारा बीते 10 वर्षों में 25 करोड़ देशवासियों को गरीबी से बाहर निकालने का कार्य किया है। मोदी जी की गारंटी है कि देश में कोई व्यक्ति भूखा नहीं सोयेगा क्योंकि देश के 140 करोड़ लोग मोदी जी का परिवार हैं। गरीब कल्याण अन्न योजना को 2028 तक बढ़ाया गया हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कहना है कि कश्मीर से धारा 370 हटाने से राजस्थान का क्या लेना देना ! मुख्यमंत्री ने कहा कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। कश्मीर हमारा है। कश्मीर को बचाने के लिए उत्तराखंड के कई वीरों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश हित में कई कड़े निर्णय लिए गए हैं। देश में सीएए लागू किया गया है। कश्मीर से धारा 370 का खात्मा हुआ है, तीन तलाक का खात्मा हुआ है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में सेना को पहले से और अधिक सशक्त किया गया है। आज भारत सेना सर्जिकल स्ट्राइक करती है। दुश्मनों की ओर से आने वाली गोली का जवाब देने के लिए किसी तरह की अनुमति नहीं लेनी पड़ती। आज गोली का जवाब गोलों से दिया जा रहा है। वन रैंक वन पेंशन को लागू किया गया है। पुरानी सरकारों ने सैनिकों को सुविधाओं से वंचित रखा था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने हर पल हर क्षण राज्य के विकास को समर्पित किया है। राज्य सरकार ने कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। विधानसभा चुनाव 2022 से पहले किए गए वादे अनुसार समान नागरिक सहित विधेयक को उत्तराखंड विधानसभा से पास किया है। हमने ये गारंटी राज्य में पूरी की है। नकल विरोधी कानून लागू किया गया है। जिसे पूर्ण रूप से पारदर्शी एवं सुरक्षित परीक्षा करवाई जा रही है। मेहनत करने वाले युवाओं को उनका असली हक मिल रहा है। युवाओं का मनोबल बढ़ा है। बड़े-बड़े नकल माफियाओं को जेल में डाला गया है। 22 सालों के बराबर नियुक्तियां बीते 2 सालो में हुई है। सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया जा रहा है। उन्होंने कहा इसके साथ ही राज्य में दंगारोधी कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून लागू किया गया है। साथ ही महिलाओं को 30 क्षैतिज आरक्षण दिया जा रहा है। राज्य की महिलाएं अपने साथ अन्य लोगों को भी रोजगार देने का कार्य कर रही हैं। राज्य में जल्द ही 20 हजार पॉलीहाउस लगने वाले हैं। सरकारी नौकरी के साथ स्वरोजगार के अवसर पैदा हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा कपकोट विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए 100 करोड़ रुपए की 37 योजनाओं पर कार्य जारी है, कपकोट बस स्टेशन का निर्माण हो गया है, कपकोट – हरसीला – पोलिंग मोटर मार्ग, बागेश्वर-कपकोट- तेजम मोटर मार्ग, स्टील गाडर ब्रिज का निर्माण किया गया है। कई अन्य कार्य भी इस क्षेत्र में हुए हैं। और निरंतर इन्हें आगे भी बढ़ाना है। राज्य सरकार नए नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा के दौरान भी विपक्ष के लोगों ने टीका टिप्पणी की है। कांग्रेस हमेशा राष्ट्रहित से ज्यादा तुष्टिकरण और वोटबैंक को प्राथमिकता देती आयी है। कांग्रेस ने पिछली बार मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाने की बात की थी। कांग्रेस के लोग आज मुस्लिम पर्सनल लॉ लाने की बात कर रहे हैं। ये कांग्रेस से ज्यादा मुस्लिम लीग का घोषणा पत्र लगता है। जब पूरा देश अयोध्या में भव्य राममंदिर की प्राणप्रतिष्ठा का उत्सव मना रहा था, तब कांग्रेस राम मंदिर की प्राणप्रतिष्ठा पर सवाल उठा रही थी। कांग्रेस ने तुष्टिकरण के लिए प्रभु श्रीराम के अस्तित्व को भी नकारने का काम किया है। कांग्रेस ने तुष्टिकरण के लिए कोर्ट में प्रभु श्रीराम को काल्पनिक बताया था। उन्होंने कहा उत्तराखंड वीरों की भूमि है, सेना के शौर्य और बलिदान की भूमि है। लेकिन राजनीति में अंधी कांग्रेस का चरित्र इस कदर गिर चुका है कि वो सर्जिकल स्ट्राइक और सेना के शौर्य पर भी सवाल उठा देती है। कांग्रेस में हर कोई अपने परिवार को आगे बढ़ाने में लगा है कोई केंद्र में पीएम इन वेटिंग है तो राज्य में कोई सीएम इन वेटिंग है।

मुख्यमंत्री ने सभी मतदाताओं से आग्रह करते हुए कहा कि उत्तराखंड के विकास के लिए, विकसित भारत के लिए, भ्रष्टाचार के अंत के लिए भाजपा को चुने। उन्होंने कहा अजय टम्टा जी को विजयी बनाकर आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाकर विकसित भारत की संकल्पना को पूर्ण करने में अपना योगदान देना है।

इस दौरान भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा, भाजपा नेता शिव सिंह बिष्ट, विधायक सुरेश गढ़िया, विधायक पार्वती दास, जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, जिला अध्यक्ष भाजपा इंद्र सिंह, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

जेपी नड्डा की जनसभा में कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह, लोगों ने मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने का बनाया मन

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देव सिंह मैदान, पिथौरागढ़ में अल्मोड़ा लोकसभा के अंतर्गत आयोजित जनसभा में प्रतिभाग किया।

इस दौरान भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि देवभूमि और वीरभूमि उत्तराखंड में आने का सौभाग्य मिला। इस भूमि में हम देवताओं को पूजते हैं, यहां का हर व्यक्ति देवतुल्य है। ये भूमि देश की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रही है। वीरों, जवानों के साथ वन रैंक वन पेंशन लागू कर प्रधानमंत्री द्वारा ही न्याय किया गया है। प्रधानमंत्री ने शताब्दी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक बताया है। उनके कहे अनुसार आज वो धरातल में दिख रहा है और उत्तराखंड से विकास की नई गंगा बह रही है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा ने कहा कि एक ओर हमारी सरकार है जिसने उत्तराखंड के दर्द को समझा, राज्य के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी, युवाओं की आकांक्षाओ को पूर्ण एवं महिलाओं का सशक्तिकरण किया, राज्य को मुख्यधारा में लाने का काम किया। और दूसरी ओर वह विपक्षी दल है जिसने दशकों तक उत्तराखंड के साथ धोखा किया। घोटाले किए, विकास की जगह राज्य का विनाश किया। उन्होंने कहा कांग्रेस ने कोयला घोटाला, बोफोर्स घोटाला, पनडुब्बी घोटला, अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला, 2ळ, 3ळ घोटाला, कॉमनवेल्थ गेम्स घोटाला किया है। उन्होंने कहा कांग्रेस ने जल, नभ, थल, के साथ ही पाताल में भी घोटाले किए हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि 2014 और 2019 में उत्तराखंड राज्य ने पांचो लोकसभा सीट भाजपा को देने का काम किया जिसके फलस्वरुप कोरोना जैसी महामारी, यूक्रेन रूस युद्ध के बाद भी ब्रिटेन को पछाड़ भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। उन्होंने कहा तीसरी बार श्री अजय टम्टा जी एवं सभी पांच सीटों से भाजपा प्रत्याशीयो को विजय बनाकर भेजेंगे तो भारत 2028 में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जायेगा। उन्होंने कहा इलेक्ट्रॉनिक गुड्स के एक्सपर्ट में भारत 6 गुना आगे बढ़ गया है। आज सबके हाथ में जो मोबाइल है उसमें मेड इन इंडिया लिखा हुआ होगा ये आत्मनिर्भर भारत का उदाहरण है। 97 प्रतिशत मोबाइलों का निर्माण भारत में हो रहा है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा ने कहा कि आज भारत इस्पात उत्पादन में विश्व में दूसरे स्थान पर है। गाड़ियां के निर्माण एवं मार्केटिंग में भारत ने जापान को पीछे छोड़ दिया है। ऑटोमोबाइल में भारत विश्व का तीसरा सबसे बड़ा बाजार बन गया है। सबसे सस्ती एवं कारगर दवाई आज भारत के उद्योगपति बना रहे हैं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 4 करोड़ पक्के घर गरीबों को दिए गए हैं। जिसमे से क़रीब एक लाख घर उत्तराखंड में दिए हैं और 11 हज़ार घर पिथौरागढ़ जिले में बने हैं। उज्ज्वला योजना के अंतर्गत देश में 11 करोड़ गैस कनेक्शन तो उत्तराखंड में 1 लाख कनेक्शन दिए गए हैं। देश में 11 करोड़ 30 लाख लोगो को हर घर नल, नल से जल पहुंचाया गया है। उत्तराखंड में 12 लाख घरों और पिथौरागढ़ में 2 लाख 40 हजार घरों में हर घर नल, जल पहुंचाया है। देश में 11 करोड़ इज्जत घर बनाए गए हैं। जिसमें से 5 लाख 30 हज़ार इज्जत घर उत्तराखंड में बने हैं। आज आयुष्मान योजना के अंतर्गत देश की 55 करोड़ गरीब जनता को प्रति वर्ष 5 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जा रहा है। हर गरीब का इलाज हो रहा है। स्वास्थ्य क्षेत्र का बजट 250 करोड़ से बढ़कर 500 करोड़ हो गया है। पिथौरागढ़, अल्मोड़ा में मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे है। ड्रिंकिंग वाटर के लिए 1200 करोड़ खर्च हो रहा है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का उत्तराखंड से विशेष प्यार है। प्रधानमंत्री ने धामी जी को विशेष प्यार से राज्य के विकास हेतु 41 हज़ार करोड रुपए का सेंट्रल फंड दिया, जिससे राज्य का स्वर्णिम विकास जारी है। इसके साथ ही देहरादून दिल्ली, देहरादून लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरूवात की गई है। ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन के लिए 16 हज़ार करोड़ रूपए खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा उत्तराखंड के विकास के लिए हजारों करोड़ों की विकास योजनायो को आगे बढ़ाया जा रहा है। जो कांग्रेस के राज में कभी संभव नहीं थी। उन्होंने कहा गांव गांव पक्की सड़कें आ रही हैं। ये नया और विकास का उत्तराखंड है। उत्तराखंड राज्य यूनिफॉर्म सिविल कोड में भी सबसे आगे चल रहा है। प्रधानमंत्री ने राजनीति की संस्कृति को बदलते हुए देश के अंतिम गांव को देश का पहला गांव बनाया है। पिथौरागढ़ के 27 गांव को वाइब्रेंट विलेज में चयनित कर उनका विकास कार्य जारी है

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जे.पी नड्डा का देवभूमि उत्तराखंड की समस्त जनता की ओर से पिथौरागढ़ पधारने पर स्वागत करते हुए कहा कि आदरणीय श्री नड्डा जी के नेतृत्व में भाजपा अटक से कटक और कश्मीर से कन्याकुमारी तक अपना प्रसार, एवं संगठन का विस्तार कर चुकी है। भाजपा के बिना भारतीय राजनीति की कल्पना नहीं की जा सकती है। श्री नड्डा जी का व्यवहार, विनम्र व्यक्तित्व से हम सभी कार्यकर्ताओ को प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा लोकसभा चुनावों का शंखनाद हो चुका है। आदरणीय प्रधानमंत्री जी और अध्यक्ष नड्डा जी ने विकसित उत्तराखंड और विकसित भारत के संकल्प को सिद्ध करने के लिए 4 जून को 400 पार पहुंचने का नारा दिया है। उन्होंने कहा ये 400 पार का नारा मोदी जी की गारंटी और विकास की चाबी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 400 पार का लक्ष्य विकसित भारत, दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति, बनाने का लक्ष्य है। जनता के आशीर्वाद से अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ लोकसभा सीट के साथ ही उत्तराखंड की पांचों सीटों पर भाजपा को प्रचंड बहुमत से विजय दिलाकर आदरणीय प्रधानमंत्री जी के संकल्प को सिद्ध करने का काम करेंगे। उन्होंने कहा दूसरी पार्टियों दूर-दूर तक मैदान में दिखाई नहीं दे रही हैं। जनता के आशीर्वाद से आने वाले परिणामो से विपक्ष भली भांति परिचित है। इसलिए विपक्षी पार्टियों को इस बार कोई टिकट लेने वाला भी नहीं मिल रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष का उत्तराखंड से विशेष नाता है इसलिए अब हम सभी उत्तराखंड वासियों की जिम्मेदारी है कि अल्मोड़ा लोक सभा से अजय टम्टा एवं राज्य की सभी लोकसभा सीटों से भारी मतों से भाजपा प्रत्याशियों को विजय बनाना है।

इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, लोकसभा प्रत्याशी अजय टम्टा, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, जिला अध्यक्ष गिरीश जोशी, पूर्व कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल, विधायक फ़कीर राम टम्टा, सुरेश गढ़िया एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

धामी ने डीडीहाट में जनसभा कर भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा के समर्थन में की जनसभा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पिथौरागढ़ के डीडीहाट में लोकसभा प्रत्याशी अजय टम्टा के पक्ष में आयोजित जनसभा में प्रतिभाग किया। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने डीडीहाट में मार्केट से रामलीला ग्राउंड तक हजारों समर्थकों के साथ पदयात्रा में भी भाग लिया और भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा को अधिक से अधिक वोटों से जीताने की अपील जनता से की।

इस अवसर पर रामलीला मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा प्रत्याशी एवं सांसद अजय टम्टा को अधिक से अधिक वोटों से जीताने की अपील करते हुए कहा कि मुझे प्रदेश के मुख्य सेवक की जो यह जिम्मेदारी मिली है वह आप सभी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद से मिली है। उन्होंने कहा कि हम आपके आशीर्वाद से ज्यादा से ज्यादा विकास के कार्य कर रहे हैं और इस दौरान बहुत सारे निर्णय भी लिए। आज तक जो कार्य उत्तराखंड बनने के बाद नहीं हुए थे, उन्हें हमारी सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र से मेरा विशेष लगाव है। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि पिथौरागढ़-अल्मोड़ा लोकसभा क्षेत्र में आने वाली सभी 14 विधानसभा सीटों पर बड़े मार्जिन से जिताएं। उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि उत्तराखंड की पाँच की पाँच सीटों पर भाजपा का परचम लहराएगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार, सुशासन के मूल मंत्र के साथ आगे बढ़ रही है और प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में विकास के नए आयाम स्थापित किये जा रहे हैं। हमारा लक्ष्य पूर्ण रूप से स्पष्ट है, यह लक्ष्य है उत्तराखंड के विकास का, उत्तराखंड की महिलाओं के विकास का, युवाओं के लिए संभावनाओं से भरे आकाश का। उन्होंने कहा कि हमारे फैसलों में हमारा यह भाव स्पष्ट रूप से नजर आता है। आपने देखा होगा कि भर्ती घोटालों पर हमने प्रहार किया और देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लेकर आये। इसके चलते आज पारदर्शिता के आधार पर युवाओं का सरकारी नौकरियों में चयन हो रहा है। उत्तराखंड में पहली बार यह इतिहास बना जब किसी पार्टी की लगातार दूसरी बार सरकार बनी। हमने समान नागरिक सहिंता के साथ ही धर्मांतरण का कानून, दंगा विरोधी कानून भी लागू किया है। इस प्रकार के हमने कई निर्णय लिए हैं। गरीबों को तीन निशुल्क सिलिंडर दिए जा रहे हैं, महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है। देवभूमि में लैंड जेहाद पर भी हमने कठोर कार्रवाई की है। ऐसे निर्णय लिए हैं जो आने वाले दिनों में मील का पत्थर साबित होंगे। वर्तमान में प्रदेश में केंद्र की सरकार से खूब सहयोग मिल रहा है। केंद्र ने हमारे लिए डेढ़ लाख करोड़ से ज्यादा की धनराशि स्वीकृत की है। मेडिकल कॉलेज, हेली सेवाओं का विस्तार कुमाऊँ क्षेत्र में तेजी से हो रहा है, सड़कों का निर्माण व चौड़ीकरण हो रहा है।
मानसखंड मंदिर मिशन के अंतर्गत कुमाऊँ के मंदिरों का सर्किट बनाया जा रहा है। पिछले दिनों हमारे प्रधानमंत्री आदि कैलाश आदि स्थानों पर गए, जिस कारण इन क्षेत्रों को विश्व स्तर पर पहचान मिली है। पहले केवल योजनाएं बनाई जाती थी, लेकिन आज हर काम को पूरा किया जाता है।
उन्होंने कहा मि वर्ष 2014 के बाद देश में अनेक फैसले लिए गए। सीएए के कानून से लेकर कश्मीर में धारा 370 को समाप्त किया गया। अयोध्या में भव्य भगवान राम मंदिर का निर्माण कर लिया गया है। आज रामलला भव्य और दिव्य मंदिर में विराजमान हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि दूसरी पार्टियों का लक्ष्य केवल सत्ता पाना है, हमारी पार्टी का लक्ष्य अंत्योदय का है। उन्होंने कहा कि एक तरफ कांग्रेस है जो केवल एक परिवार के लिए है, वहां केवल एक परिवार के बारे में बात होती है और इस बार जब उत्तराखंड में कांग्रेस में टिकट जब बंट रहे थे तो कांग्रेस में कोई टिकट लेने को ही तैयार नहीं क्यूंकि जनता ने आदरणीय मोदी जी को एक बार फिर देश का प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प ले लिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने केवल देश को लूटने का कार्य किया है। कांग्रेस ने राज्य गठन तक का विरोध किया। उन्होंने कहा कि आज समय आ गया है कि कांग्रेस रूपी रावण को उत्तराखंड से उखाड़ फेंकना है।

इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी एवं सांसद अजय टम्टा ने कहा कि आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकास की बयार बह रही है। इसी तरह उत्तराखंड में मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में हमारी सरकार विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है।

इस अवसर पर विधायक बिशन सिंह चुफाल, सुरेश गढ़िया, जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, लोकसभा प्रभारी सुरेश भट्ट, लोकसभा संयोजक एवं दायित्वधारी शिव सिंह बिष्ट, गणेश बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, विधानसभा के प्रभारी मनोज सावंत, नगर मंडल के अध्यक्ष धर्म कन्याल आदि उपस्थित रहे।

उत्तराखंड का जन-जन राष्ट्रवाद को चुनने के लिए तैयारः धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी अल्मोड़ा में शिखर होटल से रैमजे इंटर कॉलेज तक जनसम्पर्क कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान कर लोकसभा प्रत्याशी श्री अजय टम्टा जी को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने की अपील की।

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी जी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में जनता जनार्दन का आशीर्वाद व अभूतपूर्व समर्थन भाजपा के साथ है। उत्तराखण्ड का जन-जन राष्ट्रवाद और विकास को फिर से चुनने के लिए तैयार है।

उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि देवभूमि की देवतुल्य जनता अपने मत का सदुपयोग करते हुए परिवारवादी एवं धर्म विरोधी ताकतों को करारा जवाब देगी।

गन्ना किसानों के हित में इस वर्ष गन्ना मूल्य में की गई 20 रू प्रति कुंतल की वृद्धिः धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कृषि उत्पादन मण्डी समिति में आयोजित लाभार्थी सम्मान समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का गीत, नृत्य, पुष्प वर्षा से जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आम जन पर पुष्प वर्षा करते हुए जनसैलाब का अभिवादन स्वीकार किया। मुख्यमंत्री ने रू. 28.20 करोड़ की 7 विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया जिसमें 1.51 करोड़ रुपए की लागत से नगर पालिका परिषद, जसपुर के मुख्यालय के नए भवन का निर्माण कार्य, 1.41 करोड़ की लागत से विधानसभा क्षेत्र खटीमा के अंतर्गत बनखण्डी मन्दिर, चकरपुर के सौंदर्यीकरण का कार्य, 10.00 करोड़ रुपए की लागत से नादेही चीनी मिल के बॉयलरों का अपग्रेडेशन का कार्य, 0.8267 करोड़ रुपए की लागत से जसपुर के अंतर्गत ग्राम हलदुवासाहू में हिडिम्बा देवी मंदिर का सौंदर्यीकरण का कार्य, 77 लाख रुपए की लागत से जसपुर में एनएच 74 (पुराना) के किमी 131 से जसपुर धामपुर मार्ग के किमी 1 को जोड़ने वाले क्षतिग्रस्त मार्ग का पुनः निर्माण एवं सुधारीकरण का कार्य एवं 12 करोड़ किच्छा चीनी मिल के लघु आधुनिकीकरण, 1.69 करोड़ की लागत से जल जीवन मिशन के अंतर्गत पेयजल निर्माण कार्य का लोकार्पण का कार्य शामिल है। मुख्यमंत्री ने जसपुर के डाम क्षेत्र के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के उच्चीकरण एवं जसपुर के अधिवक्ताओं के लिए चेम्बर के निर्माण की घोषणा की।

इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने आयुष विभाग, समाज कल्याण विभाग, पर्यटन विभाग एवं उद्योग विभाग के द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का भी निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर पूर्व में उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (क्षेत्रीय निवेशक कॉन्क्लेव 2023) के आयोजन में 10 हजार करोड का लक्ष्य रखा गया था जसके अंतर्गत कुल 24740 करोड़ रुपए के एमओयू साइन हुए थे इसी क्रम में आज 18 हजार करोड़ की ग्राउंडिंग कार्य प्रारंभ होने पर मुख्यमंत्री ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि इससे क्षेत्रीय युवाओं को अपने घर पर ही रोजगार के अवसर मिल सकेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जसपुर के चहुंमुखी विकास को लेकर हमारी सरकार पूरी तरह से संकल्पित है। जब वे पिछली बार यहां आये थे तो 16.5 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया था। जिसमें मुख्य रूप से पेयजल की परियोजनाएं एवं सड़कों का निर्माण शामिल था। उन्होंने कहा कि जसपुर से अफजलगढ़ और नजीबाबाद होते हुए हरिद्वार के लिए सीधी सड़क बनाने का कार्य एवं जसपुर में स्टेडियम निर्माण के लिए भी जमीन ढंढ़ने का काम पूरी सक्रियता के साथ किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने पूर्व में हल्दूवासाहू स्थित मां हिडिम्बा देवी के मंदिर के सौंदर्यीकरण की घोषणा की थी। देवी माँ की कृपा से मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 82 लाख रुपए से अधिक की धनराशि स्वीकृत हो चुकी है।

मुख्यमंत्री ने उपस्थित जन समूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सभी का ये उत्साह बता रहा है कि हमारी राज्य सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों का लाभ सीधे आप तक पहुंच रहा है। हमारी सरकार ने युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक एवं माताओं-बहनों से लेकर बच्चों तक, हर वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं। स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, महिला सशक्तिकरण और किसानों का उत्थान सुनिश्चित करने के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। एक बच्चे के पैदा होने से लेकर एक बुजुर्ग व्यक्ति तक, हर उम्र के लोगों के लिए अलग-अलग कल्याणकारी योजनाएं प्रदेश में संचालित की जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में उत्तराखंड में बच्चे के जन्म पर मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना, खुशियों की सवारी और मातृत्व वंदना योजना सहित कई योजनाओं के जरिए, बच्चे और मां का बेहतर स्वास्थ्य और बेहतर जीवन सुनिश्चित किया जा रहा है। बच्चों के बड़े होने पर उन्हें अच्छी शिक्षा और छात्रवृत्ति दी जा रही है। बालिकाओं को शिक्षा के प्रति विशेष रूप से प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कक्षा 9 की बालिकाओं को साइकिल दी जा रही है। इसके साथ ही 12वीं पास करने वाली बालिकाओं को नन्दा गौरा योजना के तहत 50 हजार रुपए की धनराशि प्रदान की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार मुहैया करवाने पर मजबूती से कार्य कर रही है। सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर लगातार भर्ती की जा रही है। इसके साथ ही विभिन्न रोजगार मेलों के जरिए युवाओं को रोजगार दिलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2021-22 में बेरोजगारी दर 8.4 प्रतिशत थी जोकि वर्ष 2022-23 में घट कर 4.9 प्रतिशत ही रह गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार महिला सशक्तिकरण पर पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण देने के साथ ही मुख्यमंत्री नारी सशक्तिकरण योजना, लखपति दीदी योजना और मुख्यमंत्री आंचल अमृत योजना सहित अनेक योजनाएं महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बना रही हैं। आज हमारी माताओं-बहनों के स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाए गए उत्पाद बड़ी-बड़ी कंपनियों को टक्कर दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले बुजुर्गों में पति या पत्नी में से किसी एक को ही वृद्धा पेंशन मिलती थी लेकिन हमने कहा कि 1200 रूपए में बुजुर्ग पति-पत्नी का गुजारा मुश्किल है। इसलिए हमने बुजुर्ग दंपत्ति में पति-पत्नी दोनों को वृद्धा पेंशन देने की शुरुआत कर दी है। इसके साथ ही 1200 रूपए प्रति माह के पेंशन को बढ़ाकर 1500 रुपए प्रति महीने कर दिया है। ताकि हमारे उत्तराखंड के बुजुर्गों को इस अवस्था में किसी समस्या का सामना ना करना पड़े।

प्रदेश में समान नागरिक संहिता, नकल विरोधी कानून, धर्मांतरण कानून, लैंड जिहाद पर कार्यवाही, दंगारोधी कानून बनाने का निर्णय प्रदेश हित में लिया गया। सिल्क्यारा टनल को सफल ऑपरेशन, इन्वेस्टर्स समिट का सफल आयोजन सभी के प्रयासों से सफलतापूर्वक हो पाया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जसपुर में बड़ी संख्या में किसान गन्ने की खेती करते हैं। आप सभी किसानों की आर्थिक समृद्धि के लिए हमारी सरकार ने इस वर्ष गन्ने रेट में 20 रूपए प्रति क्विंटल की वृद्धि की है। आज मैंने यहां की चीनी मिल में ब्वायलरों के अपग्रेडेशन का भी शिलान्यास किया है। इससे गन्ना किसानों को भी निश्चित रूप लाभ होगा। उन्होंने कहा कि दो दिन पहले ही हमने किसानों के कल्याण को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। हमारी सरकार ने नहर के पानी को किसानों के लिए टैक्स फ्री कर दिया है। अब नहर से सिंचाई करने वाले किसानों को कोई शुल्क नहीं देना पड़ेगा। सभी किसान मुफ्त में नहर से सिंचाई करेंगे।

उन्होंने कहा कि हम प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर को पहले के मुकाबले बहुत अधिक मजबूत बना रहे हैं। पूरे प्रदेश भर में स्कूल, कॉलेज, सड़क, अस्पताल, जल परियोजनाएं एवं विद्युत परियोजनाएं सहित अनेकों परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विगत 2 महीने में ही हमारी राज्य सरकार ने 18000 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया है। प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती देने वाले ये सभी कार्य उत्तराखंड के अगले 25 साल के भविष्य और विजन को ध्यान में रखते हुए किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नरेन्द्र मोदी का देवभूमि उत्तराखंड से विशेष लगाव किसी से छुपा नहीं है। मोदी जी ने भगवान केदार की भूमि से सबसे पहले कहा था कि 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक है। उत्तराखंड में सड़क, रेल, पेयजल और धार्मिक स्थलों के विकास में केद्र सरकार कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। उन्होंने कहा कि मोदी जी के मार्गदर्शन और पूर्ण सहयोग से हमारी राज्य सरकार उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

मुख्यमंत्री धामी ने जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित होने वाले लाभार्थियों में से अकलिमा, महबूब जहाँ (प्रधानमंत्री आवास योजना की लाभार्थी) एवं स्वयं सहायता समूह की कोमल से वार्ता की वार्ता के दौरान लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दिया। इसी क्रम में ग्राम्य विकास समूह के लाभार्थियों को 17 करोड़ 24 लाख, सहकारिता विभाग के लाभार्थियों को 13 करोड़ 92 लाख व स्वास्थ्य विभाग के 3आयुष्मान कार्ड, खाद्य विभाग के 2 लाभार्थियों को उज्ज्वला किट वितरित किए गए।

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि हमारे राज्य के मुख्यमंत्री ने यूसीसी लागू कर के विश्व स्तर पर बहुत आगे पहुंचा दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री को बधाई व शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यूसीसी लागू होने से समाज के हर वर्ग को मजबूती मिली है खासकर महिलाओं को इसके पूरा श्रेय प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री धामी को जाता है। उन्होंने महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने महिलाओं को हर क्षेत्र में सशक्त बनाने के लिए नारी शक्ति वन्दन योजना विधेयक पास करा लिया है, इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि आज हमारा देश मोदी जी के नेतृत्व में एक तरफ चन्द्रमा के उस स्थान तक पहुंच गया है जहां संसार में कोई नहीं पहुंच सका वहीं दूसरी तरफ एल 1 सूर्य के चक्कर लगा रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी जी के शासन में हमारा देश विज्ञान के साथ-साथ अध्यात्म और संस्कृति में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है, जहाँ एक और धार्मिक स्थलों का सौंदर्यीकरण तेजी से हो रहा है वहीं दूसरी ओर हमारी संस्कृति विश्व पटल पर तेजी से बढ़ रही है।

गढ़ी नेगी को नगर पंचायत एवं कालाढूंगी को नगर पंचायत से नगर पालिका बनाने पर क्षेत्रीयवासियो द्वारा मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इसी के साथ जसपुर के हिडम्बा मन्दिर के सौंदर्यीकरण के लिए मन्दिर समिति के सदस्य व क्षेत्रीयवासियो ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, अरविंद पाण्डे, अरविंद पाण्डे, अध्यक्ष अनुसूचित जाति आयोग मुकेश कुमार, दर्जा राज्यमंत्री अनिल कपूर(डब्बू), विनय रूहेला, राम मेहरोत्रा, जिलाध्यक्ष गुँजन सुखीजा, निवर्तमान मेयर काशीपुर ऊषा चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा खिलेन्द्र चौधरी, गुरविंदर सिंह चंडोक, पूर्व विधायक शैलेंद्र मोहन सिंघल जिलाधिकारी उदय राज सिंह, एसएसपी मंजुनाथ टीसी, मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार, एडीएम अशोक जोशी, पंकज उपाध्याय, एएसपी मनोज कत्याल, अभय प्रताप सिंह, उपजिलाधिकारी राकेश तिवारी, अभय प्रताप सिंह, गौरव चटवाल, गौरव पाण्डे, नगर आयुक्त विवेक राय, तहसीलदार अक्षय भट्ट, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ मनोज शर्मा, समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरुद्ध, डीपीओ व्योमा जैन सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने दिल्ली से पिथौरागढ़ हेतु प्रारम्भ हो रही एलायंस एयर की हवाई सेवा का किया औपचारिक शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैम्प कार्यालय, देहरादून में दिल्ली से पिथौरागढ़ हेतु प्रारम्भ हो रही एलायंस एयर की हवाई सेवा का औपचारिक शुभारम्भ किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए आज औपचारिक रूप से विमान सेवा का शुभारंभ कर दिया गया है। विमान के संचालन से सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में एयर कनेक्टिविटी और सुदृढ़ होगी। साथ ही सीमांत जनपदों एवं देश की राजधानी की कनेक्टविटी सीधे तौर पर जुड़ जायेगी। उन्होंने कहा पिथौरागढ़ से दिल्ली जाने में 12 से 15 घंटे लगते हैं। इस सेवा के शुरू होने से यात्रियों को सुविधा होगी एवं समय की बचत होगी। साथ ही पिथौरागढ़ क्षेत्र में पर्यटकों की आवाजाही में भी भारी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में निरंतर सीमांत क्षेत्र का विकास शीर्ष प्राथमिकता के साथ किया जा रहा है। केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों में हवाई सेवा का विस्तार हो रही है।
उल्लेखनीय है कि एलायंस एयर विमान दिल्ली एयरपोर्ट टर्मिनल टी-3 से पिथौरागढ़ नैनीसैनी एयर पोर्ट के लिए आगामी अप्रैल माह से नियमित रूप से चलेगा। जिसका किराया लगभग 7000 होगा तथा पिथौरागढ़ से दिल्ली की यात्रा में करीब 1 घंटा लगेगा।
इस अवसर पर सचिव शैलेश बगोली, अपर सचिव सी. रविशंकर, स्टेशन मैनेजर अलाईनस एयर आरती शर्मा सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।