साहिया मैदान टिहरी में सीएम धामी ने गिनाई पीएम की उपलब्धियां

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंडी मैदान सहिया, देहरादून में टिहरी लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह के पक्ष में आयोजित जनसभा में प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी का जनसभा में स्वागत करते हुए कहा कि चकराता, जौनसार बावर ऐतिहासिक भूमि है। यहां का इतिहास विराट है। ’यह क्षेत्र विकास के साथ विरासत, संस्कार के साथ संस्कृति को आगे बढ़ाने का काम कर रहा है’। इस भूमि को महासु महाराज का आशिर्वाद प्राप्त है। आगामी लोकसभा चुनाव में जनता ने प्रधानमंत्री मोदी को पुनः देश का प्रधानमंत्री बनाने का मन बनाया है। देश के साथ ही राज्य के लोगों में उत्साह और समर्थन साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह ने सांसद के तौर पर क्षेत्र की अनेक विकास योजनाओं को आगे बढ़ाने का काम किया है। ’केंद्र में माला राज्यलक्ष्मी शाह जी टिहरी लोकसभा क्षेत्र की आवाज़ को उठाने का काम करती हैं।’

मुख्यमंत्री ने कहा कि ’जौनसार बावर का क्षेत्र नए पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हो रहा है। चकराता, को बड़े पर्यटन स्थल के तौर पर आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य जारी हैं। चकराता टाउनशिप को बसाने के लिए मास्टर प्लान तैयार किया गया है, जिसके अंतर्गत 2 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। इसके बनने से कालसी चकराता, एवं पूरे जौनसार बावर के 40 गांव को विकसित किया जायेगा।’ उन्होंने कहा कि जौनसार बाबर की विभिन्न सड़को , पेयजल योजनाओ के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है। उन्होंने सबको भरोसा दिलाते हुए कहा कि जो भी विकास योजनाएं, चकराता क्षेत्र के विकास को आगे बढ़ाएंगी, उन्हें अति शीघ्र स्वीकृत करवाया जाएगा। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देवभूमि में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड की जनता ने 2022 विधानसभा चुनाव में पुनः भाजपा की सरकार बनाकर मिथक तोड़ने का काम किया था। उन्होंने कहा जौनसार बावर में होने वाले अनेको कार्यक्रम में, वो व्यक्तिगत रूप से सम्मिलित होते हैं। जौनसार बावर क्षेत्र में आने के लिए हमेशा उत्सुकता रहती है। उन्होंने कहा कि आगामी 19 अप्रैल को सबने मिलकर भाजपा प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह को भारी मतों से विजय बनाकर मोदी जी को पुनःप्रधानमंत्री बनाने में अपना योगदान देना है। ’उन्होंने कहा कि हमने विकास के साथ अपने कदम आगे बढ़ाने हैं।’

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 के बाद प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में हुए बदलाव और विकास कार्य किसी से छुपे नहीं हैं। भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकसित भारत की संकल्पना को आगे बढ़ाने के काम जारी है। देश के अंदर रोजगार, स्वरोजगार के अवसर बढ़े है। उन्होंने कहा कि राज्य में हुए मातृशक्ति उत्सव में शामिल होकर आत्मनिर्भर बनती महिलाओं से संवाद करने का अवसर प्राप्त हुआ। ’राज्य की महिलाएं खुद आगे बढ़ने के साथ दूसरो को भी रोजगार से जोड़ रही हैं। हमारी मातृशक्ति भारत के उज्ज्वल भविष्य में अपनी भागीदारी निभा रही है। राज्य निर्माण आंदोलन से लेकर आज राज्य के विकास में महिलाएं अहम भूमिका निभा रही हैं।’

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बीते 10 सालों में 15 नए एम्स की आधारशिला रखी गई है। 10 वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर हुए हैं। 12 करोड़ से ज्यादा घरों तक नल से जल पहुंचा है। देश के 50 करोड़ लोगों को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ा गया है। 50 करोड़ से ज्यादा लोगों को आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज मिल रहा है। विभिन्न योजनाओं के तहत गरीबों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हजारों करोड़ रुपए की सहायता दी गई है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश में ब्।। लागू हुआ है। कश्मीर में धारा-370 का अंत किया है। तीन तलाक जैसी कुप्रथा ख़त्म हुई है। अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण का सपना साकार हुआ है। ’प्रधानमंत्री संपूर्ण देश को अपना परिवार मानकर समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति के विकास हेतु निरन्तर कार्य कर रहे हैं।’

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सरकार सैनिकों और पूर्व सैनिकों के उत्थान के लिए काम कर रही है। देहरादून में सैन्य धाम बनाने का काम जारी है। इसका निर्माण कार्य जल्द पूरा होने वाला है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में राज्य में दंगारोधी कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून लागू किया गया है। उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है जहां समान नागरिक विधेयक पास हो गया है। सरकारी ज़मीन से अतिक्रमण हटाया जा रहा है। साथ ही महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया जा रहा है। डबल इंजन की सरकार निरंतर नई कीर्तिमान हासिल कर रही है। ’यह सब जनता के वोट की ताकत है कि उत्तराखंड देश का अग्रणी राज्य बनने जा रहा है।’

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने देश में परिवारवाद की राजनीति को बढ़ाया है। ’60 वर्षों तक एक पार्टी के एक ही परिवार के शासन ने भारत को पीछे धकेला है।’ कांग्रेसियों को महिलाओं का सम्मान करना नहीं आता है। देश में बड़े से बड़े घोटाले कांग्रेस ने किए हैं। ’कांग्रेस के लोगों के तीन ही मित्र रहे हैं। जिसमें तुष्टिकरण, भ्रष्टाचार, काली कमाई है’। कांग्रेस को समाज हित से कोई चिंता नहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी श्रीमती माला राज्यलक्ष्मी शाह को अधिक से अधिक मतों से विजय बनाना है।

इस दौरान भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह, जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष मीता सिंह, भाजपा नेता राम शरण नौटियाल एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गिनाई डबल इंजन सरकार की उपलब्धि

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देश में कांग्रेस हमेशा भ्रष्टाचार और परिवारवाद के साथ खड़ी रही। लेकिन अब देश में मोदी की गारंटी ने इसका सफाया कर दिया है। आज 10 साल के भीतर देश तरक्की की बुलंदियों पर पहुंच गया है। इस चुनाव में भी देवतुल्य जनता मोदी की गारंटी पर भरोसा कर प्रचंड बहुमतों से देवभूमि से जीत दिलाएगी।

राज्य की पांच लोकसभा सीटों पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तबाड़तोड़ प्रचार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को गढ़वाल सीट के थराली और टिहरी की पुरोला विधानसभा में जनसभा को सम्बोधित किया था। आज शनिवार को मुख्यमंत्री धामी ने अल्मोड़ा सीट पर गंगोलीहाट और रानीखेत विधानसभा में जनसभा और प्रचार कार्यक्रमों में भाग लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री कांग्रेस पर जमकर बरसे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने अपने राज में उत्तराखंड से लेकर देश में सिर्फ भ्रष्टाचार और परिवारवाद को बढ़ावा दिया है। इसके अलावा चुनाव में अपनी हार का ठीकरा नाकामयाबी पर नहीं बल्कि ईवीएम पर फोड़ा है। यही कारण है कि आज कांग्रेस को चुनाव लड़ने को उम्मीदवार तक नहीं मिल पा रहे हैं। मोदी जी की गारंटी के कारण आज 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आये हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीर से 370 को समाप्त कर, सीएए को लागू कर, अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण कर जैसे कई ऐतिहासिक कार्य किये हैं। पिछले 10 साल प्रधानमंत्री ने अपना एक एक क्षण देश की सेवा, विकास और गरीबों को दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और नेतृत्व में उत्तराखंड ने भी यूसीसी कानून, सख्त नकलरोधी कानून, दंगारोधी कानून धर्मांतरण, लैंड जिहाद आदि के खिलाफ बड़े फैसले लेकर देश में नजीर पेश की हैं। इसके अलावा हमारी सरकार ने महिलाओं को नौकरी में 30 फीसद आरक्षण, राज्य आंदोलनकारियों को सम्मान और 10 फीसद आरक्षण जैसे फैसले लिए हैं। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उनका सौभाग्य है कि राज्यभर में उनके हर कार्यक्रम में युवाओं के साथ ही मातृशक्ति का उन्हें आशीर्वाद मिल रहा है। यह आशीर्वाद उन्हें 19 अप्रैल को भी मिलेगा और देवभूमि से पांचों सांसद हर विधानसभा, लोकसभा से रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज करेंगे।

धामी ने डीडीहाट में जनसभा कर भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा के समर्थन में की जनसभा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पिथौरागढ़ के डीडीहाट में लोकसभा प्रत्याशी अजय टम्टा के पक्ष में आयोजित जनसभा में प्रतिभाग किया। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने डीडीहाट में मार्केट से रामलीला ग्राउंड तक हजारों समर्थकों के साथ पदयात्रा में भी भाग लिया और भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा को अधिक से अधिक वोटों से जीताने की अपील जनता से की।

इस अवसर पर रामलीला मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा प्रत्याशी एवं सांसद अजय टम्टा को अधिक से अधिक वोटों से जीताने की अपील करते हुए कहा कि मुझे प्रदेश के मुख्य सेवक की जो यह जिम्मेदारी मिली है वह आप सभी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद से मिली है। उन्होंने कहा कि हम आपके आशीर्वाद से ज्यादा से ज्यादा विकास के कार्य कर रहे हैं और इस दौरान बहुत सारे निर्णय भी लिए। आज तक जो कार्य उत्तराखंड बनने के बाद नहीं हुए थे, उन्हें हमारी सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र से मेरा विशेष लगाव है। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि पिथौरागढ़-अल्मोड़ा लोकसभा क्षेत्र में आने वाली सभी 14 विधानसभा सीटों पर बड़े मार्जिन से जिताएं। उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि उत्तराखंड की पाँच की पाँच सीटों पर भाजपा का परचम लहराएगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार, सुशासन के मूल मंत्र के साथ आगे बढ़ रही है और प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में विकास के नए आयाम स्थापित किये जा रहे हैं। हमारा लक्ष्य पूर्ण रूप से स्पष्ट है, यह लक्ष्य है उत्तराखंड के विकास का, उत्तराखंड की महिलाओं के विकास का, युवाओं के लिए संभावनाओं से भरे आकाश का। उन्होंने कहा कि हमारे फैसलों में हमारा यह भाव स्पष्ट रूप से नजर आता है। आपने देखा होगा कि भर्ती घोटालों पर हमने प्रहार किया और देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लेकर आये। इसके चलते आज पारदर्शिता के आधार पर युवाओं का सरकारी नौकरियों में चयन हो रहा है। उत्तराखंड में पहली बार यह इतिहास बना जब किसी पार्टी की लगातार दूसरी बार सरकार बनी। हमने समान नागरिक सहिंता के साथ ही धर्मांतरण का कानून, दंगा विरोधी कानून भी लागू किया है। इस प्रकार के हमने कई निर्णय लिए हैं। गरीबों को तीन निशुल्क सिलिंडर दिए जा रहे हैं, महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है। देवभूमि में लैंड जेहाद पर भी हमने कठोर कार्रवाई की है। ऐसे निर्णय लिए हैं जो आने वाले दिनों में मील का पत्थर साबित होंगे। वर्तमान में प्रदेश में केंद्र की सरकार से खूब सहयोग मिल रहा है। केंद्र ने हमारे लिए डेढ़ लाख करोड़ से ज्यादा की धनराशि स्वीकृत की है। मेडिकल कॉलेज, हेली सेवाओं का विस्तार कुमाऊँ क्षेत्र में तेजी से हो रहा है, सड़कों का निर्माण व चौड़ीकरण हो रहा है।
मानसखंड मंदिर मिशन के अंतर्गत कुमाऊँ के मंदिरों का सर्किट बनाया जा रहा है। पिछले दिनों हमारे प्रधानमंत्री आदि कैलाश आदि स्थानों पर गए, जिस कारण इन क्षेत्रों को विश्व स्तर पर पहचान मिली है। पहले केवल योजनाएं बनाई जाती थी, लेकिन आज हर काम को पूरा किया जाता है।
उन्होंने कहा मि वर्ष 2014 के बाद देश में अनेक फैसले लिए गए। सीएए के कानून से लेकर कश्मीर में धारा 370 को समाप्त किया गया। अयोध्या में भव्य भगवान राम मंदिर का निर्माण कर लिया गया है। आज रामलला भव्य और दिव्य मंदिर में विराजमान हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि दूसरी पार्टियों का लक्ष्य केवल सत्ता पाना है, हमारी पार्टी का लक्ष्य अंत्योदय का है। उन्होंने कहा कि एक तरफ कांग्रेस है जो केवल एक परिवार के लिए है, वहां केवल एक परिवार के बारे में बात होती है और इस बार जब उत्तराखंड में कांग्रेस में टिकट जब बंट रहे थे तो कांग्रेस में कोई टिकट लेने को ही तैयार नहीं क्यूंकि जनता ने आदरणीय मोदी जी को एक बार फिर देश का प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प ले लिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने केवल देश को लूटने का कार्य किया है। कांग्रेस ने राज्य गठन तक का विरोध किया। उन्होंने कहा कि आज समय आ गया है कि कांग्रेस रूपी रावण को उत्तराखंड से उखाड़ फेंकना है।

इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी एवं सांसद अजय टम्टा ने कहा कि आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकास की बयार बह रही है। इसी तरह उत्तराखंड में मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में हमारी सरकार विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है।

इस अवसर पर विधायक बिशन सिंह चुफाल, सुरेश गढ़िया, जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, लोकसभा प्रभारी सुरेश भट्ट, लोकसभा संयोजक एवं दायित्वधारी शिव सिंह बिष्ट, गणेश बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, विधानसभा के प्रभारी मनोज सावंत, नगर मंडल के अध्यक्ष धर्म कन्याल आदि उपस्थित रहे।

बिना रुके और थके चुनावी समर में मुख्यमंत्री धामी की तबाड़तोड़ उड़ान शुरू

देहरादून। देवभूमि की पांचों लोकसभा सीट पर मोदी-धामी का एक्स फैक्टर चुनावी समर में नई गाथा लिखने जा रहे हैं। मंगलवार को मुख्यमंत्री धामी की तीन लोकसभा क्षेत्र में हुए कई कार्यक्रमों में मौजूदगी ने इसके इशारे कर दिए हैं। अब न केवल मुख्यमंत्री धामी की ताबड़तोड़ सभाएं होंगी, बल्कि पिछली जीत के मार्जन को तोड़ते हुए नए लक्ष्य को फतह करेंगे।

उत्तराखंड राजनीतिक परिदृश्य में भले ही लोकसभा में मामूली भागीदारी निभाता हो, लेकिन देशभर में यहां से जाने वाला संदेश बड़ा असरदार होता है। पिछले दो लोकसभा में केंद्र में इसके परिणाम भी देखने को मिले हैं। अब तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चुनावी समर शुरू हो गया है। ऐसे में देवभूमि से इस बार भी बड़ा संदेश देने की तैयारी है। खासकर युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चंपावत, बागेश्वर उप चुनाव, हरिद्वार में पंचायत चुनाव समेत कई बड़े उदाहरण हैं, जो लोकसभा 2024 की जीत की गाथा लिख चुके हैं। धामी सरकार के पुराने ट्रैक रिकॉर्ड के साथ एक्स फैक्टर से साफ है कि यह चुनाव पुराने सभी रिकॉर्ड को ध्वस्त कर जीत की नई इबारत लिखेंगी। इसकी शुरुआत मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुबह टिहरी लोकसभा प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह के नामांकन के रोड शो, दोपहर को पौड़ी गढ़वाल के प्रत्याशी अनिल बलूनी के नामांक कार्यक्रम में तथा शाम को नैनीताल लोकसभा में कई कार्यक्रमों में शिरकत कर की है। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी पूरे जोश, उत्साह एवं पार्टी प्रत्याशियों की रिकॉर्ड मतों से जीत को आश्वस्त दिखे। सूत्रों का कहना है कि पांचों लोकसभा में परचम लहराने और नए रिकॉर्ड स्थापित करने को मुख्यमंत्री धामी ताबड़तोड़ जनसभाएं और कार्यक्रम करेंगे। इसके लिए रोडमैप तैयार कर दिया है। इससे साफ है कि युवा मुख्यमंत्री धामी बिना रुके, थके देवभूमि से पांचों सीटों पर न केवल बड़े अंतर से जीत दिलाने का लक्ष्य हासिल करेंगे, बल्कि मोदी-धामी की जोड़ी के एक्स फैक्टर पर मुहर लगाएंगे।

पौड़ी के लोकसभा प्रत्याशी बलूनी के नामांकन में पहुचे सीएम और केंद्रीय मंत्री स्मृति

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं केंद्रीय महिला बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने रामलीला मैदान, पौड़ी में गढ़वाल लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के नामांकन के अवसर पर आयोजित विशाल जनसभा में प्रतिभाग किया।’

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पूरे देश में अबकी बार 400 पार की चर्चा है। देश ने हमेशा प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाले लोक सभा चुनाव को प्रचंड बहुमत दिया है। उन्होंने कहा 2019 से भी बड़ी जीत 2024 लोक सभा में हम सब मिलकर देंगे। उन्होंने कहा हम प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने पर कार्य कर रहें हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में इस लोकसभा क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण विकास योजनाओ पर कार्य जारी हैं। ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन पर कार्य जारी है। बद्रीनाथ मास्टर प्लान पर कार्य चल रहा है। आज पहले के मुकाबले कुछ ही घंटो में ऋषिकेश से बद्रीनाथ एवं गढ़वाल के किसी भी क्षेत्र में पहुंचा जा सकता है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में रेल रोड हवाई कनेक्टीविटी बढ़ी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में चार धाम का विकास हुआ है। केन्द्र एवं राज्य सरकार मिलकर निरंतर डबल इंजन की रफ्तार से कार्य कर रही हैं। कश्मीर से धारा 370 का खात्मा हुआ है, भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य, एवं सीएए कानून लागू किया गया है, गरीब कल्याण हेतु विभिन्न योजनाएं संचालित हैं। उत्तराखंड के प्रत्येक व्यक्ति को यूसीसी लागू करने वाले प्रथम राज्य के नागरिक का गौरव प्राप्त है। हमारी सरकार ने चुनाव से पहले किए वादे को पूरा किया है। नकल विरोधी कानून लागू करने के बाद कई हज़ार नियुक्तियां दी गई हैं। नकल विरोधी कानून ने बच्चों की निराशा को दूर कर उनका मनोबल को बढ़ाने का काम किया है। राज्य की बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने महिलाओं हेतु 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण की व्यवस्था की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता जनार्दन के आशीर्वाद को देखकर लगता है कि गढ़वाल लोकसभा से सारे रिकॉर्ड ध्वस्त होने वाले हैं। अनिल बलूनी इस क्षेत्र के विकास को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। उन्होंने सभी से अनुरोध करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनाना है। इसके लिए भाजपा के प्रत्याशी को अधिक से अधिक वोट देकर विजय बनाएं।

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि हम सब इस भूमि को देवभूमि मानते हैं। उन्होंने कहा देवभूमि का वोट राम मंदिर के विरोधियों को नहीं जाना चाहिए। यह वह भूमि है जहां देवताओं का वास है। और इस भूमि के शूरवीरों ने भारत की सरहद में जाकर मां भारती के संरक्षण में अपने प्राणों की आहूति दी है। कांग्रेस ने धारा 370 हटाने का विरोध किया, सर्जिकल स्ट्राइक के साक्ष्य मांगे। देवभूमि का एक भी वोट कांग्रेस जैसी निर्लज पार्टी को नहीं जाना चाहिए। उन्होंने कहा प्रत्याशि अनिल बलूनी ने डॉपलर रडार, आईसीयू, ट्रेन अन्य सभी व्यवस्थाएं जनता को उपलब्ध करवाने का काम किया।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि अनिल बलूनी ने नियम के पद पर चलकर पार्टी ने जब जो आदेश दिया, तब उसका पालन किया है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संघ के कार्यकर्ता स्वयंसेवक के रूप में उत्तराखंड क्षेत्र में समाज की सेवा की है। प्रधानमंत्री ने गरीबों को मुफ्त में राशन देने की गारंटी दी है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने वैक्सीन बनाई और दुनियां तक वैक्सीन पहुंची है। उन्होंने कहा अनिल बलूनी को गढ़वाल लोक सभा से जीतकर प्रधानमंत्री को पुनः प्रधानमंत्री बनाना है।

इस दौरान प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, तीरथ सिंह रावत, भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, डॉ. धन सिंह रावत एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

मतदाता जागरूकता के लिए 13 फरवरी से कलैंडर तैयार किया गया हैः नमामि बंसल

संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नमामि बंसल ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस ब्रीफिंग करते हुए कहा कि प्रदेश में लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 सकुशल और शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने एवं मतदाता जागरूकता के संबंध में अनेक गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। मतदाता जागरूकता के लिए अनेक थीम पर आधारित गतिविधियों का निरंतर आयोजन किया जा रहा है। 83 लाख 21 हजार 207 मतदाओं को मतदान के लिए विभिन्न माध्यमों से जागरूक किया जा रहा है। राज्य में अब तक 34 लाख 94 हजार मतदाता मतदान की शपथ ले चुके हैं। राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी से मतदाता जागरूकता अभियान की शुरूआत की गई।

संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदाता जागरूकता से संबंधित विभिन्न गतिविधियों के लिए 13 फरवरी 2024 से एक कलेण्डर भी तैयार किया गया है। मतदाता जागरूकता के लिए मेंहदी प्रतियोगिता, रंगोली, स्लोगन लेखन में अब तक 16 हजार गतिविधियां आयोजित की जा चुकी हैं, जिसमें अभी तक 06 लाख 55 हजार मतदाताओं ने प्रतिभाग किया है। लगभग 5700 मैराथन और रैली का आयोजन भी मतदाता जागरूकता के लिए किया गया है, जिसमें लगभग 72 हजार मतदाताओं ने प्रतिभाग किया है। भाषण और वाद-विवाद प्रतियोगिताओं के लिये भी मतदाता जागरूकता के लिए प्रदेश में 25 हजार आयोजन किये जा चुके हैं। जनवरी माह में मतदाता पंजीकरण के लिए मिशन मोड में कैम्प लगाये गये, अब तक मतदाता पंजीकरण के लिए 15 हजार 232 कैम्प लगाये जा चुके हैं। नारी निकेतन, वृद्धाश्रम, शिक्षण संस्थानों में मतदाओं को जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाये गये। राज्य में 18 से 19 वर्ष के 01 लाख 45 हजार फर्स्ट टाईम वोटर्स को जोड़ा गया है, जो प्रथम बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उनके लिए एपिक कार्ड की डिलीवरी भी कराई जा रही है।

संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नमामि बंसल ने जानकारी दी कि लोक सभा चुनाव 2019 में राज्य में मतदान प्रतिशत लगभग 61.5 प्रतिशत था। राज्य में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए बूथ लेवल पर मतदाओं को लाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है इसके लिए बूथ लेवल इलेक्शन मैनेजमेंट प्लान भी प्रत्येक जनपद में तैयार किया गया है। सभी 11729 बूथों में बूथ लेवल इलेक्शन मैनेजमेंट प्लान तैयार किया गया है। राज्य में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं, इसे कम से कम 75 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा गया है। संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन में कल 2290 मामले दर्ज किये गये हैं। अब तक आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के लगभग 5800 मामले दर्ज हो चुके हैं।