मुख्यमंत्री ने देहरादून में आयोजित व्यापारी सम्मेलन में किया प्रतिभाग

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित हिंदू नेशनल इंटर कॉलेज में आयोजित व्यापारी सम्मेलन में प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री ने व्यापारी सम्मेलन में सभी का स्वागत करते हुए सभी व्यापारी वर्ग से एक साथ मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि ’व्यापारी वर्ग के बिना, विकसित राष्ट्र की कल्पना नहीं की जा सकती है।’ उन्होंने कहा ’व्यापार और व्यापारिक गतिविधियाँ राष्ट्रों की आर्थिक वृद्धि और समृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।’ उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि विकसित राष्ट्र के लिए आदरणीय मोदी जी को देश का तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए 19 अप्रैल को अधिक से अधिक मतदान करना है। उन्होंने कहा भाजपा द्वारा जारी संकल्प पत्र में भी व्यापारियों के हितों को प्राथमिकता से रखा गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश के अंदर वर्क कल्चर बदला है। पूर्व की व्यवस्था में सुधार किया गया है। प्रधानमंत्री जी ने हर वर्ग के उत्थान के लिए काम किया है। उत्तराखंड के अंदर हमारी सरकार व्यापारियों के साथ है व्यापारियों की उन्नति के साथ है। व्यापारियों, उद्योग के क्षेत्र में सरलता से काम किया गया है। ग्लोबल इन्वेस्टर समिट से पहले सभी से संवाद किया गया था। सभी के सुझाव को प्राथमिकता से लेते हुए सरलीकरण, आवश्यक संशोधन, कई नीतियों को प्रख्यापित किया गया है। 30 नई पॉलिसी बनाई गई हैं।ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में 50 से भी अधिक देशों ने भाग लिया। 3.5 लाख करोड़ के एमओयू साइन हुए और 81 हज़ार करोड़ रुपए की ग्राउंडिंग हो चुकी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे का काम पूरा होने पर यहां आने वालों की संख्या कई गुना बढ़ने वाली है। मुख्यमंत्री ने कहा एक ओर प्रधानमंत्री जी देश को प्रथम मानकर , देशवासियों को अपना परिवार मानकर रात दिन हर पल हर क्षण देशवासियों को समर्पित कर रहे हैं। दूसरी ओर वह लोग हैं जिन्होंने देश में तुष्टिकरण भ्रष्टाचार परिवारवाद को बढ़ावा दिया। इन लोगों ने सरकारों में रहते हुए अपने व्यक्तिगत हित और परिवार को प्राथमिकता दी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ’वह स्वयं प्रधानमंत्री जी से प्रेरणा लेकर काम करते हैं। जिस प्रकार प्रधानमंत्री जी हर काम को पूर्ण मनोयोग एवं हर दिन 17 से 18 घंटे काम करते हैं। उत्तराखंड में भी प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में वर्क कल्चर को आगे बढ़ाने का कार्य जारी है।’ उन्होंने कहा 21वी सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक बनाने के लिए हमने दिन रात काम करना है।

मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री जी ने उत्तराखंड राज्य के लिए बहुत कुछ किया है। 2 लाख करोड़ से अधिक की योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की है। कई योजनाएं पाइप लाइन में है। अब हमारी बारी है कि प्रधानमंत्री जी को बड़े बहुमत के साथ जीताना है। मुख्यमंत्री ने सभी व्यापारियों से आग्रह करते हुए कहा ज्यादा से ज्यादा लोगों को मतदान करने हेतु प्रेरित करें एवं उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों से भाजपा प्रत्याशीयों को विजय बनाकर प्रधानमंत्री जी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने में अपना योगदान दें।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक सविता कपूर, दर्जा मंत्री विस्वास डाबर, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

उत्तराखंड शौर्य और पराक्रम की भूमि हैः केंद्रीय रक्षा मंत्री

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामलीला मैदान, काशीपुर (ऊधमसिंहनगर) में आयोजित विजय संकल्प रैली में प्रतिभाग किया।

जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सभी का अभिनंदन करते हुए देवभूमि उत्तराखंड को नमन किया। उन्होंने कहा पूरे उत्तराखंड को देवताओं का आशीर्वाद है। इस धरती ने वीर सपूतों को जन्म दिया है, ये शौर्य और पराक्रम की भूमि है। बड़ी संख्या में सैनिक उत्तराखंड की धरती से निकलते हैं। उन्होंने कहा मेरा, हमारी पार्टी एवं प्रधानमंत्री का सैनिकों के प्रति विशेष लगाव है। हमारी सरकार ने वन रैंक वन पेंशन की व्यवस्था लागू की। कांग्रेस ने वर्षों तक पूर्व सैनिकों को बस ओ.आर.ओ.पी का आश्वासन दिया। वन रैंक वन पेंशन के तहत अब तक 1 लाख करोड़ पूर्व सैनिकों को हस्तांतरण कर दिए गए हैं। जो त्याग, बलिदान सैनिक देते हैं, वो बहुमूल्य है।

केंद्रीय रक्षा मंत्री ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने सीमा में बसे गांवों को अंतिम गांव बताकर उनका विकास नहीं किया, मगर प्रधानमंत्री मोदी ने सीमांत गांव को पहला गांव बताकर उनमें बुनियादी ढांचो का विकास किया। उन्होंने कहा हमारी सरकार बनने के बाद अंतरराष्ट्रीय जगत में भारत का कद ऊंचा हुआ है। आज अंतरराष्ट्रीय मंचों पर जब भारत बोलता है तो पूरी दुनिया कान खोल कर सुनती है। आज भारत विश्व की 11 वें स्थान की अर्थव्यवस्था से 5वें स्थान पर आ गया है और 2027 तक भारत विश्व की तीसरी बड़ा आर्थिक शक्ति बन जाएगा।

केंद्रीय रक्षा मंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में डबल रफ्तार के साथ उत्तराखंड का विकास हो रहा है। उन्होंने कहा भारत के 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले हैं। उन्होंने कहा आज कोई दुश्मन देश यदि भारत को आंख दिखाता है तो उससे बड़ी आंख भारत दुश्मन देश को दिखाता है। भारत ने हमेशा से अपने पड़ोसियों के साथ अच्छे रिश्ते बनाने की कोशिश की है। उन्होंने कहा अटल बिहारी वाजपेई कहा करते थे – जिंदगी में दोस्त बदल जाते हैं, लेकिन पड़ोसी नहीं बदलता। इसलिए पड़ोसियों के साथ अच्छे रिश्ते बनाकर रखने चहिए। उन्होंने कहा हम सभी से अच्छे रिश्ते बनाने की कोशिश करते हैं। लेकिन हमारी कोशिश को कमजोरी नहीं समझा जाना चाहिए।

केंद्रीय रक्षा मंत्री ने कहा कि भाजपा जो कहती है वो करती है। हमने हर घोषणा पत्र में किए वादों को पूर्ण किया है। 1984 से भाजपा अपने घोषणा पत्र में कहती थी कि सदनों में बहुमत मिलने के बाद भव्य राम मंदिर का निर्माण किया जाएगा। जनता ने संसद के दोनों सदनों में भाजपा को बहुमत दिया और आज अयोध्या की धरती पर भव्य राम मंदिर बनकर तैयार है। प्रभु श्री राम अपनी झोपड़ी से निकलकर भव्य महल में प्रवेश कर चुके हैं, भारत में राम राज्य आने का यह शुभ संकेत है। भाजपा ने अपने धारा 370 को समाप्त करने के वादे को भी पूर्ण किया। अपने वादे अनुसार हमने देश में सी.ए.ए लागू किया। उन्होंने कहा सीएए नागरिकता छीनने वाला नहीं नागरिकता देने वाला कानून है।

केंद्रीय रक्षा मंत्री ने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी युद्धविराम करवाकर 22 हजार भारतीय छात्रों को युद्ध के बीच से सकुशल भारत लेकर आए थे।भारतीय नौसेना के सेवानिवृत्त सैनिकों को कतर की अदालत ने फांसी की सजा दी थी, परंतु प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कतर के राष्ट्रपति से संपर्क करके सभी 8 पूर्व सैनिकों को सुरक्षित भारत लाने की बात की। यह भारत की ताकत है। उन्होंने कहा कांग्रेस की हालत ऐसी हो गई है कि वो अब पहाड़ पर नहीं चढ़ सकती है। उन्होंने कहा जैसे डायनासोर पृथ्वी से लुप्त हो गए हैं वैसे कांग्रेस भी 2024 के बाद लुप्त हो जायेगी।

केंद्रीय रक्षा मंत्री ने कहा कि आज की कांग्रेस के लोग एक दूसरे के कपड़े फाड़ रहे हैं। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राजनीति की पिच पर एकदम चौंपियन ऑल राउंडर की तरह नज़र आते हैं। उन्होंने कहा पुष्कर सिंह धामी जब बैटिंग करते हैं पिच पर टिकना और चौके छक्के लगाना जानते हैं। उन्होंने कहा पुष्कर सिंह धामी जब बोलिंग करते हैं तो अच्छे अच्छे के विकेट उखाड़ देते हैं। उन्होंने कहा पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में सारी राजनीतिक पार्टियों को आउट कर दिया है।

केंद्रीय रक्षा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज दिल्ली से अगर 100 पैसा निकलता है तो सीधा 100 पैसा जनता के पास पहुंचता है। उन्होंने कहा अपने सिख भाइयों को देखकर मुझे गौरव की अनुभूति होती है। प्रधानमंत्री जी ने करतारपुर साहिब में कॉरिडोर बनाने का काम किया। सिख भाइयों का देश की सीमा में योगदान भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने सभी से भाजपा प्रत्याशी श्री अजय भट्ट को भारी मतों से विजय बनाकर सदन में भेजने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह का देवभूमि की जनता की ओर से काशीपुर आगमन पर हार्दिक स्वागत करते हुए कहा कि जनता के आशीर्वाद से सबको पता है कि पुनः भाजपा की सरकार बनने वाली है और मोदी ही प्रधानमंत्री बनने वाले हैं। उन्होंने कहा नैनीताल लोक सभा सीट की जनता जनार्दन ने अजय भट्ट जी को पुनः जीताने का मन बनाया है। उन्होंने पिछले लोक सभा चुनाव के भांति इस वर्ष भी नैनिताल लोकसभा में और अधिक मत मिलने चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कई ऐतिहासिक फैसले हुए हैं। कश्मीर से धारा 370 का अंत किया है। देश में सीएए लागू किया। लंबे इंतजार के बाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य हुआ है। उत्तराखंड में भी राज्य सरकार ने कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। हमारा राज्य हिंदुस्तान के श्रेष्ठ राज्य में शामिल हो इसके लिए निरंतर कार्य जारी है। उन्होंने इस बार प्रधानमंत्री द्वारा 400 पार का नारा दिया गया है। उन्होंने कहा जनता के आशीर्वाद से निश्चित ही नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा सीट सहित देवभूमि की पांचों सीटें, लक्ष्य को प्राप्त करने में सभी अपना योगदान देंगे।

इस दौरान भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, हरभजन सिंह चीमा, खिलेंद्रर चौधरी, गुजन सुखीजा एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

सीएम ने बागेश्वर में अल्मोड़ा लोस प्रत्याशी के लिए जनता से किया संवाद, मांगे वोट

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनरल बी.सी जोशी स्टेडियम, दुगनाकुरी, बागेश्वर में अल्मोड़ा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभा में उपस्थित सभी माताओं बहनों, बुजुर्गों एवं युवाओं का स्वागत करते हुए कहा कि कपकोट एवं यह क्षेत्र प्राकृतिक सौंदर्य एवं अपार विकास की संभावनाओं से भरा हुआ है। यह क्षेत्र सांस्कृतिक विरासत के साथ वीरों की भूमि है। इस क्षेत्र से कई युवा अपनी सेवाएं देश की रक्षा के लिए दे रहें हैं। उन्होंने कहा हम सभी प्रधानमंत्री जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने और अजय टम्टा जी को पुनः सांसद बनाने आए हैं। उन्होंने कहा अजय टम्टा जी बोलने से ज्यादा काम करने में विस्वास करते हैं। अजय टम्टा जी के सहयोग से 172 टावर में से 72 टावर कपकोट विधानसभा में लगाए गए। कपकोट से देवाल को जोड़ने वाली सड़क को मंजूरी मिल गई है। सिमली ग्वालदम से जौलजीबी को जाने वाली सड़क भी बागेश्वर से होते हुए जाने वाली है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रधानमंत्री जी ने 2 लाख करोड़ से ज्यादा की योजनाएं उत्तराखंड के स्वीकृत किए। उन्होंने कहा अब हमारी बारी है कि प्रधानमंत्री जी को नई ताकत देकर उनके द्वारा दिए गए 400 पार के संकल्प को पूर्ण करें। उन्होंने कहा केन्द्र सरकार द्वारा बीते 10 वर्षों में 25 करोड़ देशवासियों को गरीबी से बाहर निकालने का कार्य किया है। मोदी जी की गारंटी है कि देश में कोई व्यक्ति भूखा नहीं सोयेगा क्योंकि देश के 140 करोड़ लोग मोदी जी का परिवार हैं। गरीब कल्याण अन्न योजना को 2028 तक बढ़ाया गया हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कहना है कि कश्मीर से धारा 370 हटाने से राजस्थान का क्या लेना देना ! मुख्यमंत्री ने कहा कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। कश्मीर हमारा है। कश्मीर को बचाने के लिए उत्तराखंड के कई वीरों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश हित में कई कड़े निर्णय लिए गए हैं। देश में सीएए लागू किया गया है। कश्मीर से धारा 370 का खात्मा हुआ है, तीन तलाक का खात्मा हुआ है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में सेना को पहले से और अधिक सशक्त किया गया है। आज भारत सेना सर्जिकल स्ट्राइक करती है। दुश्मनों की ओर से आने वाली गोली का जवाब देने के लिए किसी तरह की अनुमति नहीं लेनी पड़ती। आज गोली का जवाब गोलों से दिया जा रहा है। वन रैंक वन पेंशन को लागू किया गया है। पुरानी सरकारों ने सैनिकों को सुविधाओं से वंचित रखा था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने हर पल हर क्षण राज्य के विकास को समर्पित किया है। राज्य सरकार ने कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। विधानसभा चुनाव 2022 से पहले किए गए वादे अनुसार समान नागरिक सहित विधेयक को उत्तराखंड विधानसभा से पास किया है। हमने ये गारंटी राज्य में पूरी की है। नकल विरोधी कानून लागू किया गया है। जिसे पूर्ण रूप से पारदर्शी एवं सुरक्षित परीक्षा करवाई जा रही है। मेहनत करने वाले युवाओं को उनका असली हक मिल रहा है। युवाओं का मनोबल बढ़ा है। बड़े-बड़े नकल माफियाओं को जेल में डाला गया है। 22 सालों के बराबर नियुक्तियां बीते 2 सालो में हुई है। सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया जा रहा है। उन्होंने कहा इसके साथ ही राज्य में दंगारोधी कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून लागू किया गया है। साथ ही महिलाओं को 30 क्षैतिज आरक्षण दिया जा रहा है। राज्य की महिलाएं अपने साथ अन्य लोगों को भी रोजगार देने का कार्य कर रही हैं। राज्य में जल्द ही 20 हजार पॉलीहाउस लगने वाले हैं। सरकारी नौकरी के साथ स्वरोजगार के अवसर पैदा हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा कपकोट विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए 100 करोड़ रुपए की 37 योजनाओं पर कार्य जारी है, कपकोट बस स्टेशन का निर्माण हो गया है, कपकोट – हरसीला – पोलिंग मोटर मार्ग, बागेश्वर-कपकोट- तेजम मोटर मार्ग, स्टील गाडर ब्रिज का निर्माण किया गया है। कई अन्य कार्य भी इस क्षेत्र में हुए हैं। और निरंतर इन्हें आगे भी बढ़ाना है। राज्य सरकार नए नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा के दौरान भी विपक्ष के लोगों ने टीका टिप्पणी की है। कांग्रेस हमेशा राष्ट्रहित से ज्यादा तुष्टिकरण और वोटबैंक को प्राथमिकता देती आयी है। कांग्रेस ने पिछली बार मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाने की बात की थी। कांग्रेस के लोग आज मुस्लिम पर्सनल लॉ लाने की बात कर रहे हैं। ये कांग्रेस से ज्यादा मुस्लिम लीग का घोषणा पत्र लगता है। जब पूरा देश अयोध्या में भव्य राममंदिर की प्राणप्रतिष्ठा का उत्सव मना रहा था, तब कांग्रेस राम मंदिर की प्राणप्रतिष्ठा पर सवाल उठा रही थी। कांग्रेस ने तुष्टिकरण के लिए प्रभु श्रीराम के अस्तित्व को भी नकारने का काम किया है। कांग्रेस ने तुष्टिकरण के लिए कोर्ट में प्रभु श्रीराम को काल्पनिक बताया था। उन्होंने कहा उत्तराखंड वीरों की भूमि है, सेना के शौर्य और बलिदान की भूमि है। लेकिन राजनीति में अंधी कांग्रेस का चरित्र इस कदर गिर चुका है कि वो सर्जिकल स्ट्राइक और सेना के शौर्य पर भी सवाल उठा देती है। कांग्रेस में हर कोई अपने परिवार को आगे बढ़ाने में लगा है कोई केंद्र में पीएम इन वेटिंग है तो राज्य में कोई सीएम इन वेटिंग है।

मुख्यमंत्री ने सभी मतदाताओं से आग्रह करते हुए कहा कि उत्तराखंड के विकास के लिए, विकसित भारत के लिए, भ्रष्टाचार के अंत के लिए भाजपा को चुने। उन्होंने कहा अजय टम्टा जी को विजयी बनाकर आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाकर विकसित भारत की संकल्पना को पूर्ण करने में अपना योगदान देना है।

इस दौरान भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा, भाजपा नेता शिव सिंह बिष्ट, विधायक सुरेश गढ़िया, विधायक पार्वती दास, जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, जिला अध्यक्ष भाजपा इंद्र सिंह, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

पौड़ी में अनिल बलूनी के पक्ष में सीएम ने की जनसभा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकासखण्ड कार्यालय मैदान, जखोली, रुद्रप्रयाग में गढ़वाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के पक्ष में अयोजित जनसभा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री ने बाबा केदारनाथ की पुण्य भूमि को प्रणाम करते हुए कहा कि रुद्रप्रयाग, राज्य की वीरधरा है, जिसने भारत माता की रक्षा के लिए अपने कई लाल न्यौछावर किये हैं, ऐसी पावन भूमि को कोटि-कोटि नमन। उन्होंने कहा लोकसभा चुनावों का शंखनाद हो चुका है, और 19 अप्रैल को उत्तराखंड में मतदान होने वाला है। जनता के आशीर्वाद से इस बार हर कोई कह रहा है मोदी सरकार बनने जा रही है। उत्तराखंड के विभिन्न स्थानो में आयोजित कार्यक्रमों में जनता का साफ रुझान भाजपा के प्रति, भाजपा द्वारा किए गए विकास कार्यों के प्रति देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा निश्चित ही गढ़वाल लोकसभा सीट में सबसे अधिक मत प्रतिशत रुद्रप्रयाग क्षेत्र से रहेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा 400 पार का दिया गया नारा विकसित भारत की गारंटी, माता बहनों को लखपति बनाने की गारंटी, कोने कोने तक विकास पहुंचाने और समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक सारी सुविधाएं पहुंचाने की गारंटी है। उत्तराखंड के साथ पूरे देश का विकास हुआ है। 2013 आपदा के बाद केदारनाथ जी के प्रांगण के नवनिर्माण का कार्य प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हुआ। उन्होंने कहा राज्य में हुए मातृशक्ति उत्सव में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया, महिलाएं आज मल्टीनेशनल कंपनी के से भी अच्छे उत्पाद बना रही है। मातृशक्ति उत्सव का मकसद महिलाओं का आगे लाने से है। हमारे राज्य की महिलाएं कौशल से भरी हुई हैं। हमारा उत्तराखंड देवभूमि के साथ वीर भूमि है। उन्होंने कहा वो सैनिक परिवार की समस्याओं से भली भांति वंचित हैं। शहीद सैनिकों की याद में देहरादून में सैन्य धाम बनाया जा रहा है। वीर जवान हमारे पूर्व सीडीएस. बिपिन रावत उत्तराखंड और भारत की शान हैं, और कांग्रेसियों ने उनके प्रति अपमान जनक शब्दों का प्रयोग किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्षियों में चुनाव लड़ने का ही सामर्थ नहीं है। उनके यहां चुनाव लड़ने वाला कोई नहीं है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में सेना को और अधिक सशक्त किया गया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सैनिकों तक अच्छे से अच्छा उपकरण, वर्दी पहुंचाई जा रही है। पीएम मोदी के नेतृत्व के वन रैंक वन पेंशन लागू हुआ। आज दुश्मन की गोली का जवाब गोलो से दिया जा रहा है। केंद्र एवं राज्य सरकार सैनिकों के कल्याण हेतु पूर्ण रूप से समर्पण हैं। जो सैनिक देश की रक्षा में अपनी पूरी जवानी लगाते हैं, उन सैनिकों की सुविधा हमारी सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा केदारनाथ की भूमि से प्रधानमंत्री ने 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का बताया था। केंद्र एवं राज्य सरकार ने डबल इंजन की रफ्तार से काम किया है। राज्य में केंद्र की 2 लाख करोड़ से भी ज्यादा योजनाएं स्वीकृत हैं। आज चार धाम की यात्रा सुगम और सुरक्षित हुई है। चार धाम यात्रा में करीब 50 लाख लोग आ रहे हैं। केदारनाथ मंदिर में रोपवे का कार्य पूर्ण होने के बाद यात्रा और तेजी से चलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड और चार धामों के लिए कभी कोई कमी नहीं की है। रेल, रोपवे, रोड़, कृषि बागवानी पशुपालन रोजगार हर क्षेत्र में विकास निरंतर जारी है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री ने 10 साल के काल खंड में कभी छुट्टी नहीं ली। उन्होंने हर पल हर क्षण भारत मां की सेवा में समर्पित किया है।उन्होंने कहा सभी 19 अप्रैल को पहले मतदान करें, फिर जलपान करें। अनिल बलूनी जी को विजयी बनाकर आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक भारत-श्रेष्ठ भारत की संकल्पना को साकार करने में अपना योगदान सुनिश्चित करें।

इस दौरान भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी, विधायक भरत चौधरी, बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय, महावीर पंवार एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

अजय टम्टा के लिए सीएम ने रानीखेत में की जनसभा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केएमओयू स्टेशन पार्किंग, रानीखेत में अल्मोड़ा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा के पक्ष में आयोजित जनसभा में किया प्रतिभाग।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ी संख्या में मौजूद महिलाओं, बुजुर्गों, युवाओं का अभिनंदन करते हुए कहा कि रानीखेत क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा जी को आपका भरपूर समर्थन मिले। अजय टम्टा को मिले जनता के मतों और समर्थन से मोदी जी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। अजय टम्टा जी, मुलाकात के दौरान हमेशा विकास और क्षेत्र की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि 19 अप्रैल तक अपने जोश और जुनून को जारी रखते हुए अजय टम्टा जी को भारी मतों से विजयी बनाएं। प्रधानमंत्री जी ने जो 10 वर्षाे तक देश की सेवा में पल पल लगाया है, उन्होने अपने जीवन को भारत मां की सेवा में समर्पित किया है, देश वासियों की सेवा में अपना जीवन समर्पित किया है, उसका प्रतिफल हमने अपने वोट से उन्हें देना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश के अंदर विकास की नई ऊंचाइयों को छूने का काम किया है। सरकार की योजनाएं समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्तियों के लिए है। आज सीमांत क्षेत्र का विकास हो रहा है। मोदी सरकार का कालखंड गरीबों, महिलाओं, युवाओं के कल्याण को समर्पित रहा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में अंतोदय के सिद्धांत पर विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही है, जिसमें प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, समेत अनेक योजनाएं संचालित हैं। ’यह मोदी जी की गारंटी है जो योजना वो शुरू करते हैं, उसका लाभ गरीब को मिलता है। जिसके फल स्वरूप बीते 10 सालों में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं।’

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा रानीखेत सैनिकों का केंद्र है। कुमाऊं रेजिमेंट का यहां सेंटर है। हमारा उत्तराखंड देवभूमि के साथ वीरभूमि है। हर परिवार से कोई ना कोई सेना में है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कश्मीर से धारा 370 को खत्म किया गया है। हाल ही में सीएए कानून लागू हुआ है। वर्षाे के बाद भगवान राम के भव्य मंदिर का निर्माण हुआ है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने उत्तराखण्ड के अंदर कई ऐतिहासिक कठिन निर्णय लिए गये हैं। पूर्व में किए वादे अनुसार राज्य में समान नागरिक संहिता विधेयक पारित किया है। नकल माफियाओं को जेल भेजकर पारदर्शिता के साथ परीक्षाएं करवाई जा रही हैं। जिसके लिए नकल विरोधी कानून लागू किया गया है। इसके साथ ही राज्य में दंगारोधी कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून लागू किया गया है। सरकारी ज़मीन से अतिक्रमण हटाया जा रहा है। साथ ही महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया जा रहा है।

’मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरे हर कार्यक्रम में 70ः महिलाएं होती है। मेरी माताएं बहनें मुझे अपना आशीर्वाद देने आती हैं।’ डबल इंजन की सरकार निरंतर नई कीर्तिमान हासिल कर रही है। ’यह सब जनता के वोट की ताकत है कि उत्तराखंड देश का अग्रणी राज्य बनने जा रहा है।’
राज्य में अनेक इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के कार्य जारी है। ’अल्मोड़ा लोकसभा में 1 लाख 20 हज़ार घरों में शौचालय निर्माण किया गया है। हल्द्वानी से चंपावत, मुनस्यारी पिथौरागढ़ के लिए हवाई सेवा शुरू की है।’
कुछ दिनों पूर्व 18 हजार करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण शिलान्यास किया था जिसमें से रानीखेत क्षेत्र की भी कई योजनाएं शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ’कांग्रेस पार्टी ने देश में 60 वर्ष से अधिक वर्ष तक शासन किया है। उन्होंने देश और उत्तराखंड में महज़ भ्रष्टाचार को बढ़ाया है। उन्होंने अपनी हार की ज़िम्मेदारी भी ईवीएम पर डाल दी। इस बार भी हार के बाद ईवीएम के बारे में कहेंगे। इस बार कांग्रेस को चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी तक नहीं मिल रहे थे।’ उन्होंने कहा कि रानीखेत एवं अल्मोड़ा क्षेत्र की जनता के आशीर्वाद से अजय टम्टा जी और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी जीतने वाले हैं। उन्होंने इस वर्ष आगामी लोकसभा चुनाव में नया रिकॉर्ड बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक मतों से विजय बनाकर अजय टम्टा जी को लोकसभा भेजना है।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष लीला बिष्ट, विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल, शिव सिंह बिष्ट, कुंदन लटवाल एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

अनिल बलूनी को जीताकर अपने क्षेत्र के विकास में दें योगदानः धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामलीला मैदान थराली, चमोली में गढ़वाल सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के समर्थन में आयोजित जनसभा में प्रतिभाग किया।’

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ी संख्या में मौजूद लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि चमोली जिले की देव धरा में आकार गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। ये किसानों, जवानों, की भूमि है। विषम भौगोलिक परिस्थितियों में चमोली का अन्नदाता राज्य की सेवा कर रहा है। उन्होंने थराली के लाल वीर शहीद भवानी जोशी को भी नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा 19 अप्रैल को राज्य में लोक सभा हेतु मतदान होना है, गढ़वाल लोकसभा से प्रत्याशि अनिल बलूनी का अनुभव गढ़वाल क्षेत्र को मिलना है। उन्होंने जनता से अनिल बलूनी को अधिक से अधिक मतों से विजय बनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा तीरथ सिंह रावत द्वारा शुरू किए गए विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी अनिल बलूनी के कंधो मे है। हम सब मिलकर विकास की गंगा को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा इस क्षेत्र में कई विकास कार्य हुए है, ग्वालदम से कर्णप्रयाग मार्ग का भी विकास हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के विजन और दृढ़ संकल्प से पूरा भारत आगे बढ़ा है। विकास की नई गाथा लिखी गई है। दुनिया में भारत का मान सम्मान स्वाभिमान बढ़ा है। भारत शक्तिशाली देश के रूप में सामने आया है। कोरोना जैसे कठिन काल के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था दुनियां में 5वी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। कोरोना के बाद प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मुफ्त में राशन दिया जा रहा है। दुनिया में भारत के युवाओं का कौशल आगे बढ़ा है। उन्होंने कहा 2014 के बाद प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में 15 नए एम्स की आधारशिला रखी गई है। 74 नए हवाई अड्डों का विकास कार्य हुआ है। रेलवे स्टेशन का विकास कार्य जारी है। वंदे भारत ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री जी संपूर्ण देश को अपना परिवार मानकर समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति के विकास हेतु निरन्तर कार्य कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने चमोली के माणा गांव को देश का आखिरी गांव से देश का पहला गांव बनाया है। अब देश का हर सीमांत गांव देश का पहला गांव है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में बीते 10 वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर हुए हैं। 12 करोड़ से ज्यादा घरों तक नल से जल पहुंचा है। देश के 50 करोड़ लोगों को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ा गया है। आज दिल्ली देहरादून से सीधा पैसा लाभार्थी के खाते में आता है। 50 करोड़ से ज्यादा लोगों को आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज मिल रहा है। विभिन्न योजनाओं के तहत गरीबों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हजारों करोड़ रुपए की सहायता दी गई है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश में ब्।। लागू हुआ है। कश्मीर में अलगाववाद और आतंकवाद को बढ़ावा देने वाली धारा-370 का अंत किया है। तीन तलाक जैसी कुप्रथा ख़त्म हुई है। अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण का सपना साकार हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश के विकास को नए पंख लगे हैं। प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा राज्य सरकार ने पूर्व में किए वादे अनुसार राज्य में समान नागरिक संहिता विधेयक पारित किया है। प्रदेश में पारदर्शित के साथ परीक्षाओं का आयोजन करवाया जा रहा है। जिसके लिए राज्य सरकार ने नकल विरोधी कानून लागू किया है। सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया जा रहा है। उन्होंने कहा इसके साथ ही राज्य में दंगारोधी कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून लागू किया गया है। साथ ही महिलाओं को 30 क्षैतिज आरक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा प्रदेश में गरीब परिवारों को साल में निःशुल्क 3 सिलेंडर रिफिल करवाएं जा रहे हैं। थराली एवं आस पास के क्षेत्रों में बहुत से विकास कार्य हुए हैं ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में चमोली जनपद और थराली क्षेत्र के विकास के लिए 45 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया था। थराली विधानसभा क्षेत्र के 4 विकास खंडों में गौ-संरक्षण सेवा केंद्र और कुलसारी में उत्कृष्टता केंद्र खोलने का काम किया गया है। राज्य सरकार ने महज दो वर्षों के कार्यकाल में थराली विधानसभा के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती देने का काम किया है। उन्होंने कहा हम उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के अपने ’’विकल्प रहित संकल्प’’ के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा देश पर 60 सालों तक राज करने वाली कांग्रेस ने देश को बस लूटा है। कांग्रेस के लोगों में हमेशा लूटने, घोटालों, भ्रष्टाचार की बात होती है। सभी विपक्ष के लोग अपने परिवार, पार्टी और अस्तित्व को बचाने के लिए गठबंधन बना रहे हैं। 60 सालों तक राज करके देश को लूटने का काम किया है। इनकी सरकारों ने काम नहीं काले कारनामे किए हैं। मुगलों और अंग्रेजों के बाद भारत को कंगाल करने का श्रेय कांग्रेस की भ्रष्टाचारी सरकारों को जाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार पूर्ण पारदर्शिता के साथ राष्ट्रहित को ध्येय मानकर काम कर रही है। कांग्रेस सत्ता हासिल करने के लिए किसी भी हद तक जाने वाली पार्टी है। कांग्रेस ने अंग्रेजियत वाली मानसिकता नहीं छोड़ी, वो आज भी ‘बांटो और राज करो’ की नीति का ही अनुसरण कर रही है। कांग्रेस ने पहले देश फिर समाज को जाति, समुदाय, धर्म, क्षेत्र और भाषा के आधार पर बांटा है। आज वो और उनके समर्थन दल सनातन धर्म पर हमला करते हैं। उन्होंने कहा हमें कांग्रेस को भारी वोटों से हराकर पौड़ी गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र और थराली का रिकॉर्ड बनाना है।

भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने कहा कि बड़ी संख्या स्थानीय लोग और पार्टी कार्यकर्ता कार्यक्रम में आए हैं। 19 तारीख तक हम सबने बहुत मेहनत करनी है, उसके उपरांत मैं आप लोगों के लिए मेहनत करूंगा। थराली से हमने कार्यक्रम की शुरूवात की है। उत्तराखंड एवं चमोली जिले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष लगाव है। प्रधानमंत्री इस क्षेत्र से भली भांति परिचित हैं। राज्यसभा सांसद के तौर पर डॉपलर रडार की स्थापना, रेल कनेक्टीविटी सहित कई अन्य कार्य करवाए। उन्होंने कहा मैं हर पल हर समय आप लोगों के लिए उपलब्ध हूं।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, विधायक भोपाल राम टम्टा, विधायक अनिल नौटियाल एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

आप भी बनिए लोकतंत्र के महापर्व में भागीदार

पूरा भारत इस समय विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के चुनाव महापर्व को मना रहा है। उत्तराखंड में भी चुनाव का महापर्व बड़े जोर शोर से मनाया जा रहा है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी. वी. आर. सी. पुरुषोत्तम के निर्देश पर मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
इसी के अंतर्गत आप भी हमारे साथ जुड़कर इस लोकतंत्र के महापर्व पर्व में अपनी भागीदारी निभा सकते है।
इसके अंतर्गत आमजन को रील्स के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करना है। मतदान जागरूकता पर रील्स बना कर हमें मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड के इंस्टाग्राम एकाउंट https://www.instagram.com/uttarakhandceo पर टैग करें और हर दिन आकर्षक इनाम जीतें। रोजाना पहले विजेता को ₹ 1000 और दूसरे विजेता को ₹ 500 का नकद इनाम दिया जाएगा। यह रील कंपीटेशन शुक्रवार 29 मार्च से 7 अप्रैल तक चलेगा। वीडियो को एक विशेष प्राधिकार प्राप्त समिति द्वारा प्रतिदिन रिव्यू कर प्रथम तीन नामों की घोषणा की जाएगी।

– इंस्टाग्राम में रील्स कान्टेस्ट के लिए नियम व शर्तें –
– रील कान्टेस्ट में मतदान जनजागरुकता संबंधी कंटेंट को ही स्वीकार किया जाएगा।
– कंटेंट क्रिएटर अपने एकाउंट से उक्त विडियो रौल को अपडेट करेगा। जिसमें ceouttarakhand को टैग करना होगा।

– इन बातों का रखा जाएगा विशेष ख्याल-

. वीडियो में धार्मिक, जातिगत, लिंग आधारित विशेष शब्दों का प्रयोग न हो।

. वीडियो थीम किसी भी राजनैतिक दल या प्रत्याशी से जुड़ी न हो।

. वीडियो की अधिकतम सीमा 40 से 50 सेकेंड से अधिक न हो।

. वीडियो प्रतिदिन 1 बजे से पहले भेज दिया जाए।

. दोपहर 1 बजे के बाद उक्त वीडियो को अगले दिन की सूची में शामिल किया जाएगा।

– क्रेडिट स्कोर निम्न प्रकार से होगा –

– वीडियो क्वालिटी के लिए 20 प्रतिशत
– कंटेंट क्वालिटी के लिए 20 प्रतिशत
– नरेटिव (रीजनल लेंग्वेज) के 20 प्रतिशत
– इनफॉर्मेटिव -(ईसीआई एप आदि) के लिए 20 प्रतिशत
– वीडियो आउटरीच के लिए 20 प्रतिशत

रुद्रपुर में पीएम मोदी की पूर्व में हुई रैली जैसी ऐतिहासिक भीड़ उमड़ने से डबल इंजन सरकार पर जनता का भरोसा दिखा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल सीट के रुद्रपुर में हुई जनसभा के साथ लोकसभा चुनाव प्रचार का आगाज कर दिया है। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पूर्व में हुई रैली जैसी भारी भीड़ उमड़ने से डबल इंजन सरकार पर जनता का भरोसा दिखा है। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी जनता का आभार जताते हुए हर सीट पर कमल का फूल खिलाने की अपील की है। इधर, रुद्रपुर जनसभा के बाद मुख्यमंत्री धामी कल (आज) से कुमाऊं और गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र में हर दिन दो या उससे ज्यादा रैली और कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे।

देवभूमि में लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तिथि के साथ ही भाजपा ने नैनीताल सीट से प्रचार का श्री गणेश कर दिया है। रुद्रपुर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पार्टी प्रत्याशी अजय भट्ट के पक्ष में पहली चुनावी जनसभा को सम्बोधित किया। इस दौरान विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसी भीड़ जुटने पर मुख्यमंत्री धामी गदगद दिखे और कहा कि कार्यकर्ताओं का यह उत्साह बताता है कि जनता के आशीर्वाद से हम पांच लाख से ज्यादा वोटों से विजयी होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार राज्य में विकास की नई इबारत लिख रही है। केदारखंड के साथ ही मानसखंड का विकास राज्य में तीर्थाटन, पर्यटन को नई ऊंचाई पर ले जाएगा। उन्होंने कहा कि देवभूमि की पांचों सीट पर रिकॉर्ड मतों से जीत होगी और देश के विकास की बागडोर तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों होगी। इससे जहां देश में बड़े बदलाव और विकास की नई गाथा लिखी जाएगी, वहीं 21वी शतबादी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक बने इसकी परिकल्पना भी साकार होगी।

चुनाव में डाक विभाग का बेहद महत्वपूर्ण भागीदारी और जिम्मेदारी का कार्यः मुख्य निर्वाचन अधिकारी

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने देहरादून स्थित मुख्य डाकघर में आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने वहां मौजूद समस्त पोस्ट ऑफिस कार्मिकों, आरडीआर एजेंट्स को मतदाता शपथ दिलाई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने भारतीय डाक विभाग के समस्त कार्मिकों को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव में डाक विभाग का बेहद महत्वपूर्ण भागीदारी और जिम्मेदारी का कार्य होता है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि पोस्ट ऑफिस में दैनिक रूप से बड़ी संख्या में आम जनता अपने कार्यों के लिए पहुंचती है, इस लिहाज से पोस्ट ऑफिस मतदाता जागरूकता के लिए भी उचित स्थान है। कार्यक्रम में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे ने भारतीय डाक विभाग के समस्त एजेंट्स को डोर-टू-डोर मतदाता जागरूकता अभियान में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का अनुरोध किया।

इस अवसर पर भारतीय डाक विभाग के उत्तराखण्ड सर्किल के निदेशक अनुसूया प्रसाद समेत बड़ी संख्या में डाक विभाग के कार्मिक उपस्थित रहे।

देश मोदीमय हो गया, लिहाजा मोदी जी का प्रचंड बहुमत के साथ तीसरी बार प्रधानमंत्री बनना निश्चितः धामी


देहरादून। भाजपा प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के साथ आज पार्टी के लोकसभा प्रत्याशियों की महत्वपूर्ण बैठक हुई। जिसमे आगामी नामांकन एवं अन्य वैधानिक प्रक्रिया के साथ चुनाव रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान मीडिया से हुई बातचीत में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, मोदी जी उत्तराखंड का एक परिवार की तरह मानते हैं लिहाजा अब हम सभी का दायित्व है कि अपने परिवार के संरक्षक को रिकॉर्ड मतों सभी पांचों सीट जीतकर दें।

पार्टी मुख्यालय में हुई इस बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश चुनाव प्रभारी दुष्यंत गौतम, प्रदेश अध्यक्ष एवं नवनिर्वाचित राज्यसभा सद्स्य महेंद्र भट्ट एवं चुनाव प्रबंधन समिति संयोजक एवं राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने नैनीताल लोकसभा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट, हरिद्वार प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत अल्मोड़ा प्रत्याशी अजय टम्टा, टिहरी लोकसभा प्रत्याशी महारानी माला राज्य लक्ष्मी शाह के साथ चुनावी रणनीति और तैयारी को लेकर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान प्रत्याशियों के नामांकन, चुनाव प्रचार प्रसार की योजना, आगामी दिनों में होने वाली रेलिया एवं बैठको के साथ अन्य चुनाव प्रबंधन रणनीति को भी अंतिम रूप दिया गया।

बैठक के उपरांत जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, संगठन द्वारा लोकसभा चुनाव से संबंधित नामांकन एवं अन्य सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है । इसके अतिरिक्त पीएम नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह समेत अन्य सभी स्टार प्रचारक को लेकर सभी लोकसभा सीटों से जानकारी ली गई है। जिसके आधार पर केंद्र से विचार विमर्श के बाद स्तर प्रचारकों को अंतिम सूची जारी की जाएगी। पार्टी ने तय किया है कि प्रत्येक बूथ के प्रत्येक पन्ने तक हमारे कार्यकर्ता पहुंचेंगे और जनता का आशीर्वाद हासिल करेंगे ।

वहीं मुख्यमंत्री धामी ने कहा, डबल इंजन की सरकार दम प्रदेश के लोग देख रहे हैं, लिहाजा लोगों में मोदी जी को पुनः पीएम बनाने के लिए जबरदस्त उत्साह है । मोदी जी अक्सर कहते हैं कि उनका उत्तरखंड से कर्म और मर्म का रिश्ता है। एक परिवार की तरह वह प्रदेश का ख्याल रखते हैं लिहाजा अब समय हैं कि हम सब मिलकर अपने संरक्षक को पिछले दो चुनावों से भी अधिक मतों से पांचों सीट उन्हे जीतकर दें। आज देश मोदीमय हो गया है लिहाजा मोदी जी का प्रचंड बहुमत के साथ तीसरी बार प्रधानमंत्री बनना निश्चित है।

इस बैठक में प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, खिलेंद्र चौधरी, राजेंद्र बिष्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार समेत सभी लोकसभा प्रभारियों ने शिरकत की।