विस अध्यक्ष ने एसबीएम इंटर कॉलेज में बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन किया

ऋषिकेश स्थित भरत मंदिर इंटर कॉलेज में डेढ़ लाख रुपए की लागत से निर्मित बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन आज विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने किया। इस दौरान विस अध्यक्ष अग्रवाल ने भरत मंदिर इंटर कॉलेज की चारदीवारी के निर्माण के लिए विधायक निधि से 6 लाख रूपए देने की घोषणा भी की।
विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ने विधिवत दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।
इस अवसर पर उपस्थिति को संबोधित करते हुए अग्रवाल ने कहा कि भरत मंदिर स्कूल सोसाइटी पिछले काफी समय से शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत है जिससे निकले हजारों बच्चे आज देश के सर्वाेच्च स्थानों पर कार्यरत हैं जिन्होंने स्कूल का ही नहीं अपितु ऋषिकेश शहर का भी गौरव बढ़ाया है।
अग्रवाल ने कहा कि खुद को फिट रखने के लिए खेलों का आयोजन बहुत जरूरी है। उन्होंने बताया कि बैडमिंटन कोर्ट को आधुनिक ढंग से बनाया गया हैद्यइस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि खेल प्रतियोगिता सभी को अपने जीवन में विपरीत स्थितियों का सामना करने के लिए तैयार करती है और चुनौती और परिवर्तन की सूरत में डटकर मुकाबला करना सिखाती है। खेलकूद में जीत हार नहीं बल्कि प्रतिभाग करना महत्वपूर्ण है। जीतना और हारना जीवन का हिस्सा है खेल की इन गतिविधियों के माध्यम से खिलाड़ी भावना एवं प्रतियोगीता की भावना उत्पन्न होती है। उन्होंने कहा कि खेलकूद में हमारे ऋषिकेश क्षेत्र के कई खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनायी है। इन खिलाड़ियों ने विश्व स्तर पर उतराखंड का नाम रोशन किया है।
कार्यक्रम में भरत मंदिर इंटर कॉलेज के प्रबंधक हर्षवर्धन शर्मा, महंत वत्सल प्रपंन शर्मा, वरुण शर्मा, अभिभावक संघ के अध्यक्ष रामकृपाल गौतम, स्कूल के प्रधानाचार्य मेजर गोविंद सिंह रावत, यमुना प्रसाद त्रिपाठी, शिव प्रसाद बहुगुणा, जितेंद्र बिष्ट, सुनील दत्त थपलियाल, सुशीला बड़थ्वाल, नीलम जोशी, ज्योतिर्मय शर्मा, नीलम मनुडी, सुनीता देवी, रंजना सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

प्रेम सिंह बिष्ट ने जीवन पर्यंत सामाजिक क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया-विस अध्यक्ष

ऋषिकेश के पूर्व प्रधान स्व. प्रेम सिंह बिष्ट की छठी पुण्यतिथि पर मंगलवार को इंदिरा नगर में क्षेत्रवासियों ने उन्हें याद किया। कार्यक्रम में 100 जरूरतमंद बच्चों को ड्रेस और जूते वितरित किए गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने किया। उन्होंने 100 से अधिक जरूरतमंद छात्रों को ड्रेस, जूते वितरित किए। साथ ही दो जरूरतमंद परिवारों को 21 हजार एवं 11 हजार रुपये की आर्थिक सहायता के चेक भेंट किए। उन्होंने कहा कि स्व. प्रेम सिंह बिष्ट ने जीवन पर्यंत सामाजिक क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कहा कि इसी का परिणाम है कि उन्हें ऋषिकेश की जनता ने तीन बार ग्राम प्रधान निर्वाचित किया। उन्होंने स्व. प्रेम सिंह बिष्ट के पुत्र पार्षद राजेंद्र सिंह बिष्ट के कार्यों की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि पार्षद राजेंद्र बिष्ट अपने पिता के पद चिन्हों पर चलकर समाज सेवा का कार्य करते हुए जरूरतमंद लोगों के संग उनके दुख दर्द बांट रहे हैं।
मौके पर पूर्व प्रधानाचार्य डीबीएस रावत, लेखराज भंडारी, पितांबर दत्त बूड़ाकोटी, विपिन पंत पार्षद, राजेश भट्ट, उमादत्त डंगवाल, प्रेम सिंह राणा, कैप्टन पूर्ण सिंह कंडारी, शशि चौधरी, सुशीला बिष्ट, कुसुम शर्मा, मधु जोशी, संजय बिष्ट, अंजना बिष्ट, राजेंद्र राजभर आदि उपस्थित रहे।

विस अध्यक्ष ने पूर्व अध्यक्ष कपूर को दी श्रद्धांजली

भाजपा के वरिष्ठ विधायक एवं विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष हरबंस कपूर के निधन पर बैराज स्थित कैंप कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल सहित भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा हरबंस कपूर के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान 2 मिनट का मौन रखकर सभी के द्वारा कपूर की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि हरबंश कपूर ने जीवन पर्यंत संगठन को मजबूत करने में अपनी अहम भूमिका अदा की। अग्रवाल ने कहा कि 8 बार से उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड में लगातार विधायक रहे कपूर साहब ने हमेशा जनता के दिल में राज किया। अग्रवाल ने कहा कि वह एक सहज और शालीन व्यक्तित्व के धनी थे। विधानसभा अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने पक्ष एवं विपक्ष को साथ लेकर संसदीय परंपराओं के अनुरूप सदन की कार्यवाही संचालित किया।
अग्रवाल ने कहा कि हरबंस कपूर ने भीष्म पितामह बनकर पार्टी को मजबूत करने का काम किया। समाज एवं संगठन को दिए गए उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। विधानसभा अध्यक्ष ने उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी सांत्वना व्यक्त की।
इस अवसर पर भाजपा के जिला महामंत्री सुदेश कंडवाल, देवेंद्र नेगी, नगर निगम पार्षद शिव कुमार गौतम, मंडल अध्यक्ष गणेश रावत, पार्षद सुंदरी कंडवाल, रजनी बिष्ट, जयंत किशोर शर्मा, अरुण बडोनी, राम कृपाल गौतम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

महापरिनिर्वाण दिवस पर डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर को याद कर भावभीनीं श्रद्धांजलि अर्पित की

संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने अंबेडकर चौक रेलवे रोड पर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
विधानसभा अध्यक्ष ने महापरिनिर्वाण दिवस पर महान डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर को याद करते हुए कहा कि उनके विचार और आदर्श करोड़ों लोगों को लगातार प्रेरणा देते हैं। उन्होंने हमारे राष्ट्र के लिए जो भी सपने देखे हैं उन्हें पूरा करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।
विस अध्यक्ष अग्रवाल ने कहा कि एक भविष्योन्मुखी व सर्वसमावेशी संविधान देकर देश में प्रगति, समृद्धि और समानता का मार्ग प्रशस्त करने वाले बाबा साहेब के पदचिह्नों पर चलकर मोदी सरकार एवं राज्य सरकार दशकों से विकास से वंचित वर्ग के कल्याण के प्रति समर्पित भाव से कार्यरत है।
इस अवसर पर बीजेपी की प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल, पार्षद शिव कुमार गौतम, जयंत किशोर शर्मा, भूपेंद्र राणा, मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, रेखा चौबे, पूर्णिमा तायल, सचिन अग्रवाल, सीमा रानी, प्रदीप कोहली, राजेश गर्ग, प्रभाकर शर्मा, सीमा रानी, अरविंद गुप्ता, ऋषि राजपूत, जितेंद्र भारती, दिवाकर, सुमित पवार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

पद्मश्री से सम्मानित अगुस इंद्र उदयन का तीर्थनगरी में सम्मान

गंगा गौ सेवा समिति के तत्वाधान में आज मुनिकीरेती में पद्मश्री से सम्मानित अगुस इंद्र उदयन का विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने सम्मान किया। इस मौके पर विस अध्यक्ष ने कहा कि ऐसे ही मनुष्यों के द्वारा समाज को दिशा दी जाती है। उन्होंने कहा कि उदयन से प्रेरणा लेकर समाज के अंदर कार्य करने की आवश्यकता है। साथ ही विस अध्यक्ष ने अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अल्ट्रा मैराथन के विजेता अतुल कुमार को भी सम्मानित किया।
गंगा गौ सेवा समिति मुनिकीरेती द्वारा प्रसिद्द समाज सेवी एवं पर्यावरण के प्रति चिंतनशील तथा महात्मा गांधी के विचारों को आत्मसात करने वाले पद्मश्री अगुस इंद्र उदयन का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
सम्मान समारोह में विस अध्यक्ष ने कहा कि उदयन के बाली और लोम्बोक में चार आश्रम हैं जो अहिंसा, मानवता और सत्यवादिता के गांधीवादी सिद्धांतों का पालन करते हुए मानव कल्याण के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उदयन ने संस्थान सामाजिक मान्यताओं को आगे बढ़ाते हुए सांस्कृतिक मंचों के माध्यम से आम जनमानस के बीच में संवाद बनाने के लिए कार्य करते हैं। वहीं अपने संस्थान के साथ भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के साथ मिलकर अपनी गतिविधियों को आगे बढ़ा रहे हैं जिससे आम जनमानस लाभान्वित हो रहा है। आपकी इन्हीं उपलब्धियों के कारण भारत के राष्ट्रपति ने आपको पद्मश्री सम्मान से नवाजा है।
इस अवसर पर श्री शत्रुघ्न मंदिर के महंत मनोज द्विवेदी, पंडित रवि शास्त्री, बचन पोखरियाल, दिवाकर चौबे, निर्मला उनियाल, बीना जोशी, शैला खंडूरी, प्रतिमा रावत, रोशनी राणा, रूपा देवी, आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सुभाष डोभाल ने किया।

गुरु नानक सिखों के ही गुरु ही नहीं, पूरे विश्व के भी गुरु है-विस अध्यक्ष

श्री गुरुनानक देव महाराज का 552वां प्रकाश उत्सव श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा में धूमधाम से मनाया गया। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा प्रदेश के खुशहाली की कामना की।
गुरुद्वारा सिंह साहिब के तत्वावधान में रेलवे रोड़ स्थित नानक निवास में दोपहर को दीवान सजाया गया। हजारों लोगों ने गुरुग्रंथ साहिब के सम्मुख मत्था टेका व गुरु की अमृत वाणी सुनी। गुरु का अटूट लंगर भी छका। भक्तों ने शंख ध्वनि और घंटा घडियालों के साथ पूजन अर्चन की गई। इसी बीच गुरुनानक देव के जयकारों से जहां प्रांगण गूंज उठा, वहीं भक्ति भजनों से कार्यक्रम स्थल गुंजायमान रहा। भक्ति भजनों से समां बांधा।
इस अवसर पर विस अध्यक्ष अग्रवाल ने गुरुपर्व दी सुब नु लाख लाख बधाई दी। उन्होंने कहा कि गुरु नानक जंयती कार्तिक पूर्णिमा के दिन पूरे देश में बड़े ही उत्साह के साथ मनाई जाती है। आज के दिन को प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है। गुरु नानक सिखों के ही पहले गुरु ही नहीं है, बल्कि पूरे विश्व के भी गुरु हैं। उन्होंने कहा कि गुरू नानक देव ने अपने उपदेशों से साम्प्रदायिक एकता और सद्भाव की ज्योति जलाई थी। गुरू नानक देव का जीवन एवं उनके सिद्धान्त हमें उदारता अपनाने और अहंकार से दूर रहने की सीख देते हैं। गुरु नानक ने सार्थक जीवन के तीन संदेश दिए, जिसमें भगवान के नाम का जप करना, कड़ी मेहनत करना और जरूरतमंदों की मदद करना शामिल है।
इस अवसर पर सिंह सभा के अध्यक्ष सरदार गोविंद सिंह, सरदार मंगा सिंह, सरदार गोल्डी सिंह पार्षद, पूर्व पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा, सरदार इंदर सिंह, सरदार बूटा सिंह, परमवीर सिंघल, इंद्रपाल सिंह, प्रेम सिंह, सरदार गुरविंदर सिंह, सरदार अमरप्रीत सिंह, सरदार अमनदीप, हरीश आनंद, रामकुमार संगर, सुमित सेठी, सरदार परमजीत सिंह, बिना देवी, कमलेश जैन, कपिल गुप्ता, हैप्पी सेमवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

ईगास पर्व हमारे पूर्वजों की धरोहर व पर्वतीय संस्कृति की विरासत-विस अध्यक्ष

विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने आज कार्यकर्ताओं के संग बैराज स्थित अपने कैंप कार्यालय में भैलो खेल कर प्रदेश के लोक पर्व एवं संस्कृति के संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि यह पर्व हमारे पूर्वजों की धरोहर व पर्वतीय संस्कृति की विरासत है। हमें अपने लोकपर्वाे व संस्कृति को संरक्षित रखने की आवश्यकता है।
इस अवसर पर विस अध्यक्ष अग्रवाल ने कहा कि इगास पर्व का संदेश स्पष्ट है कि इस दिन सहयोगियों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करना, वंचितों के आंचल में भी हर्ष-उल्लास व पकवान-मिष्ठान्न सुनिश्चित करना और इससे भी बढ़कर यह अंधकार को दूर करने के लिए अंत तक प्रयास करना है। उन्होंने कहा कि ईगास पर्व पर भैलो खेलने की परंपरा है। भैलो को अंधेरे में उजाले का प्रतीक माना जाता है।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान सोबन सिंह केंतुरा, रविंद्र राणा, प्रधान चमन पोखरियाल, दिनेश पयाल, विजय जुगरान, विजय बिष्ट, अरुण बडोनी, राजेंद्र पांडे, विजेंद्र मोघा, राजवीर रावत, ताजेंद्र नेगी, कौशल बिजलवान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

विस अध्यक्ष ने सड़क निर्माण के लिए 4 लाख रुपये किये मंजूर

जनता मिलन कार्यक्रम में विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने जन समस्याएं सुनीं। उन्होंने शिवाजीनगर में सड़क के लिए चार लाख रुपये की घोषणा की।
सोमवार को शिवाजीनगर में जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि शिवाजीनगर में सड़कों, बिजली, पानी सहित अन्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किये जाने के लिए उन्होंने कई विकास कार्य किए हैं। इसके अलावा अन्य कार्यों को भी जल्द करवाया जाएगा। कहा कि सभी क्षेत्रों में केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के तहत लोगों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं और समस्या निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को फोन के जरिए निर्देशित किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की आंतरिक सड़क के लिए 4 लाख रुपये देने की घोषणा की।
मौके पर महंत धर्मदास, मंडल अध्यक्ष अरविंद चौधरी, मंडल महामंत्री युवा मोर्चा रंजीत सिंह, पार्षद सुंदरी कंडवाल, विजय शुक्ला, बिंदु गुप्ता, अशोक गुप्ता, रमेश चंद्र शर्मा, निर्मला उनियाल, मुन्नी राजपूत, पुनीता भंडारी, गंगा शरण यादव, सुशील शर्मा, विक्की सैनी, चंदेश्वर सैनी आदि उपस्थित रहे।

प्रतियोगी परीक्षा में सफल हुई छात्राओं को बधाई देने पहुंचे विस अध्यक्ष

विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश के इंदिरा नगर में स्थित रवि थपलियाल के निवास पर पहुंचकर गोविंद बल्लभ पंत कृषि विश्वविद्यालय में सहायक लेखाकार के पद पर चयनित होने पर कुमारी ज्योति शर्मा और कुमारी प्रीति पाल को पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर विस अध्यक्ष ने कहा है कि किसी भी छात्र-छात्राओं छात्रा के लिए गोविंद बल्लभ पंत कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में सेवारत होना खुशी की बात है। उन्होंने दोनों ही छात्राओं को अपनी शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद देते हुए कहा है कि ऋषिकेश शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहा है और इसी का परिणाम है कि अधिकांश छात्र छात्राएं अच्छे-अच्छे सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं में नौकरी पा रहे हैं।
विस अध्यक्ष अग्रवाल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा है कि इन दोनों ही छात्राओं को पढ़ाने वाले रवि थपलियाल का विशेष योगदान रहा। उन्होंने रवि थपलियाल सहित दोनों ही छात्रों के परिजनों एवं क्षेत्रवासियों को को इस खुशी के लिए शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर रवि थपलियाल,सुमित्रा थपलियाल, राकेश पारछा, सरोजिनी राजपूत, प्रीति रतूड़ी, दीपक शर्मा, गौरव शर्मा, माया शर्मा आदि सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.