सेतु फाउंडेशन ने किशोरियों को दी किशोर प्रजनन एवं यौन स्वास्थ्य की जानकारी

सेतु फाउंडेशन द्वारा सेवा टीएचडीसी के सौजन्य से चलाये जा रहे किशोर प्रजनन एवं यौन स्वास्थ कार्यक्रम के तहत् जूनियर हाई स्कूल बापुग्राम ऋषिकेश में स्कूल एवं बाहरी किशोरियों संग एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला का आरंभ करते हुए कार्यक्रम निदेशक श्याम प्रकाश रतूरी ने कार्यक्रम की जानकारी सभी प्रतिभागियों को दी।

कार्यक्रम के प्रथम सत्र में विभा नामदेव द्वारा प्रतिभागियों को सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले साइबर क्राइम की जानकारी और उससे निपटने की विषय में बताया। इस अवसर पर राजगोपालन अय्यर द्वारा उपस्थित किशोरियों को करियर परामर्श दी गई।

इस दौरान संजय सिलस्वाल द्वारा परीक्षा के दौरान, परीक्षा और करियर संबंधित दबाव से उभरने के गुर बताये गए। कार्यक्रम के अगले सत्र में सब इसके पश्चात् एएनएम सुमन द्वारा किशोरियों को प्रजनन एवं यौन स्वास्थ्य संबंधित जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंतिम सत्र में. संस्था सचिव सरिता भट्ट द्वारा बताया गया की संस्थान इस तरह के कार्यक्रम समय समय पर चलता रहेगा ताकि किशोर- किशोरियों को इसका लाभ मिल सके. विद्यालय प्राचार्य द्वारा ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने के लिए संस्था का आभार व्यक्त किया। इस दौरान किशोरियों को सनेटरी पैड वितरित किये गए। कार्यक्रम में 300 किशोरियों ने प्रतिभाग किया।

किशोरियों को जानकारी देकर किया जागरुक

सेतु फाउंडेशन द्वारा आयोजित किशोरी प्रजनन एवं यौन स्वास्थ कार्यक्रम के तहत् आई डी पी एल इंटर कॉलेज ऋषिकेश में किशोरियों संग एक द्वि-दिवसीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का आरंभ सेवा टी एच डी सी की तकनीकी निदेशक शिखा गुप्ता ने किया। उसके बाद संस्था सचिव सरिता भट्ट ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम के शुभारंभ के क्रम में सरस्वती माता की प्रतिमा के आगे दीप प्रज्ज्वलित किया गया। कार्यक्रम निदेशक श्याम प्रकाश द्वारा आयोजित कार्यक्रम की रूपरेखा पर जानकारी दी गई। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में राजगोपालन अय्यर द्वारा उपस्थित किशोरियों को करियर परामर्श दी गई। उसके पश्चात् संजय सिलस्वाल द्वारा परीक्षा के दौरान, परीक्षा और करियर संबंधित दबाव से उभरने के गुर बताये गए। कार्यक्रम के अगले सत्र में सब इंस्पेक्टर आरती कलूरा द्वारा प्रतिभागियों को सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले साइबर क्राइम की जानकारी और उससे निपटने की विषय में बताया गया। इसके पश्चात् डॉक्टर रजनी सिंह द्वारा किशोरियों को प्रजनन एवं यौन स्वास्थ्य संबंधित जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंतिम सत्र में शिखा गुप्ता द्वारा बताया गया कि संस्थान इस तरह के कार्यक्रम समय समय पर चलता रहेगा ताकि किशोर-किशोरियों को इसका लाभ मिल सके। विद्यालय प्राचार्य द्वारा ऐसे कार्यक्रम आयोचित करने के लिए संस्था का आभार व्यक्त किया। अंत में संस्था सचिव द्वारा उपस्थित सभी का धन्यवाद कर कार्यक्रम के समापन की घोषणा के साथ उपस्थित किशोरियों को सनेटरी पैड वितरित किये गए। कार्यक्रम में 300 किशोरियों ने प्रतिभाग किया।

सेतु फाउंडेशन ने वैदिक गणित से प्रयोग से भारत की सनातनी संस्कृति को किया पुनर्जीवित

सेतु फाउंडेशन के द्वारा भारत की सनातनी धरोहर वेदों में उल्लेखित वैदिक गणित का वर्तमान पीढी के मध्य प्रचार एवं संरक्षण के उद्देश्य से शैक्षिक सत्रों का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ पंख स्कूल ऋषिकेश में सात दिवसीय कार्यक्रम के प्रथम सत्र के आयोजन से किया गया।
संस्था से संबंधित स्वैच्छिक सेवी वैदिक गणित के विशेषज्ञ पी. राजगोपालन अय्यर, सेवानिवृत्त आई टी. एस. अधिकारी, भारत सरकार का कहना है कि इस विधा का प्रयोग आज भी विज्ञान से संबंधित कई प्रयोगों में किया जा रहा है। इसके माध्यम से विधार्थियों बोर्ड की परीक्षाओं में एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में ससमय प्रश्नों को हल कर अच्छा परिणाम हासिल कर सकते हैं किंतु प्रचार के अभाव में वैदिक गणित सामान्य विधार्थियों तक अपनी पहुँच नहीं बना पाई हैं।
संस्था सचिव सरिता भट्ट ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा के प्रतिभागियों के मध्य वैदिक गणित की प्रारंभिक ज्ञान के विस्तार हेतु 7 दिवसीय कार्यक्रम रखा गया हैं जिसमें भिन्न-2 सत्रों में अथर्व वेद में उल्लेखित वैदिक गणित के विभिन्न सूत्रों का परिचय व अभ्यास कराया जायेगा। अय्यर ने बताया कि प्रतिभागियों संग गणितीय ध्यान योग के अभ्यास सत्रों के माध्यम से प्रतिभागियों के परीक्षाओं एवं अध्ययन के दौरान ध्यान केंद्रीकरण में सुधार हेतु अभ्यास भी करवाया जायेगा जायेगा।
प्रथम दिवसीय कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक श्याम प्रकाश रतूड़ी, संस्था संस्थापक एवं सचिव सरिता भट्ट, पंख स्कूल की फाउंडर अलंकृता बनर्जी, प्राधानाध्यपिका स्वाति माही, स्कूल अध्यापिका तानिया शर्मा एवं स्वेता ओबराय संग स्कूल के 80 बच्चों ने प्रतिभाग किया।

मासिक धर्म के दौरान साफ सफाई को जरुरी बताया

सेतु फाउंडेशन द्वारा स्वयं सहायता समूह के सदस्यों और अन्य ग्रामीण महिलाओं को सेनेटरी पैड का वितरण किया गया। इस मौके पर संस्था सचिव सरिता भट्ट ने उपस्थित महिलाओं को उन जरूरी दिनों में साफ सफाई रखने से संबंधित जानकारी दी।
संस्था की ओर से सभी प्रतिभागियों को बताया कि मासिक धर्म के दौरान साफ सफाई का ध्यान नहीं रखने से गुप्तांगों में इंफेक्शन का खतरा रहता है। जो आगे चल कर गंभीर समस्या खड़ा कर सकता है। संस्था ने सेनेटरी पैड का इस्तेमाल करने पर जोर देते हुए उपयोग करने के बाद सुरक्षित स्थान पर डालने को जरुरी बताया। उन्होंने कहा कि यदि महिलाएं कपड़े का इस्तेमाल करती हैं तो एक दिन में दो बार कपड़े को बदले और धोने के बाद धूप में ही अच्छी तरह से सुखाये। कार्यक्रम में सरिता पाल, रंजना, कविता रानी, गुंजन बिष्ट सहित 30 महिलाओं ने प्रतिभाग किया।

स्वयं सहायता समूह को रोजगार की जानकारी दी

लक्कड़ घाट की महिलाओं के मध्य सेतु फाउंडेशन द्वारा स्वयं सहायता समूह को रोजगार से जोड़ने हेतु एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं को अनेक तरीके के रोजगार खोलने की जानकारी दी गई। फाउंडेशन ने बताया कि संस्था द्वारा अब तक कई समूह गठित किए जा चुके हैं।
इस अवसर पर धनवर्षा स्वयं सहायता समूह लक्कड़घाट की अध्यक्ष सरिता पाल ने बताया कि समूह द्वारा अब तक नियमित मासिक किस्त जमा की का रही है, अब समूह से जुड़ी महिलाएं रोजगार भी करना चाहती है। जिस पर सेतु फाउंडेशन के अध्यक्ष श्याम प्रकाश रतूड़ी ने महिलाओं को कई तरह के रोजगार की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समूह के सभी सदस्य इस विषय पर सामूहिक चर्चा करके एक दूसरी बैठक रखेंगे जिससे सबकी सहमति से रोजगार का चयन किया जा सके। बैठक में संस्था सचिव सरिता भट्ट, स्वयं सहायता समूह से संगीता, रूपाली, रेनू सहित 24 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।